UP NEET UG Counselling: यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग राउंड 1 अलॉटमेंट रिजल्ट आज होगा जारी, 5 सितंबर तक ले सकेंगे प्रवेश

कार्यालय महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग 2024 पहले चरण के लिए आज अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी अलॉटमेंट लिस्ट जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस पेज पर दिए लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे। नई दिल्ली: यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग 2024 में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आज यानी 30 अगस्त को कार्यालय महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। यूपी नीट यूजी अलॉटमेंट लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर जारी की जाएगी जिसके बाद अभ्यर्थी लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होते ही इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जायेगा जिस पर क्लिक करके आप आसानी से अलॉटमेंट चेक कर सकेंगे। 5 सितंबर तक लेना होगा प्रवेश जिन अभ्यर्थियों को पहले चरण के लिए सीट अलॉट की जाएगी उन्हें आवंटन पत्र डाउनलोड करने एवं प्रवेश लेने के लिए 5 सितंबर 2024 तक समय दिया गया है। जो अभ्यर्थी 5 सितंबर तक प्रवेश नहीं लेंगे उनकी सीट रद्द कर दी जाएगी। प्रथम चरण की काउंसिलिंग संपन्न होने के बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कैसे डाउनलोड कर सकेंगे अलॉटमेंट रिजल्ट • यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाना होगा।• वेबसाइट के होम पेज पर अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।• अब आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करना होगा।• इसके बाद आपका सीट आवंटन ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें। आपको बता दें कि यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग के पहले चरण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस 20 अगस्त से 24 अगस्त 2024 तक पूर्ण की गई थी। उम्मीदवारों को च्वाइस फिलिंग के लिए 24 से 29 अगस्त 2024 तक का समय प्रदान किया गया था। यूपी नीट यूजी से जुड़ी किसी भी जानकारी प्राप्त करने या समस्या को लेकर अभ्यर्थी हेल्प लाइन नंबर 8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699 या 8189011700 पर संपर्क कर सकते हैं।
UKPSC PCS Pre Result 2024: उत्तराखंड पीसीएस प्रीलिम रिजल्ट psc.uk.gov.in पर हुआ घोषित, यहां से डाउनलोड करें PDF

यूकेएपीएससी की ओर से पीसीएस प्रीलिम परीक्षा 2024 रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है जिसमें सफल होने वाले उम्मीदवार के रोल नंबर दर्ज हैं। नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा (PCS Prelims) 2024 का आयोजन 14 जुलाई को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था जिसके बाद से ही उम्मीदवारों को नतीजे जारी होने का इंतजार था जो खत्म हो गया है। यूकेपीएससी की ओर से पीसीएस प्रीलिम रिजल्ट PDF फॉर्मेट में ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जारी किया गया है। अभ्यर्थी तुरंत ही वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से परिणाम चेक कर सकते हैं। नतीजों के साथ ही अभ्यर्थी प्रीलिम एग्जाम के लिए निर्धारित कटऑफ भी चेक कर सकते हैं। प्रीलिम एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को इन डेट्स में जमा करना होगा शुल्क जो अभ्यर्थी प्रीलिम एग्जाम में सफल हो गए हैं उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क भुगतान करना होगा। मुख्य परीक्षा शुल्क भुगतान के लिए यूकेपीएससी की ओर से विंडो 7 सितंबर से ओपन कर दी जाएगी जो 21 सितंबर 2024 तक खुली रहेगी। अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए शुल्क का भुगतान अवश्य करें तभी वे आगे के एग्जाम के लिए पात्र होंगे। मेंस एग्जाम 16 नवंबर से 19 नवंबर 2024 तक प्रस्तावित है। 189 पोस्ट के लिए हुई थी परीक्षा यूकेपीएससी की ओर से इस वर्ष यह भर्ती कुल 189 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च से 3 अप्रैल तक पूर्ण की गई थी वहीं परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई को किया गया था। परीक्षा के बाद 23 जुलाई को एग्जाम के लिए आंसर की जारी की गई थी और इस पर 24 से 29 जुलाई तक आपत्तियां मंगवाई गई थीं।
SSC CPO Result 2024: दिल्ली पुलिस और CAPFs सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा परिणाम जल्द, 27-29 जून तक हुआ था पेपर 1

