AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव का रास्ता साफ, VC नईमा खातून का बड़ा एक्शन; नए प्रॉक्टर नियुक्त

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों के प्रदर्शन के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला, प्रो. मोहम्मद नफीस अहमद अंसारी बने नए प्रॉक्टर अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। लंबे समय से लंबित छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्वीकार कर लिया है। इससे करीब 8 साल से छात्रसंघ चुनाव का इंतजार कर रहे छात्रों में नई उम्मीद जगी है। वहीं, कैंपस में जारी तनाव और छात्रों के प्रदर्शन के बीच विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नईमा खातून ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रॉक्टर को भी बदल दिया है। छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग स्वीकार, छात्रों में जगी उम्मीद AMU परिसर में पिछले कई दिनों से छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी था। छात्रों का कहना था कि लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण छात्रसंघ प्रतिनिधित्व और उनकी समस्याओं को उठाने के लिए लोकतांत्रिक मंच प्रभावित हुआ है। प्रदर्शन के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग स्वीकार कर ली है। इस फैसले को कैंपस में छात्र राजनीति की वापसी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि, चुनाव की तारीख और पूरी प्रक्रिया को लेकर आधिकारिक कार्यक्रम सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। प्रो. मोहम्मद नवेद खान की जगह प्रो. नफीस अहमद को जिम्मेदारी छात्रों के प्रदर्शन के बीच कुलपति प्रो. नईमा खातून ने प्रॉक्टर के पद पर भी बदलाव किया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी ऑफिस मेमो के मुताबिक, राजनीति विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर मोहम्मद नफीस अहमद अंसारी को AMU का नया प्रॉक्टर नियुक्त किया गया है। उन्होंने प्रो. मोहम्मद नवेद खान की जगह ली है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से दो साल या अगले आदेश तक के लिए की गई है। कैंपस में तनाव के बीच प्रशासनिक फेरबदल AMU में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन पिछले कई दिनों से चर्चा में है। प्रदर्शनकारी छात्र चुनाव कराने की मांग पर जोर दे रहे थे। ऐसे में प्रशासन की ओर से मांग स्वीकार किए जाने और प्रॉक्टर बदले जाने को कैंपस की मौजूदा परिस्थितियों के बीच अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। अब छात्रों की नजर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से चुनाव की तारीख घोषित करने और चुनाव प्रक्रिया शुरू करने पर रहेगी। यदि चुनाव का कार्यक्रम जारी होता है, तो करीब आठ साल बाद AMU में छात्रसंघ चुनाव का रास्ता खुल सकता है
Life Style: ऑफिस में बार-बार क्यों आने लगती है नींद? ये 5 गलतियां कर रहीं आपकी Energy Down, आज ही बदलें ये आदतें

New Delhi (Life Style): आजतक के Busy समय में ऑफिस के काम के साथ अन्य काम काम करना लोगों के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। कम समय और ज्यादा काम लोगों को एक ऐसी चुनौती की ओर ले जा रहा है। जिसका हम और आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। इन सबका असर हम सबकी जिंदगी पर बुरी तरह पड़ रहा है। जिसका असर हमारे हेल्थ पर पड़ रहा है। इस Busy जिंदगी में लोगों को जैसे-तैसे करके काम करना पड़ रहा है। परिणामस्वरूप न समय पर काम हो पा रहा है और ना नींद। जिसके कारण ऑफिर या दफ्तर में काम करते समय अक्सर लोगों को नींद आने लगती है। चलिए आज के इस आर्टिकल में जानते हैं अगर आपकों भी ऑफिस में काम करते समय नींद आती है तो क्या करें? लंच में भारी खाना न खाएं(Life Style) दोपहर के खाने में बहुत ज़्यादा तला-भुना या भारी खाना खाने से शरीर को उसे पचाने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे खाना खाने के बाद सुस्ती और नींद आ सकती