भारतीय नौसेना ने जारी किया INCET 01/2024 परिणाम, फायरमैन और अन्य पदों के उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट उपलब्ध

New Delhi: भारतीय नौसेना ने फायरमैन और फायर इंजन ड्राइवर पदों के लिए इंडियन नेवी सिविलियन एंट्रेंस टेस्ट (INCET 01/2024) का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही अन्य पदों के परिणाम 13 जुलाई 2025 को जारी किए गए थे। रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रियाभारतीय नौसेना INCET रिजल्ट 2025 PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम और जन्मतिथि शामिल हैं। उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैंः 1. भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट [joinindiannavy.gov.in](http://joinindiannavy.gov.in) पर जाएं। 2. होमपेज पर रिजल्ट लिंक खोजें: वेबसाइट के होमपेज पर “INCET 01/2024 Result” लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें। 3. रोल नंबर की खोज करें: रिजल्ट PDF फाइल में अपने रोल नंबर को ढूंढने के लिए “Ctrl + F” दबाएं और अपना रोल नंबर डालें। 4. रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें: रिजल्ट की पुष्टि होने के बाद उम्मीदवार PDF फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं। 5. प्रिंटआउट लें: भविष्य में उपयोग के लिए उम्मीदवार अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं। फायरमैन और फायर इंजन ड्राइवर के लिए आगे की प्रक्रियाफायरमैन और फायर इंजन ड्राइवर पदों के लिए उम्मीदवारों को अगले फेज में एंड्यूरेंस टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में फायरमैन लिफ्ट, लंबी कूद, रस्सी पर चढ़ना जैसी शारीरिक परीक्षणों को शामिल किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षण में सफल होंगे, वे अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। सभी पदों के परिणाम और शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारभारतीय नौसेना ने जिन पदों के लिए रिजल्ट जारी किए हैं, उनमें फायरमैन, फायर इंजन ड्राइवर, चार्जमैन, ट्रेड्समैन मेट और अन्य तकनीकी पद शामिल हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब अगली चयन प्रक्रिया के लिए सूचना भेजी जाएगी। अगले चरण में क्या होगा?चयनित उम्मीदवारों को अब अपनी शारीरिक दक्षता और अन्य जांच प्रक्रियाओं से गुजरना होगा, जिनके आधार पर अंतिम चयन होगा। फायरमैन और फायर इंजन ड्राइवर के लिए अतिरिक्त शारीरिक परीक्षण के बाद ही उन्हें अंतिम रूप से चुना जाएगा। अन्य पदों के लिए भी संबंधित प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी, जैसे साक्षात्कार या अन्य मूल्यांकन। महत्वपूर्ण तिथियां:फायरमैन और फायर इंजन ड्राइवर पदों के परिणाम: 15 जुलाई 2025अन्य पदों के परिणाम: 13 जुलाई 2025आगे की चयन प्रक्रिया: शारीरिक परीक्षण और मूल्यांकन भारतीय नौसेना का INCET 01/2024 परीक्षा परिणाम उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब अगली चयन प्रक्रिया की तैयारी करनी होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से भारतीय नौसेना की वेबसाइट चेक करते रहें ताकि वे आगामी अपडेट्स से अवगत हो सकें।
CUET Result 2025: सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित, इस लिंक पर क्लिक कर चेक करें परिणाम

