Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: 24752 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानिए SSO OTR के नए नियम

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: राजस्थान में 24752 सफाई कर्मचारी पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अक्टूबर कर दी गई है। जानिए SSO OTR रजिस्ट्रेशन और पात्रता

UP Police Constable PET 2026: फिजिकल टेस्ट की तारीखें जारी, 1 से 8 अक्टूबर तक होगी परीक्षा; जानें जरूरी निर्देश

UP Police Constable

उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अगले चरण की तारीखें जारी कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। अधिकांश जिलों में परीक्षा 7 अक्टूबर तक चलेगी, जबकि मुरादाबाद, मेरठ और गाजियाबाद में PET 8 अक्टूबर तक आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती के तहत कुल 32,679 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। किन अभ्यर्थियों को बुलाया गया? UP Police Constable भर्ती की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इसके बाद बोर्ड ने 31 जुलाई को संबंधित प्रक्रिया के तहत योग्य अभ्यर्थियों की जानकारी जारी की। लिखित परीक्षा के सामान्यीकृत अंकों और निर्धारित न्यूनतम मानकों के आधार पर अगले चरण के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इसके बाद अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण यानी DV/PST कराया गया। अब इस चरण में सफल और औपबंधिक रूप से सफल अभ्यर्थियों को PET के लिए बुलाया गया है। UP Police Constable की कब होगी परीक्षा? UP Police बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार अधिकांश जिलों में PET 1 से 7 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगी। मुरादाबाद, मेरठ और गाजियाबाद में परीक्षा 1 से 8 अक्टूबर तक चल सकती है। इन तीन जिलों के लिए 8 अक्टूबर रिजर्व-डे के तौर पर रखा गया है, जबकि अन्य जिलों के लिए 7 अक्टूबर रिजर्व-डे है। परीक्षा/जिला निर्धारित तारीख Provisional अभ्यर्थियों के लिए क्या है नियम? कुछ अभ्यर्थियों (UP Police) के अभिलेखों की समीक्षा किसी कारण से औपबंधिक (Provisional) रूप से पूरी हुई है। ऐसे उम्मीदवारों की PET भी औपबंधिक रूप से कराई जाएगी। इन अभ्यर्थियों का PET परिणाम बोर्ड की ओर से लिए जाने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। UP Police PET Admit Card कब आएगा? शारीरिक दक्षता परीक्षा का प्रवेश पत्र परीक्षा की निर्धारित तारीख से करीब एक सप्ताह पहले बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। UP Police उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा और उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र, तारीख तथा समय के अनुसार निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा। पुरुष और महिला उम्मीदवारों को कितनी दौड़ लगानी होगी? UP Police Constable PET में पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट के भीतर 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट के भीतर 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। निर्धारित समय के अंदर दौड़ पूरी नहीं करने वाले उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। निर्धारित मानक पूरा नहीं करने पर दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग और बायोमेट्रिक से होगी निगरानी PET में दौड़ का समय मैनुअल तरीके से दर्ज नहीं किया जाएगा। इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों और बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था भी रहेगी। जरूरत पड़ने पर बैकअप व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। समिति की निगरानी में होगी PET शारीरिक दक्षता परीक्षा बोर्ड की ओर से गठित समिति की निगरानी में आयोजित की जाएगी। समिति में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा नामित उप जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त/SSP/SP द्वारा नामित पुलिस उपाधीक्षक और मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित चिकित्साधिकारी शामिल होंगे। आवश्यकता के अनुसार अन्य श्रेणियों के प्रतिनिधियों को भी समिति में शामिल किया जा सकता है। परीक्षा के बाद उसी दिन जारी होगी सूची परीक्षा (UP Police) पूरी होने के बाद सफल और असफल उम्मीदवारों की सूची समिति के सदस्यों के हस्ताक्षर के साथ तैयार की जाएगी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार परिणाम उसी दिन परीक्षा केंद्र के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि PET से पहले बोर्ड की वेबसाइट पर जारी नवीनतम निर्देश और अपना प्रवेश पत्र जरूर जांच लें। निष्कर्ष अगर आपको (UP Police) सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

