Section-Specific Split Button

BPSC AEDO भर्ती 2025: स्नातकों के लिए शानदार मौका, 29 हजार सैलरी और सीधा चयन!

BPSC ने शुरू की AEDO पदों पर भर्ती प्रक्रिया

Patna: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य के शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (Assistant Education Development Officer – AEDO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 अगस्त 2025 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 26 सितंबर 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट [bpsc.bihar.gov.in](http://bpsc.bihar.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी संकाय (Arts/Science/Commerce) से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट उम्मीदवार इस पद के लिए पात्र हैं। यह योग्यता इसे एक बहुवर्गीय अवसर बनाती है। उम्र सीमा आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, SC/ST/OBC और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। फीस स्ट्रक्चर BPSC ने आवेदन शुल्क बहुत ही सामान्य रखा है। सभी वर्गों के लिए 100 रुपए का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसके साथ 200 रुपए की अतिरिक्त बायोमैट्रिक शुल्क जोड़कर कुल 300 रुपए का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा की जा सकती है। चयन प्रक्रिया इस भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई इंटरव्यू या अन्य चरण शामिल नहीं होगा। परीक्षा में तीन मुख्य विषयों सामान्य भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता से प्रश्न पूछे जाएंगे। क्या है एग्जाम पैटर्न ? लिखित परीक्षा कुल 2 घंटे की होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। इस पैटर्न के अनुसार, अभ्यर्थियों को तैयारी करते समय सावधानी बरतनी होगी। क्या होगी सैलरी? इस पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 29,200 रुपए प्रतिमाह का बेसिक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी, जो बिहार सरकार की सेवाओं के अनुसार होंगी। आवेदन प्रक्रिया आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवारों को सबसे पहले वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद फॉर्म भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे और फीस का भुगतान कर अंतिम रूप से आवेदन सबमिट करना होगा। महत्वपूर्ण तिथियां 1. आवेदन शुरू: 27 अगस्त 20252. आवेदन की अंतिम तिथि: 26 सितंबर 20253. परीक्षा तिथि: जल्द घोषित की जाएगी सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका BPSC की यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। आवेदन प्रक्रिया सरल है, योग्यता न्यूनतम है, और सैलरी आकर्षक है। अगर आप भी इस सुनहरे मौके का लाभ उठाना चाहते हैं, तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर करें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

UPSC भर्ती 2025: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, लेक्चरर समेत 84 पदों पर आवेदन शुरू, 11 सितंबर तक मौका

UPSC Recruitment 2025

New Delhi: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने एक बार फिर से योग्य और प्रतिभाशाली उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। आयोग ने असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, लेक्चरर और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती अभियान कुल 84 रिक्तियों को भरने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जो उम्मीदवार केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित नौकरियों का हिस्सा बनना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर 2025 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किन पदों पर होगी भर्ती? इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत UPSC निम्नलिखित पदों पर नियुक्तियां करेगा- कुल मिलाकर 84 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जो विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में की जाएंगी। कितनी होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता? हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। आमतौर पर उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक डिग्री, मास्टर डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। कुछ तकनीकी या मेडिकल पदों के लिए विशेष योग्यता भी आवश्यक है। विस्तृत जानकारी UPSC की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में उपलब्ध है। आयु सीमा पदों के अनुसार न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है- आवेदन शुल्क इस भर्ती अभियान के तहत उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इसके तहत सामान्य/OBC/EWS उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि, महिला, SC, ST और PwD उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।  यह फीस ऑनलाइन माध्यम (Debit Card/Credit Card/Net Banking) के ज़रिए जमा की जा सकती है। कैसे करें आवेदन?

भारतीय सेना में डेंटल कॉर्प्स SSC भर्ती 2025: BDS, MDS डिग्री धारकों के लिए सुनहरा अवसर