है। अपनी डाइट में सलाद, दही, सब्ज़ियां, फल और हल्का खाना शामिल करने की कोशिश करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें(Life Style) पानी की कमी से थकान और सुस्ती हो सकती है। ऑफिस में काम करते समय पानी पीना न भूलें। अपने पास पानी की बोतल रखें और थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें; इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और आप ज़्यादा एक्टिव महसूस करते हैं। लगातार एक ही जगह न बैठे रहें (Life Style) घंटों तक एक ही जगह बैठे रहने से सुस्ती बढ़ सकती है। हर एक-दो घंटे में कुछ मिनट का ब्रेक लें। अपनी सीट से उठें, थोड़ा टहलें या स्ट्रेचिंग करें। इससे शरीर में फुर्ती बनी रहती है। नींद आने पर थोड़ी देर टहलें(Life Style) अगर काम करते समय अचानक बहुत ज़्यादा नींद आने लगे, तो अपनी सीट से उठें और थोड़ी देर टहलें। हल्की वॉक या स्ट्रेचिंग से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और काम पर दोबारा ध्यान लगाने में मदद मिलती है। रात की नींद से समझौता न करें (Life Style) रात में पूरी नींद न लेना ऑफिस में दिन भर नींद आने का एक मुख्य कारण हो सकता है। इसलिए, रोज़ाना एक ही समय पर सोने और लगभग 7-8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें। पूरी नींद लेने से शरीर और दिमाग दोनों को आराम मिलता है, जिससे आप दिन भर एक्टिव रह पाते हैं। अगर नींद आती है तो क्या करें अगर आपको ऑफिस में अक्सर नींद आती है, तो इसे सिर्फ़ आलस समझकर नज़रअंदाज़ न करें। अपने खान-पान, पानी पीने की आदत, ब्रेक और सोने के समय पर ध्यान दें। इन आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करके आप काम के दौरान अपनी एनर्जी और फोकस को बेहतर बनाए रख सकते हैं। निष्कर्ष यदि आपको लाइफ स्टाइल से जुड़ी खबरे पढ़ना पसंद है तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ पेज को जरूर फॉलो करें। ताकी आपको हर लाइफ स्टाइल से जुड़ी खबरों का अपडेट मिल सकें।
DU UG Admission 2026: पहले राउंड में 61,932 छात्रों ने कन्फर्म की सीट, अब दूसरे चरण के लिए जारी हुआ शेड्यूल

New Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में स्नातक (UG) दाखिले का इंतजार कर रहे हजारों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट (DU UG Admission 2026) सामने आई है। विश्वविद्यालय ने CSAS UG 2026 के पहले चरण के एडमिशन के आंकड़े जारी करते हुए बताया है कि 21 जुलाई तक 61,932 उम्मीदवारों ने अपनी सीट स्वीकार कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब छात्रों की नजर दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट सूची पर है, जिसे 25 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा। 93 हजार से ज्यादा सीटें हुई थीं आवंटित (DU UG Admission 2026) दिल्ली यूनिवर्सिटी ने CSAS UG 2026 के पहले राउंड में 67 कॉलेजों के 221 अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए 93 हजार से अधिक सीटों का आवंटन किया था। सीटें छात्रों के CUET UG 2026 स्कोर, उनकी श्रेणी (Category) और कॉलेज व कोर्स की प्राथमिकताओं के आधार पर आवंटित की गईं। विश्वविद्यालय के अनुसार, इस वर्ष पहले राउंड के बाद प्रवेश (DU UG Admission 2026) लेने वाले छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जहां पिछले वर्ष पहले राउंड के बाद 45,316 छात्रों ने दाखिला लिया था, वहीं इस बार यह संख्या बढ़कर 61,932 पहुंच गई है। 25 जुलाई को आएगी दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि CSAS UG Round-2 Seat Allocation 25 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा। दूसरे राउंड में जिन छात्रों को सीट मिलेगी, उन्हें CSAS पोर्टल पर लॉगिन कर अपना अलॉटमेंट देखना होगा और तय समय के भीतर आगे की सभी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। जो छात्र पहले राउंड में सीट स्वीकार कर चुके हैं, उनके पास अपग्रेड का विकल्प भी रहेगा। अगर उन्हें दूसरे राउंड में उनकी प्राथमिकता के अनुसार बेहतर सीट मिलती है, तो उन्हें नई सीट के लिए निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इन तारीखों का रखें विशेष ध्यान (DU UG Admission 2026) दूसरे राउंड के लिए विश्वविद्यालय ने पूरा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। 