CGPSC 2025: 238 पदों के लिए आवेदन 1 दिसंबर से शुरू, मौका हाथ से न चूकें

Raipur: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 238 पदों पर भर्ती की जाएगी। सबसे ज्यादा पद नायब तहसीलदार के लिए 51 हैं, जबकि मुख्य नगर पालिका अधिकारी (कक्षा ‘ग’) के 29 पद और राज्य पुलिस सेवा (DSP) के 28 पद रखे गए हैं। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण पदों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (कक्षा ‘ख’)– 18, राज्य प्रशासनिक सेवा– 14, राज्य कर निरीक्षक– 16, उप पंजीयक– 12, आबकारी उप निरीक्षक– 11 और राज्य कर सहायक आयुक्त– 10 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया और समयसीमा आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 30 दिसंबर 2025 रात 11:59 बजे तक चलेगी। त्रुटि सुधार की सुविधा दो चरणों में उपलब्ध रहेगी: 31 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक मुफ्त और 3 से 5 जनवरी 2026 तक सशुल्क। उम्र सीमा और पात्रता सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष तय की गई है। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष होगी। SC/ST/OBC, महिलाएं, विधवा/परित्यक्ता, पूर्व सैनिक और दिव्यांग उम्मीदवारों को अतिरिक्त छूट मिलेगी। सभी पदों के लिए स्नातक डिग्री आवश्यक है। अंतिम वर्ष के छात्र प्रारंभिक परीक्षा दे सकते हैं, लेकिन मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए डिग्री अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया CGPSC राज्य सेवा परीक्षा–2025 का चयन तीन चरणों में होगा। प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 को दो शिफ्टों में आयोजित होगी, मुख्य परीक्षा 16 से 19 मई 2026 तक चलेगी और उसके बाद साक्षात्कार लिया जाएगा। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार मिलाकर कुल 1500 अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। नोटिफिकेशन के महत्व और तैयारी राज्य सेवा परीक्षा उम्मीदवारों के लिए प्रशासनिक सेवाओं में प्रतिष्ठित करियर का अवसर देती है। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन, करंट अफेयर्स और विषय विशेष की तैयारी जरूरी है। मुख्य परीक्षा में गहन विषयों की समझ, निबंध और पत्राचार पर ध्यान देना आवश्यक है। सफल उम्मीदवार राज्य प्रशासन में स्थायी और जिम्मेदार पदों पर सेवा देंगे। छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा–2025 न केवल उम्मीदवारों के लिए करियर का अवसर है, बल्कि राज्य के प्रशासनिक ढांचे में सुधार और सेवा की दिशा में भी योगदान देगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर अपनी तैयारी शुरू करें।
UP के इन 5 जिलों में शुरू हुई Anganwadi Bharti 2025, 12th पास महिलाओं के लिए बड़ा मौका, जानें कैसे करें आवेदन

Lucknow: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहीं महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने पांच जिलों हापुड़, ललितपुर, अमरोहा, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर में नई आंगनवाड़ी कार्यकत्री भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अलग-अलग जिलों में पदों की संख्या, आवेदन की प्रक्रिया और अंतिम तिथियां घोषित कर दी गई हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि सभी आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे और महिलाएं अपने जिले के अनुसार आसानी से आवेदन कर सकती हैं। हापुड़ में 43 पदों पर भर्ती हापुड़ जिले में इस बार सबसे अधिक 43 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें हापुड़ शहर और गढ़मुक्तेश्वर में 13-13 पद, सिंभावली में 8 पद और धौलाना में 9 पद शामिल हैं। यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है, इसलिए यहां की महिलाओं के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। आवेदन की अंतिम तारीख 20 नवंबर 2025 तय की गई है, इसलिए योग्य उम्मीदवारों को समय रहते अपना फॉर्म भर देना चाहिए। ललितपुर में 22 पद ललितपुर जिले में कुल 22 पदों पर भर्ती निकली है। इनमें शहर क्षेत्र में 4 पद, बार में 2, बिरथा में 2, जखौरा में 6, महरोनी में 1, मड़वारा में 4 और तालबेहटा में 3 पद शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है, जो अन्य जिलों की तुलना में काफी आगे है। इसलिए यहां की महिलाएं बिना जल्दबाज़ी के अपने सभी दस्तावेज तैयार कर आराम से आवेदन कर सकती हैं। लंबे समय की यह डेडलाइन उम्मीदवारों के लिए बड़ी सुविधा है। अमरोहा में 12 पदों पर भर्ती अमरोहा जिले में 12 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। यहां अमरोहा शहर में 