Govt Jobs: आयकर विभाग में इन विभिन्न पदों पर बिना परीक्षा के मिल सकती है नौकरी, लाखों में होगी सैलरी, जानें पूरी जानकारी

जो लोग आयकर विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं उनके लिए एक खुशखबरी है। आयकर विभाग ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ, इनकम टैक्स इंसपेक्टर और टैक्स असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी यहां। मुंबईः आयकर विभाग में नौकरी करने करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। आयकर विभाग ने एक साथ कई पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिस पर आपको सैलरी भी काफी अच्छी मिलेगी। आयकर विभाग ने प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, मुंबई ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत मल्टी-टास्किंग स्टाफ , इनकम टैक्स इंसपेक्टर और टैक्स असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Income Tax Department की आधिकारिक वेबसाइट incometaxmumbai.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यताआवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2021 है। MTS – उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना चाहिए। इनकम टैक्स इंस्पेक्टर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से ग्रेजुएट होना चाहिए। टैक्स असिस्टेंट – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से ग्रेजुएट होना चाहिए। वेतनMTS – वेतन स्तर -1 (18000 रुपये से 56900 रुपये)इनकम टैक्स इंस्पेक्टर – वेतन स्तर -7 (44900 रुपये से 142400 रुपये)टैक्स असिस्टेंट – वेतन स्तर-4 (रु. 25500 से रु. 81100)
Govt Jobs: नेताजी सुभाष तकनीकी विश्वविद्यालय में निकली सैंकड़ों पदों के लिए वैकेंसी, जानिए जरूरी योग्यता से लेकर आवेदन तक की सारी जानकारी

जो लोग सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उन लोगों के लिए अच्छी खबर है। नेताजी सुभाष तकनीकी विश्वविद्यालय में अलग-अलग पदों के लिए सौ से भी अधिक वैकेंसी निकली है। जानिए आवेदन के लिए जरूरी योग्यता और क्या है अप्लाई करने की आखिरी तारीख। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक हर मुमकिन कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी कुछ के निराशा हाथ लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मेहनत के साथ सही मौके का इंतजार भी जरूरी है। अगर सही मौके पर आपने आवेदन नहीं किया तो की गई मेहनत भी बरबाद लगने लगती है। जो लोग सरकारी नौकरी का तलाश कर रहे हैं उनके लिए काम की खबर है। नेताजी सुभाष तकनीकी विश्वविद्यालय, दिल्ली में ग्रुप बी और ग्रुप सी मंत्रालयी/तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकली है। भर्ती सूचना के अनुसार लोवर और अपर डिविजन क्लर्क, जूनियर स्टेनो, लाइब्रेरी असिस्टेंट, जूनियर मेकेनिक, हेड क्लर्क, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, असिस्टेंट स्टोर कीपर, जूनियर प्रोग्रामर और टेक्निकल असिस्टेंट पदों की कुल 126 रिक्तियों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार एनएसयूटी, दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट, nsut.ac.in पर जाकर 31 जुलाई 2021 से पहले आवेदन करें। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है।
Govt Jobs: यहां निकली है हजारों पद पर बंपर वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

जो लोग सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। इस जगह हजारों पदों के लिए आवदेन मांगे गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें। जानिए आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः पंजाब के अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने अलग-अलग पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए 10वीं पास लोग भी आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। PSSSB ने जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल, मैकेनिकल और आर्किटेक्चरल) के 659 पदों और पशु चिकित्सा निरीक्षकों के 866 रिक्त पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली है। आवेदन पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार पशु चिकित्सा निरीक्षक पद के लिए 30 जुलाई और जूनियर ड्राफ्ट्समैन पद के लिए 22 जुलाई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। पशु चिकित्सा निरीक्षक के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान / गणित विषयों के साथ या जीव विज्ञान / गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और अंग्रेजी के साथ 12 वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही पशु चिकित्सा विज्ञान और पशु स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा भी होना चाहिए। वहीं जूनियर ड्राफ्ट्समैन के आवेदन के लिए उम्मीदवार 10 वीं पास होना चाहिए और ड्राफ्ट्समैन में ट्रेड सर्टिफिकेट या डिप्लोमा धारक होना चाहिए। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – https://sssb.punjab.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Govt Jobs: कई राज्यों में निकली पुलिस में वैकेंसी, मिलेगी दमदार सैलरी, जानिए आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी

ग्रेजुएशन पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। देश के कई राज्यों में पुलिस भर्ती के लिए कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। जानिए आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः जिन युवाओं को पुलिस में नौकरी का इंतजार है उनके लिए ये काम की खबर है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक समेत कई राज्यों में पुलिस के विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकली है। जानिए नौकरी के बारे पूरी जानकारी यहां। HSSC Recruitment:हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने मंगलवार हरियाणा पुलिस विभाग में कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर, PGT संस्कृत, ग्राम सचिव, पटवारी और नहर पटवारी सहित विभिन्न भर्ती परीक्षा के लिए वैकेंसी निकाली है। 07 अगस्त और 08 अगस्त को पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। हरियाणा में महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पद के लिए लिखित परीक्षा शनिवार 04 सितंबर को आयोजित की जाएगी। सब-इंस्पेक्टर पुरुष और सब-इंस्पेक्टर महिला के लिए लिखित परीक्षा रविवार 05 सितंबर को आयोजित की जाएगी। UP Police Recruitment 2021उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (लिपिक समूह) और पुलिस असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (लेखा) ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2021 है। शैक्षणिक योग्यताउम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री हो या समानान्तर डिग्री हो। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।
Govt jobs: बैंकों में निकली बंपर वैकेंसी, सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जानिए पूरी डिटेल

सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले बैंक की नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने हजारों के पद पर वैकेंसी निकाली है। अगर आप भी योग्य उम्मीदवार हैं तो आप भी कर सकते हैं अप्लाई। जानिए आवेदन और नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी नई दिल्लीः अगर आप भी ग्रेजुएशन पास हैं तो आपके लिए है बैंक में नौकरी करने का सुनहरा मौका। IBPS ने सीआरपी क्लर्क भर्ती 2021 के लिए नोटिफिकेशन कल जारी कर दिया था। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, कैनरा बैंक और अन्य बैंकों में क्लेरिकल कैडर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आईबीपीएस क्लर्क (CRP Clerk-XI 2022-23) अधिसूचना के अनुसार बैंकों में 5858 क्लर्क पदों के लिए आवेदन आज, 12 जुलाई 2021 से किये जा सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 1 अगस्त 2021 निर्धारित की गयी है। साथ ही, उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क रु.850 रुपये का भी भुगतान आज से लेकर 1 अगस्त के बीच कर लेना होगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा 31 अक्टूबर 2021 को आयोजित की जानी है। आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2021 के लिए आईबीपीएस के अप्लीकेशन पोर्टल, ibpsonline.ibps.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्र सीमा: न्यूनतम – 20 वर्ष और अधिकतम – 28 वर्ष। यानी उम्मीदवार का जन्म 20.07.1993 से पहले और 01.07.2001 के बाद नहीं होना चाहिए। एससी और एसटी वर्ग को आयु में पांच वर्ष एवं ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
Govt Jobs: यहां निकली है 8393 पदों के लिए आवेदन, जानिए ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल एक जगह आठ हजार से भी ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है। नई दिल्लीः प्री-प्राइमरी टीचर की सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। पंजाब सरकार के विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा प्री-प्राइमरी टीचर की 8393 रिक्तियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए 1 दिसंबर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया के आखिरी तारीख को 9 जून कर दिया गया है। आवेदन के इच्छुक ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन किया है, वे विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट, educationrecruitmentboard.com पर उपलब्ध कराये गये या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेंड्री (12वीं) कक्षा की परीक्षा न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो और नर्सरी टीचर एजुकेशन में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
Govt Jobs: देशभर में निकली कई सरकारी भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और काफी समय से अपनी मनपसंद नौकरी की तलाश कर रहे हैं? तो आज आपका इंतजार खत्म हो सकता है। देश भर में कई विभागों में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। यहां जानिए आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः देशभर में केन्द्र और राज्य सरकार के ढेरों विभागों में नौकरी के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। जानिए आवेदन के लिए जरूरी शर्तें क्या हैं, जैसे कि निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयुसीमा, आवेदन शुल्क आदि के बारे में पूरी जानकारी। AIIMS Recruitment 2021 अगर आप मेडिकल की पढ़ाई कर तो और अच्छी सैलरी वाली नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नागपुर में एनेस्थिसियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी समेत कई विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट के पदों भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं, जोकि 10 जून को होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 जून 2021 को या उससे पहले पदों पर आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। NHM MP Recruitment 2021 अगर आप 12वीं पास हैं और मेडिकल जॉब तलाश कर रहे हैं तो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश में आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए 22 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। अभियान के तहत कुल 5215 को भरा जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर जाकर आप सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अप्लाई कर सकते हैं।
Govt Jobs: देशभर में निकली सरकारी नौकरी बंपर भर्ती, जानिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई

देशभर में कई सरकारी विभागों में योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है. खास तौर पर राज्य सरकारों में कई ग्रेजुएट और 12वीं पास के पद भरे जाने हैं जिसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिए गए हैं। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक हर मुमकिन कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी कुछ के निराशा हाथ लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मेहनत के साथ सही मौके का इंतजार भी जरूरी है। अगर सही मौके पर आपने आवेदन नहीं किया तो की गई मेहनत भी बरबाद लगने लगती है। जो लोग सरकारी नौकरी का तलाश कर रहे हैं उनके लिए काम की खबर है। UPPSC Recruitment 2021:उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, लेक्चरर, असिस्टेंट केमिस्ट, सॉयल केमिस्ट, एन्टमालजस्ट, बागवानी विशेषज्ञ, सहायक बागवानी विशेषज्ञ, फ्रूट ब्रीडर, फ्लावर ब्रीडर, साइटोजेनेटिकिस्ट, रोगविज्ञानी, वैज्ञानिक, रिसर्च असिस्टेंट, कीट विज्ञान सहायक, आर्थिक और सांख्यिकीय अधिकारी, सहायक योजनाकार और उप निदेशक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों पर भर्ती के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 05 जुलाई 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। एप्लिकेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट 01 जुलाई 2021 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। AIIMS Delhi Recruitment 2021अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS delhi), नई दिल्ली ने सामुदायिक चिकित्सा, एम्स के लिए स्टाफ नर्स, फील्ड वर्कर और फील्ड अटेंडेंट पदों के लिए सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आवेदन आमंत्रित करते हुए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 14 जून है। सभी उम्मीदवार एम्स दिल्ली भर्ती 2021 अधिसूचना की जांच कर सकते हैं। NHM HP Recruitment 2021नेशनल हेल्थ मिशन, हिमाचल प्रदेश (National Health Mission, Himachal Pradesh, NHM HP) ने कम्युनिटी ऑफिसर (Community Health Officer, CHO)के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आधिकारिक वेबसाइट www.nrhmhp.gov.in या www.hphealth.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 20 जून, 2021 है।
RPSC RAS Interview 2018: आरएएस 2018 के बचे इंटरव्यू की तारीख तय, जानिए कब से होंगे साक्षात्कार

राजस्थान आरएएस 2018 के बचे हुए इंटरव्यू की तारीखों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस 2018 के इंटरव्यू की तारीख तय कर दी है। नई दिल्लीः राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस 2018 के स्थगित इंटरव्यू की तिथि तय कर दी है। जिन उम्मीदवारों का अभी तक साक्षात्कार नहीं हुआ है उनके लिए नए सिरे से इंटरव्यू 21 जून, 2021 से शुरू किए जाएंगे। योग्य उम्मीदवार इंटरव्यू से जु़ड़ी ज्यादा डिटेल के लिए आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। 21 जून से 13 जुलाई के बीच आयोजित राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2018 के साक्षात्कार ( RPSC RAS Interview 2018 ) में उन्हीं उम्मीदवारों को शामिल होने दिया जाएगा जो अपने पास आरटी पीसीआर कोरोना रिपोर्ट अपने साथ लेकर पहुंचेंगे। ध्यान रहे कोरोना 72 घंटे से पहले की नहीं होनी चाहिए। बिना कोरोना रिपोर्ट के अभ्यर्थियों को सेंटर पर रिपोर्ट करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Govt Jobs: कोरोना काल में बेरोजगार युवाओं के लिए बंपर सरकारी भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

कोरोना काल में बेरोजगार स्नातक युवाओं के लिए बंपर सरकारी नौकरी का मौका मिला है। सरकारी नौकरी की तलाश में लगातार प्रयास कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जानिए यहां नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए ये खबर काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक ने एक साथ कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। आवेदन करने के लिए जान लें जरुरी योग्यता। जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी यहां। राजस्थान सरकार की बिजली कंपनियों में असिस्टेंट इंजीनियर, पर्सनेल ऑफिसर से लेकर जूनियर असिस्टेंट तक के कुल 2370 (1295+1075) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (आरवीपीएनएल) की आधिकारिक वेबसाइट https://energy.rajasthan.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों को प्रति माह 39,300 रुपये तक का शुरुआती वेतन दिया जाएगा। इस संशोधित भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून, 2021 रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 39,300 रुपये प्रति माह का शुरुआती वेतन दिया जाएगा। दो महीने के प्रोबेशन पीरियड के बाद इसे बढ़ाकर 56,100 रुपये किया जाता है। वहीं असिस्टेंट पर्सनेल ऑफिसर, जूनियर लीगल ऑफिसर, जूनियर अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट/ कमर्शियल असिस्टेंट-II के लिए 14,600 से लेकर 26,500 रुपये तक का शुरुआती वेतन निर्धारित है।