Govt Jobs: देश की इस संस्थान में सरकारी नौकरी का मौका, 67700 तक वेतन, जानें कैसे करना है आवेदन

देश की एक नामी संस्थान ने सरकारी नौकरी के लिए कई पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी जोधपुरः ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की जोधपुर ब्रांच ने कई पदों के लिए भर्तियां निकाली है। आवेदन की आखिरी तारिख 10 फरवरी 2021 है। इस वैकेंसी के तहत सीनियर रेजिडेंट्स की भर्ती की जाएगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक सीनियर रेजिडेंट के कुल 119 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। 119 पदों के लिए निकाली गई इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर 67700 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए 45 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए aiimsrecruitment पर जा सकते हैं।
Govt Jobs: यहां निकली है 150 पदों पर बंपर वैकेंसी, जल्द से जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की एन नामी संस्थान में 150 पदों पर वैकेंसी निकली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन DRDO, गैस टर्बाइन रिसर्च इस्टेब्लिशमेंट ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। सभी इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप के लिए 29 जनवरी तक आवेदन दे सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर आप अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में डिग्री/डिप्लोमा या ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसमें आपको अपनी ट्रेड के हिसाब से अच्छा खासा स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। बाकी जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
Bihar Board 10th Admit Card 2021: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस दिन से होंगे एग्जाम

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पटनाः बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवार BSEB ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कूल या कॉलेज की यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी। एडमिट कार्ड से संबंधित कोई भी समस्या होने पर छात्र BSEB द्वारा जारी 0612-2232074, 2232257, 2232239, 2230051 और 2232227 के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
IAF Airmen Recruitment 2021: एयरफोर्स में भर्ती होना का शानदार मौका, इस दिन से करें अप्लाई

भारतीय वायुसेना में एयरमेन के पद पर नौकरी करने का सुनहरा मौका है। आवेदन के लिए नोटिफिकेश जारी कर दिए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस दिन से अप्लाई कर सकते हैं। नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ने ग्रुप X और ग्रुप Y ट्रेड में एयरमेन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, airmenselection.cdac.in या careerindianairforce.cdac.in पर जाकर 22 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी, 2021 है। उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के तौर पर 250 रूपये का भुगतान करना होगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है।
TSPSC Provisional Result 2021: हिंदी शिक्षक भर्ती के रिजल्ट जारी, उम्मीदवार यहां कर सकते हैं चेक

तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग ने हिंदी शिक्षक भर्ती के रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट यहां चेक कर सकते हैं। नई दिल्लीः तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग हिंदी शिक्षक भर्ती के रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। विजिट कर जारी प्रोविजनल रिजल्ट (3rd Spell) चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के अनुसार, कुल 294 उम्मीदवार सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन राउंड के लिए क्वालिफाई हुए हैं। बता दें कि OMR/CBRT परीक्षा 27 फरवरी 2018 को आयोजित की गई थी। इस एग्जाम में कुल 294 उम्मीदवार सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन राउंड के लिए क्वालिफाई हुए हैं। जो उम्मीदवार ‘भाषा पंडित हिंदी’ पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफाई हुए हैं, वे अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होंगे जिसकी डेट्स जल्द घोषित की जाएंगी।
Govt Jobs: 10वीं-12वीं पास के लिए यहां निकली है सैकड़ो पदों पर वैकेंसी, 53,000 तक मिलेगी सैलरी

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह खबर काफी काम ही है। दरअसल इस विभाग में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें पद से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः इंडियन कोस्ट गार्ड ने उम्मीदवारों से नाविक पदों के लिए आवेदन निकाले गए हैं। जो लोग इच्छुक हैं वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 18 से 22 साल के बीच होनी चाहिए। ये आवेदन 358 पदों के लिए मांगे जा रहे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 जनवरी 2021 तक इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in के माध्यम से इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर होगी भर्ती नाविक (जनरल ड्यूटी) – 260 पद नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) – 50 पद यांत्रिक (मैकेनिकल) – 31 पद यांत्रिक ( इलेक्ट्रिकल) – 7 पद यांत्रिक (इलेक्ट्रोनिक्स) – 10 पद
UP Police Constable Exam 2020 Result: जल्द जारी हो सकते हैं यूपी पुलिस जेल वार्डर, फायरमैन परीक्षा के नतीजे, उम्मीदवार यहां कर सकते हैं चेक