SSC CGL 2026: आयोग ने जारी की 10,731 संभावित रिक्तियां, जानें किस विभाग में कितने पद

SSC CGL 2026

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी SSC CGL 2026 भर्ती की संभावित रिक्तियों का नया आंकड़ा जारी किया है। आयोग के ताजा विवरण के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 10,731 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इससे पहले मई 2026 में जारी भर्ती विज्ञापन में करीब 12,256 संभावित रिक्तियां बताई गई थीं। आयोग ने उस समय भी स्पष्ट किया था कि रिक्तियों की संख्या अस्थायी है और इसमें बदलाव किया जा सकता है। 30 सितंबर से शुरू होगी परीक्षा SSC CGL 2026 की Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली है। परीक्षा अलग-अलग तारीखों में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए करीब 30.94 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। SSC CGL के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों, संवैधानिक एवं वैधानिक निकायों और अधिकरणों में Group B और Group C के पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रमुख विभागों में कितनी वैकेंसी? ताजा संभावित रिक्तियों (SSC CGL) के अनुसार कई महत्वपूर्ण केंद्रीय विभागों में पद उपलब्ध हैं। वित्त मंत्रालय में केंद्रीय उत्पाद शुल्क निरीक्षक के 2,366, कर सहायक के 1,400 और एक अन्य कैडर में कर सहायक के 841 पद बताए गए हैं। वहीं वित्त मंत्रालय में आयकर निरीक्षक के 595 और कार्यालय अधीक्षक के 426 पद भी शामिल हैं। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी के 668 पद हैं। रक्षा मंत्रालय में लेखा परीक्षक के 875 पद, जबकि भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के तहत सहायक लेखा अधिकारी के 504, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के 504 और केंद्रीय संवर्ग में सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के 513 पद बताए गए हैं। अन्य विभागों में भी पद गृह मंत्रालय (SSC CGL) में सहायक अनुभाग अधिकारी के 78, सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-II के 48 और अन्य पद शामिल हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी के 93, रेल मंत्रालय में 36, विदेश मंत्रालय में 31 और संचार मंत्रालय में डाक निरीक्षक के 19 पद बताए गए हैं। इसके अलावा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय में कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी के 158 पद, रक्षा मंत्रालय में उच्च श्रेणी लिपिक/वरिष्ठ सचिवालय सहायक के 61 पद और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय में उच्च श्रेणी लिपिक/वरिष्ठ सचिवालय सहायक के 25 पद शामिल हैं। 10,731 पदों का नया आंकड़ा आयोग (SSC CGL) की ताजा सूची में कुल 59 पद या विभागीय पद-समूहों के लिए 10,731 संभावित रिक्तियां बताई गई हैं। इनमें सहायक अनुभाग अधिकारी, निरीक्षक, लेखाकार, कर सहायक, उच्च श्रेणी लिपिक, कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी और अन्य पद शामिल हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये संभावित यानी टेंटेटिव वैकेंसी हैं। विभागों की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली जानकारी के आधार पर रिक्तियों की संख्या में आगे बदलाव हो सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को SSC की ओर से जारी होने वाले अंतिम अपडेट पर नजर रखनी चाहिए। उम्मीदवारों के लिए जरूरी बात SSC CGL 2026 में करीब 30.94 लाख उम्मीदवारों के आवेदन के बीच Tier-1 परीक्षा शुरू होने वाली है। ऐसे में उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट देखते रहना चाहिए। निष्कर्ष अगर आपको (SSC CGL) सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

UGC-NET जून 2026: के ई-सर्टिफिकेट जारी: JRF और PhD एडमिशन के लिए ऐसे करें डाउनलोड, दिसंबर परीक्षा पर भी बड़ा अपडेट