3 पद, देहात क्षेत्र में 1 पद, धनौरा में 2, गजरौला में 1, गंगेश्वरी में 1, हसनपुर में 2 और जोया में 2 पद शामिल हैं। पदों की संख्या भले कम है, लेकिन कई ब्लॉकों में अवसर मिलने से अधिक महिलाओं को मौका मिल सकता है। इस जिले में आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 तय की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को जल्द ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। प्रतापगढ़ में 16 पदों पर आवेदन जारी प्रतापगढ़ जिले में कुल 16 पदों पर भर्ती की जाएगी। यहां विभिन्न विकास खंडों में पदों का वितरण किया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। प्रतापगढ़ जिले में पदों की संख्या भले मध्यम है, लेकिन योग्य महिलाओं के लिए यह एक उत्कृष्ट रोजगार अवसर है। कार्यकत्री पद पर चयनित होने पर महिलाओं को न सिर्फ सम्मान मिलता है, बल्कि गांव और समुदाय में उनकी भूमिका भी मजबूत होती है। सिद्धार्थनगर में 13 पद, 24 नवंबर है अंतिम तिथि सिद्धार्थनगर जिले में इस बार 13 पदों की घोषणा की गई है। इनमें जोगिया में 1, डुमरियागंज में 4, नौगढ़ में 4, शहर में 1 तथा बांसी, शोहरतगढ़ और उसका बाजार में 1-1 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2025 है। सिद्धार्थनगर में कई ब्लॉकों में पदों का वितरण होने से महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सुविधा के अनुसार आवेदन करने का मौका मिल रहा है। कौन कर सकता है आवेदन? आगनवाड़ी कार्यकत्री भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवार का उत्तर प्रदेश की निवासी होना आवश्यक है। साथ ही 12वीं पास होना न्यूनतम योग्यता है। कुछ जिलों में स्थानिय निवास प्रमाण, वैवाहिक स्थिति और आयु संबंधी शर्तें भी लागू हो सकती हैं। इसलिए उम्मीदवारों को अपने जिले के आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़कर ही आवेदन करना चाहिए। यह भी सुनिश्चित करें कि सभी आवश्यक दस्तावेज सही प्रारूप में मौजूद हों। ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? भर्ती पोर्टल upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। प्रक्रिया इस प्रकार है 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 2. अपना जिला चुनें। 3. Apply Online पर क्लिक करें। 4. मांगी गई जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन पूरा करें। 5. लॉगिन करके पूरा आवेदन फॉर्म भरें। 6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन सबमिट कर दें। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने के कारण महिलाएं अपने घर बैठे ही आवेदन कर सकती हैं। महिलाओं के लिए बड़ा अवसर इस भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश में सैकड़ों महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। आंगनवाड़ी कार्यकत्री का पद न सिर्फ आर्थिक लाभ देता है, बल्कि समाज में सेवा और सम्मान का भी प्रतीक है। इच्छुक महिलाएं अपने जिले के अनुरूप अंतिम तिथि से पहले आवेदन ज़रूर करें।
बैंक ऑफ बड़ौदा में 2700 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

New Delhi: बैंक ऑफ बड़ौदा ने देशभर के युवाओं के लिए एक शानदार अवसर प्रदान किया है। बैंक ने अप्रेंटिसशिप के 2700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब 11 नवंबर 2025 से 1 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह एक बेहतरीन मौका है उन युवाओं के लिए जो बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं और भविष्य में स्थायी नौकरी की ओर कदम बढ़ाना चाहते हैं। कौन कर सकता है आवेदन? इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक पात्रता मानकों को पूरा करना होगा। उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल करनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार की उम्र 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकार के नियमों के अनुसार, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा।1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा: यह परीक्षा 100 अंकों के बहुविकल्पीय सवालों पर आधारित होगी। सवालों का क्षेत्र सामान्य और वित्तीय जागरूकता, गणितीय योग्यता, रीजनिंग, कंप्यूटर ज्ञान और सामान्य अंग्रेजी रहेगा। परीक्षा की अवधि एक घंटा होगी।2. दस्तावेज़ सत्यापन: परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।3. स्थानीय भाषा परीक्षा: उम्मीदवारों को उनके स्थानीय भाषा की परीक्षा भी देनी होगी, जो उनके क्षेत्रीय भाषाई कौशल को परखने के लिए होगी। फिर, इन सभी चरणों के बाद अंतिम चयन किया जाएगा। आवेदन शुल्क इस भर्ती में आवेदन करने के लिए श्रेणी के अनुसार शुल्क लिया जाएगा।1. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है।2. दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है।3. एससी और एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी तरह से छूट दी जाएगी। हर महीने 15,000 रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा के अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह एक शानदार अवसर है, खासकर उन युवाओं के लिए जो बैंकिंग क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं और कुछ महीनों तक कामकाजी अनुभव हासिल करना चाहते हैं। कैसे करें आवेदन? आवेदन प्रक्रिया सरल और पूरी तरह से ऑनलाइन है। आवेदन करने के लिए निम्नलिखित कदमों का पालन करें-1. सबसे पहले, बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।2. वहां पर “Apprentice Recruitment 2025” के लिंक पर क्लिक करें।3. उम्मीदवारों को नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर आदि जैसी बेसिक जानकारी भरनी होगी।4. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।5. सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें, जैसे कि शैक्षिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र आदि।6. श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें।7. सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें।8. अंत में, फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास रखें ताकि भविष्य में किसी भी दस्तावेज़ की आवश्यकता हो तो वह आसानी से उपलब्ध हो सके।
BEML ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया, युवाओं को दिया वॉक-इन इंटरव्यू का चांस, जानें कैसे करें आवेदन

New Delhi: भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) ने युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर प्रदान किया है। कंपनी ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के 100 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती का उद्देश्य इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं को एक स्थिर और सम्मानजनक नौकरी प्रदान करना है। आवेदन प्रक्रिया और वॉक-इन इंटरव्यू आवेदन की प्रक्रिया 5 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 12 नवंबर 2025 तक जारी रहेगी। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को वॉक-इन इंटरव्यू का भी मौका मिलेगा, जिसका मतलब है कि वे सीधे इंटरव्यू के द्वारा चयनित हो सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन के साथ-साथ इंटरव्यू में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आवश्यक योग्यताएं इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ई. या बीटेक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 साल का अनुभव होना आवश्यक है। डिग्री में उम्मीदवार का कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना चाहिए। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो इंजीनियरिंग में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक स्थिर और पेशेवर करियर की तलाश में हैं। सैलरी पैकेज BEML की ओर से इस भर्ती के लिए एक आकर्षक सैलरी पैकेज का प्रस्ताव रखा गया है। पहले साल में उम्मीदवारों को 35,000 रुपये प्रति माह मिलेगा। इसके बाद दूसरे साल में यह सैलरी बढ़कर 37,500 रुपये हो जाएगी, तीसरे साल में 40,000 रुपये, और चौथे साल में 43,000 रुपये प्रति माह सैलरी होगी। इसके अलावा, कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इंजीनियरिंग के इन क्षेत्रों के लिए आवेदन आमंत्रित BEML ने मैकेनिकल, इंडस्ट्रियल, प्रोडक्शन, टेलीकम्युनिकेशन और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली है। उम्मीदवार इन क्षेत्रों से संबंधित होते हुए आवेदन कर सकते हैं। वॉक-इन इंटरव्यू और आवेदन प्रक्रिया जो उम्मीदवार वॉक-इन इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें 15 और 16 नवंबर 2025 को BEML कला मंदिर, बीईएमएल टाउनशिप, बैंगलोर 560075 पर उपस्थित होना होगा। इसके अलावा, उम्मीदवार BEML की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करके, आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद फॉर्म भरकर दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा कर आवेदन सबमिट करें।
NPCIL में निकली भर्ती बदल सकती है आपकी ज़िंदगी, आवेदन की आखिरी तारीख जानें यहां

