Section-Specific Split Button

NEST 2021 Postponed: जून में प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, जानिए क्या है एप्लिकेशन की लास्‍ट डेट

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट, नेस्ट 2021 परीक्षा स्थगित कर दी गई है। कोरोना काल के कारण सरकार ने ये फैसला लिया है। नई दिल्लीः नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट NEST 2021 को कोरोना के खतरे को देखते हुए स्‍थगित कर दिया गया है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट nestexam.in पर नोटिस जारी किया गया है। एनईएसटी ने अधिसूचना जारी कर आवेदन की अंतिम तारीख को भी 15 जुलाई, 2021 तक बढ़ा दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे नेस्ट की आधिकारिक साइट Nestexam.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एंट्रेंस एग्‍जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 12 पास होना चाहिए।

NEET PG 2021: नीट पीजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, यहां जानें पूरी जानकारी

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की ओर से आयोजित होने वाली नीट पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु हो चुके हैं। यहां जानें रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सारी जानकारी नई दिल्लीः नीट पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरु हो चुके हैं। जो लोग रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं वो यहां जानें रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सारी जानकारी। उम्मीदवार 15 मार्च 2021 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें की परीक्षा 18 अप्रैल को आयोजित होगी। ये परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगी। इस परीक्षा का रिजल्ट 31 मई तक घोषित होंगे। नीट पीजी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रोविजलन या स्थायी MBBS डिग्री का प्रमाणपत्र होना चाहिए।

UP Board exam 2021: यूपी बोर्ड ने जारी की सभी जिलों में परीक्षा केन्द्रों की सूची, यहां जानें पूरी डिटेल

यूपी बोर्ड ने सोमवार को सभी 75 जिलों में परीक्षा केंद्रों की सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। यहां जानें पूरी डिटेल लखनऊः यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिलों में बने केंद्रों की सूची रविवार देर रात तक अपलोड होती रही। यूपी बोर्ड ने सोमवार को सभी 75 जिलों में परीक्षा केंद्रों की सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। बोर्ड ने रविवार को ऑफिशियल वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर इस सूची को अपलोड कर दिया है। प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ, कौशाम्बी व फतेहपुर समेत 31 जिलो की सूची जारी नहीं हो सकी थी जिसे जारी कर दिया गया। यदि किसी भी जिले में किसी संस्था के छात्र, अभिभावक, प्रबंधन या प्रधानाचार्य को अभी भी कोई आपत्ति है तो वह अपनी आपत्ति 18 फरवरी तक बोर्ड की ई मेल आईडी upmspexamcentre@gmail.com पर लिखकर भेज सकता है।

GPAT 2021: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूट टेस्ट का एडमिट कार्ड हुआ जारी, जानें कैसे करना है डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने GPAT 2021 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी इस लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नई दिल्लीः एनटीए ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूट टेस्ट 2021 परीक्षा के एडमीट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो लोग ये परीक्षा देने वाले हैं वो लोग वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए जीपैट 2021 का आयोजन एक कम्पयूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में 27 फरवरी को करेगा। इस परीक्षा में सफल होने वाले लोगों का कॉलेजों में पोस्टग्रेजुएट फार्मेसी कोर्स (MPharma) में प्रवेश होगा। GPAT 2021 परीक्षा तीन घंटे की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र में फिजिकल केमिस्ट्री, ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी सहित विषयों के प्रश्न शामिल होंगे।

CLAT Exam Date: इस दिन है क्लैट की परीक्षा, देखें शेड्यूल

कंसॉर्टियम ऑफ एनएलयू ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2021 की तारीख बदल दी है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 के कारण क्लैट 2021 की तारीख बदली जा रही है। देखें पूरा शेड्यूल नई दिल्लीः कंसॉर्टियम ऑफ एनएलयू ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2021 की तारीख बदल दी है। पहले ये एग्जाम 9 मई को होने वाली थी, पर सीबीएसई बोर्ड के कारण परीक्षा की तारीख बदल दी गई है। अब क्लैट 2021 का आयोजन 13 जून 2021 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। उम्मीदवार 31 मार्च 2021 तक अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया क्लैट की वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in के जरिए पूरी करनी है। क्लैट की परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय प्रदान किया जाता है। इसमें इंग्लिश लैंग्वेज, लीगल रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, लॉजिकल रीजनिंग व क्वांटिटेटिव ऐप्टीट्यूड विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। इस एग्जाम में गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग भी होती है।

