Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Govt Jobs: यहां निकली है 800 से भी अधिक पोस्ट के लिए वैकेंसी, इस दिन से शुरू होगी प्रक्रिया

अगर आप सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने एक साथ 800 से भी अधिक पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। जानें किस दिन से शुरू होगी प्रक्रिया। जयपुरः सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 फरवरी, 2021 से शुरू हो रह है और 10 मार्च, 2021 तक चलेगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को हिंदी, देवनागरी लिपि की नॉलेज होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु सीमा 20 वर्ष से अधिक और 25 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके अलावा अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।

मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, एरियर से जुड़ी बड़ी खबर

मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर है। साल 2016 के लटके हुए एरियर को लेकर एक अच्छी खबर है। भोपालः मध्य प्रदेश में शिक्षकों के लटके एरियर से जुड़ी खबर। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के विशेष प्रयास से राज्य शासन द्वारा प्राध्यापकों को यूजीसी सातवें पुनरीक्षित वेतनमान के एरियर्स के भुगतान के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्व विद्यालयों में कार्यरत प्राध्यापकों और अन्य शैक्षणिक अधिकारियों को 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2018 तक के एरियर्स का भुगतान किया जायेगा। एरियर्स की राशि से नियमानुसार आयकर की कटौती कर अधिकारियों के भविष्य निधि खाते में ट्रांसफर की जायेगी।

MPBSE MP Board Exam 2021: जानें किस दिन से शुरू होंगे 10वीं और 12वीं की परीक्षा

मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2021 के लिए होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के डेट्स की घोषणा कर दी है। जानें कब से हैं 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं। भोपालः मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेट्स घोषित कर दी हैं। 10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल से और 12वीं की परीक्षा एक मई से आयोजित की जाएंगी। शिक्षा मंडल ने जानकारी देते हुए कहा कि- हाईस्कूल, हायर सेकंडरी, हायर सेकंडरी व्यवसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा, शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण और विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा की परीक्षा को सूचना जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार हाईस्कूल परीक्षा 30 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 मई को समाप्त होगी। इसी तरह हायर सेकंडरी परीक्षा एक मई से शुरू होकर 18 मई को समाप्त होगी। सभी परिक्षाएं सुबह 08:00 से 11:00 बजे के मध्य परीक्षा कार्यक्रमानुसार संपन्न होंगी। परीक्षा कार्यक्रम मंडल की बेवसाइड पर भी देखे जा सकते हैं। मंडल का मान्यता प्राप्त समस्त प्राचायोर् से अनुरोध है कि घोषित परीक्षा कार्यक्रमों से छात्र छात्राओं को अवगत कराएं। परीक्षा कक्षा में सुबह 07:45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Govt Jobs: इस राज्य में निकली हजारों पदों पर वैकेंसी, 31340 रुपये वेतन, जानें आवेदन से जुड़ी जानकारी

सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। देश के एक राज्य में हजारों पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। यहां जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी। नई दिल्लीः गुजरात में स्वास्थ्य विभाग ने 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी के तहत स्टाफ नर्स के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत स्टाफ नर्स क्लास-III के 1008 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। स्टाफ नर्स के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 31340 रुपये प्रति माह की सैलरी मिलेगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार https://ojas.gujarat.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2021 तक ही है। इस भर्ती के लिए 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास GNM और मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से B.Sc. (नर्सिंग) की डिग्री का होना अनिवार्य है।

IBPS RRB Clerk Prelims Result 2021: प्रीलिम्‍स एग्‍जाम के रिजल्‍ट जारी, यहां पर करें चेक

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्‍शन (IBPS), ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) में ग्रुप “बी” -ऑफिस असिस्‍टेंट (मल्टिपर्पस) (क्लर्क) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रीलिम्स एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। अपना रिजल्ट यहां से डाउनलोड करें। नई दिल्लीः इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्‍शन (IBPS), ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) में ग्रुप “बी” -ऑफिस असिस्‍टेंट (मल्टिपर्पस) (क्लर्क) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रीलिम्स एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जिन लोगों ने एग्जाम दिए हैं वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। ibps.in पर विजिट कर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि ये एग्जाम 2021 परीक्षा में 19 सितंबर 2020 से 26 सितंबर 2020 और 02 जनवरी 2021 को आयोजित किए गए थे। प्रीलिम्‍स एग्‍जाम में क्‍वालिफाई हुए उम्‍मीदवार अब मेन्‍स एग्‍जाम में शामिल होंगे। मेन्‍स एग्‍जाम 28 फरवरी 2021 को आयोजित किया जाएगा।

Govt Jobs: यहां बढ़ी सरकारी नौकरी की आवेदन की आखिरी तारीख, 600 से भी अधिक पदों पर निकली वैकेंसी

जो लोग सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। इस जगह सरकारी नौकरी के आवदेन के लिए आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें। भोपालः राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस वैकेंसी के तहत लैब टेक्नीशियन के 620 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अब 25 जनवरी 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2021 निर्धारित की गई थी। भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों को 15000 रुपये प्रति माह की सैलरी दी जाएगी। इसके लिए 21 वर्ष की आयु से लेकर 40 वर्ष की आयु तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए https://mpnhm.samshrm.com/ पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Results: UPPSC के उच्च शिक्षा विभाग में प्रवक्ता भर्ती 2017 का अंतिम रिजल्ट जारी, उम्मीदवार यहां करें चेक

