Uttarakhand Job Recruitment: उत्तराखण्ड में पुलिस कांस्टेबल समेत कई पदों पर अगले माह निकलेगी बंपर भर्ती

देहरादून: पुलिस और दूसरे विभागों में सरकारी नौकरी (Government Job) की तलाश कर रहे युवाओं (Youth) के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) में कांस्टेबल समेत कई पदों पर बंपर भर्ती (Recruitment) निकलने वाली है। जिसमें फॉरेस्ट गार्ड (Forest Guard) के पद (Post)भी भरे जाने की तैयारी है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यूकेएसएसएससी ने सिंतबर माह में भर्तियों के नोटिफिकेशन (Notification) जारी होने की संभावना जताई है।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) को 11 विभागों के 3900 से ज्यादा रिक्त पदों(vacant posts) पर भर्ती के प्रस्ताव मिल चुके हैं। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल की 2000 वैकेंसी के लिए भर्ती होने जा रही है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में 11 से अधिक विभागों में रिक्तयां प्राप्त हुई है। जिसमें पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, जूनियर असिस्टेंट, सींचपाल और तकनीकी स्टाफ जैसे पदों पर भर्तियों के प्रस्ताव मिले हैं। उन्होंने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह तक 2000 कांस्टेबल की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद 850 फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर, 1000 सींचपाल और जूनियर असिस्टेंट व तकनीकी स्टाफ के 500 वैकेंसी समेत अन्य पदों पर भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी होंगे। आयोग के अध्यक्ष जीएम मर्तोलिया ने यह भी बताया कि फिलहाल 18 अगस्त को सहायक अध्यापक के 1600 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रदेश के 13 जिलों में परीक्षाएं होंगी। इसके लिए 52 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है।
केरल लोक सेवा आयोग ने इस पद के लिये निकाली भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी

केरल लोक सेवा आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर केरल पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती हेतु वैकेंसी निकाली है। Kerala PSC Recruitment 2024: केरल लोक सेवा आयोग ने भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार केरल पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट 4 सितंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 12वीं पास होने के साथ पोल्ट्री उत्पादन/डेयरी विज्ञान/प्रयोगशाला तकनीक में डिप्लोमा पास होना चाहिए। साथ ही पीपीबीएम में ग्रेजुएशन कर चुके अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान के माध्यम से फार्म असिस्टेंट ग्रेड II के 33 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिये आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से लेकर 36 साल के बीच होनी चाहिए। इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को 27,900 रुपये से लेकर 63,700 रुपये के बीच वेतन दिया जाएगा। वहीं आवेदन करने वाले इच्छुक व पात्र उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट keralapsc.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
LIC Recruitment 2024: एलआईसी में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, ऐसे करें आवेदन

एलआईसी में नौकरी का बेहतरीन मौका नई दिल्ली: जीवन बीमा निगम में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। इसके लिए एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने विभिन्न राज्यों के लिए जूनियर असिस्टेंट के पदों के लिए भर्तियां निकाली है। उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इच्छुक उम्मीदवार एलआईसी एचएफएल की आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की तिथिएलआईसी एचएफएल के तहत इन पदों के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करने का मन बना रहे हैं, वे 14 अगस्त तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से कुल 200 पदों पर बहाली की जाने वाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आयु सीमा उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। योग्यता उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट (न्यूनतम कुल 60% अंक) की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही उम्मीदवारों को कंप्यूटर सिस्टम का ऑपरेशन और काम करने का नॉलेज होना चाहिए। आवेदन शुल्कएलआईसी एचएफएल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 800 रुपये प्लस जीएसटी@ 18% भुगतान करना होगा. यह शुल्क सभी उम्मीदवारों पर लागू होता है और वापस नहीं किया जाएगा। चयन प्रक्रिया एलआईसी एचएफएल भर्ती 2024 के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन फाइनल मेरिट लिस्ट और ऑनलाइन परीक्षा के साथ-साथ इंटरव्यू के संयुक्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
Govt Jobs: यहां निकली है कई पदों पर बंपर वैकेंसी, 77 हजार तक मिलेगी सैलरी, जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। एक साथ कई पदों पर वैकेंसी निकली है। यहां आपको मिलेगी 77 हजार तक की सैलरी जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक ने वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। भारतीय रिजर्व बैंक में असिस्टेंट मैनेजर, लीगल ऑफिसर, मैनेजर टेक्निकल सिविल, असिस्टेंट मैनेजर, सहित अन्य पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 53 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। जो इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य हैं वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rbi.org.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मार्च, 2021 है। इस पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। असिस्टेंट मैनेजर के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 63172 रुपये सैलरी दी जाएगी। लीगल ऑफिसर के ग्रेड बी पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 77208 रुपये सैलरी दी जाएगी।
Govt Jobs: अगर आप भी 8वीं पास हैं और ढूंढ रहे हैं सरकारी नौकरी, तो यहां है सुनहरा मौका

