Govt Jobs: देश की इस संस्थान में निकली 5000 पदों पर भर्ती, यहां जानें सैलरी से लेकर आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी

अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यहां आप जान सकेंगे कि देशभर में कहां कहां सरकारी नौकरी निकली हैं। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी यहां। नई दिल्लीः राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश में ऑग्जिलरी नर्सिंग मिडवाइफ ( एएनएम ) के पदों पर 5000 वैकेंसी निकाली गई हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2021 है। इन पदों के लिए आवेदन की इच्छुक व योग्य महिला उम्मीदवार यूपी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। पद व आरक्षणसामान्य वर्ग – 2484ओबीसी वर्ग – 1381एससी वर्ग – 1066एसटी वर्ग – 69ईडब्ल्यूएस – 463 योग्यताउम्मीदवारों के पास ANM का दो वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार यूपी राज्य नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर्ड हो। उसके पास मान्य रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट हो। आयु सीमा18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Govt Jobs: 8वीं, 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा वालों तक के लिए निकली हैं सरकारी नौकरी, देखें डिटेल्स

देश के लाखों युवाओं का सपना सरकारी नौकरी का होता है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की राह देख रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। जो लोग सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उन लोगों के लिए एक साथ कई जगहों पर भर्ती निकाली गई है। ऑयल इंडिया लिमिटेडऑयल इंडिया लिमिटेड ने हाल ही में ग्रेड-III पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com के माध्यम से 23 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 535 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ग्रेड में आईटीआई किया होना भी जरूरी है। इस भर्ती के लिए 18 वर्ष की आयु से लेकर 30 वर्ष की आयु तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। Indian Coast Guardइंडियन कोस्ट गार्ड ने चार्ज मैन, जनरल सेंट्रल सर्विस, ग्रुप बी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए 13 सितंबर से पहले आवेदन करें। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैकेनिकल / मरीन / इलेक्ट्रॉनिक्स / प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा जनरल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव होना चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Govt Jobs: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, यहां जानें कैसे होगा सलेक्शन और कितनी मिलेगी सैलरी

नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सरकारी विभागों में जारी भर्ती के लिए आवेदन करने का शानदार मौका है। इस पदों के लिए 10वीं तक के लोग भी आसानी से आवेदन कर सकते हैं। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग में बड़े स्तर पर आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसके लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लोग आवेदन दे सकते हैं। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग ( Odisha Sub-Ordinate Staff Selection Commission, OSSSC) ने पशुधन निरीक्षक समूह सी के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत कुल 565 पदों पर नियुक्तियां होने जा रही है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अगस्त 2021 है। OSSSC Recruitment 2021: एजुकेशन क्वालिफिकेशन सबसे पहले तो उम्मीदवार को उड़िया बोलने, पढ़ने और लिखने में सक्षम होना चाहिए। इसके अलावा उड़िया भाषा के साथ 10 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। वहीं ओडिशा सरकार या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल या शैक्षणिक संस्थान से कक्षा-सातवीं या उससे ऊपर की अंतिम परीक्षा में भाषा विषय के रूप में स्थानीय भाषा उड़िया में उत्तीर्ण होना चाहिए। ये होगी सैलरी पे बैंड- 5200- 20200+ ग्रेड पे 2000 प्रति माह सैलरी- 9000 रुपये
Govt Jobs: ग्रेजुएट युवाओं के लिए यहां है सरकारी नौकरी का शानदार मौका, जानिए कैसे करना है आवेदन

देशभर के विभिन्न राज्यों के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां निकली हैं जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जानिए नौकरी और आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए ये खबर काम की है। कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। आवेदन करने के लिए जान लें जरुरी योग्यता। जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी यहां। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर), प्रयागराज, उत्तर प्रदेश ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी rrcpryj.org पर अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। साल 2020-21 के लिए उत्तर मध्य रेलवे (प्रयागराज, आगरा, झांसी और झांसी कार्यशाला) के अधिकार क्षेत्र में विभिन्न डिवीजनों, कार्यशालाओं में अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत नामित ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए कुल 1664 रिक्तियां उपलब्ध हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने सीनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदक 31 अगस्त 2021 तक एएआई नौकरी अधिसूचना 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। GAIL Recruitment 2021 के लिए इंजीनियरिंग, B.Tech, MBA, B.Com, CA या BA की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 34 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि, सीनियर ऑफिसर और सीनियर इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवार की आयु 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 साल होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों का चयन ग्रुप डिस्कशन/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.gailonline.com पर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
Govt Jobs: इस राज्य में निकली 5378 पदों के लिए वैकेंसी, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख

सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। देश के एक राज्य में हजारों पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। यहां जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी। नई दिल्लीः राजस्थान पटवारी भर्ती 2021 के लिए आवेदन के इच्छुक लोगों के लिए ये खबर बहुत महत्वपूर्ण है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी), जयपुर ने राजस्व मण्डल, राजस्थान में 5378 पटवारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा है। इन पदों के लि आवेदन का आज आखिरी दिन है। आरएसएमएसएसबी द्वारा राजस्थान पटवारी भर्ती 2021 अप्लीकेशन विंडो आज, 29 जुलाई 2021 की रात 11.59 बजे बंद कर दी जाएगी। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाइ कर सकते हैं। इस पद पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Govt Jobs:देश के इन विभागों में निकली बंपर वैकेंसी, जानिए जरूरी योग्यता और पूरी डिटेल

कोरोना काल में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। ऐसे में सही वक्त और सही अवसर आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं सरकारी नौकरी से जुड़ी कुछ जरुरी जानकारी। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए हम देशभर में निकलीं सरकारी नौकरियों की जानकारी दे रहे हैं। भारतीय डाक ने पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक (डीएस) के कुल 2357 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। किसी भी विषय में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान (एनआईएमआर) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस), कीट संग्राहक और अनुसंधान सहायक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आवेदन का आखिरी तारीख 5 अगस्त 2021 है। उम्मीदवार आईसीएमआर- एनआईएमआर की ऑफिशियल वेबसाइट, main.icmr.nic.in पर जाकर आवेदन दे सकते हैं। पंजाब पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर और आर्म्ड पुलिस कैडर में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदकों की भर्ती कुल 4358 पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी पंजाब पुलिस आधिकारिक वेबसाइट https://iur.ls/punjabpolicerecruitment2021 पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Govt Jobs: इन विभागों में निकली है 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए सरकारी नौकरी, जानिए पूरी डिटेल

सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की कई नामी संस्थानों में हजारों पदों पर वैकेंसी निकली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। लॉकडाउन में भी आपके लिए है कई संस्थानों में नौकरी करने का सुनहरा मौका। माझगाव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेडपद का नामः ट्रेड अप्रेंटिसपदों की संख्याः 425अंतिम तिथिः 10 अगस्त 2021शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से 8वीं/10वी/आईटीआई/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः mazagondock.in GAILपद का नामः मैनेजरपदों की संख्याः220अंतिम तिथिः 8 अगस्त 2021शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से CA/CMA(ICWA)/बीकॉम या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः gailonline.com UKSSSCपद का नामः लैब असिस्टेंट एवं अन्यपदों की संख्याः 434अंतिम तिथिः 19 अगस्त 2021शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से 12वीं/ग्रेजुएट/बीएड/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः sssc.uk.gov.in
Govt Jobs: इस विभाग में निकली 2357 पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई, जानिए पूरी डिटेल

जो लोग सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए ये खबर काम की है। देश की एक नामी संस्था ने बंपर वैकेंसी निकाली है। इस नौकरी के लिए 10वीं पास लोग भी अप्लाई कर सकते हैं। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी यहां। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। देश की एक संस्था ने एक साथ कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। यहां जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। भारतीय डाक के पश्चिम बंगाल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक के पद पर बंपर वैकेंसी जारी हुई है. इस वैकेंसी के तहत जीडीएस के कुल 2357 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अगस्त 2021 है। आप ऑफिशियल वेबसाइट appost.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए 10वीं पास लोग भी आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास दसवीं में गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी विषय का होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कम से कम 60 दिनों का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
Govt jobs: नौसेना ज्वाइन करने का सुनहरा मौका, यहां जानें आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी

भारतीय नौसेना ने नेवी के तहत नाविक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो लोग भारतीय नौसेना ज्वाइन करना चाहते हैं वो उन लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है। जानिए आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। भारत सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में बड़े स्तर पर आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसके लिए 10वीं पास भी आवेदन दे सकते हैं। Indian Navy MR Recruitment के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार 19 जुलाई से शुरू होंगे। योग्य और इच्छुक अविवाहित पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की लास्ट डेट 23 जुलाई 2021 निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे। अक्टूबर 2021 से शुरू होने वाले कोर्स के लिए कुल 350 रिक्तियां उपलब्ध हैं।
Govt Jobs: इस कंपनी में निकली है एक साथ कई पदों पर वैकेंसी, जानिए आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी

देश की इस संस्थान ने कई पदों पर सरकारी नौकरी के लिए भर्ती निकाली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। देश की एक संस्था ने एक साथ कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। यहां जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। हिन्दुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ओर से मैनेजर सहित 53 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो लोग भी इच्छुक हैं वो लोग 20 जुलाई से पहले आवेदन भर दें। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। वह एचएसएल की अधिकारिक www.hslvizag.in वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। जनरल मैनेजर के पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी के साथ मैनेजमेंट में दो वर्षीय डिप्लोमा भी होना चाहिए।