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग उच्च शिक्षा विभाग में प्रवक्ता भर्ती 2017 का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया है। अपना रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार यहां चेक कर सकते हैं। लखनऊः उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अंतरगत राजकीय महाविद्यालयों में प्रवक्ता-बीएड के 17 नियमित पदों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। जिन लोगों ने इसका एग्जाम दिया है, वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट UPPSC Lecturer Recruitment 2017 Result पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि संबंधित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 12 और 13 जनवरी 2021 को आयोजित किया गया था। जारी किए गए रिजल्ट के अनुसार नितिन कुमार त्यागी ने टॉप किया है, जबकि गुंजन रौतेला को मेरिट में दूसरा और अदिती सिंह को तीसरा स्थान मिला है। हालांकि इंटरव्यू 17 पदों पर भर्ती के लिए हुआ था, जिनमें आठ पद अनारक्षित, तीन पद अन्य पिछड़ा वर्ग, चार पद अनुसूचित जाति एवं दो पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

Success Tips: अगर आपका भी सपना है CBI ज्वाइन करने का तो यहां जानें चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

देश के कई युवाओं का सपना है की वो केंन्द्रीय अन्बेषण ब्यूरो यानि सीबीआई ज्वाइन करें। पर आधी-अधूरी जानकारी के कारण वो कई बार ऐसे मौके से छूट जाते हैं। ऐसे में हम आज आपको बता रहें हैं सीबीआई में चयन प्रक्रिया की जानकारी। नई दिल्लीः जो लोग सीबीआई में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन पूरी जानकारी ना होने के कारण कहीं ना कहीं चूक जाते हैं उनके लिए ये खबर बहुत काम की है। सीबीआई में सीधी भर्ती का प्रमुख विकल्प है सब इंस्पेक्टर का पद जिसकी भर्ती एसएससी के तहत सीजीएल की परीक्षा के माध्यम से की जाती है। इसमें सभी केंद्रीय विभागों में ग्रुप बी और सी की परीक्षा आयोजित की जाती है। जिसके माध्यम से बाद में इन विभागों में इन्हें नौकरी मिल जाती है। जो लोग किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास हो और 30 साल से कम उम्र हो वो लोग इस पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीबीआई में सब-इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए 4 चरणों में परीक्षा ली जाती है। पहली परीक्षा टियर 1 चरण की होती है। दूसरी चरण में भी कुछ अन्य तरह की परीक्षाएं ली जाती हैं। इन दो टीयर में पास होने के बाद टियर 3 स्तर पर परीक्षा ली जाती है। इस परीक्षा के बाद सफल उम्मीदवारों को सबंधित उम्मीदवारों को सबंधित विभागों में नियुक्ति के लिए भेज दिया जाता है।

PSEB Punjab Board Exams 2021: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने क्लासेस की की डेटशीट की जारी, यहां जानें पूरा शेड्यूल

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 2021 वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं की डेट्स जारी कर दी हैं। यहां जानें एग्जाम का पूरा शेड्यूल नई दिल्लीः पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड पंजाब बोर्ड परीक्षा 2021 की डेटशीट जारी कर दी है। प्राइमरी, मिडिल, मेट्रिक और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। जो स्टूडेंट्स पंजाब बोर्ड 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा में बैठेंगे वो पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर डेटशीट देख सकते हैं। परीक्षाएं इस वर्ष मार्च-अप्रैल में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। कक्षा 12 की परीक्षाएं 22 मार्च से 27 अप्रैल तक और कक्षा 10 की परीक्षा 09 अप्रैल से 01 मई तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की पूरी डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर दो भागों में जारी की गई है। छात्र अपनी क्‍लास के अनुसार अपना एग्‍जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

IBPS RRB PO Result 2020: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आरआरबी ऑफिसर स्केल-1 भर्ती परीक्षा का स्कोर कार्ड किया जारी, यहां करें चेक

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने आरआरबी ऑफिसर स्केल-1 भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार यहां चेक कर सकते हैं। नई दिल्लीः आईबीपीएस ने आरआरबी ऑफिसर स्केल-1 भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार ibps.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। आईबीपीएस आरआरबी मेन एग्जाम का आयोजन 30 जनवरी 2021 को होगा। आईबीपीएस आरआरबी पीओ भर्ती परीक्षा देश के विभिन्न ग्रामीण बैंकों में ग्रुप ए ऑफिसरों की 3800 वैकेंसी को भरने के लिए हो रही है। बता दें कि प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 12 और 13 सितंबर 2020 को किया गया था। रिजल्ट और मेरिट 11 जनवरी को जारी किए गए थे। सफल उम्मीदवारों की इसके जरिए आंध्र प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक, बड़ौदा यूपी बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, केरल ग्रामीण बैंक, महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक, पंजाब ग्रामीण बैंक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक आदि में भर्ती होगी।

error: Content is protected !!