Section-Specific Split Button

Bihar Board 10th Results: जल्द जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) एक सप्ताह में कक्षा 10वीं क्लास परीक्षा पेपरों की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर लेगा और जल्द ही परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। पढ़ें युवा डाइनामाइट पर पूरी खबर.. नई दिल्लीः बिहार बोर्ड 10वीं के परिणामों का लंबे समय से इंतजार कर रहे छात्रों को जल्द ही अपनी रिजल्ट मिलने वाला है। कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही रिजल्ट भी घोषित कर दिए जाएंगे। कन की प्रक्रिया को पूरा करने में 10 से 15 दिन तक का समय लगेगा, जिसके बाद मैट्रिक के रिजल्ट जारी हो जाएंगे। जिसके बाद छात्र अपना रिजल्ट biharboard.ac.in, biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com पर चेक कर सकेंगे।

UP Board Result 2020 : लॉकडाउन से बिगाड़ा यूपी बोर्ड का टाइम टेबल, जानिए कब आएंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट

कोरोना ने ना सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था को हिला कर रख दिया है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई और एग्जाम के टाइम टेबल को भी बिगाड़ कर रख दिया है। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम 24 अप्रैल तक घोषित होना था। वर्तमान में जून से पहले रिजल्ट घोषित होने के आसार नहीं दिख रहे। पढ़ें युवा डाइनामाइट… लखनऊः कोरोना की वजह से कई एग्जाम स्थगित कर दिए गए है, जिसकी वजह से सबसे अधिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम प्रभावित हुआ है। अप्रैल में यूपी बोर्ड के रिजल्ट भी जारी होने थे, पर वर्तमान हालात देखते हुए जून के बाद रिजल्ट घोषिट करने का फैसला लिया गया है। रिजल्ट से ही स्क्रूटनी और इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट की परीक्षा भी जुड़ी है। इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट की परीक्षा जुलाई में कराकर 10 अगस्त तक परिणाम जारी हो जाता था। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए तकरीबन एक महीने का समय देते थे। इस बार बोर्ड ने इंटर में पहली बार कम्पार्टमेंट की सुविधा देने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यूपी बोर्ड का 2020-21 शैक्षिक सत्र एक जुलाई से शुरू हो सकता है। सत्र एक अप्रैल से ही शुरू होना था लेकिन लॉकडाउन के कारण अब जुलाई से नया सत्र शुरू होगा।

Govt Jobs: यहां निकली है बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन, सैलरी 60 हजार से ज्यादा

अगर आप मेडिकल क्षेत्र में ग्रेजुएट हैं और अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए है ये खबर। एक साथ कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। जानिए आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी युवा डाइनामाइट पर… नई दिल्लीः झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी (JRHMS) ने माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एपिडेमियोलॉजिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। पदः                                             पदों की संख्याः एपिडेमियोलॉजिस्ट – आईडीएसपी –   8 पद इक्रोबायोलॉजिस्ट – IDSP –              1 पद  अंतिम तिथिः 13 अप्रैल 2020  यह भी पढ़ें: इन पदों के लिए निकली एक साथ सैंकड़ो वैकेंसी, जानें योग्यता  शैक्षणिक योग्यताः एपिडेमियोलॉजिस्ट – मेडिकल ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री / प्रीवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन में डिप्लोमा / पब्लिक हेल्थ या एपिडेमियोलॉजी (जैसे -एमपी, एमपीएच, डीपीएच, एमएई आदि)में 2 साल के अनुभव के साथ कोई भी मेडिकल ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। माइक्रोबायोलॉजिस्ट – मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी या एम.एससी में पीएचडी। मेडिकल या एप्लाइड माइक्रोबायोलॉजी या माइक्रो ग्रेजुएट में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री /माइक्रोबायोलॉजी / पैथोलॉजी / वायरोलॉजी और अन्य लैब साइंस में  डिप्लोमा। यह भी पढ़ें: 10वीं से लेकर डिग्री होल्डर्स तक के लिए यहां निकली है बंपर वैकेंसी, लाखों में मिलेगी सैलरी वेबसाइटः jrhms.jharkhand.gov.in वेतनमान: एपिडेमियोलॉजिस्ट – आईडीएसपी – 49,500 / – रुपयामाइक्रोबायोलॉजिस्ट- आईडीएसपी –  60,000 / – रुपया

Govt Jobs: लॉकडाउन के बीच भी मांगे जा रहे सरकारी विभागों में आवेदन, जानें क्या है योग्यता

यहां निकली है सरकारी नौकरी की वैकेंसी

पूरे देश में हुए लॉकडाउन के बाद भी कई सरकारी संस्थानों में नौकरियों के आवेदन मांगे जा रहे हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। देश की स्थिति सही होने के बाद ही कई जगहों पर भर्तियां शुरु कर दी जाएंगी। युवा डाइनामाइट पर जानिए किन-किन जगहों पर मांगे जा रहे हैं आवेदन.. नई दिल्लीः नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। देश के कई संस्थानों ने अलग-अलग पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं पास लोग भी आवेदन दे सकते हैं। पदों की संख्या, आवेदन की आखिरी तारीख जानें यहां। दक्षिण रेलवे पदः नर्सिंग ऑफिसर व अन्य पदों की संख्याः 600 अंतिम तिथिः वॉक-इन-इंटरव्यू- 15, 16, 17 अप्रैल 2020 शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट/एमबीबीएस/10वीं पास या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः sr.indianrailways.gov.in GADVASU पदः प्रोफेसर, क्लर्क एव अन्य पदों की संख्याः 112 अंतिम तिथिः 24 अप्रैल 2020 शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट/12वीं पास या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः gadvasu.in पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) पदः ब्लॉक प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर पदों की संख्याः 75 अंतिम तिथिः 30 अप्रैल 2020 शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः ppsc.gov.in

error: Content is protected !!