Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

UP PCS Result: हाईकोर्ट ने क्यों रद्द किया पीसीएस प्रीलिम्स का रिजल्ट? आसान भाषा में समझें ओपन कैटेगरी का नियम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UP PCS Result) की पीसीएस भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। हाईकोर्ट ने पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट रद्द करते हुए नए सिरे से परिणाम और मेरिट लिस्ट जारी करने का आदेश दिया है। हालांकि, कोर्ट ने परीक्षा रद्द नहीं की है। भर्ती का पूरा मामला ओपन कैटेगरी के नियम से जुड़ा है। खास बात यह है कि भर्ती की मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर ओपन कैटेगरी का नियम क्या है और आयोग के परिणाम पर सवाल क्यों उठे हैं। क्या होता है ओपन कैटेगरी का नियम? सरकारी भर्ती परीक्षाओं (UP PCS Result) में सामान्य वर्ग के साथ ओबीसी, एससी और एसटी समेत विभिन्न वर्गों के उम्मीदवार शामिल होते हैं। ओपन कैटेगरी का मतलब ऐसी श्रेणी से है, जिसमें सभी वर्गों के उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर चयन का अवसर मिलता है। यदि आरक्षित वर्ग का कोई उम्मीदवार निर्धारित नियमों के तहत ओपन कैटेगरी की मेरिट में जगह बनाता है, तो उसका चयन अनारक्षित सीट पर किया जा सकता है। इससे संबंधित आरक्षित वर्ग की सीट पर दूसरे पात्र उम्मीदवार को मौका मिल सकता है। यानी ओपन कैटेगरी केवल सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नहीं होती है। आसान उदाहरण से समझें पूरा गणित मान लीजिए किसी भर्ती में पांच अनारक्षित सीटें हैं और उम्मीदवारों को इस प्रकार अंक मिले हैं। उम्मीदवार श्रेणी प्राप्त अंक राहुल सामान्य 95 अमित OBC 94 प्रिया सामान्य 92 सुमित SC 91 नेहा सामान्य 90 विकास सामान्य 88 पूजा सामान्य 87 अंकित OBC 85 रवि OBC 84 सोनू SC 82 यदि ओपन कैटेगरी का नियम लागू किया जाता है, तो राहुल, अमित, प्रिया, सुमित और नेहा को मेरिट के आधार पर पांच अनारक्षित सीटों पर जगह मिलेगी। इससे अमित और सुमित अपने वर्ग की आरक्षित सीटों का इस्तेमाल नहीं करेंगे और संबंधित वर्ग के अन्य पात्र उम्मीदवारों को चयन का अवसर मिल सकेगा। UPPSC के रिजल्ट पर क्यों उठे सवाल? आयोग पर आरोप है कि आरक्षित वर्ग के अधिक अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों (UP PCS Result) को ओपन कैटेगरी में शामिल करने के बजाय उनकी आरक्षित श्रेणी में ही जगह दी गई। इससे आरक्षित वर्ग के अन्य उम्मीदवारों के चयन की संभावनाएं प्रभावित हुईं। इसी मामले को लेकर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने पहले अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक लगाई थी और अब प्रीलिम्स का रिजल्ट रद्द करते हुए संशोधित परिणाम और मेरिट लिस्ट जारी करने का आदेश दिया है। इस फैसले का असर भर्ती की आगे की चयन प्रक्रिया पर भी पड़ सकता है।

BPSC DSO भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 114 इंटरव्यू में से इतने अभ्यर्थी हुए सफल