Army Dental Corps Recruitment

New Delhi: भारतीय सेना में करियर बनाने का सपना देखने वाले मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडियन आर्मी ने डेंटल कॉर्प्स शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए है, जिनके पास BDS या MDS की डिग्री है और जो भारतीय सेना में डॉक्टर के रूप में सेवा देना चाहते हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार join.afms.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा इस भर्ती अभियान के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (DCI) से मान्यता प्राप्त संस्थान से BDS या MDS डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम आयु सीमा: 21 वर्ष अधिकतम आयु सीमा: 45 वर्ष(आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।)  शारीरिक योग्यता (Physical Standards) पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई: 157 सेमी महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई: 152 सेमी पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए लंबाई में छूट: पुरुषों के लिए 152 सेमी, महिलाओं के लिए 147 सेमी निर्धारित है। कैसे करें आवेदन?   कैसे किया जाएगा अभ्यार्थियों का चयन? उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। इसमें,  स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू (सेलेक्शन बोर्ड के समक्ष) और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल है। इसके साथ ही इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों के सभी ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स का सत्यापन किया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट इंटरव्यू और मेडिकल फिटनेस के आधार पर तैयार होगी। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत कुल 30 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना को अच्छे से पढ़ लें। अगर आप एक योग्य डेंटल प्रोफेशनल हैं और देश की सेवा करने का सपना देखते हैं, तो इंडियन आर्मी की यह भर्ती आपके लिए एक स्वर्णिम अवसर है।

सरकारी बैंक में नौकरी का सुनहरा अवसर: पंजाब एंड सिंड बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, जानें पूरी जानकारी

Bank Job

New Delhi: बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। पंजाब एंड सिंड बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर (Local Bank Officer – LBO) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और यह 4 सितंबर 2025 तक चलेगी। ऐसे में इच्छुक और उचित पात्रता रखने वाले उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in या ibpsonline.ibps.in/psbaug25 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवश्यक पात्रता और शैक्षणिक योग्यता इस पद के लिए आवेदन करने लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, अभ्यर्थी को किसी पब्लिक सेक्टर बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक या अन्य सरकारी बैंक में ऑफिसर कैडर में न्यूनतम 18 महीने का अनुभव होना अनिवार्य है। इतनी होनी चाहिए आयु सीमा न्यूनतम आयु: 20 वर्ष अधिकतम आयु: 30 वर्ष जन्म तिथि की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1995 से 1 अगस्त 2005 के बीच होना चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/EWS/PwD) को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन कैसे करें?  इतना लगेगा आवेदन शुल्क इस भर्ती अभियान के तहत, अभ्यार्थियों को आवेदन शुल्क देना होगा। इसके तहत, जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग: 850 रुपये + टैक्स और पेमेंट गेटवे चार्ज और  SC/ST/PwD वर्ग: 100 रुपये + टैक्स और पेमेंट गेटवे चार्ज देना होगा। जबकि, बिना शुल्क भुगतान किए गए आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे।  ये होगी चयन प्रक्रिया चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी बैंक द्वारा जल्द ही अधिसूचना के माध्यम से जारी की जाएगी। आमतौर पर चयन में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हो सकते हैं। अधिकृत वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट जारी किए जाएंगे।

राजस्थान में जूनियर लीगल ऑफिसर के 2025 के लिए भर्ती शुरू, 27 अगस्त से करें आवेदन

RPSC

Jaipur: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य में जूनियर लीगल ऑफिसर (JLO) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है, जो लॉ की पढ़ाई कर चुके हैं या अंतिम वर्ष में हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट [rpsc.rajasthan.gov.in](https://rpsc.rajasthan.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। क्या है आवेदन की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां ? इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 अगस्त 2025 से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह OTR (One Time Registration) के माध्यम से की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने पहले से रजिस्ट्रेशन कर रखा है, वे लॉगइन कर आवेदन कर सकते हैं। नए उम्मीदवारों को SSO पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर आवेदन करना होगा। शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यकताएं आयु सीमा और छूट न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान और चयन प्रक्रिया चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 10 के अनुसार वेतन मिलेगा। वहीं चयन प्रक्रिया में दो चरण होंगे, पहला लिखित परीक्षा और दूसरा साक्षात्कार (इंटरव्यू)। इस दो चरणों के आधार पर उम्मीदवार की भर्ती की जाएगी। क्या है आवेदन शुल्क? जरूरी दस्तावेज आवेदन के दौरान निम्न दस्तावेजों को अपलोड करना आवश्यक है: आवेदन कैसे करें: स्टेप बाय स्टेप गाइड 1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट[rpsc.rajasthan.gov.in](https://rpsc.rajasthan.gov.in) पर जाएं।2. यदि आपने OTR प्रोसेस पहले से पूरा कर लिया है तो ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।3. नए यूजर्स को RPSC Online > Click Here for New Portal (via SSO) पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।4. जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।5. आवेदन शुल्क भरें और फॉर्म को फाइनल सब्मिट करें।6. भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

PSB बैंक में निकली बंपर भर्तियां, 85 हजार सैलरी पर रिलेशनशिप मैनेजर के पद खाली, जानें वैकेंसी की पूरी जानकारी

