Section-Specific Split Button

दिल्ली विश्वविद्यालय में अब CUET के बिना भी मिलेगा दाखिला, पढ़े पूरी खबर

दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों को दाखिला अब बिना CUET के भी मिल सकेगा। हालांकि सीटें खाली रहने पर ही छात्रों को दाखिला मिल पायेगा। नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू हो गये हैं। छात्रों को सीयूईटी यूजी रिजल्ट के आधार पर ही दाखिला मिलेगा, लेकिन डीयू ने यह बताया कि कुछ छात्रों को सीयूईटी यूजी रिजल्ट के बिना भी एडमिशन मिल सकता है, लेकिन ऐसा तभी हो होगा, जब यूनिवर्सिटी में सीटें खाली रह जायेंगी। दिल्ली विश्वविद्यालय ने बयान जारी किया है कि दाखिले का प्रोसेस पूरा पर बची सीटों को भरने के लिए 12वीं बोर्ड रिजल्ट का इस्तेमाल किया जाएगा। UGC ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिये एसओपी जारी की थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। बता दें कि डीयू के 65 कॉलेजों की 71 हजार से ज्यादा सीटों पर सीयूईटी यूजी रिजल्ट के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। UGC ने केंद्रीय यूनिवर्सिटी को दिये निर्देश में कहा कि ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स की सभी सीटें भरना अनिवार्य है। एक पूरे शैक्षणिक वर्ष के लिए सीटें खाली छोड़ देना संसाधनों की बर्बादी है। पिछले साल दिल्ली विश्वविद्यालय में करीब 5000 सीटें खाली रह गई थीं।

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लेने वाले को लिए महत्वपूर्ण घोषणा, जानें पूरा अपडेट

दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने वालों के लिए वि.वि की तरफ से जरूरी तारीख का ऐलान कर दिया गया है। जिन छात्रों को दाखिला हो गया है वे इस डेट से कॉलेज जा सकेंगे। पढ़िये युवा डाइनामाइट की पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक के नए बैच की कक्षाएं 29 अगस्त से शुरू होने जा रही है। नए एडमिशन वाले छात्रों को 29 अगस्त से कॉलेज जाना शुरू करना है। युवा डाइनामाइट संवाददाता के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय ने शनिवार को 2024-2025 सत्र में प्रवेश लेने वाले स्नातक के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए बहुप्रतीक्षित शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया। जिसके अनुसार स्नातक के नए बैच की कक्षाएं 29 अगस्त से शुरू होंगी। आपको बताते चलें कि हर साल दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लेने वाले बच्चों की लाइन लगी रहती है। विश्वविद्यालय की तरफ से स्नातक में दाखिले पूरे कर लिए गए हैं। वहीं अब छात्रों के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है।

BHU के पीएचडी में सिर्फ नेट और जेआरएफ उत्तीर्ण छात्र ही ले सकेंगे दाखिला

यूपी के बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के पीएचडी में एडमिशन अब नये तरीके से एडमिशन होगा। केवल नेट और जेआरएफ उत्तीर्ण छात्र ही विश्वविद्यालय के पीएचडी में एडमिशन ले सकेंगे। वाराणसी: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के पीएचडी में एडमिशन अब नये नियमों के आधार पर होगा। अब सिर्फ नेट और जेआरएफ उत्तीर्ण छात्र ही विश्वविद्यालय के पीएचडी में एडमिशन ले सकेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पहले से ही नोटिफिकेशन जारी कर चुका है। BHU के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर जे पी सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में पीएचडी में एडमिशन यूजीसी के गाइडलाइन के मुताबिक ही होगा। इससे पहले बीएचयू के पीएचडी में प्रवेश के लिए पहले विश्वविद्यालय एंट्रेंस टेस्ट RET का आयोजन करता था और उसके जरिये ही पीएचडी में प्रवेश लेता था। पीएचडी में इतनी सीटेंबता दें कि BHU में अलग-अलग विषयों में पीएचडी के लिए 1400 से ज्यादा सीटें है। सभी सीटों पर पीएचडी में प्रवेश के लिये मेरिट नेट के 70 फीसदी अंक और इंटरव्यू के 30 फीसदी नम्बरों के आधार पर तय होगा। प्रोफेसर जे पी सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय यूजीसी नेट परीक्षा पास करने वाले छात्रों को तीन भागों में बांटा जाएगा। उसके बाद जीआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी इन तीन कैटेगिरी के लिए योग्य माना जाएगा। वहीं विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संस्थान के पीएचडी में प्रवेश यूजीसी नेट नहीं बल्कि एग्रीकल्चर सर्विस रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा के स्कोर बोर्ड के आधार पर किया जाएगा।