UGC NET

UGC-NET जून 2026 परीक्षा और दोबारा हुई परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद, NTA ने अब ई-सर्टिफिकेट जारी किए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर अपनी जानकारी (क्रेडेंशियल्स) के साथ लॉग इन करके अपने ई-सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। UGC-NET की तीन कैटेगरी के लिए सर्टिफिकेट जारी NTA ने UGC-NET जून 2026 सेशन के लिए ई-सर्टिफिकेट जारी किए हैं। उम्मीदवार तीन कैटेगरी के लिए सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं: JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD एडमिशन। UGC-NET का सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें UGC-NET जून 2026 सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए, सबसे पहले वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।होम पेज पर, ‘Candidate Activity’ सेक्शन के तहत “Issuance of e-Certificates for UGC-NET June 2026 Examination” पर क्लिक करें। अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और दिया गया कैप्चा कोड डालें, फिर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।इसके बाद आपका सर्टिफिकेट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। UGC-NET के एडमिशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है UGC-NET ई-सर्टिफिकेट का इस्तेमाल PhD एडमिशन और अन्य संबंधित कामों के लिए किया जा सकता है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। दिसंबर सेशन के लिए एप्लीकेशन जल्द शुरू होंगे NTA ने UGC-NET दिसंबर परीक्षा की तारीखों की घोषणा पहले ही कर दी है। जारी किए गए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, UGC-NET (दिसंबर साइकिल) परीक्षा देश भर के तय केंद्रों पर 14 दिसंबर से 19 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।पिछले साल, परीक्षा के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस अक्टूबर में शुरू हुई थी। इसलिए, उम्मीद है कि दिसंबर सेशन के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा और एप्लीकेशन प्रोसेस भी जल्द ही शुरू हो जाएगी। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

Patna High Court ने जारी की Assistant परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की, 1 अक्टूबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

New Delhi: पटना हाई कोर्ट ने असिस्टेंट भर्ती परीक्षा (Patna High Court) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी अपडेट जारी किया है। कोर्ट ने असिस्टेंट परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब अपने उत्तरों की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। लॉग इन करके आंसर की डाउनलोड करें उम्मीदवार पटना हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट से प्रोविजनल आंसर (Patna High Court) की डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें अपनी यूज़र आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा। आंसर की डाउनलोड करने के लिए, सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद ‘रिक्रूटमेंट’ सेक्शन में जाएं और संबंधित नोटिस खोलें। ‘पटना हाई कोर्ट असिस्टेंट आंसर की 2026’ लिंक पर क्लिक करें और अपनी लॉग इन जानकारी दर्ज करें। इसके बाद स्क्रीन पर आंसर की दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं। 1 अक्टूबर तक आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी पटना हाई कोर्ट ने उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर (Patna High Court) की के बारे में आपत्तियां दर्ज करने का मौका भी दिया है। अगर किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वे 24 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इसे ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को तय शुल्क का भुगतान करना होगा। चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 50 का शुल्क तय किया गया है। बिना शुल्क के जमा की गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। अंतिम परिणाम से पहले समीक्षा प्रोविज़नल आंसर की के खिलाफ मिली आपत्तियों की समीक्षा (Patna High Court) के बाद ही अंतिम आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी आपत्ति दर्ज करने से पहले प्रश्नों और उत्तरों की अच्छी तरह से जांच कर लें। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

IGNOU Recruitment 2026: प्रोफेसर समेत 43 पदों पर भर्ती, 2.18 लाख तक सैलरी; जानें योग्यता और चयन का पूरा तरीका