New Delhi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 का रिजल्ट 4 जुलाई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। देशभर में करीब 13.5 लाख छात्रों ने 13 मई से 4 जून 2025 के बीच कंप्यूटर आधारित मोड में परीक्षा दी थी। ऐसे चेक करें रिजल्ट 1-सबसे पहले ऊपर दी गई किसी भी वेबसाइट पर जाएं।2-होमपेज पर “CUET UG 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।3-अब लॉगिन पेज खुलेगा, जिसमें रोल नंबर, जन्मतिथि या आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी।4-जानकारी भरने के बाद “Submit” या “Login” बटन पर क्लिक करें।5-आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा।6-भविष्य में उपयोग के लिए रिजल्ट को PDF में सेव या प्रिंट कर लें। रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें? CUET UG का रिजल्ट दो आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध है1-cuet.nta.nic.in2-nta.ac.in स्कोरकार्ड कैसे करें डाउनलोड? 1-इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।2-CUET UG 2025 Result लिंक पर क्लिक करें।3-अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।4-स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें। रिजल्ट में क्या खास है? बता दें कि अंतिम उत्तर कुंजी 1 जुलाई को जारी की गई थी, जिसमें कुल 27 प्रश्न हटा दिए गए थे और कई प्रश्नों में कई सही विकल्प थे, इसलिए पूरे अंक वितरित किए गए थे। परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई थी, इसलिए अंकों के सामान्यीकरण का उपयोग किया गया था, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हुई। हालांकि गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन का नियम अभी भी लागू है, लेकिन बिना प्रयास किए और हटाए गए प्रश्नों के लिए कोई कटौती नहीं की जाएगी। कब आयोजित की गई थी परीक्षा? NTA ने 13 मई से 3 जून, 2025 तक परीक्षा आयोजित की, हालाँकि कुछ विशिष्ट विषयों के लिए परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया गया था। अकाउंटेंसी और बुक कीपिंग परीक्षा, जो पहले 13 और 16 मई को निर्धारित की गई थी, उसे 2 और 4 जून, 2025 को पुनर्निर्धारित किया गया था। इसी तरह, तमिल और उर्दू विषयों की परीक्षा, जो पहले 22 मई, 2025 को निर्धारित की गई थी, उसे भी 4 जून, 2025 को पुनर्निर्धारित किया गया था।
CUET UG 2025: अंतिम उत्तर कुंजी जारी, रिजल्ट जल्द, लाखों छात्रों की धड़कनें तेज

New Delhi: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET UG 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है, जिससे लाखों उम्मीदवारों के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने की कगार पर है। इस बहुप्रतीक्षित घोषणा के बाद अब परिणाम किसी भी समय cuet.nta.nic.in पर ऑनलाइन उपलब्ध हो सकते हैं। एनटीए ने इस बार कुल 27 सवालों को अंतिम उत्तर कुंजी से हटा दिया है, जिसका सीधा असर उम्मीदवारों के स्कोर पर पड़ेगा। अंकन योजना के तहत प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। कभी भी जारी हो सकता है रिजल्टउम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत लॉगिन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकें। कैसे चेक करें रिजल्टसबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।अब ‘CUET UG 2025 रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।एक New Window पर अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।इसके बाद’सबमिट’ बटन दबाते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें, जो भविष्य में काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान काम आएगा।अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें, यह काउंसलिंग प्रक्रिया में काम आएगा। Study Tips: पढ़ाई में मन लगाएं, टॉप स्कोरर बन जाएं, अपनाएं ये 10 आसान तरीके कब हुई थी परीक्षा?सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा का आयोजन 13 मई से 4 जून तक भारत के 388 केंद्रों और विदेशों के 24 केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा 13 भाषाओं में और 23 डोमेन-विशिष्ट विषयों के साथ-साथ एक सामान्य योग्यता परीक्षा के लिए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 13 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया, जो देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उत्सुक हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद क्या होगा अगला कदम?रिजल्ट के बाद अगला कदम विश्वविद्यालय-विशिष्ट काउंसलिंग प्रक्रिया है। प्रत्येक विश्वविद्यालय, जैसे दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) का CSAS पोर्टल या इलाहाबाद विश्वविद्यालय का सामार्थ पोर्टल, अपनी प्रवेश प्रक्रिया के लिए अलग-अलग पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। उम्मीदवारों को अपने स्कोर के आधार पर संबंधित विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा और अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज चुनने होंगे।
UPPRPB PET: यूपी पुलिस हेड ऑपरेटर का परिणाम घोषित, इतने अभ्यर्थियों का हुआ चयन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस में रेडियो हेड ऑपरेटर / हेड ऑपरेटर (मैकेनिक) पदों के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने रेडियों ऑपरेटर की परीक्षा दी थी, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस फाइनल चयन सूची में उन्हीं उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं जिन्होंने लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट की सभी प्रक्रियाएं पूरी की हैं। गौरतलब है कि रेडियो ऑपरेटर की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 20 से 28 मई, 2025 के बीच किया गया था। यह भर्ती अभियान कुल 936 पदों को भरने के लिए चलाया गया है। चयनित उम्मीदवारों की सूची, श्रेणीवार कटऑफ और अन्य विवरण भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। 936 अभ्यर्थियों का हुआ चयन सूची में कुल 936 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 252 आरक्षित पदों के सापेक्ष 482 अभ्यर्थी, अनुसूचित जाति (SC) के 195 पदों के लिए 211 अभ्यर्थी तथा अनुसूचित जनजाति (ST) के 18 पदों के लिए 18 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। परीक्षा में 186 महिला अभ्यर्थियों ने भी सफलता प्राप्त की है। इतना रहा कटऑफ बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अनारक्षित श्रेणी की कटऑफ 328.16 रही, वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए यह 319.53, और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 317.05 अंक रही। अनुसूचित जाति (SC) की कटऑफ 299.92 और अनुसूचित जनजाति (ST) की कटऑफ 276.30 अंक रही। इसके अलावा, 186 महिला अभ्यर्थियों ने भी सफलता हासिल की है। जो उम्मीदवार पुलिस की हेड ऑपरेटर भर्ती में सफल हुए हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। उन्हें अब जल्द ही नियुक्ति से जुड़ी प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के बाद सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की सूचना के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। ऐसे देखें अपना रिजल्ट
RPF Constable Result 2025: रेलवे पुलिस कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट जारी होने के बाद अब आगे क्या? यहां जानें सबकुछ