BPSC DSO

New Delhi: BPSC DSO फाइनल रिजल्ट जारी: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने योजना एवं विकास विभाग के अंतर्गत जिला सांख्यिकी अधिकारी और सहायक निदेशक की भर्ती के लिए फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए हैं। आयोग ने कुल 47 रिक्तियों के लिए 47 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है। सागर जायसवाल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अभिमन्यु कुमार दूसरे और मो. अयान आलम तीसरे स्थान पर रहे। महिला उम्मीदवारों में शिवांगी राय ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल मिलाकर चौथा स्थान प्राप्त किया। 114 उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हुए BPSC के अनुसार, मुख्य लिखित परीक्षा पास करने वाले 124 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। इंटरव्यू 8 से 10 सितंबर, 2026 तक आयोजित किए गए, जिसमें 114 उम्मीदवार शामिल हुए। एक उम्मीदवार को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान जरूरी शैक्षणिक योग्यता पूरी न करने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके अलावा, दो उम्मीदवारों के रिजल्ट रद्द कर दिए गए क्योंकि वे तय मानकों को पूरा नहीं करते थे या उन्होंने अपनी दिव्यांगता की स्थिति से जुड़े वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए। इसके बाद, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर बाकी 111 उम्मीदवारों के लिए एक फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की गई। BPSC DSO फाइनल रिजल्ट कैसे चेक करें उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर ‘रिजल्ट’ (Results) सेक्शन में जाएं और ‘डिस्ट्रिक्ट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन – फाइनल रिजल्ट्स’ (District Statistical Officer Recruitment Examination – Final Results) वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आप जारी की गई चयन सूची में अपना रोल नंबर और नाम देख सकते हैं। आयोग के अनुसार, उम्मीदवारों की मार्कशीट जल्द ही उनके संबंधित लॉगिन आईडी के जरिए उपलब्ध करा दी जाएगी। BPSC DSO कट-ऑफ: श्रेणी-वार कट-ऑफ सूची श्रेणी   कट-ऑफ अंक अनारक्षित    557 अनारक्षित (महिला)  518 EWS    540 SC       460 EBC    532 BC       553

UP Special TET Result 2026 जारी: 38,902 उम्मीदवार हुए पास, ऐसे तुरंत चेक करें अपना रिजल्ट

UP Special TET Result 2026

Lucknow: उत्तर प्रदेश में स्पेशल टीईटी परीक्षा (UP Special TET Result 2026) में शामिल हुए अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से UP Special TET Result 2026 घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देर किए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें। इन 5 स्टेप्स में डाउनलोड करें UP Special TET Result 2026 यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट (UP Special TET Result 2026) आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं। सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर Special TET Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद मांगे गए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। लॉगिन डिटेल सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें। 38,902 उम्मीदवार हुए सफल, कक्षा 1 से 8 तक का रिजल्ट जारी UP Special TET परीक्षा (UP Special TET Result 2026) में कुल 38,902 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। जारी आंकड़ों के मुताबिक, कक्षा 1 से 5 तक की शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल 50,666 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 15,159 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। वहीं, कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल 43,015 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 23,743 उम्मीदवार परीक्षा में सफल रहे हैं। इस तरह दोनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 38,902 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद जरूर जांच लें ये जानकारियां रिजल्ट डाउनलोड  (UP Special TET Result 2026)  करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांचने की सलाह दी जाती है। अभ्यर्थी अपना नाम, परीक्षा का नाम और परीक्षा में प्राप्त अंकों का मिलान जरूर कर लें। रिजल्ट में किसी तरह की गलती दिखाई देने पर संबंधित आयोग से संपर्क करें और जरूरी सुधार की प्रक्रिया पूरी करें। आधिकारिक वेबसाइट: upessc.up.gov.in

UPESSC Principal Result 2026: यूपी प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें स्कोर

UPESSC Principal Result 2026

UPESSC Principal Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। जानें रिजल्ट चेक करने का तरीका।

NEET PG 2026: आज जारी हो सकती है राउंड 2 की सीट अलॉटमेंट लिस्ट, यहां चेक करें रिजल्ट