जो उम्मीदवार SSC द्वारा 27 से 29 जून तक देश भर के विभिन्न शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित दिल्ली पुलिस/CAPFs SI भर्ती पेपर 1 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे वे इस चरण में प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची में अपना रोल नंबर (SSC CPO Result 2024) चेक करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें। नई दिल्ली: SSC CPO 2024 पेपर 1 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। दिल्ली पुलिस के साथ-साथ विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में सब-इंस्पेक्टर (SI) के 4 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के पहले चरण में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित प्रथम प्रश्न-पत्र (Paper 1) के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। आयोग द्वारा परिणाम जारी किए जाने की तिथि का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन खबरों के मुताबिक नतीजे (SSC CPO Result 2024) अगस्त के आखिर में जारी किए जा सकते हैं। SSC CPO Result 2024 Date: कहां और कैसे देखें परिणाम? ऐसे में जो उम्मीदवार SSC द्वारा 27 जून से 29 जून तक देश भर के विभिन्न शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित दिल्ली पुलिस/CAPFs SI भर्ती पेपर 1 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे इस चरण में प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची में अपना रोल नंबर चेक करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.gov.in पर विजिट करें। इसके बाद उम्मीदवारों को वेबसाइट के Result सेक्शन में जाना होगा और फिर CAPF टैब पर क्लिक करना होगा। इस टैब में परिणाम (SSC CPO Result 2024) Link को एक्टिव किया जाएगा, जिसके माध्यम से उम्मीदवार अपना रोल नंबर चेक कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले SSC ने दिल्ली पुलिस/CAPFs SI भर्ती पेपर 1 परीक्षा के आयोजन के बाद इसमें पूछे गए प्रश्नों के लिए प्रोविजिनल आंसर-की 5 जुलाई को जारी किए थे और इन पर उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को आमंत्रित किया गया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब परीक्षाफल (SSC CPO Paper 1 Result 2024) घोषित किए जाने हैं। जिन उम्मीदवारों को पेपर 1 में सफल घोषित किए जाएगा, उन्हें अगले चरण में सम्मिलित होने के लिए अलग से सूचना प्रकाशित की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवार SSC की वेबसाइट पर प्रकाशित होने वाली सूचनाओं पर नजर रखें।
MCC कल करेगा पहले चरण के सीट आवंटन का परिणाम जारी

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी नीट यूजी काउंसलिंग के पहले चरण में हुई सीट आवंटन का परिणाम कल जारी करेगा। पढ़िये युवा डाइनामाइट की ये रिपोर्ट NEET UG Counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी नीट यूजी काउंसलिंग के पहले चरण में हुई सीट आवंटन का परिणाम कल जारी करेगा। एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए सीट लॉकिंग प्रक्रिया 21 अगस्त को बंद हो गई है। एमसीसी ने च्वाइस फिलिंग और सीट लॉकिंग की अंतिम तिथि 20 अगस्त से बढ़ाकर 21 अगस्त की गई थी। बता दें कि पहले चरण के सीट आवंटन का परिणाम कल 23 अगस्त को जारी किया जाएगा। वहीं 24 अगस्त से 29 अगस्त के बीच अभ्यर्थियों को उन कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा, जहां की सीट उन्हें आवंटित की गई है। 30 अगस्त और 31 अगस्त को उम्मीदवारों का डाटा वेरिफिकेशन किया जाएगा। 85 फीसदी सीटें स्टेट लेवल काउसंलिंग के जरिये भरेंगीएमसीसी काउंसलिंग से सरकारी कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटा की 15 फीसदी सीटों और डीम्ड, केंद्रीय विश्वविद्यालय, ईएसआईसी, एएफएमएस संस्थानों, एम्स, जिपमर की 100 फीसदी सीटों पर दाखिला मिलेगा। 85 फीसदी सीटें स्टेट लेवल काउसंलिंग के जरिये भरी जानी है। आयुष और पशु चिकित्सा कार्यक्रमों में सीटें होंगी आवंटितबता दें कि काउंसलिंग प्रक्रिया 710 मेडिकल कॉलेजों की 1.10 लाख एमबीबीएस सीटों और बीडीएस की 27,868 सीटों के लिए हो रही है। वहीं इसके अलावा 1000 बीएससी नर्सिंग की सीटों पर दाखिला मिलेगा। देश की आयुष और पशु चिकित्सा कार्यक्रमों में कई सीट आवंटित की जाएंगी। आपको बता दें दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 5 सितंबर से 10 सितंबर के बीच होगी। दूसरे चरण का सीट आवंटन 11-12 सितंबर को होगा। नीट की इस काउंसलिंग के कुल चार चरण होंगे। दाखिला प्रक्रिया 30 अक्तूबर तक पूरी की जाएगी। ये हैं आवश्यक दस्तावेज
NEET PG 2024 के नतीजे NBEMS जल्द ही करेगा घोषित, इतने पर्सेंटाइल पर ही काउंसलिंग के लिए होंगे योग्य

