Trending Topic: IGNOU ने बढ़ाई एग्जाम फॉर्म भरने की डेट, पढ़ें पूरी डीटेल

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए एक अच्छी खबर आई है, IGNOU ने परीक्षा फार्म भरने की तारीख को बढ़ा दिया है। नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने टर्म एंड एग्जाम के फार्म भरने की तारीख को बढ़ा दिया है। IGNOU ने ये दूसरी बार परीक्षा फार्म भरने की डेट को बढ़ाया है। IGNOU की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक लखनऊ डा. मनोरमा सिंहक द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार अब छात्र 10 नवंबर रात 12 बजे तक बिना लेट फीस अपना एग्जाम फार्म भर सकते हैं। 10 नवंबर के बाद छात्रों को एग्जाम फार्म भरने के लिए लेट फीस के रूप में 200 रुपये प्रति कोर्स देना होगा। इस संबंध में इग्नू की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक लखनऊ डा. मनोरमा सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि IGNOU की सत्रांत परीक्षाएं 2 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलेंगी।
DU Merit List 2022: DU के अंडर ग्रेजुएशन के फर्स्ट मेरिट लिस्ट का इंतजार हुआ खत्म, जानें कब से शुरू होगी क्लास

दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंडर ग्रेजुएट में इस साल एडमिशन करवाने वाले छात्रों का फर्स्ट मेरिट लिस्ट को लेकर इंतजार अब खत्म हो गया हैं। पढ़ें पूरी खबर युवा डाइनामाइट: नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी में इस साल अंडरग्रेजुएट प्रोगाम में एडमिशन करवाने वाले छात्रों का फर्स्ट मेरिट लिस्ट को लेकर इंतजार अब खत्म हो गया हैं। डीयू 19 अक्टूबर, 2022 को अपनी पहली मेरिट लिस्ट जारी की है। अब जिन भी छात्रों को CUET UG यूजी स्कोर के माध्यम से आवेदन करना है वो कर सकता है। छात्र डीयू द्वारा जारी की गई मेरिट सूची को आधिकारिक वेबासाइट: https://admission.uod.ac.in/ पर देख सकते है। बता दें कि, DU ने साल 2022 से 2023 के सत्र के लिए शैक्षणिक कैलेंडर भी जारी किया है। इस कैलेंडर के अनुसार, दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट की क्लास 2 नवंबर, 2022 से शुरू होंगी।
Delhi Nursery Admission 2020-21: प्राइवेट स्कूल्स में नर्सरी कक्षा में दाखिले का शेड्यूल जारी

अगर आप भी अपने बच्चे का एडमीशन दिल्ली के किसी प्राइवेट स्कूल के नर्सरी क्लास में करवाना चाहते हैं तो आपके लिए है ये खबर। दिल्ली के निजी स्कूल्स में नर्सरी कक्षा में दाखिले का शेड्यूल दिल्ली सरकार ने जारी कर दिया है। जानें कब निकलेगी पहली लिस्ट और क्या है इसकी तारीख युवा डाइनामाइट पर.. नई दिल्लीः दिल्ली के निजी स्कूल्स में नर्सरी कक्षा में दाखिले का शेड्यूल दिल्ली सरकार ने जारी कर दिया है। दिल्ली में नर्सरी में एडमिशन की प्रक्रिया का नोटिफिकेशन दिल्ली सरकार ने जारी कर दिया है। इसके तहत 28 नवंबर तक सभी स्कूल अपने क्राइटेरिया और पॉइंट सार्वजनिक करेंगे। इसके बाद 29 नवंबर स्कूलों में दाखिले के फॉर्म उपलब्ध हो जाएंगे। पहली और दूसरी सूची 24 जनवरी और 12 फरवरी को जारी की जाएगी। प्रवेश की प्रक्रिया 16 मार्च को पूरी होगी। इस शेड्यूल को आप दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग की ऑफिशल वेबसाइट edudel.nic.in या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर जाकर देख सकते हैं। स्कूल्स में फॉर्म जमा कराने की अंतिम तारीख 27 दिसंबर 2019 होगी। ओपन सीट्स के लिए बच्चे की डीटेल्स जमा कराने की अंतिम तारीख 10 दिसंबर 2019 होगी। पहली लिस्ट 24 जनवरी 2019 को जारी करेंगे। दाखिले फॉर्म के लिए स्कूल किसी भी व्यक्ति से 25 रुपए से ज्यादा नहीं ले सकते हैं। दाखिले से जुड़ी पूरी डीटेल आप ऑफिशल नोटिफिकेशन में पढ़ सकते हैं इसका डायरेक्ट लिंक हम नीचे आपको दे रहे हैं।
Admissions: जामिया में शुरू हुआ उर्दू में डिस्टेंस कोर्स, जानें एडमिशन से जुड़ी जानकारियां

नई दिल्लीः जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) ने हिन्दी या अंग्रेज़ी माध्यम के ज़रिए उर्दू में डिस्टेंस कोर्स शुरू किया है। ये कोर्स उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो उर्दू सिखने में दिलचस्पी रखते हैं। जानें एडमिशन के तारिख और तरीका। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने डिस्टेंस से उर्दू विषय में एडमिशन की शुरुआत की है। जो लोग डिस्टेंस से उर्दू सिखना चाहते हैं उन लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है। इस विषय में प्रवेश पूरे साल में किसी भी समय लिया जा सकता है। भारत में इस कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए 100 रुपए और विदेशीं स्टूडेंट्स के लिए 20 अमेरिकी डालर और अन्य देशों के लिए 50 अमेरिकी डालर होगी। एडमिशन फार्म और प्रॉस्पेक्टस उूर्द पत्राचार पाठ्यक्रम के आनरेरी डायरेक्टर कार्यालय, सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ओपन लर्निंग, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली-110025 से ले सकते हैं। चाहें तो ये एडमिशन फार्म जामिया की वेबसाइट http://jmi.ac.in/upload/centres/cdol/uccform.pdf से भी डाउनलोड किया जा सकता है।