Delhi Coaching Tragedy: UPSC की तैयारी कराने वाले लगभग 20 कोचिंग सेंटर सील, देखें पूरी लिस्‍ट

दिल्ली के राउज आईएएस कोचिंग सेंटर में तीन छात्रों की मौत के बाद प्रशासन ने अब जबरदस्त कार्रवाई की है। एमसीडी ने दिल्ली के कई कोचिंग सेंटर्स पर कार्रवाई करते हुए लगभग 20 कोचिंग सेंटर सील कर दिये हैं। ज्यादा जानकारी के लिये पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट नई दिल्ली: दिल्ली के राउज आईएएस कोचिंग सेंटर में तीन छात्रों की मौत के बाद प्रशासन की ओर से अब लगातार कार्रवाई की जा रही है। मामला बढ़ता देख एमसीडी ने दिल्ली के कई कोचिंग सेंटर को लगातार सील करने की कार्रवाई की। बता दें कि दिल्ली में अब तक UPSC की तैयारी कराने वाले लगभग 20 कोचिंग सेंटरों के बेसमेंट सील हो चुके हैं। इसमें राउज आईएएस कोचिंग सेंटर के अलावा डॉक्टर दिव्याकृति का कोचिंग सेंटर दृष्टि आईएएस भी शामिल है। बताया जा रहा है कि एमसीडी ने ओझा सर के आईएएस कोचिंग को भी सील करने की कार्रवाई की है। एमसीडी ने बताया कि ये कोचिंग सेंटर नियमों का उल्लंघन कर बेसमेंट में चलाये जा रहे थे। बेसमेंट में पानी घुसने के कारण ही राउज आईएएस कोचिंग सेंटर में तीन छात्रों की मौत हुई थी। बता दें कि दिल्‍ली नगर निगम ने नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 60 लाइब्रेरी और 8 कोचिंग संस्थानों को नोटिस भी दिया है। एमसीडी द्वारा रविवार और सोमवार को की गई कार्रवाई में यूपीएससी की तैयारी कराने वाले लगभग 20 कोचिंग सेंटर सील किये जा चुकै हैं। इसमें आईएएस गुरुकुल, प्लूटस अकादमी, आईएएस सेतु, टॉपर्स अकादमी, चहल अकादमी, करिअर पावर, दैनिक संवाद, सिविल्स डेली आईएएस, 99 नोट्स, विद्या गुरु, साई ट्रेडिंग, गाइडेंस आईएएस और ‘इजी फॉर आईएएस’, दृष्टि IAS, वाजी राम IAS इंस्टीट्यूट, वाजीराम और रवि इंस्टीट्यूट, श्रीराम IAS और वाजीराम और आईएएस हब इंस्टीट्यूट आदि के नाम शामिल हैं।

यूजीसी-नेट पेपर को लेकर सरकार के फैसले के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई से किया इंकार

सुप्रीम कोर्ट में यूजीसी की परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई से इंकार कर दिया है। पढ़िये युवा डाइनामाइट की पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कथित प्रश्नपत्र लीक के बाद यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई करने से इनकार कर दिया। मामले को लेकर मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि जनहित याचिका को खारिज करना जनहित याचिका की योग्यता के आधार पर निर्णय नहीं है क्योंकि यह एक वकील द्वारा दायर किया गया था, न कि पीड़ित छात्रों द्वारा।

DELHI university: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, जाने पूरी प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने वाले इच्छुक छात्रों के लिए रास्ते खुल चुके हैं। छात्रों को सीयूईटी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होगा। पढ़िये युवा डाइनामाइट की पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक कार्यक्रम में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को कॉमन अंडरग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा यूजी के लिए आधिकारिक वेबसाइट – cuetug.ntaonline.in के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। इसके अलावा, सीयूईटी के माध्यम से 2024 के लिए डीयू में प्रवेश पाने के लिए, उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉमन सीट आवंटन सिस्टम यूजी (CSAS UG)के माध्यम से आवेदन करना होगा। सीयूईटी यूजी परीक्षा पूरे भारत में 260 से अधिक विश्वविद्यालयों में प्रवेश की सुविधा प्रदान करती है।

CUET Result:सीयूटी रिजल्ट जारी होने के बाद आया बड़ा अपडेट, जानें एडमिशन को लेकर यूजीसी का बड़ा बयान