UP Board Exam Datesheet: यूपी बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट, इस दिन से शुरु होंगी परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बुधवार को 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। जानें पूरी जानकारी यहां लखनऊः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड-2021 के लिये 10वीं और 12वीं की परीक्षा की समय सारणी घोषित कर दी है। यूपी के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने आज यूपी बोर्ड परीक्षाओं की समय सारिणी जारी की। यूपी में हाईस्कूल और इंटर दोनों की संयुक्त परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होंगी। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे 11.15 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। इस बार की परीक्षाओं की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि पिछली वर्ष की तरह इस बार भी 10वीं की परीक्षा केवल 12 कार्य दिवसों में संपन्न करायी जाएंगी, जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं भी उसी तरह केवल 15 कार्य दिनों में संपन्न होंगी। उत्‍तर प्रदेश बोर्ड की आध‍िकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in  पर परीक्षा की तिथ‍ि और समय दिया गया है। डेटशीट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

PSEB Punjab Board Exams 2021: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने क्लासेस की की डेटशीट की जारी, यहां जानें पूरा शेड्यूल

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 2021 वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं की डेट्स जारी कर दी हैं। यहां जानें एग्जाम का पूरा शेड्यूल नई दिल्लीः पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड पंजाब बोर्ड परीक्षा 2021 की डेटशीट जारी कर दी है। प्राइमरी, मिडिल, मेट्रिक और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। जो स्टूडेंट्स पंजाब बोर्ड 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा में बैठेंगे वो पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर डेटशीट देख सकते हैं। परीक्षाएं इस वर्ष मार्च-अप्रैल में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। कक्षा 12 की परीक्षाएं 22 मार्च से 27 अप्रैल तक और कक्षा 10 की परीक्षा 09 अप्रैल से 01 मई तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की पूरी डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर दो भागों में जारी की गई है। छात्र अपनी क्‍लास के अनुसार अपना एग्‍जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Bihar Board 10th Admit Card 2021: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस दिन से होंगे एग्जाम

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पटनाः बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवार BSEB ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्‍कूल या कॉलेज की यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी। एडमिट कार्ड से संबंधित कोई भी समस्‍या होने पर छात्र BSEB द्वारा जारी 0612-2232074, 2232257, 2232239, 2230051 और 2232227 के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

CG State Service Prelims: इस दिन होंगे छत्तीसगढ़ पीसीएस- राज्य सेवा प्रीलिम्स 2020 परीक्षा, जानें अप्लाई की लास्ट डेट

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पीसीएस- राज्य सेवा प्रीलिम्स की परीक्षा की डेट घोषित कर दी है। साथ ही रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। जानें क्या है अप्लाई करने की लास्ट डेट छत्तीसगढ़ः छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। उम्मीदवार 12 जनवरी 2021 या फिर उससे पहले रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ये परीक्षा 14 फरवरी 2021 को आयोजित की जाएगी। आवेदन के लिंक 14 दिसंबर से ही एक्टिवेट कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://psc.cg.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि ये एग्जाम 17 जिलों में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 14 फरवरी 2021 को आयोजित की जाएगी। केंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्याय / संस्थान से स्नातक की डिग्री पास होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता से सम्बन्धित डिटेल्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें।

Bihar Police ASI Admit Card 2020: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन ने लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड किए जारी, यहां से करें डाउनलोड

बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन ने लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो लोग एग्जाम देने वाले हैं वो लोग यहां से ऐडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नई दिल्लीः बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन ने स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिए बिहार पुलिस में असिस्‍टेंट सब-इंस्‍पेक्‍टर के रिक्त 174 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा 10 जनवरी को आयोजित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 2,800 रुपये के अतिरिक्त ग्रेड पे के साथ 5,200 से 20,200 रुपये प्रति माह के बीच वेतनमान मिलेगा।

error: Content is protected !!