नई दिल्ली: रेलवे पुलिस बल (RPF) में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट आखिरकार जारी हो चुका है, जिससे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rrb.digialm.com और क्षेत्रीय RRB वेबसाइट्स पर अपलोड कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 2 मार्च से 20 मार्च 2025 तक आयोजित CBT परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से RPF में 4208 कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल को शुरू हुई थी और 14 मई तक चली थी। इस भर्ती के लिए कुल 45.30 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, लेकिन केवल 22.96 लाख उम्मीदवार ही CBT परीक्षा में शामिल हुए। 11 दिनों तक तीन शिफ्टों में आयोजित इस परीक्षा के बाद, 42,143 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापतौल परीक्षा (PMT) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये भी पढ़ें- DU Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने लॉन्च किया CSAS पोर्टल, UG-PG दाखिले के लिए शुरू प्रक्रिया कैसे चेक करें रिजल्ट? उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in या अपनी क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। होमपेज पर “CEN RPF 02/2024 (Constable): CBT Result & Cut Off Score” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें CBT में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे। अपने रोल नंबर को खोजने के लिए “Ctrl + F” का उपयोग करें और पीडीएफ को डाउनलोड कर लें। यह सुनिश्चित करें कि आपका रोल नंबर लिस्ट में है, क्योंकि केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ही अगले चरण में हिस्सा ले सकेंगे। क्या होगा अगला चरण? शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब पीईटी और पीएमटी के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण की तारीख और एडमिट कार्ड जल्द ही आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। पीईटी में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता, जैसे दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद का परीक्षण होगा। पीएमटी में उनकी ऊंचाई, वजन और छाती का माप लिया जाएगा। इसके बाद, सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि PET/PMT और डीवी में बुलाए जाने का मतलब अंतिम चयन नहीं है। अगर किसी उम्मीदवार के दस्तावेजों में विसंगति पाई गई या गलत जानकारी दी गई, तो उनकी उम्मीदवारी किसी भी चरण में रद्द हो सकती है। उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को PET/PMT और डीवी का शेड्यूल एसएमएस, ईमेल और वेबसाइट नोटिफिकेशन के माध्यम से मिलेगा। उम्मीदवारों को सत्यापन के दिन सभी मूल दस्तावेज, जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और जाति प्रमाण पत्र, साथ लाने होंगे।
AIIMS NORCET Result: नोर्सेट परीक्षा में 8537 उम्मीदवार सफल, यहां होगी नियुक्ति