IGNOU Recruitment 2026

New Delhi: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने IGNOU Recruitment 2026 के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 43 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती 14 अध्ययन संकायों में की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 20 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। IGNOU Recruitment 2026: 43 पदों पर होगी भर्ती IGNOU Recruitment 2026 के तहत विभिन्न विषयों और अध्ययन संकायों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद भरे जाएंगे। भर्ती में आरक्षित वर्गों के लिए निर्धारित नियम लागू होंगे। आधिकारिक सूचना के अनुसार, पहले से कुछ पिछली भर्तियों में आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को भी अपडेटेड जानकारी के साथ दोबारा आवेदन करना होगा। पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित शर्तों के अनुसार पिछली फीस में छूट दी गई है। IGNOU Recruitment 2026: क्या है शैक्षणिक योग्यता? प्रोफेसर पद के लिए संबंधित या संबद्ध विषय में पीएचडी, उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशन और निर्धारित शोध स्कोर के साथ कम से कम 10 साल का शिक्षण या समकक्ष शोध अनुभव मांगा गया है। प्रोफेसर पद के लिए कम से कम 10 शोध प्रकाशन और 120 का रिसर्च स्कोर निर्धारित है। एसोसिएट प्रोफेसर के लिए संबंधित विषय में पीएचडी, कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री, आठ साल का शिक्षण या शोध अनुभव और निर्धारित शोध प्रकाशन जरूरी हैं। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री और UGC/CSIR-NET या लागू नियमों के अनुसार पात्र पीएचडी जरूरी है। स्वास्थ्य विज्ञान और नर्सिंग जैसे विषयों के लिए अलग पात्रता शर्तें भी हैं। कितना मिलेगा वेतन? IGNOU Recruitment 2026 में पद के अनुसार 7वें सीपीसी के तहत वेतन मिलेगा। प्रोफेसर पद के लिए वेतन स्तर-14 में 1,44,200 से 2,18,200 रुपये तक है। एसोसिएट प्रोफेसर को स्तर-13ए के तहत 1,31,400 से 2,17,100 रुपये और असिस्टेंट प्रोफेसर को स्तर-10 में 57,700 से 1,82,400 रुपये तक वेतन मिलेगा। कैसे होगा चयन? इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निर्धारित स्क्रीनिंग प्रक्रिया और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदनों की स्क्रीनिंग निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और शोध कार्य के आधार पर होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को चयन समिति के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। केवल योग्यता पूरी करने से इंटरव्यू के लिए बुलाया जाना सुनिश्चित नहीं है। कब तक कर सकते हैं आवेदन? ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2026 है। हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर 2026 है। उम्मीदवार आवेदन से पहले आधिकारिक विज्ञापन और अपने विषय की विस्तृत पात्रता जरूर जांच लें। आवेदन और भर्ती से जुड़ी जानकारी IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए IGNOU Recruitment 2026 एक अहम अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई योग्यता, अनुभव, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की अंतिम तारीख जरूर जांच लें। सरकारी नौकरी और नई भर्तियों से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए युवा डाइनामाइट न्यूज़ से जुड़े रहें।

GATE पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: NIC में बिना परीक्षा मिलेगा सरकारी जॉब, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक

GATE Score Jobs

NIC में साइंटिफिक असिस्टेंट ‘A’ के 300 पदों पर बिना परीक्षा सीधी भर्ती। GATE स्कोर 2024, 2025, 2026 मान्य। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर।

BOB SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए करें रजिस्ट्रेशन, अंतिम तिथि आज

BOB SO Recruitment 2026

New Delhi: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए अपना पंजीकरण नहीं कराया है, वे बिना किसी देरी के बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। BOB SO Recruitment 2026 में कुल 1100 पदों पर होगी भर्ती BOB SO Recruitment 2026 भर्ती अभियान के माध्यम से बैंक में कुल 1100 योग्य स्पेशलिस्ट ऑफिसर का चयन किया जाएगा। इन पदों का विवरण इस प्रकार है- वेल्थ एग्जीक्यूटिव (Wealth Executive): कुल 1000 पद क्रेडिट एनालिस्ट (Credit Analyst): कुल 100 पद BOB SO Recruitment 2026 के लिये पात्रता और आयु सीमा आयु सीमा: BOB SO Recruitment 2026 पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पदानुसार 21 वर्ष और 22 वर्ष तय की गई है। वहीं, अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 32 वर्ष और 33 वर्ष निर्धारित है। छूट: आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु-सीमा में विशेष छूट का प्रावधान दिया गया है। शैक्षणिक योग्यता: BOB SO Recruitment 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। BOB SO Recruitment 2026 में सैलरी और आवेदन शुल्क वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक मासिक सैलरी दी जाएगी। जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड / स्केल-I (JMG/S–I) के पदों पर 48,480 रुपये से 67,160 रुपये प्रतिमाह और मिडल मैनेजमेंट ग्रेड / स्केल-II (MMG/S–II) के पदों पर 64,820 रुपये से 93,960 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा। रजिस्ट्रेशन फीस: सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क मात्र 175 रुपये निर्धारित किया गया है। पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले सभी इच्छुक उम्मीदवार आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पत्र समय से जमा कर लें। निष्कर्ष अगर आप BOB SO Recruitment 2026 पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Madras High Court में निकली डेटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती: बिना आवेदन शुल्क के 29 सितंबर तक करें अप्लाई