NEET PG 2024 Result उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि NBEMS उम्मीदवारों NEET PG 2024 में प्रदर्शन के आधार पर रैंक और स्कोर कार्ड (पर्सेंटाइल) जारी करेगा। इसके आधार पर ही उम्मीदवार दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) द्वारा आयोजित की जाने वाली काउंसलिंग में भाग सकेंगे। नई दिल्ली: देश भर के मेडिकल कॉलेजों में संचालित होने वाले पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और डिप्लोमा कोर्सेस में दाखिले के लिए आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा – पीजी (NEET PG) 2024 के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। बोर्ड द्वारा इस परीक्षा के लिए जारी संशोधित कार्यक्रम में परिणाम की तिथि की जानकारी साझा नहीं की गई थी, लेकिन खबरों के मुताबिक नतीजे जल्द ही घोषणा किए जा सकते हैं। बता दें कि NBEMS ने NEET PG 2024 का आयोजन 11 अगस्त को किया था। इससे पहले यह परीक्षा 23 जून को होनी थी और परिणामों की घोषणा 15 जुलाई को होनी थी। हालांकि, बोर्ड ने बाद में परीक्षा तिथि को बदलकर 11 अगस्त कर दिया था। इतने पर्सेंटाइल पर ही काउंसलिंग के लिए होंगे योग्य उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि NBEMS उम्मीदवारों NEET PG 2024 में प्रदर्शन के आधार पर रैंक और स्कोर कार्ड (पर्सेंटाइल) जारी करेगा। इसके आधार पर ही उम्मीदवार दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) द्वारा आयोजित की जाने वाली काउंसलिंग में भाग सकेंगे। NBEMS के नियमों के अनुसार जनरल और EWS वाले उम्मीदवारों को 50 फीसदी या अधिक पर्सेंटाइल मिलने पर ही काउंसलिंग में सम्मिलित किया जाएगा। वहीं SC, ST, OBC के सभी उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 40 फीसदी है। अनारक्षित PwD उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 45 फीसदी निर्धारित किया गया है। ऐसे देखें परिणाम उम्मीदवारों को NEET PG 2024 परिणाम देखने के लिए NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट, natboard.edu.in पर विजिट करना होगा और फिर नीट पीजी सेक्शन में जाना होगा। इस सेक्शन में एक्टिव होने वाले लिंक के माध्यम से उम्मीदवार परिणाम पेज पर जा सकेंगे। इस पेज पर उम्मीदवारों को अपनी यूजर आइडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकेंगे।
CSIR UGC NET Result 2024: सीएसआईआर नेट रिजल्ट जल्द हो सकता है घोषित, जानें कहां और कैसे चेक कर पाएंगे नतीजे

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट जुलाई सेशन का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है। नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट जुलाई 2024 सेशन की परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 25, 26 और 27 जुलाई को करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद 9 अगस्त को एनटीए की ओर से आंसर की जारी की गई थी जिस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका 11 अगस्त तक दिया गया था। अब एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएसआईआर नेट रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। कहां और कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे • सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा। नतीजे जारी होते ही आप रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करके परिणाम की जांच कर सकेंगे। रिजल्ट देखने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-• सीएसआईआर नेट रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।• वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में जाकर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।• इसके बाद आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट करना होगा।• अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकेंगे। फाइनल आंसर की भी नतीजों के साथ होगी जारी एनटीए की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि फाइनल आंसर की अंतिम एवं सर्वमान्य होगी और इस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका नहीं दिया जाएगा। रिजल्ट एवं आंसर की से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थी समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
SSC CHSL Result 2024 Tier 1 Date: एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, लिंक ssc.gov.in पर होगा एक्टिवेट