देश की इस संस्थान ने कई पदों पर सरकारी नौकरी के लिए भर्ती निकाली है। इस नौकरी के लिए 8वीं पास लोग भी आवेदन दे सकते हैं। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः इंडियन फार्माकोपिया कमीशन (IPC) ने मार्केटिंग असिस्टेंट से लेकर ड्राइवर तक के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए 8वीं पास लोग भी आवेदन दे सकते हैं। साथ ही यहां आपको बेहतरीन सैलरी भी मिलेगी। आवेदन की आखिरी तारीख- 9 फरवरी 2021 आवेदन भेजने का पता- Administrative Officer (I/c), Indian Pharmacopoeia Commission, Sector 23, Raj Nagar, Ghaziabad-201002 पदों का नाम और संख्या-मार्केटिंग असिस्टेंट- 01 पदसाइंटिफिक असिस्टेंट- 05 पदएडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट- 04 पदलाइब्रेरी अडेंटेंड- 09 पदड्राइवर-01 पद वेतन-मार्केटिंग असिस्टेंट- 44900-142400/- हजार रुपए प्रति माहसाइंटिफिक असिस्टेंट- .35400-112400/- हजार रुपए प्रति माहएडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट- 29200-92300/- हजार रुपए प्रति माहलाइब्रेरी अडेंटेंड- 18000-56900/- हजार रुपए प्रति माहड्राइवर- 19900-63200/ हजार रुपए प्रति माह शैक्षणिक योग्यता-इन पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। मास्टर डिग्री से लेकर 8वीं पास तक के उम्मीदवार अलग-अलग पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Govt Jobs: इन पदों के लिए निकली एक साथ सैंकड़ो वैकेंसी, जानें योग्यता

जो लोग सरकारी नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। देश की कई संस्थान ने एक साथ कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। युवा डाइनामाइट लाया है आपके लिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी, जानें यहां.. नई दिल्लीः देश में बड़ी मात्रा में युवा वर्ग के लिए सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जानें क्या है आवेदन की आखिरी तिथि से लेकर पदों की संख्या तक की सारी जानकारी। यह भी पढ़ें: 10वीं से लेकर डिग्री होल्डर्स तक के लिए यहां निकली है बंपर वैकेंसी, लाखों में मिलेगी सैलरी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड पदः- ऑफिसर ग्रेड-एपदों की संख्याः- 147अंतिम तिथिः- 30 अप्रैल 2020शैक्षणिक योग्यताः- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय /संस्थान से ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः- Sebi.gov.in AIIMS, ऋषिकेशपदः- फैकल्टी पदों की संख्याः- 17अंतिम तिथिः- 31 जुलाई 2020शैक्षणिक योग्यताः- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय /संस्थान से एमडी एमएस या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः- aiimsrishikesh.edu.in उत्तर रेलवेपदः- GDM एंव अन्यपदों की संख्याः- 26अंतिम तिथिः- 15 अप्रैल 2020शैक्षणिक योग्यताः- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय /संस्थान से लॉ ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः- nr.indianrailways.gov.in
Govt Jobs: यहां निकली है बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन, सैलरी 60 हजार से ज्यादा

अगर आप मेडिकल क्षेत्र में ग्रेजुएट हैं और अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए है ये खबर। एक साथ कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। जानिए आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी युवा डाइनामाइट पर… नई दिल्लीः झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी (JRHMS) ने माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एपिडेमियोलॉजिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। पदः पदों की संख्याः एपिडेमियोलॉजिस्ट – आईडीएसपी – 8 पद इक्रोबायोलॉजिस्ट – IDSP – 1 पद अंतिम तिथिः 13 अप्रैल 2020 यह भी पढ़ें: इन पदों के लिए निकली एक साथ सैंकड़ो वैकेंसी, जानें योग्यता शैक्षणिक योग्यताः एपिडेमियोलॉजिस्ट – मेडिकल ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री / प्रीवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन में डिप्लोमा / पब्लिक हेल्थ या एपिडेमियोलॉजी (जैसे -एमपी, एमपीएच, डीपीएच, एमएई आदि)में 2 साल के अनुभव के साथ कोई भी मेडिकल ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। माइक्रोबायोलॉजिस्ट – मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी या एम.एससी में पीएचडी। मेडिकल या एप्लाइड माइक्रोबायोलॉजी या माइक्रो ग्रेजुएट में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री /माइक्रोबायोलॉजी / पैथोलॉजी / वायरोलॉजी और अन्य लैब साइंस में डिप्लोमा। यह भी पढ़ें: 10वीं से लेकर डिग्री होल्डर्स तक के लिए यहां निकली है बंपर वैकेंसी, लाखों में मिलेगी सैलरी वेबसाइटः jrhms.jharkhand.gov.in वेतनमान: एपिडेमियोलॉजिस्ट – आईडीएसपी – 49,500 / – रुपयामाइक्रोबायोलॉजिस्ट- आईडीएसपी – 60,000 / – रुपया
Govt Jobs: सरकारी नौकरी का सपना अब जल्द होगा पूरा, राज्य और केंद्र के कई विभागों में हो रही भर्तियां

अगर आपका सपना भी सरकारी नौकरी करने का है तो आपका ये सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। केंद्र व राज्यों के कई सरकारी विभागों में भर्तियां हो रही हैं। आज भी हम बता रहे हैं कि कहां कौन-से पद खाली हैं। कब से आवेदन होंगे, कितने पदों पर किस माध्यम से भर्तियां होंगी। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज… नई दिल्लीः ग्रेजुएट करने वाले लोगों के लिए कई सरकारी विभागों में वैकेंसी निकाली गई है। उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड और पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। यहां जानें आवेदन से जुड़ी हर जानकारी के बारे में। पदः– विद्युत सहायक पदों की संख्याः– 478 अंतिम तिथिः– 16 जनवरी 2020 शैक्षणिक योग्यताः– किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः– ugvcl.com पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग पदः– असिस्टेंट इंजीनियर पदों की संख्याः– 15 अंतिम तिथिः– 15 जनवरी 2020 शैक्षणिक योग्यताः– किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः– pscwbapplication.in
Govt Jobs: इन विभागों में निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए जरूरी सूचना। केंद्र और राज्य सरकारों ने कई विभागों में नौकरी निकाली है। अगर आप 10वीं और 12वीं पास हैं तो आप भी नौकरी के लिए आवेदम दे सकते हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं वो आज ही यहां अप्लाई करें। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर… नई दिल्लीः 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लोगों के लिए कई सरकारी विभागों में वैकेंसी निकाली गई है। दक्षिण पश्चिम रेलवे और इंडबैंक ने एक साथ कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। यहां जानें आवेदन से जुड़ी हर जानकारी के बारे में। दक्षिण पश्चिम रेलवे पदः– स्काउट्स एंव गाइड्स कोटा पदों की संख्याः– 10 अंतिम तिथिः– 20 जनवरी 2020 शैक्षणिक योग्यताः– किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं/12वीं पास या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः– swr.indianrailways.gov.in इंडबैंक मर्चेंट बैंकिंग सर्विसेस लिमिटेड पदः- मर्चेंट बैंकर एवं अन्य पद पदों की संख्याः– 8 अंतिम तिथिः– 15 जनवरी 2020 शैक्षणिक योग्यताः– किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः– Corporate.indbankonline.com