25 जुलाई 2026 को सीट अलॉटमेंट सूची जारी होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को 26 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। वहीं प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। नया शैक्षणिक सत्र भी 28 जुलाई 2026 से शुरू होगा। दाखिले के लिए पूरी करनी होंगी ये औपचारिकताएं दूसरे राउंड में सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले CSAS पोर्टल पर लॉगिन कर अपना सीट अलॉटमेंट देखना होगा। इसके बाद निर्धारित समय के भीतर दस्तावेजों का सत्यापन, सीट स्वीकार करना और एडमिशन फीस जमा करना जरूरी होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी करने वाले छात्र ही 28 जुलाई से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में शामिल हो सकेंगे।
CBSE Practical Exam 2026: 12th पास युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, जल्दी से खत्म करलें ये काम, वरना कम्पार्टमेंट के पेपर देना होगा मुश्किल

New Delhi: CBSE Practical Exam 2026 12वीं कक्षा के कम्पार्टमेंट छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाएं 29 जुलाई 2026 से शुरू होकर 4 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। ये छात्र दे सकेंगे प्रैक्टिकल परीक्षा दोबारा पेपर देने के लिए CBSE के नोटिस के बाद र Repeat Practical (RP) और Repeat Both Theory & Practical (RB) श्रेणी के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा अनिवार्य होगी। RP श्रेणी के विद्यार्थियों को केवल प्रैक्टिकल परीक्षा देनी होगी। RB श्रेणी के विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों परीक्षाओं में शामिल होना अनिवार्य होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पात्र छात्रों को निर्धारित समय पर परीक्षा में शामिल होना होगा। कहां दे सकेंगे बच्चे प्रैक्टिकल पेपर? बोर्ड के अनुसार नियमित (Regular) छात्रों की प्रैक्टिकल पेपर उनके अपने स्कूलों में ही कराई जाएंगी। अगर कोई स्कूल में किसी विषय की प्रयोगशाला या आवश्यक सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाता है , तो संबंधित CBSE क्षेत्रीय कार्यालय पास के किसी दूसरे स्कूल में परीक्षा करा सकेंगे। 27 जुलाई से पहले करें यह जरूरी काम CBSE ने सभी पात्र छात्रों को सलाह दी है कि वे 27 जुलाई 2026 तक अपने स्कूल या परीक्षा केंद्र से संपर्क करें। छात्रों को अपने साथ रिजल्ट/मार्कशीट और एडमिट कार्ड की कॉपी भी ले जानी होगी, ताकि परीक्षा संबंधी सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सकें। बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन बोर्ड ने कहा है कि सभी छात्र आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा से जुड़े निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की जानकारी या अपडेट के लिए छात्र अपने स्कूल या CBSE की आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क कर सकते हैं।
IIT का दरवाजा अब सबके लिए खुला है! JEE के बिना घर बैठे करें ये शानदार कोर्स, बदल सकता है करियर

New Delhi: जब भी देश के बड़े संस्थानों की बात होती है तो IIT का नाम सबसे ऊपर आता है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि आईआईटी में पढ़ाई करने के लिए केवल JEE जैसी कठिन परीक्षा पास करनी पड़ती है। लेकिन अब ऐसा नहीं है। देश के कई बड़े IIT ऐसे ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध करा रहे हैं, जिन्हें घर बैठे पूरा किया जा सकता है और इसके लिए JEE में सफल होना जरूरी नहीं है। इन कोर्स के जरिए छात्र ही नहीं बल्कि नौकरी करने वाले लोग और अपने करियर में आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाले प्रोफेशनल्स भी