Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन तिथि घोषित, ऐसे करें आवेदन

_up board improvement- new
यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट परीक्षा

Lucknow: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की साल 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में किसी वजह से फेल या कम नंबर पाने वाले स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर आई है। यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं के लिए इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट और कक्षा 12वीं के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का पूरा शेड्यूल और गाइडलाइन जारी कर दी है जो छात्र अपने नंबर सुधारना चाहते हैं या फेल हुए विषयों में पास होकर अपना साल बचाना चाहते हैं।

ऐसे करें आवेदन

वे 6 जून से 27 जून की मध्यरात्रि 2026 तक यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट (upmsp.edu.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हाईस्कूल के लिए शुल्क

जानकारी के अनुसार हाईस्कूल में इम्प्रूवमेंट परीक्षा के तहत छात्र एक अनुत्तीर्ण विषय में तथा कंपार्टमेंट परीक्षा में दो अनुत्तीर्ण विषयों में से किसी एक विषय में परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए 256.50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं इंटरमीडिएट के मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि और व्यवसायिक वर्ग के पात्र छात्र किसी एक विषय या प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

इंटरमीडिएट के लिए शुल्क

इंटरमीडिएट के लिए परीक्षा शुल्क 306 रुपये तय किया गया है। परीक्षार्थियों को निर्धारित शुल्क कोषागार में चालान के माध्यम से जमा करना होगा। आवेदन पत्र की डाउनलोड प्रति तथा चालान की मूल प्रति अंतिम तिथि के बाद तीन दिनों के भीतर क्षेत्रीय कार्यालय को भेजनी होगी।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के स्टूडेंट्स के लिए दो विकल्प हैं- इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट। इंप्रूवमेंट परीक्षा के तहत स्टूडेंट्स अपने अनुत्तीर्ण (फेल) हुए किसी एक विषय में दोबारा परीक्षा दे सकता है।

वहीं, कंपार्टमेंट परीक्षा के तहत अगर स्टूडेंट दो विषयों में फेल है तो वह उनमें से केवल किसी एक विषय की परीक्षा में ही शामिल होने के लिए अर्ह (योग्य) माना जाएगा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा शुल्क 256.50 रुपये तय किया गया है।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन विषयों में लिखित, प्रायोगिक अथवा प्रोजेक्ट कार्य शामिल हैं, उनके लिए निर्धारित नियमों के अनुसार परीक्षा आयोजित की जाएगी जो परीक्षार्थी किसी विषय के केवल एक भाग में अनुत्तीर्ण हैं, उन्हें उसी भाग की परीक्षा देने की सुविधा होगी। लिखित, प्रायोगिक एवं प्रोजेक्ट परीक्षाओं की तिथियां अलग से घोषित की जाएंगी।

लिखित के साथ प्रयोगात्मक परीक्षा देनी होगी

इसके अलावा हाईस्कूल परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को लिखित परीक्षा के साथ ही प्रयोगात्मक/प्रोजेक्ट (आंतरिक मूल्यांकन) एवं इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिखित तथा प्रयोगात्मक दोनों भागों में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों को दोनों भागों की परीक्षा में सम्मिलित होना होगा।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!