NEET PG 2026

NEET PG 2026: नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के दूसरे राउंड में शामिल उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज यानी 20 नवंबर 2026 को राउंड 2 की प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर सकती है। इस सूची में उम्मीदवारों को आवंटित किए गए मेडिकल कॉलेज और पाठ्यक्रम की जानकारी मिलेगी। जिन अभ्यर्थियों ने दूसरे चरण की काउंसलिंग में हिस्सा लिया है, वे परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना नाम और आवंटित सीट चेक कर सकेंगे। हालांकि, अभी तक रिजल्ट जारी करने का निश्चित समय घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह है कि वे वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और काउंसलिंग से जुड़े नए अपडेट चेक करते रहें। आज आ सकती है NEET PG राउंड 2 की प्रोविजनल लिस्ट मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से नीट पीजी राउंड 2 के सीट आवंटन परिणाम को जल्द जारी किए जाने की जानकारी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट 20 नवंबर को जारी हो सकती है। हालांकि, परिणाम किस समय जारी होगा, इसको लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस सूची में उन उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर होंगे, जिन्होंने दूसरे राउंड की काउंसलिंग में हिस्सा लिया था। उम्मीदवारों को यह भी पता चल सकेगा कि उनकी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम में से कौन-सी सीट आवंटित हुई है। प्रोविजनल सूची जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रोविजनल रिजल्ट पर आपत्ति दर्ज कराने का मिलेगा मौका MCC पहले अस्थायी यानी प्रोविजनल सीट आवंटन सूची जारी करेगी। इसके बाद उम्मीदवारों को सूची में किसी तरह की गलती या विसंगति नजर आने पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को MCC के पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत जमा करनी होगी। ध्यान रखना होगा कि आपत्ति दर्ज कराने के लिए कमेटी की ओर से निर्धारित समय सीमा का पालन करना जरूरी है। तय समय के बाद प्राप्त होने वाली शिकायतों पर विचार नहीं किया जा सकता है। उम्मीदवारों की ओर से मिली आपत्तियों की समीक्षा के बाद ही कमेटी अंतिम सीट आवंटन सूची जारी करेगी। इसलिए प्रोविजनल रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दी गई जानकारी और MCC के निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। मद्रास हाईकोर्ट की रोक के कारण अटका था सीट आवंटन नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे चरण का परिणाम श्री वेंकटेश्वर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर से जुड़े मामले में अंतरिम रोक के कारण प्रभावित हुआ था। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मद्रास हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि उसकी रोक केवल पुडुचेरी के एक डीम्ड विश्वविद्यालय पर लागू होगी। इसका असर दूसरे मेडिकल कॉलेजों में होने वाले दाखिलों पर नहीं पड़ेगा। अदालत की रोक मेडिकल काउंसलिंग कमेटी और पुडुचेरी सरकार की केंद्रीकृत प्रवेश समिति (CENTAC) की ओर से कराई जा रही अन्य कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया पर लागू नहीं होगी। इसके बाद दूसरे राउंड की काउंसलिंग के परिणाम जारी होने की उम्मीद बढ़ गई है। अंतिम सीट अलॉटमेंट लिस्ट कब आएगी? प्रोविजनल सीट आवंटन सूची जारी होने के बाद उम्मीदवारों की आपत्तियों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद MCC की ओर से अंतिम सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि प्रोविजनल सूची के आधार पर कॉलेज में दाखिले के लिए रिपोर्ट नहीं करना है। कॉलेज में रिपोर्टिंग की प्रक्रिया अंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी होने के बाद ही पूरी करनी होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। कॉलेज में रिपोर्टिंग की तारीख, दाखिले की प्रक्रिया और अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी MCC की आधिकारिक सूचना में दी जाएगी। NEET PG Round 2 Result ऐसे करें चेक राउंड 2 की प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे। सबसे पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर NEET PG Counselling से जुड़े सेक्शन को खोलें। Round 2 Provisional Seat Allotment Result के लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर सीट आवंटन की PDF सूची खुल जाएगी। इसमें अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें। सूची डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें। उम्मीदवारों को सलाह है कि रिजल्ट, आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया और कॉलेज में रिपोर्टिंग से संबंधित जानकारी के लिए केवल MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस पर भरोसा करें।  