सीयूटी का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के बीच विवि. में दाखिला लेने के लिए उत्सुकता बढ़ गई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक (सीयूईटी-यूजी) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अब स्नातक दाखिला प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। सीयूईटी-यूजी 2024 के लिए 13,47,820 ने पंजीकरण कराया था लेकिन 11,13,610 ने ही परीक्षा दी थी। नीट-यूजी और यूजीसी-नेट समेत विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितता को लेकर जारी विवाद की वजह से सीयूईटी-यूजी के परिणाम घोषित करने में 28 दिन की देरी हुई। एनटीए ने सात जुलाई को अनंतिम आंसर-की जारी की थी। एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, 63 विषयों के लिए परीक्षा पहली बार हाइब्रिड मोड में कराई गई थी। 15 विषयों की परीक्षा पेन-पेपर से, जबकि 48 विषयों की परीक्षा कंप्यूटर माध्यम से हुई।

NEET PG Admit Card 2024: नीट पीजी की परीक्षा 11 अगस्त को निश्चत, जानिए कब मिलेगें एडमिट कार्ड

नीट पीजी की परीक्षा 11 अगस्त को निश्चत नई दिल्ली: MBBS करने के बाद स्टूडेंट्स मेडिकल की किसी फील्ड में स्पेशलाइजेशन करते हैं. इसके लिए नीट पीजी यानी नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट-ग्रेजुएट परीक्षा देना जरूरी होता है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज यानी NBEMS इस परीक्षा का आयोजन करता है। 11 अगस्त को देशभर में नीट पीजी परीक्षा आयोजित की जाएगी। नीट पीजी परीक्षा 2024 के एडमिट 8 अगस्त को जारी कर दिए जाएंगे। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार परीक्षा देश भर के 185 शहरों में आयोजित की जाएगीजानकारी के अनुसार 23 अगस्त को होने वाली नेशनल नीट पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड 8 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट nbe।edu।in पर जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 11 अगस्त को होने वाली परीक्षा पहले 23 जून को होनी थी लेकिन नीट यूजी (NEET-UG) को लेकर चल रहे विवादों के चलते परीक्षा की पारदर्शिता और सही ढंग से परीक्षा आयोजन कराने के क्रम में परीक्षा तिथि को स्थगित कर दिया गया था।ऐसे करें सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड- स्टेप-1- NBEMS का आधिकारिक वेबसाइट nbe।edu।in पर जाएं।2- दिए गए NEET PG 2024 लिंक पर क्लिक करें और अपना आईडी पासवर्ड डालें।3- डैशबोर्ड पर दिए गए “Admit Card” या “Download Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।4- अगली स्क्रीन पर आप अपना एडमिट कार्ड देख सकेंगे।5- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट संभाल कर रखें।

school holidays: उत्तर प्रदेश में कांवड़ के मद्देनजर 8 दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानियें महत्वपूर्ण डेट

उत्तर प्रदेश में सरकार ने कांवड़ यात्रा को लेकर 8 दिन की छुट्टी की मंजूरी दे दी है। पढ़िये युवा डाइनामाइट की पूरी रिपोर्ट लखनऊ: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में अवकाश की घोषणा की जा चुकी है। ज्यादातर जिलों में सभी स्कूलों और कॉलेजों को आठ दिनों तक बंद रखने की घोषणा की गई है यूपी में कांवड़ यात्रा की छु्ट्टियां कल, 26 जुलाई से शुरू हो रही हैं। जिन भी जिलों में भीड़ अधिक रहती है उन सभी जनपदों के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद रखा जाएगा। यूपी के साथ उत्तराखंड के भी कई जिलों में छुट्टी का एलान किया गया है। जहां यूपी में कांवड़ यात्रा के समय लगने वाले मेले को लेकर स्कूलों में छुट्टी रखी जा रही हैं वहीं उत्तराखंड के कई जिलों में कांवड़ मेले को लेकर छुट्टी की घोषणा की गई है।

CUET-UG: सीयूईटी-यूजी की अंतिम उत्तर कुंजी की गई जारी, साइट पर जाकर कर सकते हैं जांच

सीयूईटी यूजी के पेपेर को लेकर फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी उनकी वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। पढ़िये युवा डाइनामाइट की पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)ने आज 25 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। फाइनल आंसर की ओएमआर, सीबीटी मोड के लिए जारी की गई है। उम्मीदवार परीक्षा में अपने संभावित अंकों की गणना करने के लिए सीयूईटी-यूजी अंतिम उत्तर कुंजी का उपयोग कर सकते हैं। उम्मीदवार अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं। नटीए ने 7 जुलाई को सभी विषयों के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की और 9 जुलाई तक आपत्तियां स्वीकार कीं। उम्मीदवारों से प्राप्त फीडबैक की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की गई और उसे अंतिम उत्तर कुंजी में शामिल किया गया

error: Content is protected !!