Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

BPSSC Recruitment 2026: बिहार पुलिस कंपनी कमांडर के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज, तुरंत करें अप्लाई

BPSSC Recruitment 2026 (1)
ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका (फोटो सोर्स- Pinterest)

New Delhi: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) के तहत बिहार पुलिस कंपनी कमांडर के पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए अपना पंजीकरण नहीं कराया है, उनके पास आज यानी 10 अक्टूबर तक का ही समय बचा है। बोर्ड की ओर से साफ किया गया है कि तय समय सीमा के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

BPSSC Recruitment 2026 में शैक्षणिक योग्यता

BPSSC Recruitment 2026 पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास देश के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, आवेदकों की आयु की गणना 1 अगस्त, 2026 को आधार मानकर की जाएगी। BPSSC Recruitment 2026 भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 24 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है। निर्धारित आयु सीमा के दायरे में आने वाले युवा ही इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं।

BPSSC Recruitment 2026 के लिये चयन प्रक्रिया के चरण

बिहार पुलिस कंपनी कमांडर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की परीक्षाओं के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से निम्नलिखित चरण शामिल हैं-

प्रारंभिक लिखित परीक्षा

मुख्य लिखित परीक्षा

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों की सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाओं (करेंट अफेयर्स) पर पकड़ की परख की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 200 अंकों के 100 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए परीक्षार्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को ही अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

BPSSC Recruitment 2026 में घर बैठे ऐसे भरें आवेदन फॉर्म

यदि आप पात्रता की सभी शर्तों को पूरा करते हैं और आज ही अपना आवेदन पत्र जमा करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं-

सबसे पहले बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।

वेबसाइट के मुख्य पेज पर दिए गए “Home Guard” सेक्शन या लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी को सावधानीपूर्वक दर्ज करें।

मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपियां तय फॉर्मेट में अपलोड करें।

फॉर्म पूरी तरह भर जाने के बाद अंत में इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

निष्कर्ष

अगर आप BPSSC Recruitment 2026 पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!