New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने देशभर में विभिन्न विभागों में डिप्टी मैनेजर और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। यह भर्ती कुल 122 पदों के लिए की जा रही है। यदि आप ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट हैं और एक स्थिर, सम्मानजनक नौकरी की तलाश में हैं, तो यह अवसर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। किस विभाग में कितने पद निकले एनपीसीआईएल की इस भर्ती के तहत कई विभागों में अलग-अलग पद भरे जाएंगे। इसमें डिप्टी मैनेजर के 31 पद, डिप्टी मैनेजर के 48 पद, डिप्टी मैनेजर के 34 पद, डिप्टी मैनेजर का 1 पद और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के 8 पद शामिल हैं। इस तरह कुल 122 रिक्तियों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। शैक्षणिक योग्यता और पात्रता डिप्टी मैनेजर पदों के लिएउम्मीदवार के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होना अनिवार्य है। कुछ पदों के लिए एमबीए, एलएलबी, सीए या संबंधित प्रोफेशनल योग्यता भी आवश्यक है। इस पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। सरकार के नियमों के अनुसार SC, ST, OBC और PWD श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पद के लिएइस पद के लिए उम्मीदवार के पास हिंदी और अंग्रेजी दोनों विषयों में मास्टर डिग्री होना जरूरी है। जिन उम्मीदवारों के पास हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद का अनुभव है, उन्हें चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। इस पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है। सैलरी और भत्ते NPCIL द्वारा चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ-साथ कई भत्ते भी दिए जाएंगे।1. डिप्टी मैनेजर पद के लिए सैलरी 56,100 रुपए प्रतिमाह (लेवल-10 पे मैट्रिक्स)2. जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पद के लिए 35,400 रुपए प्रतिमाह (लेवल-6 पे मैट्रिक्स) तय की गई है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता (DA), यात्रा भत्ता (TA), पेंशन, मेडिकल सुविधाएं, लीव ट्रैवल अलाउंस और प्रोमोशन के अवसर भी मिलेंगे। NPCIL की नौकरी को स्थिरता और सुरक्षा के लिए जाना जाता है। आवेदन प्रक्रिया उम्मीदवार NPCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 1. वेबसाइट खोलें और “Career / Recruitment Notification” सेक्शन पर जाएं।2. “Deputy Manager & Junior Hindi Translator Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।3. पूरी अधिसूचना ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता जांचें।4. “New Registration” पर क्लिक करके आवेदन की प्रक्रिया शुरू करें।5. मांगे गए दस्तावेज़ जैसे फोटो, सर्टिफिकेट, सिग्नेचर आदि अपलोड करें।6. आवेदन शुल्क भरने के बाद सबमिट करें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें। महत्वपूर्ण तिथियां एनपीसीआईएल ने आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन करें। भर्ती से संबंधित परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और रिजल्ट की जानकारी वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए। चयन प्रक्रिया इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहला चरण लिखित परीक्षा (Written Test) होगी, जबकि दूसरा चरण साक्षात्कार (Interview / Skill Test) रहेगा। दोनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
रेलवे में नौकरी का मौका: 10वीं पास के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, अभी आवेदन करें

New Delhi: उत्तर मध्य रेलवे (RRC NCR) ने 1763 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये पद विभिन्न ट्रेडों में हैं और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए 18 सितंबर 2025 से लेकर 17 अक्टूबर 2025 तक RRC NCR की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष के प्रशिक्षण के लिए नियुक्त किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, क्योंकि इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। शैक्षणिक योग्यता इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 10वीं, 12वीं या संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को तकनीकी और व्यावसायिक कौशल में दक्षता साबित करनी होगी ताकि वे इस अप्रेंटिसशिप के लिए योग्य साबित हो सकें। आयु सीमा इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 17 अक्टूबर 2025 तक की जाएगी। इसके अलावा, सरकारी नियमानुसार विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों को छूट दी गई है: 1. ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट2. एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट3. पीडब्ल्यूडी (सामान्य) उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट4. भूतपूर्व सैनिकों को 10 वर्ष की छूट आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क को लेकर विशेष जानकारी दी गई है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ट्रांसजेंडर, और महिला उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। चयन प्रक्रिया इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा से गुजरना नहीं होगा। केवल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की सहीता की जांच की जाएगी और उस आधार पर ही चयनित किया जाएगा। दस्तावेजों का सत्यापन उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता, आयु प्रमाण पत्र, और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जाँच करने के बाद किया जाएगा। कैसे करें आवेदन ? 1. सबसे पहले [RRC NCR की आधिकारिक वेबसाइट (https://rrcpryj.org) पर जाएं।2. भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें।3. फिर आवेदन फार्म में अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी भरें।4. इसके बाद, उम्मीदवार को जन्म प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होंगी।5. अंत में, आवेदन सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें। महत्वपूर्ण तिथियां 1. आवेदन की शुरुआत: 18 सितंबर 20252. आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 20253. चयन प्रक्रिया: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर उम्मीदवारों के लिए नोट्स उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही और अपडेटेड रखने चाहिए, क्योंकि गलत या अपूर्ण दस्तावेज़ के कारण आवेदन रद्द हो सकता है। केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे, इसलिए उम्मीदवारों को समय पर वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना चाहिए।
PGCIL भर्ती 2025: फील्ड इंजीनियर और सुपरवाइजर पदों पर नौकरी पाने का शानदार मौका, अभी करें आवेदन

New Delhi: अगर आपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर ली है और सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने एक बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराया है। कंपनी ने हाल ही में 1543 पदों पर फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती देशभर के योग्य युवाओं के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकती है। कौन कर सकता है आवेदन? इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीई, बीटेक या बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही न्यूनतम 55% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा, कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव की आवश्यकता भी हो सकती है, जिसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन में दी गई है। पदों का विवरणफील्ड इंजीनियर (Field Engineer): 800+ पदफील्ड सुपरवाइजर (Field Supervisor): 700+ पद(सटीक संख्या श्रेणीवार नोटिफिकेशन में देखें)इतनी होनी चाहिए आयु सीमा इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 29 वर्ष तय की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी- एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूटओबीसी को 3 वर्ष की छूटदिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूटसैलरी कितनी मिलेगी? इस भर्ती अभियान के तहत अभ्यार्थियों को चयनित होने के बाद आकर्षक सैलरी दी जाएगी। जिसमें फील्ड इंजीनियर को 30,000 रुपये से 1,20,000 रुपये प्रति माह और फील्ड सुपरवाइजर 23,000 रुपये से 1,05,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। क्या होगी चयन प्रक्रिया? PGCIL की चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट पर आधारित होगी। उम्मीदवारों को सबसे पहले एक लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, हर सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। खास बात यह है कि इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा का पाठ्यक्रमतकनीकी विषय (Core Engineering)अंग्रेजी भाषारीजनिंगगणितीय योग्यता (Quantitative Aptitude)सामान्य ज्ञान (General Awareness) आवेदन कैसे करें?उम्मीदवार को PGCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।‘Careers’ सेक्शन में जाकर ‘Field Engineer/Supervisor Recruitment 2025’ लिंक पर क्लिक करें।आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।आवेदन की अंतिम तिथि आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025 है। इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
BPSC AEDO भर्ती 2025: स्नातकों के लिए शानदार मौका, 29 हजार सैलरी और सीधा चयन!