PSB बैंक

New Delhi: पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) ने युवाओं के लिए सुनहरा मौका दिया है। बैंक ने रिलेशनशिप मैनेजर (Relationship Manager) के पदों पर ऑफिशियल वेबसाइट [punjabandsindbank.co.in](https://punjabandsindbank.co.in) पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती 20 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2025 है। शैक्षणिक योग्यताइन पदों के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री आवश्यक है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा और छूटउम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए।सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी: आवेदन शुल्कआवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शुल्क देना होगा: चयन प्रक्रियाउम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा: क्या होगी वेतनमान?चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 85,000 रुपए का आकर्षक वेतन दिया जाएगा। यह वेतन बैंकिंग क्षेत्र में एक अच्छी शुरुआत माना जा रहा है। आवश्यक दस्तावेजआवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी आवेदन कैसे करें?1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट [punjabandsindbank.co.in](https://punjabandsindbank.co.in) पर जाएं।2. “Career” सेक्शन में जाकर “Relationship Manager Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।3. मांगी गई जानकारी और डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर फॉर्म भरें।4. शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म सबमिट करें। ध्यान रखें: जो युवा बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर है। इसलिए सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। यह भर्ती न केवल आर्थिक रूप से फायदेमंद है, बल्कि करियर ग्रोथ के लिहाज से भी एक मजबूत कदम साबित हो सकती है। बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करने से पहले पूरी अधिसूचना ध्यान से पढ़ना जरूरी है ताकि कोई गलती न हो।

Indian Navy में सिविलियन ट्रेड्समैन स्किल्ड की भर्ती, आवेदन शुरू, यहां जानें वैकेंसी की फुल डिटेल्स

Indian Navy Recruitment

New Delhi: इंडियन नेवी ने सिविलियन ट्रेड्समैन स्किल्ड के लिए 1266 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 13 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं, जबकि अंतिम तिथि 2 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट indiannavy.gov.in और onlineregistrationportal.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों का विवरणयह भर्ती विभिन्न ट्रेड्स के लिए है, जिनमें सहायक (49), सिविल वर्क्स (17), इलेक्ट्रिकल (172), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड जायरो (50), पैटर्न मेकर/माउल्डर/फाउंड्रीमेन (9), हील इंजन (121), इंस्ट्रूमेंट (9), मशीन (56), मैकेनिकल सिस्टम (79), मैकेट्रॉनिक्स (23), मेटल (217), मिलराइट (28), Ref & AC (17), शिप बिल्डिंग (228), और वेपन इलेक्ट्रॉनिक्स (49) शामिल हैं। कुल पदों की संख्या 1266 है। योग्यता और आयु सीमाआवेदकों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है और इंग्लिश की जानकारी होनी चाहिए। इसके साथ-साथ संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी की हो या फिर मैकेनिक या समकक्ष ट्रेड में आर्मी, नेवी या एयरफोर्स में 2 साल का अनुभव हो। आयु सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 25 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। वेतनमानचयनित उम्मीदवारों को 19,900 से 63,200 रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा, जो पद और अनुभव के अनुसार बढ़ सकता है। चयन प्रक्रियाचयन प्रक्रिया में रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम शामिल है। परीक्षा में कुल 100 अंक के 4 विषय होंगे: जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग (30 अंक), जनरल अवेयरनेस (20 अंक), क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (30 अंक), और इंग्लिश लैंग्वेज (20 अंक)। आवेदन कैसे करें ?आवेदन के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट onlineregistrationportal.in पर जाना होगा। वहां रिक्रूटमेंट सेक्शन में “Civilian Tradesman Skilled 2025” लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। आवश्यक जानकारी भरकर, फोटो, सिग्नेचर आदि डॉक्यूमेंट सही साइज में अपलोड करें। फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट जरूर रखें। नोटआवेदन की अंतिम तिथि 2 सितंबर 2025 है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार विशेष छूट दी जाएगी।

