Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

DCB AE JE Recruitment 2026: दिल्ली कैंट में असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर भर्ती, ₹1.42 लाख तक सैलरी

DCB AE JE Recruitment 2026

DCB AE JE Recruitment 2026 के तहत दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड ने असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। जानें योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी।

ISRO साइंटिस्ट बनना आसान… पर अब छोड़ना बेहद मुश्किल; चयन प्रक्रिया से लेकर इस्तीफा देने की नई कड़ी शर्तों तक, सब कुछ जानें यहां

ISRO Jobs

प्राइवेट कंपनियों के ऑफर से हो रहे ISRO वैज्ञानिकों के पलायन को रोकने के लिए सरकार ने नियम कड़े किए।

IGNOU Admission 2026: जुलाई सेशन में एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें आवेदन

IGNOU July Session 2026

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय IGNOU ने जुलाई 2026 सत्र में ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक छात्र IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय 200 से अधिक कोर्स में प्रवेश दे रहा है, जिनमें कई नए प्रोफेशनल और आधुनिक पाठ्यक्रम भी शामिल हैं। बढ़ी हुई अंतिम तिथि तक करें आवेदन जुलाई 2026 सत्र में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय ने छात्रों से अंतिम समय का इंतजार न करने और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन कितने कोर्स में मिलेगा दाखिला IGNOU देश का सबसे बड़ा ओपन यूनिवर्सिटी सिस्टम है, जहां हर साल लाखों छात्र दाखिला लेते हैं। यहां ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट समेत 200 से अधिक कोर्स उपलब्ध हैं। छात्र अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या डिस्टेंस मोड से पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। इस बार शुरू हुए कई नए कोर्स जुलाई 2026 सत्र में IGNOU ने कई नए रोजगारोन्मुखी कोर्स भी शुरू किए हैं। अब छात्र चार वर्षीय ग्रेजुएशन (FYUP) के साथ Artificial Intelligence (AI), Machine Learning, Climate Change, Criminal Justice, Social Work और Geriatric Health and Care जैसे आधुनिक विषयों में भी दाखिला ले सकते हैं। इसके अलावा MBA में HR, Marketing, Finance और Operations Management जैसे नए स्पेशलाइजेशन भी जोड़े गए हैं। इन सभी पाठ्यक्रमों को UGC और AICTE की मान्यता प्राप्त है। निष्कर्ष यदि आप घर बैठे उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, तो IGNOU Admission 2026 आपके लिए बेहतरीन अवसर है। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने से छात्रों को अतिरिक्त समय मिल गया है। अगर आप आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

छात्रों के लिये खुशखबरी: NEP 2020 के तहत CBSE का नया अपडेट, तीसरी भाषा में फेल छात्र भी होंगे अगली कक्षा में प्रमोट