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET-8) स्टेज 2 के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में कुल 8,537 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। नतीजे एम्स की आधिकारिक वेबसाइट (rrp.aiimsexams.ac.in) पर उपलब्ध हैं। चिकित्सा संस्थान द्वारा जारी की गई रोल नंबर-वार सूची में प्रत्येक उम्मीदवार का रोल नंबर, श्रेणी, लिंग, प्रतिशत अंक और रैंक दर्शाई गई है। उम्मीदवारों के लिए अंतिम सीट की स्थिति, विस्तृत प्रक्रिया और विकल्प भरने का ऑनलाइन लिंक 10 मई 2025 को जारी किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 16 मई, शाम 5 बजे तक अपने विकल्प भर सकेंगे। जो उम्मीदवार नोर्सेट-8 स्टेज 2 परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके हैं, उन्हें उनके प्रदर्शन के आधार पर प्राप्तांक (Marks) प्रदान किए गए हैं। ऐसे अभ्यर्थी अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपने अंक देख सकते हैं। जानकारी के अनुसार संस्थान ने कहा, “NORCET रैंक के आधार पर सीट आवंटन के लिए संबंधित संस्थान में आवेदन आमंत्रित करने की विस्तृत प्रक्रिया और अद्यतन सीट स्थिति वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर अधिसूचित की जाएगी।” एम्स ने नोर्सेट-8 स्टेज 2 परीक्षा के माध्यम से एम्स और अन्य 22 संस्थानों में कुल 1,794 नर्सिंग अधिकारी पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की थी।
DSSSB: डीएसएसएसबी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित, 1394 अभ्यर्थी चयनित

नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जीएनसीटीडी में नर्सिंग ऑफिसर के 1507 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं।उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट (dsssb.delhi.gov.in) पर जाकर देख सकते हें। परीक्षा में कुल 35,965 उम्मीदवार शामिल हुए। बता दें कि नर्सिंग ऑफिसर के इन पदों के लिए टियर-1 परीक्षा विभिन्न तिथियों-12, 13, 14, 16 अगस्त, 5, 6 सितंबर, 6 अक्तूबर और 24 अक्तूबर 2024 को अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई थी। अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की संख्यालिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और पात्रता शर्तों को ध्यान में रखते हुए कुल 1394 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से चयनित किया गया है। इनमें सामान्य (UR) श्रेणी से 670 उम्मीदवार शामिल हैं, जिसमें PwBD श्रेणी के 14 उम्मीदवार (OH-10, MD-03 और Autism-01) भी शामिल हैं। ईडब्ल्यूएस श्रेणी से 108, ओबीसी से 412 उम्मीदवार, जिनमें PwBD श्रेणी के 2 उम्मीदवार (OH-01 और MD-01) शामिल हैं, एससी से 106 उम्मीदवार, जिसमें PwBD श्रेणी के 2 उम्मीदवार (OH-02) और एसटी से 98 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है। आगे की प्रक्रियायह चयन अनंतिम है और उम्मीदवारों की पात्रता की अंतिम जांच के पश्चात ही नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज और शर्तें पूरी करनी होंगी।
IIT रोपड़ में निकली Assistant Professor की भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

नई दिल्ली: आईआईटी में भविष्य बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशी का मौका है। आईआईटी रोपड़ ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है, जो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट (iitrpr.ac.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। इन पदों पर होगी भर्ती भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रोपड़ ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के क्षेत्र में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए निकाली है। चयन प्रक्रियाइन पदों पर उम्मीदवारों का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, सेमिनार अटेंडिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी इस भर्ती से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए आईआईटी रोपड़ की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। आवश्यक दस्तावेजआईआईटी रोपड़ ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती के लिए ईमेल या हार्ड कॉपी के माध्यम से कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को आवेदन के समय अपनी बीटेक, एमएससी, पीएचडी आदि की मार्कशीट और डिग्री की पीडीएफ फाइल अपलोड करनी होगी। पात्रता मानदंडअसिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री के साथ अच्छा एकेडमिक रिकॉर्ड होना आवश्यक है। बीटेक, सीएसई, ईई, ईसीई, मैथ और कंप्यूटरिंग, बीएससी, एमएससी, कंप्यूटर साइंस, एआई एंड एमएल, और डाटा साइंस के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, आवेदकों के पास न्यूनतम 3 साल का शिक्षण अनुभव होना जरूरी है।
Metro Driver Job: मेट्रो ट्रेन ड्राइवर बनने के लिए ये योग्यता जरूरी