SSC JE Answer Key 2026: जेई पेपर-1 की आंसर की, यहां से डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट

SSC JE Answer Key 2026 Out

New Delhi: SSC JE जूनियर इंजीनियर पेपर-1 की लिखित परीक्षा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 2 नवंबर से 6 नवंबर 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने उत्तरों का मूल्यांकन करने के लिए SSC JE आंसर की 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जिन उम्मीदवारों ने JE पेपर-1 परीक्षा दी है, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट से SSC JE पेपर-1 रिस्पॉन्स शीट PDF देख और डाउनलोड कर सकते हैं। (SSC JE) SSC JE आंसर की कैसे डाउनलोड करें (5 चरणों में) SSC JE पेपर-1 परीक्षा के लिए प्रोविज़नल (अनंतिम) आंसर की अब डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार इसे प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं: आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर ‘आंसर की’ (Answer Key) सेक्शन पर क्लिक करें। ‘SSC JE पेपर-1 आंसर की 2026’ वाले लिंक को चुनें। अपना लॉगिन विवरण (credentials) ध्यानपूर्वक दर्ज करें। लॉगिन करने के बाद, आंसर की आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। SSC JE आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि जो उम्मीदवार SSC द्वारा जारी की गई प्रोविज़नल आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं, वे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026 है। कृपया ध्यान दें कि आपत्ति दर्ज करने के लिए शुल्क देना होगा; प्रति प्रश्न ₹50 का शुल्क लागू है। (SSC JE) परिणाम जल्द आने की उम्मीद आंसर की की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। ऐसे में, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आंसर की डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट देखते रहें। (SSC JE) निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

BPSC APO Result 2026: जानिये कटऑफ और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका

BPSC APO Result 2026

BPSC APO Result 2026: BPSC ने सहायक अभियोजन अधिकारी APO प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा के लिए 3175 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट हुए हैं।

UPSSSC Result 2026: विधान भवन रक्षक और फायरमैन भर्ती का रिजल्ट जारी, 170 पदों के लिए यहां देखें अपना नाम

UPSSSC Result 2026

New Delhi: UPSSSC ने विज्ञापन संख्या 09-परीक्षा/2026 के तहत विधान भवन रक्षक और विधान भवन अग्निक/अग्निरक्षक भर्ती का एलिजिबिलिटी रिजल्ट जारी किया है। आयोग ने 18 नवंबर 2026 को यह रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया। जिन उम्मीदवारों ने PET 2025 के आधार पर इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं। इस भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश सचिवालय प्रशासन विभाग में कुल 170 पदों पर नियुक्ति की जानी है। इनमें विधान भवन रक्षक के 120 पद और विधान भवन अग्निक/अग्निरक्षक के 50 पद निर्धारित हैं। उम्मीदवारों के लिए यह समझना जरूरी है कि जारी किया गया परिणाम अंतिम चयन सूची नहीं है। यह मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की पात्रता और शॉर्टलिस्टिंग से संबंधित रिजल्ट है। (UPSSSC) PET 2025 के स्कोर से हुई शॉर्टलिस्टिंग मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की गई है। मेरिट के अनुसार उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक, PET 2025 में वास्तविक या नॉर्मलाइज्ड स्कोर शून्य अथवा उससे कम होने पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा। वहीं, PET रिजल्ट में अंडर इन्वेस्टिगेशन (UI) या प्रोविजनल मार्क किए गए उम्मीदवारों को आयोग के अंतिम फैसले के अधीन अस्थायी रूप से मौका दिया गया है। (UPSSSC) ऐसे चेक करें रिजल्ट रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर Results सेक्शन खोलें और विज्ञापन संख्या 09-परीक्षा/2026 के तहत विधान भवन रक्षक एवं अग्निक/अग्निरक्षक मुख्य परीक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और जेंडर जैसी जानकारी भरें। स्क्रीन पर दिखाया गया वेरिफिकेशन कोड दर्ज करके सबमिट करें। इसके बाद एलिजिबिलिटी रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं। मुख्य परीक्षा के बाद होगी फिजिकल जांच एलिजिबिलिटी रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। इसके बाद पद के अनुसार फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल मेजरमेंट और अन्य जरूरी जांच की प्रक्रिया होगी। इसके बाद उम्मीदवारों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। हालांकि, मुख्य परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। आयोग की ओर से इस संबंध में अलग से अपडेट जारी किया जाना है। उम्मीदवारों को परीक्षा शेड्यूल और एडमिट कार्ड की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। (UPSSSC) जानें आगे की प्रक्रिया इस भर्ती का नोटिफिकेशन 10 अप्रैल 2026 को जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 जून 2026 से शुरू हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 जून 2026 थी। फीस एडजस्टमेंट और आवेदन में करेक्शन की अंतिम तारीख 6 जुलाई 2026 निर्धारित की गई थी। अब 18 नवंबर 2026 को एलिजिबिलिटी रिजल्ट जारी होने के बाद अगला चरण मुख्य परीक्षा होगा, जिसकी तारीख आयोग की ओर से घोषित की जानी बाकी है। (UPSSSC) निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

