सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। दरअसल भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस पद के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बीएसएनएल की ऑफिशियल वेबसाइट (externalexam.bsnl.co.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 100 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन तिथि
JTO पद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 04 जून 2026 से शुरू होगी। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 03 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे तक तय की गई है। इसके बाद उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार करने के लिए 04 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक करेक्शन विंडो का मौका मिलेगा।
आवेदन शुल्क
BSNL JTO भर्ती में आवेदन करने के लिए General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये फीस देनी होगी। वहीं SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये तय किया गया है।
शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास BE, BTech या BSc Engineering की डिग्री होनी चाहिए। टेलीकॉम, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, आईटी और इंस्ट्रूमेंटेशन जैसे विषयों से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा MSc Electronics या MSc Computer Science वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे.
वेतन भत्ते
BSNL JTO 2026 में चयनित उम्मीदवारों को E-1 IDA पे स्केल के तहत 16,400 रुपये से 40,500 रुपये तक सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा उम्मीदवारों को DA, HRA, मेडिकल सुविधाएं और अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट externalexam.bsnl.co.in पर जाएं
- होमपेज पर BSNL JTO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और एप्लीकेशन फीस जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।