नई दिल्ली: अगर आप मेट्रो ट्रेन ड्राइवर बनना चाहते हैं तो यह जॉब आपके के लिए सबसे बेस्ट साबित होगी। तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। बढ़ते शहरीकरण और मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के कारण मेट्रो ड्राइवरों की मांग लगातार बढ़ रही है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मेट्रो ड्राइवर या ट्रेन ऑपरेटर के एक अति जिम्मेदारी वाला कार्य है। क्योंकि इसमें हजारों यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाना होता है। मेट्रो ड्राइवर बनने के लिए जरूरी योग्यताएं- • मेट्रो ड्राइवर बनने के इच्छुक उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही, आईटीआई (ITI) या डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित तकनीकी क्षेत्र में) आवश्यक होता है।• उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग डिग्री या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा है, तो प्राथमिकता मिल सकती है।• अधिकांश मेट्रो निगमों में आवेदन करने के लिए उम्र सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच रखी जाती है। कुछ विशेष श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट भी मिल सकती है।• मेट्रो ड्राइवर बनने के लिए अच्छा स्वास्थ्य आवश्यक है, खासकर आंखों की रोशनी का सही होना जरूरी है। अगर आंखों से संबंधित कोई गंभीर समस्या होती है, तो उम्मीदवार इस पद के लिए अयोग्य घोषित किए जा सकते हैं। इन शहरों में होती है भर्तीदिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में जॉब के अवसर हैं। आवेदन प्रक्रिया• मेट्रो ड्राइवर की भर्ती दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन या अन्य शहरों की मेट्रो कंपनियों द्वारा की जाती है। भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने के बाद, उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।• लिखित परीक्षा: इसमें तकनीकी ज्ञान, गणित, रीजनिंग और सामान्य जागरूकता से जुड़े प्रश्न होते हैं।• मेडिकल टेस्ट: उम्मीदवार का आंखों और स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है, जिसमें दृष्टि की जांच बेहद जरूरी होती है।• दस्तावेज सत्यापन: चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में, उम्मीदवारों के सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत दस्तावेजों की जांच की जाती है ताकि उनकी पात्रता सुनिश्चित की जा सके। प्रशिक्षण: चयनित उम्मीदवारों को गहन प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है। इसमें सिमुलेटर पर अभ्यास, सुरक्षा प्रक्रियाएं और वास्तविक मेट्रो संचालन का प्रशिक्षण शामिल होता है। नियुक्ति: जब उम्मीदवार प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं, तो उन्हें आधिकारिक रूप से मेट्रो ड्राइवर के रूप में नियुक्त किया जाता है और वे अपनी नई भूमिका निभाने के लिए तैयार होते हैं।
UP News: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कब होंगे जारी, सीएम योगी ने दी जानकारी

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 अक्टूबर माह के अंत में घोषित हो जायेंगे। इसकी जानकारी यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी है। लखनऊ: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 की तारीख को लेकर ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम इस महीने के अंत तक जारी हो जायेगा। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाएं। यूपी में पुलिस कांस्टेबल के 60 हजार पदों को भरा जाना है। इसके लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन अगस्त महीने में किया गया था। इस परीक्षा में 48 लाख उम्मीदवारों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी। ऐसे में तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में रिजल्ट की तारीख की अटकलों को विराम देकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 परीक्षा परिणाम के जारी होने की तारीख घोषित कर दी है। छात्र uppbpb.gov.in पर देख सकेंगे नतीजेमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अक्टूबर के अंत तक यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद जताई है। वहीं योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड को निर्देश दिया है कि परिणाम इसी महीने X पर जारी किए जाएं। उम्मीदवार अपना परिणाम जारी होने के बाद यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नतीजे देख सकते हैं। आपको बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित हुई थी। परीक्षा का आयोजन यूपी के 67 जिलों के 1174 परीक्षा केंद्रों में हुआ था।