नई स्किल्स सीख सकते हैं। कोडिंग से लेकर क्लाउड टेक्नोलॉजी तक सीखने का मौका आज के समय में टेक्नोलॉजी सेक्टर में कोडिंग और क्लाउड कंप्यूटिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है। IIT कानपुर का Programming in C कोर्स शुरुआती छात्रों के लिए काफी उपयोगी हो सकता है। इसमें C प्रोग्रामिंग, डेटा स्ट्रक्चर और एल्गोरिदम जैसी जरूरी चीजें सिखाई जाती हैं। वहीं आईआईटी खड़गपुर के क्लाउड कंप्यूटिंग कोर्स में क्लाउड आर्किटेक्चर, क्लाउड सर्विस और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाती है। ये स्किल्स आईटी सेक्टर में करियर बनाने वालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं। डेटा साइंस और बिजनेस एनालिटिक्स में बढ़ते मौके डेटा आज की डिजिटल दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बन चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए IIT रुड़की की ओर से बिजनेस एनालिटिक्स और डेटा माइनिंग से जुड़े ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध हैं। इनमें R प्रोग्रामिंग के जरिए डेटा को समझना, उसका विश्लेषण करना और बिजनेस फैसलों में उसका इस्तेमाल करना सिखाया जाता है। कंपनियों में डेटा एनालिस्ट और बिजनेस एनालिटिक्स एक्सपर्ट की बढ़ती मांग को देखते हुए ये कोर्स करियर के लिए बेहतर विकल्प बन सकते हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल और एयरोस्पेस में भी सीखें नई तकनीक भविष्य की तकनीकों में इलेक्ट्रिक व्हीकल और एयरोस्पेस का क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। आईआईटी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इन क्षेत्रों से जुड़े कई कोर्स उपलब्ध हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी से जुड़े कोर्स में ईवी डिजाइन, काम करने का तरीका और इसके इस्तेमाल की जानकारी दी जाती है। वहीं एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में रुचि रखने वाले छात्र विमान, ड्रोन और स्पेस टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों को समझ सकते हैं। आईआईटी मद्रास का खास ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम आईआईटी मद्रास ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग से जुड़ा चार वर्षीय बीएस डिग्री प्रोग्राम भी शुरू किया है। इस प्रोग्राम में विमान, रॉकेट, ड्रोन, सैटेलाइट और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे विषयों को शामिल किया गया है। इसकी खास बात यह है कि छात्र इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर सकते हैं। इसमें प्रोजेक्ट, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और इंटर्नशिप जैसे अवसर भी दिए जाते हैं। आईआईटी दिल्ली और दूसरे संस्थानों में भी कई विकल्प आईआईटी दिल्ली, IIT रोपड़ और आईआईटी बॉम्बे जैसे संस्थान भी अलग-अलग क्षेत्रों में ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध करा रहे हैं। इनमें डीप लर्निंग, डिजाइन थिंकिंग, मेडिकल टेक्नोलॉजी और अन्य इंडस्ट्री आधारित विषय शामिल हैं। हालांकि, हर कोर्स की योग्यता, फीस और अवधि अलग हो सकती है। इसलिए इच्छुक छात्रों को संबंधित आईआईटी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पूरी जानकारी जरूर जांचनी चाहिए।
SSC का नया नियम: अब गलत सवाल नहीं काटेंगे नंबर, क्या बदल जाएगा आपका रिजल्ट गेम?

SSC के इस नए फैसले ने लाखों उम्मीदवारों के लिए उम्मीद की एक नई किरण जगा दी है। अब परीक्षा में होने वाली गलतियों का असर सीधे आपके नंबर पर नहीं पड़ेगा, लेकिन इसके पीछे कुछ खास नियम भी छिपे हैं।
IIT BHU में M.Tech सीट पाने के लिए कितने अंक चाहिए? जानिए हर ब्रांच का कटऑफ और कैटेगरी वाइज पूरी जानकारी

IIT BHU के M.Tech एडमिशन के लिए जारी हुए कटऑफ ने अभ्यर्थियों के बीच नई चर्चा छेड़ दी है। कुछ ब्रांच में अपेक्षा से ज्यादा अंक देखने को मिले हैं, जिससे प्रतियोगिता का स्तर भी साफ नजर आ रहा है। आखिर किस ब्रांच में कितना गया कटऑफ और किस कैटेगरी के लिए क्या रहा ट्रेंड?