CBSE offers relief to students

New Delhi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर नया अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष कक्षा 10 में तीसरी भाषा (R3) की कोई बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। इस विषय का मूल्यांकन केवल स्कूल स्तर पर होने वाली आंतरिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। बोर्ड ने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों पर अतिरिक्त दबाव डालना नहीं, बल्कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देना है। स्कूल स्तर पर होगा मूल्यांकन CBSE के अनुसार, तीसरी भाषा का मूल्यांकन केवल स्कूलों द्वारा आयोजित इंटरनल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। यानी छात्रों को इस विषय के लिए अलग से बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी। बोर्ड का कहना है कि यह व्यवस्था छात्रों के लिए आसान और संतुलित शिक्षा प्रणाली तैयार करने की दिशा में उठाया गया कदम है। नौवीं में फेल होने पर भी मिलेगा प्रमोशन बोर्ड ने CBSE छात्रों को एक और बड़ी राहत दी है। यदि कोई छात्र कक्षा 9 में तीसरी भाषा (R3) विषय में पास नहीं हो पाता है, तब भी उसे कक्षा 10 में प्रमोट कर दिया जाएगा। हालांकि, छात्र को कक्षा 10 के दौरान इस विषय को पास करना अनिवार्य होगा। यानी प्रमोशन तो मिलेगा, लेकिन तीसरी भाषा की पढ़ाई जारी रखनी होगी। CBSE के नए बैच पर लागू होंगे अलग नियम CBSE ने यह भी बताया कि सत्र 2026-27 से कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए तीन भाषाओं में से दो भारतीय भाषाएं पढ़ना अनिवार्य होगा। जब यही छात्र आगे चलकर कक्षा 10 में पहुंचेंगे, तब उन्हें तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा भी देनी होगी। यानी भविष्य में इस नीति को चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह लागू किया जाएगा। CBSE छात्रों पर बोझ नहीं बढ़ाना है उद्देश्य बोर्ड ने साफ किया है कि थ्री लैंग्वेज पॉलिसी का मकसद छात्रों पर अतिरिक्त शैक्षणिक बोझ डालना नहीं है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विभिन्न भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने और छात्रों में बहुभाषी क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से लागू की गई है। फिलहाल छात्रों को राहत देते हुए बोर्ड परीक्षा से छूट दी गई है, जबकि आगे आने वाले बैचों के लिए नए नियम लागू किए जाएंगे। निष्कर्ष अगर आप इन पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने निकाली विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी, जानें पूरी प्रक्रिया

UPSC Recruitment 2026

New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने UPSC Recruitment 2026 में विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification) जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट सॉइल केमिस्ट, प्रॉसिक्यूटर और स्पेशलिस्ट ग्रेड-III असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन की खिड़की आज यानी 11 जुलाई से दोबारा खोल दी गई है। UPSC Recruitment 2026 के लिये 31 जुलाई तक खुला रहेगा एप्लीकेशन पोर्टल आयोग द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, UPSC Recruitment 2026 पदों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार देश की इस प्रतिष्ठित संस्था के साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं, वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपना फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रहे कि आयोग ने ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2026 तय की है। इसके बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। UPSC Recruitment 2026 के लिये शैक्षणिक योग्यता UPSC की UPSC Recruitment 2026 भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। मुख्य रूप से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित डिग्रियां होनी अनिवार्य हैं- संबंधित कार्यक्षेत्र में स्नातक (Graduation) की डिग्री। उच्च पदों के लिए स्नातकोत्तर (Post Graduation) की डिग्री। मेडिकल से जुड़े पदों के लिए एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री। महत्वपूर्ण नोट: क्योंकि पात्रता मानदंड पद के अनुसार भिन्न हैं, इसलिए सभी आवेदकों को सख्त सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म भरने से पहले अपनी योग्यता की जांच आधिकारिक नोटिफिकेशन से अच्छी तरह से कर लें। अधिकतम आयु-सीमा का निर्धारण UPSC Recruitment 2026 भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा पदों के कार्यभार और जिम्मेदारी के अनुसार तय की गई है। विभिन्न पदों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 35 वर्ष, 40 वर्ष, 43 वर्ष और 45 वर्ष रखी गई है। इसके साथ ही, सरकार के नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग (Reserved Categories) के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु-सीमा में विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी। इन आसान स्टेप्स में करें UPSC Recruitment 2026 के लिये अप्लाई उम्मीदवारों की सुविधा के लिए UPSC Recruitment 2026 आवेदन की पूरी प्रक्रिया को नीचे बेहद सरल स्टेप्स में समझाया गया है। इन चरणों का पालन करके आप बिना किसी गलती के अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं- वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर लॉग इन करें। रजिस्ट्रेशन लिंक चुनें: वेबसाइट के होमपेज पर दिखाई दे रहे एक्टिव ‘रजिस्ट्रेशन लिंक’ पर क्लिक करें। विवरण दर्ज करें: इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ मांगी गई सभी आवश्यक और व्यक्तिगत जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करें। दस्तावेज अपलोड करें: अपनी सभी जरूरी शैक्षणिक और पहचान संबंधी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को पोर्टल पर अपलोड करें। फीस का भुगतान: अगले चरण में निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें। प्रिंटआउट लें: फॉर्म पूरी तरह सबमिट होने के बाद, भविष्य के संदर्भ और रिकॉर्ड के लिए भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें। निष्कर्ष अगर आप UPSC Recruitment 2026 पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