UP Police के कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी

UP Police Recruitment

Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने युवाओं के लिए शानदार अवसर की घोषणा की है। बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर (SI), प्लाटून कमांडर और महिला बटालियन के कुल 4543 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 12 अगस्त 2025 से 11 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स शैक्षणिक योग्यताउम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। शारीरिक योग्यतापुरुष उम्मीदवारहाइट: 168 सेमीसीना: 79 सेमी (फुलाकर 84 सेमी) महिला उम्मीदवारहाइट: 152 सेमी आयु सीमान्यूनतम: 21 वर्षअधिकतम: 28 वर्षOBC, SC/ST को नियमानुसार छूट मिलेगी। सामान्य वर्ग को भी 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्कGEN/OBC/EWS: 500 रुपएSC/ST: 400 रुपए सैलरी स्ट्रक्चरआपकी जानकारी के लिए बता दें कि चयनित उम्मीदवार को पे बैंड 9300-34800 रुपए + ग्रेड पे 4200 रुपए के अनुसार वेतन दिया जाएगा। सिलेक्शन प्रोसेस एग्जाम पैटर्न आवेदन प्रक्रिया नोट: आवेदन भरते समय सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और इंटरनेट कनेक्शन तैयार रखें, ताकि प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

बिहार में नेत्र सहायक के 220 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

Ophthalmic Assistant (Img: Google)

New Delhi: बिहार सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए एक बड़ी पहल की है। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने नेत्र सहायक (Ophthalmic Assistant) के कुल 220 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नेत्र चिकित्सा सेवाओं को सुलभ और सशक्त बनाना है। आवेदन की तिथि और प्रक्रिया इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त 2025 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 28 अगस्त 2025 शाम 6 बजे तक रखी गई है। उम्मीदवार राज्य स्वास्थ्य समिति की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना अनिवार्य है। रिक्त पदों का वर्गानुसार वितरण इस भर्ती में आरक्षण नीति के तहत विभिन्न वर्गों को शामिल किया गया है- सामान्य वर्ग: 87 पदआर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 22 पदअनुसूचित जाति (SC): 35 पदअनुसूचित जनजाति (ST): 3 पदअत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 40 पदपिछड़ा वर्ग (BC): 26 पदमहिला पिछड़ा वर्ग: 7 पद यह आरक्षण बिहार सरकार की नीतियों के अनुसार लागू किया गया है। जानें क्या है शैक्षणिक योग्यता? नेत्र सहायक के पदों पर आवेदन करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता निम्नलिखित है- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बायोलॉजी और गणित विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।इसके अलावा, ऑप्टोमेट्री में दो साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।संबंधित फील्ड में कार्य अनुभव और कम्प्यूटर ज्ञान को प्राथमिकता दी जा सकती है। इतनी होनी चाहिए आयु सीमा उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।विभिन्न श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है- सामान्य पुरुष: 37 वर्षओबीसी, सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग की महिलाएं: 40 वर्षअनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST): 42 वर्ष सरकारी नियमों के अनुसार दिव्यांग उम्मीदवारों को भी आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी। इतना देना होगा आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: 500 रुपयेSC/ST (बिहार निवासी), सभी वर्ग की महिलाएं और दिव्यांग उम्मीदवार: 125 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा, जैसे डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग। ये है चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जो 100 अंकों के होंगे। विषय होंगे- परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, जिससे उम्मीदवारों को बिना डर के जवाब देने का मौका मिलेगा।

Central Railway Recruitment 2025: सेंट्रल रेलवे में 2418 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Indian Railways (Img: Google)

New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के तहत कुल 2418 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती विभिन्न ट्रेड्स में की जाएगी, जिसमें दसवीं और बारहवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.rrccr.com पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। आवश्यक योग्यता और शैक्षणिक पात्रता इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है, जिसमें न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ ही, संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) का होना अनिवार्य है, जो किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) से प्राप्त किया गया हो। आयु सीमा में किसे मिलेगी छूट न्यूनतम आयु: 15 वर्ष अधिकतम आयु: 24 वर्ष सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी- एससी/एसटी: 5 साल ओबीसी: 3 साल दिव्यांग उम्मीदवार: 10 साल कितना लगेगा आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग और ओबीसी: 100 रुपये एससी/एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। जानें महत्वपूर्ण तिथियां आवेदन शुरू होने की तिथि: 12 अगस्त 2025 आवेदन की अंतिम तिथि: 11 सितंबर 2025 (शाम 5 बजे तक) कैसे करें आवेदन? आवेदन के लिए सबसे पहले www.rrccr.com वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर “Online Applications” के लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें। आवश्यक विवरण भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें। अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। जानें क्या है चयन प्रक्रिया इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, जो उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। अगर आप रेलवे में भविष्य बनाना चाहते हैं और तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखते हैं, तो यह मौका आपके लिए उपयुक्त है। आवेदन प्रक्रिया सरल है और समय रहते आवेदन करना बेहद जरूरी है। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

error: Content is protected !!