UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में सरकारी नौकरी का मौका, लोअर PCS के 1784 पदों पर आवेदन शुरू

UPSSSC Recruitment 2026/New Delhi: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कंबाइंड लोअर सबऑर्डिनेट सर्विसेज एग्जामिनेशन 2026 के तहत 1784 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विज्ञापन संख्या 26-एग्जाम/2026 के तहत आवेदन 10 नवंबर 2026 से किए जा सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 में शामिल होना और वैध स्कोरकार्ड होना जरूरी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।(UPSSSC Recruitment 2026) 1784 पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें जरूरी तारीखें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 16 अक्टूबर 2026 को विज्ञापन संख्या 26-एग्जाम/2026 के तहत कंबाइंड लोअर सबऑर्डिनेट सर्विसेज एग्जामिनेशन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1784 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका 8 दिसंबर 2026 तक मिलेगा।(UPSSSC Recruitment 2026) इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 में हिस्सा लिया हो और उनके पास वैध स्कोरकार्ड हो। स्कोरकार्ड में नॉन-जीरो पॉजिटिव नॉर्मलाइज्ड स्कोर होना अनिवार्य है। जीरो या नेगेटिव स्कोर वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए योग्यता यूपीएसएसएससी लोअर PCS भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक और अन्य योग्यताएं 1 जुलाई 2026 तक पूरी करनी होंगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का यूपी बोर्ड या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा यूनिवर्सिटी से 12वीं पास होना जरूरी है।(UPSSSC Recruitment 2026) कुछ पदों के लिए अतिरिक्त योग्यता भी मांगी जा सकती है। क्लर्क या स्टोरकीपर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर संबंधी योग्यता या टाइपिंग स्पीड टेस्ट की आवश्यकता हो सकती है। इसके अलावा टेरिटोरियल आर्मी में दो साल की सर्विस या एनसीसी बी सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवारों को बराबर स्कोर होने की स्थिति में टाई-ब्रेक के दौरान विशेष वरीयता मिलेगी। आयु सीमा की बात करें तो इस भर्ती में न्यूनतम उम्र 18 से 21 साल के बीच निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम उम्र 40 साल बताई गई है। अलग-अलग पदों की जरूरत के अनुसार आयु सीमा में अंतर हो सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के मुताबिक एससी, एसटी, ओबीसी और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।(UPSSSC Recruitment 2026) आवेदन के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 25 रुपये प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी। यह शुल्क सभी कैटेगरी के लिए समान रखा गया है।(UPSSSC Recruitment 2026) ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म कंबाइंड लोअर सबऑर्डिनेट सर्विसेज एग्जामिनेशन 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 के नॉर्मलाइज्ड मार्क्स के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। दूसरे चरण में ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा आयोजित होगी। यही परीक्षा फाइनल मेरिट तैयार करने का एकमात्र आधार होगी। तीसरे चरण में मुख्य परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर लाइव एडवर्टाइजमेंट सेक्शन में जाकर विज्ञापन संख्या 26-एग्जाम/2026 का लिंक खोलना होगा। इसके बाद पीईटी 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करके लॉगिन करना होगा।(UPSSSC Recruitment 2026) लॉगिन करने के बाद उम्मीदवारों को मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी और उस पद का चयन करना होगा, जिसके लिए वे आवेदन करना चाहते हैं। इसके बाद फॉर्म में मांगे गए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भरकर निर्धारित 25 रुपये प्रोसेसिंग फीस का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। सभी जानकारियों को एक बार अच्छी तरह जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर देना होगा।(UPSSSC Recruitment 2026) उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तारीख 1 दिसंबर 2026 का ध्यान रखना होगा। फॉर्म में किसी प्रकार की गलती होने पर 8 दिसंबर 2026 तक सुधार का अवसर दिया गया है। UPSSSC Recruitment 2026: निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।(UPSSSC Recruitment 2026)
AFCAT 01/2027: एयरफोर्स में अफसर बनने का मौका, एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट

New Delhi: भारतीय वायु सेना में अफसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए AFCAT 01/2027 के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 01/2027 के लिए रजिस्ट्रेशन 12 नवंबर 2026 से शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उम्मीदवारों को भारतीय वायु सेना की फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए। फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी के लिए आयु सीमा AFCAT 01/2027 के तहत फ्लाइंग ब्रांच में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। इसके लिए अभ्यर्थियों का जन्म 02 जनवरी, 2004 से लेकर 01 जनवरी, 2008 के बीच होना चाहिए। निर्धारित जन्मतिथि के दायरे में आने वाले उम्मीदवार ही फ्लाइंग ब्रांच के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, ग्राउंड ड्यूटी के पदों के लिए AFCAT 01/2027 में आयु सीमा 20 से 26 वर्ष रखी गई है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 02 जनवरी, 2002 से लेकर 01 जनवरी, 2008 के बीच होना चाहिए। फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी के लिए आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी जन्मतिथि संबंधित शर्तों से मिलान कर लेना चाहिए। क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता? AFCAT 01/2027 के लिए शैक्षणिक योग्यता ब्रांच के अनुसार निर्धारित की गई है। फ्लाइंग ब्रांच में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से गणित और फिजिक्स विषयों के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके समकक्ष बीई या बीटेक की डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। ग्राउंड ड्यूटी के पदों के लिए AFCAT 01/2027 में उम्मीदवारों के पास स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होना जरूरी है। यानी दोनों ब्रांच के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग रखी गई है। उम्मीदवार जिस ब्रांच के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें उसी के अनुसार अपनी शैक्षणिक योग्यता की जांच करनी चाहिए। निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन AFCAT 01/2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आवेदन से संबंधित मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होंगी। जानकारी भरने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना चाहिए। इससे भविष्य में आवेदन से जुड़ी जानकारी देखने में मदद मिलेगी। AFCAT 01/2027 के लिए रजिस्ट्रेशन 12 नवंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर 2026 है। भारतीय वायु सेना में अफसर बनने की तैयारी कर रहे योग्य उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा। फॉर्म भरने से पहले आयु और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी सभी शर्तों को ध्यान से जांचना जरूरी है। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।
RRB ALP Vacancy 2026: कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर, वैकेंसी की संख्या बढ़कर 14,627 हुई

RRB ALP Vacancy 2026: आरआरबी एएलपी भर्ती 2026 के तहत आवेदन करने वाले युवाओं के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने बड़ा तोहफा देते हुए कुल 3500 पदों की बढ़ोतरी की है।
RRC NR Apprentice Recruitment: रेलवे में आईटीआई पास के लिए निकली बंपर जॉब, फटाफट करें अप्लाई

नई दिल्ली: रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल उत्तर रेलवे में 10वीं-आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकली है। यह भर्ती दिल्ली, लखनऊ, फिरोजपुर, मुरादाबाद, अंबाला और जम्मू क्लस्टर के लिए होगी। इसके लिए 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार उत्तर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट (rrcnr.org) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथि आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर 2026 से शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर रेलवे (RRC NR) ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती होगी । शैक्षिक और तकनीकी योग्यता 1. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। 2. इसके अलावा संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई प्रमाणपत्र भी जरूरी है। ध्यान रखें कि उम्मीदवार का 10वीं और आईटीआई का परिणाम 6 नवंबर 2026 तक जारी हो चुका होना चाहिए। इस तारीख के बाद परिणाम जारी होने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं होंगे। उम्मीदवारों को उसी क्लस्टर और इकाई के लिए आवेदन करना चाहिए, जहां उनके आईटीआई ट्रेड के पद उपलब्ध हैं। आयु सीमा उम्मीदवार की उम्र 11 दिसंबर 2026 को कम से कम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी चयन प्रक्रिया इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा। दोनों परीक्षाओं के अंकों को बराबर महत्व दिया जाएगा और उनके औसत के आधार पर मेरिट तैयार होगी। मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके बाद उन्हें मेडिकल प्रमाणपत्र भी देना होगा। यदि दो उम्मीदवारों के अंक बराबर होते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। उम्र भी समान होने पर 10वीं की परीक्षा पहले पास करने वाले उम्मीदवार को वरीयता मिलेगी। आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी और अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। नकद, चेक, डिमांड ड्राफ्ट या मनी ऑर्डर से भुगतान स्वीकार नहीं होगा। आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर 2026 है। ऐसे करें आवेदन सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अप्रेंटिस भर्ती से जुड़े ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और जन्मतिथि जैसी जानकारी देकर पंजीकरण करें। पंजीकरण के बाद मिली लॉगिन जानकारी से पोर्टल पर लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें। फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और जरूरी प्रमाणपत्र अपलोड करें। लागू आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।
DVC Recruitment 2026: दामोदर वैली कॉरपोरेशन में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 108 पदों पर भर्ती शुरू

New Delhi: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतरीन मौका है। दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (DVC Recruitment 2026) ने 108 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन और माइनिंग इंजीनियरिंग ब्रांच के उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन पदों के लिए चयन GATE 2025 के स्कोर के आधार पर होगा। आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर को शुरू हुई है और इच्छुक उम्मीदवार 6 दिसंबर 2026 तक अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। DVC में 108 पदों पर भर्ती, किस ब्रांच में कितनी वैकेंसी? दामोदर वैली कॉर्पोरेशन ने 108 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की भर्ती की घोषणा की है। सबसे अधिक वैकेंसी 50 इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (DVC Recruitment 2026) के लिए हैं। इसके अलावा सिविल इंजीनियरिंग के लिए 26, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 17, कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए 12 और माइनिंग इंजीनियरिंग के लिए 3 वैकेंसी हैं। BTech और GATE 2025 स्कोर जरूरी उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में फुल-टाइम B.E./B.Tech डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता (DVC Recruitment 2026) होनी चाहिए। जनरल, OBC-NCL और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए डिग्री में कम से कम 65% अंक होने चाहिए, जबकि SC, ST और PWBD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60% अंक अनिवार्य हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों का अपनी संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में GATE 2025 परीक्षा पास होना जरूरी है। अनरिजर्व्ड (सामान्य) कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 29 वर्ष है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026 के अनुसार की जाएगी। SC, ST, OBC-NCL, PWBD और पूर्व सैनिक कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। 56,100 से 1,77,500 रुपये तक मिलेगा वेतन DVC में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पद पर चुने गए उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के ‘पे लेवल-10’ के अनुसार (DVC Recruitment 2026) वेतन मिलेगा, जिसमें 56,100 से 1,77,500 प्रति माह का वेतनमान शामिल है। इसके अलावा नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और लाभ भी दिए जा सकते हैं। GATE स्कोर से चयन, जानें आवेदन शुल्क इस भर्ती के लिए चयन GATE 2025 स्कोर के आधार पर होगा, जिसके बाद दस्तावेजों (DVC Recruitment 2026) का सत्यापन किया जाएगा। जनरल, OBC-NCL और EWS श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 तय किया गया है। SC, ST, PWBD और पूर्व-सैनिक श्रेणियों के उम्मीदवारों के साथ-साथ DVC के विभागीय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। DVC Executive Trainee भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन उम्मीदवारों को सबसे पहले DVC की आधिकारिक वेबसाइट www.dvc.gov.in पर जाना चाहिए। ‘करियर्स’ या ‘रिक्रूटमेंट नोटिसेस’ सेक्शन में जाएं और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2026 (DVC Recruitment 2026) के लिंक को खोलें। नए उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी, लॉग इन करना होगा और आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत तथा शैक्षिक जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद अपना GATE 2025 स्कोरकार्ड, फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें। अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपने रिकॉर्ड के लिए इसका प्रिंटआउट या PDF कॉपी सुरक्षित रख लें। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए सभी पात्रता मानदंडों और निर्देशों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।
Railway Apprentice Recruitment: रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका! 4651 अप्रेंटिस पदों के लिए 11 नवंबर से आवेदन शुरू