करोड़ों ग्राहकों तक सीधी पहुंच! Jewar Airport पर दुकान अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू, इन आसान स्टेप्स से डालें टेंडर

Jewar Airport

Jewar Airport पर दुकान, कैफे या रेस्टोरेंट खोलकर मोटी कमाई का मौका है। यहाँ दुकानें सामान्य बाजार की तरह नहीं बल्कि टेंडर प्रक्रिया के जरिए मिलती हैं।

राम मंदिर में नौकरी चाहिए? पहले जान लीजिए पूरा नियम… Counting Staff की भर्ती को लेकर ट्रस्ट ने क्या तय किया है?

Counting staff job at the Ram Mandir (Img: AI-generated image)

Ayodhya: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े हालिया विवाद के बाद श्रद्धालुओं और नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। खासकर यह जानने की उत्सुकता बढ़ी है कि मंदिर में चढ़ावे की गिनती करने वाले कर्मचारियों (Counting Staff) की भर्ती कैसे होती है और क्या इसके लिए अलग से वैकेंसी निकाली जाती है। अगर आप भी राम मंदिर में नौकरी करना चाहते हैं, तो पहले भर्ती की पूरी प्रक्रिया समझ लेना जरूरी है। क्या अलग से निकलती है काउंटिंग स्टाफ की भर्ती? मौजूदा व्यवस्था के अनुसार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट हर बार “काउंटिंग स्टाफ” के नाम से अलग भर्ती नहीं निकालता। आवश्यकता के अनुसार प्रशासनिक कर्मचारी, अकाउंटेंट, कार्यालय सहायक, सपोर्ट स्टाफ या अन्य पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाती है। अगर चढ़ावे की गिनती के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत होती है, तो संबंधित विभाग के माध्यम से उनकी नियुक्ति की जाती है। इसलिए सोशल मीडिया पर चल रही हर सूचना को सही मानने के बजाय केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए। कैसे होता है Counting Staff उम्मीदवार का चयन? भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की जांच की जाती है। पात्र उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग के बाद पद की जरूरत के अनुसार लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट या इंटरव्यू आयोजित किया जा सकता है। अंतिम चयन से पहले दस्तावेजों का सत्यापन और पुलिस चरित्र प्रमाणन भी कराया जाता है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होती है। चूंकि मंदिर से जुड़े कार्य संवेदनशील और जिम्मेदारी वाले होते हैं, इसलिए चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुरक्षा को विशेष महत्व दिया जाता है। भर्ती की जानकारी कहां मिलेगी? जब भी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को किसी पद पर भर्ती करनी होती है, तो इसकी जानकारी ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट और उसके आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी की जाती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी एजेंट, फर्जी वेबसाइट या वायरल सोशल मीडिया पोस्ट के झांसे में न आएं। केवल आधिकारिक सूचना के आधार पर ही आवेदन करें। कौन कर सकता है आवेदन? भर्ती की योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। अगर पद अकाउंटिंग, रिकॉर्ड प्रबंधन या वित्तीय कार्यों से जुड़ा है, तो कॉमर्स, अकाउंट्स या संबंधित विषय में स्नातक उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है। इसके अलावा कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान, रिकॉर्ड संभालने की क्षमता, अनुशासन और ईमानदारी जैसे गुण भी जरूरी माने जाते हैं। कुछ पदों पर संबंधित क्षेत्र का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को भी प्राथमिकता दी जा सकती है। अफवाहों से बचें, आधिकारिक सूचना पर करें भरोसा राम मंदिर देश की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। ऐसे में यहां होने वाली भर्तियों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर कई तरह की भ्रामक जानकारियां भी सामने आती रहती हैं। इसलिए अगर आप भविष्य में मंदिर में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो केवल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करें।