Patna: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य के शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (Assistant Education Development Officer – AEDO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 अगस्त 2025 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 26 सितंबर 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट [bpsc.bihar.gov.in](http://bpsc.bihar.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी संकाय (Arts/Science/Commerce) से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट उम्मीदवार इस पद के लिए पात्र हैं। यह योग्यता इसे एक बहुवर्गीय अवसर बनाती है। उम्र सीमा आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, SC/ST/OBC और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। फीस स्ट्रक्चर BPSC ने आवेदन शुल्क बहुत ही सामान्य रखा है। सभी वर्गों के लिए 100 रुपए का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसके साथ 200 रुपए की अतिरिक्त बायोमैट्रिक शुल्क जोड़कर कुल 300 रुपए का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा की जा सकती है। चयन प्रक्रिया इस भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई इंटरव्यू या अन्य चरण शामिल नहीं होगा। परीक्षा में तीन मुख्य विषयों सामान्य भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता से प्रश्न पूछे जाएंगे। क्या है एग्जाम पैटर्न ? लिखित परीक्षा कुल 2 घंटे की होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। इस पैटर्न के अनुसार, अभ्यर्थियों को तैयारी करते समय सावधानी बरतनी होगी। क्या होगी सैलरी? इस पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 29,200 रुपए प्रतिमाह का बेसिक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी, जो बिहार सरकार की सेवाओं के अनुसार होंगी। आवेदन प्रक्रिया आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवारों को सबसे पहले वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद फॉर्म भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे और फीस का भुगतान कर अंतिम रूप से आवेदन सबमिट करना होगा। महत्वपूर्ण तिथियां 1. आवेदन शुरू: 27 अगस्त 20252. आवेदन की अंतिम तिथि: 26 सितंबर 20253. परीक्षा तिथि: जल्द घोषित की जाएगी सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका BPSC की यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। आवेदन प्रक्रिया सरल है, योग्यता न्यूनतम है, और सैलरी आकर्षक है। अगर आप भी इस सुनहरे मौके का लाभ उठाना चाहते हैं, तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर करें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।
UPSC भर्ती 2025: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, लेक्चरर समेत 84 पदों पर आवेदन शुरू, 11 सितंबर तक मौका

New Delhi: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने एक बार फिर से योग्य और प्रतिभाशाली उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। आयोग ने असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, लेक्चरर और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती अभियान कुल 84 रिक्तियों को भरने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जो उम्मीदवार केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित नौकरियों का हिस्सा बनना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर 2025 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किन पदों पर होगी भर्ती? इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत UPSC निम्नलिखित पदों पर नियुक्तियां करेगा- कुल मिलाकर 84 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जो विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में की जाएंगी। कितनी होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता? हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। आमतौर पर उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक डिग्री, मास्टर डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। कुछ तकनीकी या मेडिकल पदों के लिए विशेष योग्यता भी आवश्यक है। विस्तृत जानकारी UPSC की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में उपलब्ध है। आयु सीमा पदों के अनुसार न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है- आवेदन शुल्क इस भर्ती अभियान के तहत उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इसके तहत सामान्य/OBC/EWS उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि, महिला, SC, ST और PwD उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह फीस ऑनलाइन माध्यम (Debit Card/Credit Card/Net Banking) के ज़रिए जमा की जा सकती है। कैसे करें आवेदन?
भारतीय सेना में डेंटल कॉर्प्स SSC भर्ती 2025: BDS, MDS डिग्री धारकों के लिए सुनहरा अवसर

New Delhi: भारतीय सेना में करियर बनाने का सपना देखने वाले मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडियन आर्मी ने डेंटल कॉर्प्स शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए है, जिनके पास BDS या MDS की डिग्री है और जो भारतीय सेना में डॉक्टर के रूप में सेवा देना चाहते हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार join.afms.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा इस भर्ती अभियान के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (DCI) से मान्यता प्राप्त संस्थान से BDS या MDS डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम आयु सीमा: 21 वर्ष अधिकतम आयु सीमा: 45 वर्ष(आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।) शारीरिक योग्यता (Physical Standards) पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई: 157 सेमी महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई: 152 सेमी पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए लंबाई में छूट: पुरुषों के लिए 152 सेमी, महिलाओं के लिए 147 सेमी निर्धारित है। कैसे करें आवेदन? कैसे किया जाएगा अभ्यार्थियों का चयन? उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। इसमें, स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू (सेलेक्शन बोर्ड के समक्ष) और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल है। इसके साथ ही इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों के सभी ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स का सत्यापन किया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट इंटरव्यू और मेडिकल फिटनेस के आधार पर तैयार होगी। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत कुल 30 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना को अच्छे से पढ़ लें। अगर आप एक योग्य डेंटल प्रोफेशनल हैं और देश की सेवा करने का सपना देखते हैं, तो इंडियन आर्मी की यह भर्ती आपके लिए एक स्वर्णिम अवसर है।