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से जेल वार्डर (महिला/पुरुष), फायरमैन और आरक्षी घुड़सवार पुलिस सीधी भर्ती के लिखित परीक्षा के रिजल्ट जल्द जारी हो सकते हैं। उम्मीदवार यहां जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB), लखनऊ की ओर से जेल वार्डर (महिला/पुरुष), फायरमैन और आरक्षी घुड़सवार पुलिस सीधी भर्ती-2016 की लिखित परीक्षा के नतीजे जल्द जारी किए जा सकते हैं। ये एग्जाम यूपीपीबीपीबी ने 19 और 20 दिसंबर 2020 को आयोजित कराई थी। इस परीक्षा में जेल वार्डर के 3638 पद (3012 पुरुष एवं 628 महिला), कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस के 102 पद और अग्निशमन विभाग में फायरमैन के 2085 पद शामिल हैं। ये पद वर्ष 2016 में विज्ञापित किए गए थे और आनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर रिजल्ट जारी होने के बाद अपना रोल नंबर चेक कर सकेंगे।
Success Tips: 12वीं आर्ट्स के बाद ये ऑप्शन हो सकते हैं आपके लिए बेहतर, जानें यहां

12वीं के बाद छात्र-छात्राओं को अपने करियर को लेकर अहम फैसला लेना होता है। लोग सोचते हैं इसमें बेहद कम अवसर हैं और सफल होने की संभावनाएं बेहद कम हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। आर्ट्स में भी कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं। नई दिल्लीः 12 वीं कक्षा के छात्रों के दिमाग में यह सवाल आता है कि इसके आगे क्या करेंगे। इस फील्ड में भी बेशुमार अवसर हैं। जानिए आर्ट्स से 12वीं पास करने के बाद आप कहां- कहां जा सकते हैं। 12 वीं के बाद सही कोर्सेज का चयन करते समय आपको यह पता होना चाहिए आपके लिए कौन से विकल्प बेहतर हैं और किस विकल्प में आप अपना बेहतर दे सकते हैं। किसी भी कोर्स का चयन करते समय जिस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए वह है अपनी रुचि, जुनून, इच्छा और मनपसंद कार्यों की पहचान कर उस अनुरूप कोर्सेज का चयन करना। 12वीं के बाद आप होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर होस्पिटैलिटी क्षेत्र में नौकरी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए NCHMCT प्रवेश परीक्षा दें सकते हैं। इसके अलावा बैंकिंग, फाइनेंस, इंश्योरेंस की दुनिया में भी आपके लिए दरवाजे खुले हुए हैं। कई तरह के डिप्लोमा कोर्सेज आपके लिए उपलब्ध हैं। अगर अपने देश के इतिहास में आपकी रुचि है और पर्यटन के क्षेत्र में आपका रुझान है तो आप टूरिस्ट मैनेजमेंट का कोर्स करके बतौर टूरिस्ट गाइड अपना करियर शुरु कर सकते हैं।
MHT CET MBA 2020: प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी, यहां करें चेक

महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमबीए पाठ्यक्रम के लिए प्रोविजिनल मेरिट सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मुंबईः महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमबीए पाठ्यक्रम के लिए प्रोविजिनल मेरिट सूची जारी कर दी है। जिन लोगों ने एग्जाम दिया है वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org है। इसके अलावा उम्मीदवार 04 जनवरी शाम 5 बजे तक ही आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। एमएएच एमबीए काउंसलिंग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची जारी होने के बाद 8 से 10 जनवरी तक राउंड 1 काउंसलिंग के लिए अपने विकल्प फॉर्म जमा करना होगा।
Govt Jobs: यहां मिल रहा है ग्रेजुएट्स को सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 62 हजार तक मिलेगी सैलरी

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह खबर काफी काम ही है। देश की इस संस्थान में एक विभाग में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः अगर आप ग्रेजुएट पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (ECGC) ने प्रोबेश्नरी ऑफिसर पदों पर कई भर्तियां निकाली हैं। एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ने प्रोबेश्नरी ऑफिसर पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। प्रोबेश्नरी ऑफिसर के कुल 59 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी जिसमें से 25 पद अनारक्षित हैं। चयनित उम्मीदवारों को 32,795/- रुपये से 62,315/- रुपये के पे-स्केल पर सैलरी मिल सकती है। इच्छुक उम्मीदवार नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in पर जाकर जल्द से जल्दी आवेदन करें। ऑनलाइन एप्लिकेशन 01 जनवरी 2021 से शुरू होंगे तथा एप्लिकेशन की लास्ट डेट 31 जनवरी 2021 है। ऑनलाइन एग्जाम 14 मार्च को आयोजित किया जाएगा जिसके लिए रिजल्ट 31 मार्च तक जारी होंगे। आवेदन के लिए आयुसीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।