CTET February Re-Exam 2026: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, जानें कब और कैसे डाउनलोड कर सकेंगे आंसर शीट?

शॉर्ट डिटेल्स: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) बहुत जल्द सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट, फरवरी 2026 एग्जाम की आंसर की जारी करेगा। फरवरी ऑनलाइन फॉर्म 2025 के लिए एप्लीकेशन 27 नवंबर, 2025 से 18 दिसंबर, 2025 तक लिए गए थे। ऑनलाइन परीक्षा 07-08 फरवरी 2026 को हुई थी। जिन कैंडिडेट्स ने इस फॉर्म के लिए अप्लाई किया था, वे अपना फरवरी डाउनलोड कर सकते हैं। जिन कैंडिडेट्स ने इस फॉर्म के लिए अप्लाई किया था, वे नीचे दिए गए लिंक से अपनी फरवरी आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। CTET February Admit Card 2026 Important Dates • Application Start Date: 27 November 2025 Available Now• Last Date: 18 December 2025 • Fee Payment Last Date: 18 December 2025 • Correction Date: 23-26 December 2025• Complete Form/ Submit Date: 27-30 December 2025 • Exam Date: 07-08 February 2025 • Exam City Details: 23 January 2026 • Admit Card: 05 February 2026 • New Exam Date: 01 March 2026 (For Two Centres) • Answer Key: Available Soon February Notification: Age Limit • Minimum: 18 Years • Use Age Calculate Tool – Click Here February Online Form: Educational Qualification How To Download For February Answer Key • अपनी Answer Key 2026 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए गए ज़रूरी लिंक सेक्शन में जाना होगा। • कैंडिडेट्स को अपनी Answer Key 2026 डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। • कैंडिडेट्स को लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा, यहां उन्हें अपनी ये डिटेल्स देनी होंगी-: • Registration No/Roll No • Password/DOB • Captcha Code • Have to click on the ‘Login’ Icon • अपनी डिटेल्स सही से देने के बाद कैंडिडेट्स अपनी Answer Key 2026 डाउनलोड कर पाएंगे। • कैंडिडेट अपनी Answer Key 2026 CBSE की ऑफिशियल साइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं। Class Eligibility Primary Stage (Class I to V) • अभ्यर्थी जो कम से कम 50% या 45% अंकों के साथ वरिष्ठ माध्यमिक या इसके समकक्ष हैं / एनसीटीई 2002 के मानदंडों के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा या उत्तीर्ण / बी.एल.एड (04 वर्ष का कोर्स) / शिक्षा में डिप्लोमा (विशेष पाठ्यक्रम, 02 वर्षों के लिए) / बी.एड (1 वर्ष) / प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (1 वर्ष) सीटीईटी परीक्षा के लिए पात्र होंगे Secondary Stage (Class VI to VIII) • जिन कैंडिडेट्स के पास बैचलर डिग्री (कम से कम 45% या 50% मार्क्स के साथ) है या जो एलिमेंट्री एजुकेशन में 2 साल का डिप्लोमा/एजुकेशन में डिप्लोमा/B.El.Ed./B.Sc.Ed./B.A.Ed./B.Ed. पास कर चुके हैं या उसके आखिरी साल में हैं, वे इस एग्जाम के लिए एलिजिबल होंगे। Register for the Answer Key Register For Answer Key Click Here Link Activate Soon Download Admit Card Click Here Download Notice (Two Centers) Click Here Download Exam City Details Click Here Download Revised Exam Date Notice Click Here Download Exam Date Notice Click Here Complete/ Submit Form (Re-Open) Click Here Download Submit Form Notice Click Here Online Correction Click Here Apply Online Click Here Download Notification Click Here Official Website Click Here Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।