New Delhi: रेलवे में सरकारी नौकरी (Railway Apprentice Recruitment) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नॉर्दर्न रेलवे के रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), नई दिल्ली ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 का ऐलान किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4651 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को ट्रेनिंग का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी लिखित भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा। योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र रखने वाले युवाओं के लिए रेलवे में प्रशिक्षण हासिल करने का अवसर है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी RRC नॉर्दर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध होगी। दिल्ली, लखनऊ समेत 6 क्लस्टर में निकली भर्ती नॉर्दर्न रेलवे की इस अप्रेंटिस भर्ती के तहत छह क्लस्टर, वर्कशॉप और यूनिट्स में ट्रेनिंग (Railway Apprentice Recruitment) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें दिल्ली, लखनऊ, अंबाला, फिरोजपुर, मुरादाबाद और जम्मू शामिल हैं। पदों के वितरण में लखनऊ और दिल्ली क्लस्टर सबसे आगे हैं। लखनऊ क्लस्टर में सबसे अधिक 1525 पद निर्धारित किए गए हैं, जबकि दिल्ली क्लस्टर में 1312 पदों पर भर्ती होगी। शेष पद अन्य क्लस्टर और यूनिट्स में उपलब्ध हैं। भर्ती के तहत अलग-अलग ट्रेड में प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। इनमें मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, स्टेनोग्राफर, डेटा एंट्री ऑपरेटर और फिटर जैसे ट्रेड शामिल हैं। उम्मीदवार अपनी योग्यता और संबंधित ITI ट्रेड के अनुसार आवेदन कर सकेंगे। 10वीं पास के साथ ITI सर्टिफिकेट जरूरी अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ शैक्षणिक योग्यताएं (Railway Apprentice Recruitment) पूरी करनी होंगी। अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 प्रणाली के तहत न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास उस ट्रेड से संबंधित ITI सर्टिफिकेट भी होना चाहिए, जिसके लिए वह आवेदन करना चाहता है। केवल 10वीं पास होना पर्याप्त नहीं होगा। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड और अपनी शैक्षणिक योग्यता की पात्रता जरूर जांच लेनी चाहिए। 15 से 24 वर्ष तक के युवा कर सकेंगे आवेदन इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट मिलेगी। आयु की गणना और अन्य छूट से जुड़ी शर्तों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है। कैसे करें रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन? इच्छुक और योग्य उम्मीदवार RRC नॉर्दर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन और लिंक को खोलना होगा। इसके बाद ‘Act Apprentice Recruitment 2026’ लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज करनी होंगी। उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज अपलोड करने और अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी। सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन जमा होने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लेना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता, ट्रेड, क्लस्टर, शुल्क और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।
Delhi Court Recruitment 2026: अदालत में सरकारी नौकरी पाने का अवसर, आज बंद होगी आवेदन विंडो

New Delhi: दिल्ली जिला एवं सत्र न्यायालय में सफाई कर्मचारी और चौकीदार के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसकी आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 11 नवंबर, 2026 है। जिन लोगों ने 10वीं कक्षा पास कर ली है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें बिना देरी किए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) के आधिकारिक पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। इस तिथि के बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी। (Delhi Court) Delhi Court के लिए योग्यता और मानदंड इस भर्ती के लिए पात्र होने हेतु, उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (मैट्रिकुलेशन) पास होना आवश्यक है। इसके अलावा, 1 जून, 2026 तक उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। Delhi Court के लिए आवेदन कैसे करें इस भर्ती में शामिल होने के लिए, उम्मीदवारों को सबसे पहले DSSSB के आधिकारिक पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर, पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करें। पंजीकरण के बाद, उम्मीदवारों को अन्य जानकारी देनी होगी और अपनी फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। अंत में, निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। फॉर्म जमा करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट ले लें। Delhi Court के लिए आवेदन शुल्क सामान्य (General), OBC और EWS श्रेणियों के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है। SC, ST और PH (दिव्यांग) श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। चयन प्रक्रिया भर्ती प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा और एक साक्षात्कार (इंटरव्यू) शामिल होगा। परीक्षा में निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंत में, सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप-सी वेतन संरचना के अनुसार ₹5,200 से ₹20,200 के वेतनमान के साथ ₹2,000 का ग्रेड पे मिलेगा। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।
BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, जानिए पूरी डिटेल

BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने 837 विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 24 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SBI Regular Basis Recruitment 2026: SBI में मैनेजर और डिप्टी मैनेजर की 60 वैकेंसी, इस दिन तक करें अप्लाई

New Delhi : बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में शानदार मौका आया है। बैंक ने मैनेजर (सिक्योरिटी) और डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी) के पदों पर रेगुलर बेसिस पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 60 पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को देशभर में कहीं भी पोस्टिंग मिल सकती है। SBI Regular Basis Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2026 है। ऐसे में योग्य उम्मीदवारों के पास बैंक में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। SBI Regular Basis Recruitment 2026 में कितने पद खाली हैं? स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI Regular Basis Recruitment 2026) की ओर से मैनेजर (सिक्योरिटी) और डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी) के कुल 60 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये सभी पद रेगुलर बेसिस पर भरे जाएंगे। भर्ती में सामान्य, एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित आरक्षण नियम लागू होंगे। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति देश के किसी भी हिस्से में की जा सकती है। SBI भर्ती के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता? मैनेजर (सिक्योरिटी) के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी भारतीय सेना में मेजर या उससे ऊपर के समकक्ष रैंक का कमीशन प्राप्त अधिकारी होना चाहिए और उसके पास कम से कम 10 साल की सेवा का अनुभव होना चाहिए। वहीं अर्धसैनिक बलों में डिप्टी कमांडेंट या उससे ऊपर के पद पर कम से कम 10 साल का अधिकारी स्तर का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। India Post GDS 2nd Merit List 2026 : इस हफ्ते जारी हो सकती है दूसरी मेरिट लिस्ट, यहां देखें PDF डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी) के लिए भी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार भारतीय सेना में कैप्टन या उससे ऊपर के रैंक का अधिकारी होना चाहिए। भारतीय नौसेना और वायुसेना में समकक्ष रैंक वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कमीशन प्राप्त अधिकारी के रूप में कम से कम 5 साल की सेवा जरूरी है। अर्धसैनिक बलों में असिस्टेंट कमांडेंट या उससे ऊपर के पद पर 5 साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे। शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की गणना 31 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। कितनी होनी चाहिए उम्र? इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 25 साल और अधिकतम उम्र 40 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। उम्र की गणना 31 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। SBI Regular Basis Recruitment 2026 में कितनी मिलेगी सैलरी? एसबीआई ने दोनों पदों के लिए अलग-अलग वेतनमान निर्धारित किया है। मैनेजर (सिक्योरिटी) का पद MMGS-III ग्रेड में आता है। इस पद के लिए पे स्केल 85,920 रुपये से शुरू होकर 1,05,820 रुपये तक है। वहीं डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी) का पद MMGS-II ग्रेड में रखा गया है। इसके लिए पे स्केल 64,820 रुपये से 93,960 रुपये तक निर्धारित है। इसके अलावा बैंक के नियमानुसार अन्य सुविधाएं और भत्ते भी मिल सकते हैं। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से होगा चयन SBI Regular Basis Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में रीजनिंग एबिलिटी, इंग्लिश लैंग्वेज, जनरल अवेयरनेस और प्रोफेशनल नॉलेज से जुड़े कुल 200 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा और इसके क्वालिफाइंग मार्क्स बैंक की ओर से तय किए जाएंगे। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अगर दो उम्मीदवारों के अंक बराबर होते हैं, तो अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को मेरिट में प्राथमिकता दी जाएगी। 25 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाना होगा। वेबसाइट के करियर सेक्शन में वर्तमान रिक्तियां के तहत संबंधित भर्ती का लिंक मिलेगा। वहां से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लें। SBI Regular Basis Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 है। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।