JNU Recruitment 2026: बिना इंटरव्यू ग्रुप B और C में नौकरी का चांस, जानें डिटेल

JNU Recruitment 2026

New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और बड़ा अवसर सामने आया है। देश के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने नॉन-टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विश्वविद्यालय में ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप C के तहत कुल 267 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार इन पदों पर काम करने के इच्छुक हैं, वे जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन पदों पर की जाएगी नियुक्तियां JNU Recruitment 2026 के तहत कैंपस में विभिन्न विभागों और स्तरों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, कुक, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), लैब अटेंडेंट, लाइब्रेरी अटेंडेंट, इंजीनियरिंग अटेंडेंट, असिस्टेंट और सेक्शन ऑफिसर समेत कई अन्य महत्वपूर्ण पद शामिल किए गए हैं। अलग-अलग पदों की जिम्मेदारी और कार्यक्षेत्र के हिसाब से उनके लिए आवश्यक योग्यता और अनुभव के पैमाने भी अलग तय किए गए हैं। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा JNU Recruitment 2026 की सबसे खास बात यह है कि इसमें 10वीं पास से लेकर पीएचडी धारकों तक, सभी के लिए मौके हैं। पदों के अनुसार योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई (ITI), डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, बीई/बीटेक, एमसीए, एमटेक और पीएचडी निर्धारित की गई है। कुछ विशेष और तकनीकी पदों के लिए संबंधित फील्ड में कार्य अनुभव भी मांगा गया है। आयु सीमा की बात करें तो अलग-अलग पदों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष और कुछ पदों के लिए 45 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। चयन प्रक्रिया का क्या है आधार? उम्मीदवारों का चयन उनके द्वारा आवेदन किए गए पद के स्तर के अनुसार अलग-अलग चरणों में किया जाएगा। ग्रुप A पद: इन पदों के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा पास करनी होगी, जिसके बाद उन्हें इंटरव्यू (साक्षात्कार) के लिए बुलाया जाएगा। ग्रुप B और C पद: इन पदों के लिए अधिकतर मामलों में लिखित परीक्षा के साथ-साथ उम्मीदवारों का स्किल टेस्ट (कौशल परीक्षा) भी लिया जाएगा। विशेष रूप से टाइपिंग और स्टेनोग्राफी वाले पदों के लिए अलग से क्वालिफाइंग टेस्ट आयोजित होगा। आवेदन शुल्क का पूरा विवरण श्रेणी और ग्रुप के हिसाब से आवेदन शुल्क इस प्रकार तय किया गया है: ग्रुप A पद: सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए 1500 रुपये, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये शुल्क है। PwD उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। ग्रुप B और C पद: सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए 1000 रुपये, जबकि एससी, एसटी और महिलाओं के लिए 600 रुपये शुल्क निर्धारित है। PwD वर्ग के लिए यह पूरी तरह निःशुल्क है। शानदार सैलरी और भत्ते चयनित उम्मीदवारों को बेहतरीन वेतनमान का लाभ मिलेगा। ग्रुप A के पदों पर लेवल-10 से लेवल-11 के तहत सैलरी दी जाएगी। ग्रुप B के पदों के लिए लेवल-6 से लेवल-7 का वेतन तय है। वहीं, ग्रुप C के पदों पर लेवल-1 से लेवल-5 के अनुसार सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्ते भी देय होंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख और तरीका योग्य और इच्छुक उम्मीदवार JNU की आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 तय की गई है। आवेदन कैसे करें: सबसे पहले पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फाइनल सबमिट कर फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। निष्कर्ष अगर आप JNU Recruitment 2026 के इन पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

गोरखपुर में आरक्षी भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 44 केंद्रों पर अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