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से सीएचएसल टियर I एग्जामिनेशन रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जायेगा जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज होंगे। नई दिल्ली: संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) भर्ती 2024 एग्जामिनेशन में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एसएससी की ओर से जल्द ही रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से PDF फॉर्मेट में जारी किये जाएंगे। परिणाम की घोषणा होते ही अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर इस लिस्ट में दर्ज होगा वे टियर 2 एग्जामिनेशन में भाग लेने के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। 3712 पदों पर हो रही है भर्ती इस भर्ती के माध्यम से एसएससी की ओर से कुल 3712 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। यह नियुक्तियां लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC)/ जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट (JSA), पर्सनल असिस्टेंट (PA)/ शॉर्टिंग असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEOs) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए टियर-1 एग्जामिनेशन का आयोजन 1 जुलाई से 11 जुलाई 2024 तक किया गया था। ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे मेरिट लिस्ट • एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करना होगा।• वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके भर्ती से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।• अब आप इसे डाउनलोड कर लें।• इसके बाद इसमें अपना रोल नंबर चेक करें। चूंकि इस भर्ती के लिए बंपर पदों पर नियुक्तियां होनी हैं ऐसे में प्रथम चरण के आधार हजारों उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। अगर आपको अपना रोल नंबर ढूंढ़ने में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो आप पीडीएफ ओपन करके cntl+f दबाएं और सर्च बार में अपना रोल नंबर दर्ज कर दें। इससे आप अपने रोल नंबर पर सीधे पहुंच जाएंगे। रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय – समय पर वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
UKSSSC LT Admit Card 2024: उत्तराखंड सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 18 अगस्त को संपन्न होगा एग्जाम
यूकेएसएसएससी की ओर से सहायक अध्यापक (LT) भर्ती परीक्षा के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र वेबसाइट पर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। नई दिल्ली: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा सहायक अध्यापक (LT) भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 अगस्त 2024 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है। इस भर्ती के लिए 52 हजार से ज्यादा आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड यूकेएसएसएससी की ओर से जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र तुरंत ही UKSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी। इन तरीके से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड • यूकेएसएसएससी एलटी भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।• वेबसाइट के होम पेज पर आपको भर्ती से संबंधित प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करना होगा।• अब आपको नए पेज पर मोबाइल नंबर/ ईमेल आईडी, पासवर्ड एवं दिया गया कोड भरकर लॉग इन करना होगा।• जानकारी सबमिट होते ही आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एक शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा उत्तराखंड सहायक शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 18 अगस्त को एक शिफ्ट में करवाया जाएगा। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद आप उसमें अपना बार कोड अवश्य चेक कर लें। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र एवं वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना इन दस्तावेजों के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से सहायक अध्यापक के कुल 1544 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
SSC सीएचएसएल (10+2) टियर-1 एग्जामिनेशन रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, सीबीटी-II के लिए ये है परीक्षा पैटर्न

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से सीएचएसएल भर्ती 2024 टियर 1 परीक्षा के लिए जल्द ही रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। नतीजे जारी होते ही अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे। नई दिल्ली: संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) भर्ती के माध्यम से कुल 3712 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती के लिए टियर 1 एग्जामिनेशन का आयोजन 1 से 11 जुलाई 2024 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद लाखों उम्मीदवारों को परिणाम जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। पहले चरण की परीक्षा में सफल अभ्यर्थी टियर 2 एग्जामिनेशन में भाग ले सकेंगे। कहां और कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट एसएससी की ओर से परिणाम की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर की जाएगी। नतीजे पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किये जायेंगे जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर दर्ज होंगे। पहले चरण की मेरिट लिस्ट में जगह प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे मेरिट लिस्ट एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट बटन पर क्लिक करके भर्ती रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ पर क्लिक करना होगा। अब आप इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकेंगे।
UK Compartment Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड 10th, 12th कंपार्टमेंट रिजल्ट आज होगा जारी, लिंक ubse.uk.gov.in पर होगा एक्टिव
उत्तरखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 13 अगस्त 2024 को घोषित कर दिया जाएगा। नई दिल्ली: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (UBSE) की ओर से दोनों ही कक्षाओं के कम्पार्टमेंट रिजल्ट की घोषणा आज कर दी जाएगी। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से UBSE की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जारी किया जायेगा। इसके बाद स्टूडेंट्स लॉग इन डिटेल दर्ज करके अपने परिणाम की जांच कर पायेंगे। इन डेट्स में हुई थीं परीक्षाएं उत्तराखंड बोर्ड की ओर से कम्पार्टमेंट एग्जाम का आयोजन 18 जुलाई से 24 जुलाई 2024 तक किया गया था। इस वर्ष दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर कुल 21887 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से 10वीं कक्षा के स्टूडेंट्स की संख्या 10724 और 12वीं के स्टूडेंट्स की संख्या 11168 थी। ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट • यूके बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 जारी होते ही आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाना होगा।• वेबसाइट पर आपको कम्पार्टमेंट रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।• अब आपको रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।• इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे। कंपार्टमेंट एग्जाम में प्राप्त अंक ही होंगे मान्य जिन स्टूडेंट्स ने कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग लिया है वे ध्यान रखें कि इस एग्जाम में प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे। ऐसे में अगर किसी छात्र के अंक पहले से भी कम हो जाते हैं तो पहले के अंक मान्य नहीं होंगे। छात्रों के लिए संशोधित ओरिजिनल मार्कशीट आपके स्कूल में भेज दी जाएगी जहां से आप इसे प्राप्त कर सकेंगे।