Central Bank of India 2026: 7वीं पास के लिए वॉचमैन की भर्ती, बिना परीक्षा इंटरव्यू से होगा चयन; 17 नवंबर लास्ट डेट

New Delhi: बैंक में नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले कम पढ़े-लिखे उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) ने वॉचमैन कम गार्डनर के पद पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा। योग्य अभ्यर्थियों का चयन सीधे पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 7वीं पास रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 17 नवंबर 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। किस पद पर होगी भर्ती? सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) के सामाजिक उत्थान एवं प्रशिक्षण संस्थान (CBI-SUAPS) के तहत RSETI केंद्र के लिए वॉचमैन कम गार्डनर की नियुक्ति की जाएगी। चयनित उम्मीदवार की पोस्टिंग संबंधित RSETI केंद्र पर होगी। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जा रही है और शुरुआती नियुक्ति की अवधि एक साल निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पद से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। कौन कर सकता है आवेदन? जानें योग्यता और उम्र सीमा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) की वॉचमैन कम गार्डनर भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 7वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा कृषि, बागवानी या हॉर्टिकल्चर से जुड़ा अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 22 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इस आयु सीमा में आने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जरूरी जानकारी भर्ती संस्था: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सामाजिक उत्थान एवं प्रशिक्षण संस्थान (CBI-SUAPS) पद का नाम: वॉचमैन कम गार्डनर नौकरी का प्रकार: कॉन्ट्रैक्ट बेस कॉन्ट्रैक्ट की अवधि: एक साल शैक्षणिक योग्यता: 7वीं पास आयु सीमा: 22 से 40 वर्ष चयन प्रक्रिया: पर्सनल इंटरव्यू आवेदन का माध्यम: ऑफलाइन अंतिम तारीख: 17 नवंबर 2026 पोस्टिंग: RSETI केंद्र, कोटा वॉचमैन कम गार्डनर को कितनी मिलेगी सैलरी? इस पद (Central Bank of India) पर चयनित उम्मीदवार को हर महीने 12,000 रुपये वेतन दिया जाएगा। नियुक्ति एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी। उम्मीदवार के काम और प्रदर्शन के आधार पर कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाया जा सकता है। ध्यान रहे कि निर्धारित मासिक वेतन के अलावा उम्मीदवार को कोई अन्य भत्ता, लाभ या सुविधा नहीं दी जाएगी। इसलिए आवेदन करने से पहले वेतन और नियुक्ति की शर्तों को अच्छी तरह समझ लें। बिना परीक्षा होगा चयन इस भर्ती (Central Bank of India) में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। अभ्यर्थियों का चयन सीधे पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयन से संबंधित अंतिम निर्णय सोसायटी या ट्रस्ट की ओर से लिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन के साथ अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अनुभव से जुड़े दस्तावेज भी सही तरीके से जमा करने चाहिए। ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके से आवेदन कर सकते हैं: सबसे पहले भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां सावधानी से भरें। जरूरी दस्तावेजों की प्रतियां आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें। पूरा आवेदन निर्धारित पते पर डाक के माध्यम से भेज दें। आवेदन भेजने का पता: रीजनल मैनेजर-कम-चेयरमैन, डिस्ट्रिक्ट लेवल RSETI एडवाइजरी कमिटी (DLRAC), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, रीजनल ऑफिस, होटल एयरलाइन बिल्डिंग, एमबीएस हॉस्पिटल के सामने, नयापुरा, कोटा, राजस्थान-324001। आवेदन वाले लिफाफे के ऊपर “Application for the Post of Watchman at RSETI Centre on Contract for the Year 2026-27” लिखना जरूरी है। (Central Bank of India) 17 नवंबर तक बैंक पहुंच जाना चाहिए आवेदन फॉर्म सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया वॉचमैन कम गार्डनर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 17 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि आवेदन पत्र अंतिम तारीख तक दिए गए पते पर पहुंच जाना चाहिए। इसलिए डाक भेजने में देरी न करें। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।