SBI Clerk Prelims Result 2026: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 9,124 पदों के लिए परीक्षा देने वाले उम्मीदवार ऐसे करें चेक

SBI Clerk Prelims Result 2026

New Delhi: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI Clerk Prelims Result) ने क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। यह भर्ती जूनियर एसोसिएट के कुल 9,124 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। प्रीलिम्स रिजल्ट के साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। वहीं, मुख्य परीक्षा की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं। 26 और 27 सितंबर को हुई थी प्रीलिम्स परीक्षा एसबीआई क्लर्क भर्ती के तहत जूनियर एसोसिएट के 9,124 पदों को भरने के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 26 और 27 सितंबर, 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। इसमें शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना SBI Clerk Prelims Result ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। उम्मीदवारों को परिणाम देखने के लिए एसबीआई की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए किसी अन्य वेबसाइट पर निर्भर रहने के बजाय बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in का ही इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। (SBI Clerk Prelims Result) इन स्टेप्स से डाउनलोड करें SBI Clerk Prelims Result एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध करियर सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद SBI Clerk Prelims Result के लिंक को खोलें। लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर दिखाई देगा। उम्मीदवार इस पीडीएफ में अपना परिणाम देख सकते हैं। भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें। (SBI Clerk Prelims Result) SBI Clerk Prelims Result के साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के अनुसार कटऑफ देख सकेंगे। कटऑफ के जरिए अभ्यर्थी यह जान पाएंगे कि उनकी श्रेणी के लिए निर्धारित न्यूनतम अंक कितने हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट और कटऑफ से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 26 और 27 नवंबर को होगी मुख्य परीक्षा एसबीआई ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी करने से पहले ही मुख्य परीक्षा का शेड्यूल घोषित कर दिया था। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, SBI Clerk Mains Exam 2026 का आयोजन 26 और 27 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। (SBI Clerk Prelims Result) मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी परीक्षा से पहले जारी किए जा सकते हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एडमिट कार्ड इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है। ऐसे में उम्मीदवारों को नियमित रूप से एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए। (SBI Clerk Prelims Result) प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए अब रिजल्ट देखना और आगे की परीक्षा से जुड़ी जानकारी हासिल करना जरूरी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन के माध्यम से रिजल्ट, कटऑफ और मुख्य परीक्षा से संबंधित अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। (SBI Clerk Prelims Result) निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

error: Content is protected !!