UPSC IES/ISS Examination 2026: भर्ती के लिए अपनी ऑफिशियल नोटिस जारी, जानें क्या हैं योग्यताएं

Union Public Service Commission UPSC ने इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) की भर्ती के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और एप्लीकेशन फॉर्म 11 फरवरी 2026 से शुरू हो गया है और कैंडिडेट 3 मार्च 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। 1 अगस्त 2026 को कम से कम उम्र 21 साल और ज़्यादा से ज़्यादा उम्र 30 साल होनी चाहिए। कैंडिडेट नीचे दी गई UPSE IES/ISS भर्ती 2026 की पूरी जानकारी ज़रूर देखें। UPSC IES/ISS ऑनलाइन फ़ॉर्म 2026 – शुरू महत्वपूर्ण तिथियां एप्लीकेशन फीस UPSC IES/ISS नोटिफिकेशन 2026: उम्र सीमा 01 अगस्त 2026 तक कम से कम उम्र: 21 साल। ज़्यादा से ज़्यादा उम्र: 30 साल। जन्म 2 अगस्त 1996 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। UPSC IES/ISS रिक्रूटमेंट 2026: सिलेक्शन का तरीकाप्री एग्जामिनेशन (Pre Examination)मेन्स एग्जामिनेशन (Mains Examination)इंटरव्यू (Interview) उन सभी प्रशिक्षुओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो टेक्निकल क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। YuvaDynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही जानकारी पहुँचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें।
Bihar BSSC Inter Level Recruitment 2026: 25 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी

बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) ने इंटर लेवल अलग-अलग पोस्ट की भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती 25,311 पोस्ट के लिए है। BSSC एप्लीकेशन फॉर्म 15 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गया है और कैंडिडेट 16 फरवरी 2026 (बढ़ाई गई तारीख) तक अप्लाई कर सकते हैं। 01 अगस्त 2025 को कम से कम उम्र 18 साल और ज़्यादा से ज़्यादा उम्र 37 साल (पोस्ट के हिसाब से) होनी चाहिए। कैंडिडेट बिहार BSSC इंटर लेवल भर्ती 2026 की सभी डिटेल्स भी देख सकते हैं। लिंक नीचे दिए गए हैं। सकते हैं | बिहार BSSC इंटर लेवल ऑनलाइन 2026 से (25,311 पोस्ट)- तारीख बढ़ी ज़रूरी तारीखें एप्लीकेशन फीस सभी उम्मीदवार: Rs. 100/-पेमेंट मोड (ऑनलाइन): आप इन तरीकों से पेमेंट कर सकते हैं:डेबिट कार्डक्रेडिट कार्डइंटरनेट बैंकिंगIMPSकैश कार्ड / मोबाइल वॉलेट बिहार BSSC इंटर लेवल नोटिफिकेशन 2026: 01 अगस्त 2025 तक उम्र की लिमिट। कम से कम उम्र : 18 सालज़्यादा से ज़्यादा उम्र : 37 साल (UR पुरुष)BSSC स्टडी गाइडज़्यादा से ज़्यादा उम्र : 40 साल (UR महिला)ज़्यादा से ज़्यादा उम्र : 40 साल (BC/ EBC पुरुष, महिला)ज़्यादा से ज़्यादा उम्र : 42 साल (SC/ ST पुरुष, महिला)बिहार BSSC अपने नियमों के हिसाब से इंटर लेवल के लिए उम्र में छूट देता है। बिहार BSSC इंटर लेवल रिक्रूटमेंट 2026 : वैकेंसी डिटेल्स पोस्ट का नाम पोस्ट की संख्या एलिजिबिलिटी क्राइटेरियाकैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या इंस्टीट्यूशन से 12वीं क्लास (इंटरमीडिएट) एग्जाम पास होना चाहिए। कैटेगरी पोस्ट की संख्या जनरल 11,145 EWS 2508 BC 2755 BC फीमेल 839 EBC 4298 SC 3525 ST 241 बिहार इंटर लेवल रिक्रूटमेंट 2026 : सिलेक्शन का तरीकाप्रीलिम्स रिटन एग्जाममेन्स रिटन एग्जामस्किल टेस्ट (अगर लागू हो)डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशनमेडिकल एग्जाम उन सभी प्रशिक्षुओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो टेक्निकल क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। YuvaDynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही जानकारी पहुँचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें।