Section-Specific Split Button

Govt Job: AIIMS ने विभिन्न पदों पर निकाली नौकरी, दो लाख से अधिक मिलेगी सैलरी, जानिये जॉब की फुल डिटेल्स

नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। AIIMS ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, AIIMS ने 97 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें आवेदन करने की लास्ट डेट 16 अप्रैल है। उम्मीदवार को आवेदन के समय तीन हजार रुपए की फीस जमा करनी होगी। आइए आपको वैकेंसी की फुल डिटेल्स बताते हैं। AIIMS ने इन पदों पर निकाली भर्तीऋषिकेश के AIIMS अस्पताल ने प्रोफेसर के पद के लिए 29 पोस्ट, एडिशनल प्रोफेसर के पद के लिए 15 पोस्ट, असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए 26 पोस्ट और एसोसिएट प्रोफेसर के पद के लिए 27 पोस्ट जारी की है। शैक्षिक योग्यताआवेदन के लिए मेडिकल उम्मीदवारों के पास एमडी और एमएस की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, नॉन मेडिकल उम्मीदवारों के पास मास्टर डिग्री और पीएचडी डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास अनुभव भी होना जरूरी है। आयु सीमाकिसी भी पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 50 वर्ष से 58 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, रिजर्व कैटेगरी को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। सैलरी स्ट्रक्चर कैसे करें आवेदन ?आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले दिए गए लिंक aiimsrishikesh.edu.in पर जाएं और नौकरी वाले सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म फील करके फीस भुगतान करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। अब फॉर्म सब्मिट कर दें।

Govt Job: RSMSSB ने चतुर्थ श्रेणी के पद निकाली वैकेंसी, 10वीं पास को मौका, जानें कैसे करें अप्लाई

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने चतुर्थ श्रेणी पर 50 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी जारी की है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, RSMSSB ने इस पद में 53,749 पोस्ट निकाली है। हालांकि इससे पहले RSMSSB ने 52,453 पोस्ट जारी की थी, जो बढ़ा दी गई है। भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल है। शैक्षिक योग्यताRSMSSB द्वारा निकाली गई भर्ती पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास केवल 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। आयु सीमाभर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से के आधार पर होगी। वहीं, आरक्षित वर्ग को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। सैलरी स्ट्रक्चरRSMSSB में जिन उम्मीदवारों का चयन हो जाता है उन्हें पे मैट्रिक्स लेवल एक के अनुसार सैलरी दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेसउम्मीदवारों की भर्ती के लिए RSMSSB लिखित परीक्षा औऱ दस्तावेज वेरिफिकेशन के आधार पर चयन करेगी। एग्जाम पैटर्नलिखित परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें 10वीं लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। 200 अंकों की परीक्षा होगी, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, मैथ्य और जनरल नॉलेज के सवाल शामिल होंगे। आवेदन फीसआवेदन करने के लिए सामान्य, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार से 600 रुपए का भुगतान लिया जाएगा। बाकि सबको 400 रुपए जमा करने होंगे। कैसे करें आवेदन ?आवेदन करने के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं और नोटिफिकेशन वाले लिंक पर क्लिक करें। जहां पर चतुर्थ श्रेणी लिखा होगा उसमें क्लिक करके नियमानुसार अप्लाई करें और फॉर्म सब्मिट कर दें। जरूरत के लिए अपने पास इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।

Govt Job: ओडिशा ने बड़ी संख्या में निकाली भर्तियां, जानिये नौकरी की सारी जानकारी

नई दिल्लीः ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) ने मेडिकल ऑफिसर के पद पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू होगी। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, OPSCने इस पद के लिए 5248 पोस्ट जारी की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पद पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 अप्रैल 2025 तक की है, उम्मीदवार आराम से आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यताइस पद के लिए उम्मीदवार के पास एमसीआई और एनएमसी के द्वारा एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही एक साल की रोटेटिंग इंटर्नशिप भी होनी चाहिए। आयु सीमाआवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आयु की गणना 2 जनवरी 1993 से की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रियाभर्ती के लिए उम्मीदवा का चयन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। कैसे करें आवेदन ?आवेदन के लिए उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट opsc.gov.in पर जाना होगा और इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा। उम्मीदवार खुद को रजिस्ट्रेशन करें और लॉग करें। अब मांगी गई डिटेल्स को फील करके फॉर्म सब्मिट कर दें।

NMDC स्टील लिमिटेड में इतनी पोस्ट खाली, ढाई लाख से अधिक मिलेगी सैलरी, जल्द करें आवेदन

नई दिल्लीः अगर आप एक बेहतरीन जॉब की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम आने वाली है। एनएमडीसी स्टील लिमिटेड ने 246 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें जनरल मैनेजर समेत अन्य पोस्ट शामिल है।  डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के मुताबिक, एनएमडीसी के इन पदों पर भर्ती 18 मार्च से शुरू हो चुकी है, जिसकी लास्ट डेट 7 अप्रैल है। जॉब की बाकि डिटेल्स जाने के लिए पूरी खबर पढ़ें।  शैक्षिक योग्यता भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा पोस्ट लेवल के मुताबिक, 2 से 15 साल का अनुभव होना चाहिए।  आयु सीमा भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवार को अधिक आयु में छूट दी जाएगी।  सिलेक्शन प्रोसेस इन पदों पर उम्मीदवार का सिलेक्शन इंटरव्यू और दस्तावेज के वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।  सैलरी स्ट्रक्चर चयनित उम्मीदवार को एनएमडीसी प्रति माह 60,000 से 2 लाख 80 हजार के बीच में सैलरी प्रदान करेगी।  आवेदन फीस आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 500 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। बाकि सभी के लिए निःशुल्क है।  कैसे करें आवेदन ?आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट nmdcsteel.nmdc.co.in पर जाएं और फिर करियर वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद खुद को रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। अब डिटेल्स फील करें और दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म सब्मिट कर दें।

BHU ने जूनियर क्लर्क के पद जारी की भर्ती, इस तारीख तक ओपन रहेगी आवेदन विंडो, पढ़ें बाकि डिटेल्स

नई दिल्लीः बनारस हिंदू विश्वविद्यालय यानी बीएचयू ने ग्रुप सी के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया एक दिन पहले ही शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, बीएचयू ने जूनियर क्लर्क के पद पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू हो चुकी है। इस पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट बीएचयू ने 17 अप्रैल तक जारी की है। बीएचयू  ने इस पोस्ट में भर्ती के लिए 199 पद जारी किए हैं।  शैक्षिक योग्यता इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएट की डिग्री और कम से कम 6 महीने की कंप्यूटर ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट होना चाहिए।  आयु सीमा भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।  सैलरी स्ट्रक्चरजो उम्मीदवार इस पद के लिए चयनित हो जाता है उसे 19,900 – 63,200 रुपए के बीच में सैलरी दी जाएगी।  आवेदन फीस आवेदन करने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवार को 500 रुपए जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिलाओं को कोई फीस जमा करने की जरूरत नहीं है।  ऐसे करें आवेदन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bhu.ac.in पर जाएं और जॉब वाले सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद टीचिंग वाले ऑप्शन को टैब करें और फॉर्म भरें। फिर आवेदन फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। 

Employment News: ESIC ने विभिन्न पदों पर निकाली वैकेंसी, जानें आवेदन की अंतिम तारीख

नई दिल्लीः इंदौर में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने प्रोफेसर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईएसआईसी ने 113 पदों पर भर्ती निकाली है।  डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, ईएसआईसी ने इंदौर में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनिय रेजिडेंट के पदों पर वैकेंसी जारी की है। इन सभी पोस्ट पर आवेदन करने की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू होगी, जिसकी लास्ट डेट 27 मार्च रहेगी।  शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमबीबीएस, एमडी, एमएस की डिग्री होना जरूरी है।  आयु सीमा सीनियर रेजिडेंट के पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। इस पद को छोड़कर बाकि सभी पदों के लिए अधिकतम आयु 69 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को अधिक आयु में छूट दी जाएगी।  आवेदन करने की फीस आवेदन करने के लिए सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवार को 500 रुपए का भुगतान करना होगा, बाकि सभी के लिए फ्री है। सैलरी स्ट्रक्चर  प्रोफेसर को 1,23,100 रुपए हर महीने असिस्टेंट प्रोफेसर को 67,700 रुपए हर महीने सीनियर रेजिडेंट को 67,700 रुपए हर महीने एसोसिएट प्रोफेसर को 78,800 रुपए हर महीने इसके अलावा इन सभी को अलाउंस भी दिया जाएगा। 

IIT बॉम्बे ने विभिन्न पदों पर जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन, जानें नौकरी की फुल डिटेल्स

नई दिल्लीः भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई यानी आईआईटी बॉम्बे ने कई पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए उम्मीदवार सीधा अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कोई फीस जमा करने की जरूरत नहीं है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च से शुरू हो चुकी है जो 27 मार्च तक जारी रहेगी।  डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक, आईआईटी बॉम्बे ने विभिन्न पदों पर वैकेंसी जारी है। जिसमें कुल 10 पद हैं, जो कुछ इस प्रकार है- आईआईटी बॉम्बे ने एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट में एक पद, प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट में 2 पद, प्रोजेक्ट रिसर्च असिस्टेंट में 2 पद, सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट के लिए 2 पद और सीनियर प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट में 2 पद शामिल है।  शैक्षिक योग्यता मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान या कॉलेज से संबंधित क्षेत्र में बीई, बीटेक, एमए, एमबीए, एमएससी, एमसीए की डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में अनुभव भी होना चाहिए।  चयन प्रक्रिया इन पदों पर उम्मीदवार का चयन किसी एग्जाम के आधार पर नहीं होगा, बल्कि इंटरव्यू के बेस पर होगा।  सैलरी स्ट्रचरजो उम्मीदवार इनमें से किसी पद पर चयनित हो जाता है उसे कंपनी पद अनुसार सैलरी प्रदान करेगी। इसके साथ ही उम्मीदवार को कुछ अलाउंस भी दिया जाएगा।  कैसे करें आवेदन ?सबसे पहले उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट www.iitb.ac.in पर जाएं और वहां भर्ती वाले सेक्शन पर क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन करके लिखा आएगा उसमें क्लिक करें और मांगे गए दस्तावेज और हस्ताक्षर अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म सब्मिट कर दें। 

Private Job: Paytm कंपनी ने टीम लीडर के पद पर निकाली वैकेंसी, चाहिए होगी ये शैक्षिक योग्यता

नई दिल्लीः नौकरी की खोज में लगे हुए युवकों के लिए आज हम एक बेहतरीन अवसर लेकर आएं हैं, जिसमें उम्मीदवार को काफी अच्छी सैलरी दी जाएगी। हम बात कर रहे हैं, जानी-मानी कंपनी Paytm की। Paytm ने हाल ही में टीम लीडर के पद पर वैकेंसी निकाली है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, जो उम्मीदवार इस पद के लिए शॉटलिस्ट होगा, वह पंजाब और हरियाणा में ऑफलाइन सेल्स और ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभालेगा। आइए आपको नौकरी से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में बताते हैं।  शैक्षिक योग्यता कंपनी के इस पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।  जॉब लोकेशन Paytm कंपनी ने यह जॉब पंजाब और हरियाणा राज्य में निकाली है।  सैलरी स्ट्रक्चरएम्बीशन बॉक्स वेबसाइट के अनुसार, कंपनी इस पद के लिए उम्मीदवार को 2 लाख से 8 लाख के बीच सालना सैलरी दे सकती है।  जॉब भूमिका और जिम्मेदारी इस पद पर उम्मीदवार को पंजाब और हरियाणा में डिस्ट्रिब्यूशन और मार्केट ऑपरेशन को बढ़ाना है। इसके अलावा बड़े स्तर पर क्यूआर और सांउड बॉक्स का डेप्लॉयमेंट करना है। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए सेल्स टीम की पहचान करना और उन्हें भर्ती करना है। साथ ही उन्हें कोचिंग और ट्रेनिंग देना है। इसके अलावा अन्य जिम्मेदारी है।  जरूरी स्किल्स इस पद के लिए उम्मीदवार के पास कम्युनिकेशन और लीडरशिप स्किल्स जरूर होनी चाहिए। साथ ही एमएस एक्सेल का नॉलेज, कैंडिडेट को सेल्फ मोटिवेटड करना, टेक्नोलॉजी और यूजर एक्पीरियंस होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के दिमाग में ग्रोथ माइंडसेट होना चाहिए।  अनुभव इस पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास चार साल से अधिक का अनुभव होना चाहिए। जिसमें सेल्स और दिए गए स्किल्स शामिल हो। 

Govt Job: नौकरी की है तलाश तो पढ़ें ये खबर, भारतीय नौसेना ने इस पद पर निकाली भर्ती

नई दिल्लीः भारतीय नौसेना ने बोट क्रू स्टाफ कर्मचारी के पद के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है जिसकी आवेनद प्रक्रिया कुछ दिन पहले से ही शुरू हुई है। अगर आप इस पद के लिए इच्छुक है तो नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेनद कर सकते हो। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, नौसेना ने इस पद के लिए 327 वैकेंसी निकाली है। जिसकी आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च से ही शुरू हो चुकी है और लास्ट डेट चार मई 2025 है। वहीं आवेदन करने वाले उम्मीदवार से कोई फीस नहीं ली जाएगी। शैक्षिक योग्यता इच्छुक उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए और साथ ही तैराकी भी आनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास फायरमैन से प्री-सी ट्रेनिंग कोर्स का सार्टिफिकेट होना चाहिए।  आयु सीमा जो उम्मीदवार इस पद में अप्लाई करना चाहते हैं तो उसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी।  चयनित प्रक्रियाइस पद के लिए उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम और स्वीमिंग टेस्ट के आधार पर होगा , जो इन दोनों टेस्ट में पास हो जाता है वह इस पद के लिए चुन लिया जाएगा।  क्या मिलेगी सैलरी ? चयनित उम्मीदवार को इस पद के लिए 18,000 से लेकर 63,200 रुपए के बीच प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।  ऐसे करें आवेदन अधिकारिक वेबसाइट indiannavy.nic.in पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी डिटेल्स भरें और दस्तावेज़ व हस्ताक्षर अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करें, इसका एक प्रिंट आउट निकालकर रख लें। 

CSBC ने निकाली बंपर नौकरियां, 12वीं पास को दिया मौका, अन्य डिेटेल्स के लिए पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्लीः बिहार में पुलिस कॉन्स्टेबल के पद पर 10 से अधिक भर्तियां निकली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हुई है। जो उम्मीदवार इस पद के लिए इच्छुक है और आवेदन करना चाहते हैं, वह CSBC की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, सीएसबीसी ने कॉन्स्टेबल समेत अन्य पदों पर 19,838 वैकेंसी जारी की है। इसकी आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू हो जाएगी, जिसकी अंतिम तारीख 18 अप्रैल 2025 है। जॉब से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें। शैक्षिक योग्यताइन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की शैक्षिक योग्तता 12वीं पास होनी चाहिए। आयु-सीमाआवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 27 साल और महिलाओं के लिए 30 साल होनी चाहिए। कैटेगरी वाइस वैकेंसीसामान्य वर्ग के लिए 7935 पदें, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1983 पदें, अनुसूचित जाति के लिए 3174 पदें, अनुसूचित जनजाति के लिए 199 पदें, पिछड़े वर्ग के लिए 2381 पदें, अत्यंत पिछड़े वर्ग के लिए 3571 पदें और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 595 पदें। सिलेक्शन प्रोसेसइस पद के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। सैलरीजो उम्मीदवार इस पद के लिए चयनित हो जाता है उसे प्रतिमाह लेवल 3 के अनुसार 21700 से लेकर 69100 रुपए दिए जाएंगे। कैसे करें आवेदनऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं और अप्लाई बटन पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और डिटेल्स फील करें। फिर फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

error: Content is protected !!