_ police constable recruitment examination - new

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर गोरखपुर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को जिले के 44 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 1,16,784 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार को नोडल अधिकारी तथा एसपी सिटी निमिष पाटिल को पुलिस नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं, एसपी पीटीएस अनिल कुमार को इस पूरी प्रक्रिया का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है, जो परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष नजर रखेंगे। डीआईओएस ने अफसरों को दिये निर्देश इस संबंध में एनेक्सी भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें डीआईओएस अजीत सिंह और सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी और प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इस प्रकार कुल छह पालियों में परीक्षा संपन्न होगी। प्रत्येक पाली में 19,464 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस तरह तीन दिनों में कुल 1,16,784 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। मजिस्ट्रेट की तैनाती परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले को 44 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और परीक्षा की निगरानी सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही 44 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं, जो परीक्षा केंद्रों पर रहकर पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे और किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की नकल या गड़बड़ी को रोका जा सके। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। अभ्यर्थियों को समय से केंद्र तक पहुंचाने के लिए रूट डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी केंद्र व्यवस्थापक समय से अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए सीसीटीवी निगरानी और अन्य तकनीकी उपायों का भी सहारा लिया जाएगा। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सक्रिय जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो। अधिकारियों ने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर स्तर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक पूरी की जा सके।

यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन तिथि घोषित, ऐसे करें आवेदन

_up board improvement- new

Lucknow: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की साल 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में किसी वजह से फेल या कम नंबर पाने वाले स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर आई है। यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं के लिए इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट और कक्षा 12वीं के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का पूरा शेड्यूल और गाइडलाइन जारी कर दी है जो छात्र अपने नंबर सुधारना चाहते हैं या फेल हुए विषयों में पास होकर अपना साल बचाना चाहते हैं। ऐसे करें आवेदन वे 6 जून से 27 जून की मध्यरात्रि 2026 तक यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट (upmsp.edu.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हाईस्कूल के लिए शुल्क जानकारी के अनुसार हाईस्कूल में इम्प्रूवमेंट परीक्षा के तहत छात्र एक अनुत्तीर्ण विषय में तथा कंपार्टमेंट परीक्षा में दो अनुत्तीर्ण विषयों में से किसी एक विषय में परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए 256.50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं इंटरमीडिएट के मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि और व्यवसायिक वर्ग के पात्र छात्र किसी एक विषय या प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इंटरमीडिएट के लिए शुल्क इंटरमीडिएट के लिए परीक्षा शुल्क 306 रुपये तय किया गया है। परीक्षार्थियों को निर्धारित शुल्क कोषागार में चालान के माध्यम से जमा करना होगा। आवेदन पत्र की डाउनलोड प्रति तथा चालान की मूल प्रति अंतिम तिथि के बाद तीन दिनों के भीतर क्षेत्रीय कार्यालय को भेजनी होगी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के स्टूडेंट्स के लिए दो विकल्प हैं- इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट। इंप्रूवमेंट परीक्षा के तहत स्टूडेंट्स अपने अनुत्तीर्ण (फेल) हुए किसी एक विषय में दोबारा परीक्षा दे सकता है। वहीं, कंपार्टमेंट परीक्षा के तहत अगर स्टूडेंट दो विषयों में फेल है तो वह उनमें से केवल किसी एक विषय की परीक्षा में ही शामिल होने के लिए अर्ह (योग्य) माना जाएगा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा शुल्क 256.50 रुपये तय किया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन विषयों में लिखित, प्रायोगिक अथवा प्रोजेक्ट कार्य शामिल हैं, उनके लिए निर्धारित नियमों के अनुसार परीक्षा आयोजित की जाएगी जो परीक्षार्थी किसी विषय के केवल एक भाग में अनुत्तीर्ण हैं, उन्हें उसी भाग की परीक्षा देने की सुविधा होगी। लिखित, प्रायोगिक एवं प्रोजेक्ट परीक्षाओं की तिथियां अलग से घोषित की जाएंगी। लिखित के साथ प्रयोगात्मक परीक्षा देनी होगी इसके अलावा हाईस्कूल परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को लिखित परीक्षा के साथ ही प्रयोगात्मक/प्रोजेक्ट (आंतरिक मूल्यांकन) एवं इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिखित तथा प्रयोगात्मक दोनों भागों में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों को दोनों भागों की परीक्षा में सम्मिलित होना होगा।