Madras High Court

Madras High Court में डेटा एंट्री ऑपरेटर के 115 पदों पर भर्ती। बिना आवेदन शुल्क के 29 सितंबर तक करें अप्लाई। जानिए योग्यता और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

UIIC AO: 225 पदों पर भर्ती का काउंटडाउन शुरू, एग्जाम डेट से लेकर फीस तक सब जानें

UIIC AO

सरकारी नौकरी पाना कई लोगों का सपना होता है, क्योंकि इसमें अच्छी सैलरी के साथ-साथ बेहतरीन फायदे भी मिलते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आप एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्केल-1) भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर, 2026 है। आवेदन यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) की ऑफिशियल वेबसाइट uiic.co.in या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए जमा किए जा सकते हैं। UIIC AO से भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें UIIC AO ने इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखें (प्रीलिमिनरी और मेन्स) पहले ही घोषित कर दी हैं। भर्ती से जुड़ी मुख्य तारीखें इस प्रकार हैं: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख: 8 सितंबर, 2026 आवेदन करने की आखिरी तारीख: 28 सितंबर, 2026 आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख: 28 सितंबर, 2026 कॉल लेटर जारी होने की तारीख: परीक्षा की तारीख से 7 दिन पहले टियर-1 प्रीलिमिनरी परीक्षा की तारीख: 22 अक्टूबर, 2026 टियर-2 मुख्य परीक्षा की तारीख: 30 नवंबर, 2026 एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्केल-1) पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता इस भर्ती में शामिल होने के लिए, उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 60% अंकों के साथ बैचलर डिग्री, इंजीनियरिंग डिग्री, पोस्टग्रेजुएट डिग्री या हिंदी और अंग्रेजी विषयों के साथ पोस्टग्रेजुएट डिग्री (विशिष्ट पद की ज़रूरतों के आधार पर) होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवश्यक अंकों के प्रतिशत में 5% की छूट दी जाती है। UIIC AO के लिए उम्र सीमा भर्ती के लिए योग्य होने के लिए, उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 21 साल और ज़्यादा से ज़्यादा 30 साल होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 30 जून, 2026 के आधार पर की जाएगी। योग्यता और मानदंडों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन देख सकते हैं। आवेदन कैसे करें इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए, सबसे पहले इस पोर्टल पर जाएं: ibpsreg.ibps.in/uiicljul26/ होम पेज पर, “Click here for New Registration” पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। इसके बाद, वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा करें और अपनी फ़ोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। बाकी जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। तय फ़ीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें। इसका प्रिंटआउट लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। कैटेगरी के हिसाब से आवेदन फीस जनरल, OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ₹1,000 देने होंगे, जबकि SC, ST और PH कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ₹250 देने होंगे। आवेदन फ़ीस के अलावा, GST चार्ज अलग से देना होगा। पेमेंट ऑनलाइन किया जा सकता है। ध्यान दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 225 वैकेंसी भरी जाएंगी। इनमें से 200 पद एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जनरलिस्ट) के लिए और 25 पद एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (हिंदी ऑफिसर) के लिए हैं। सिलेक्शन प्रोसेस में प्रीलिमिनरी एग्जाम, मेन एग्जाम, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और इंटरव्यू शामिल होंगे। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

error: Content is protected !!