Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

BOB SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए करें रजिस्ट्रेशन, अंतिम तिथि आज

BOB SO Recruitment 2026
BOB SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती (सोर्स- Pinterest)

New Delhi: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए अपना पंजीकरण नहीं कराया है, वे बिना किसी देरी के बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BOB SO Recruitment 2026 में कुल 1100 पदों पर होगी भर्ती

BOB SO Recruitment 2026 भर्ती अभियान के माध्यम से बैंक में कुल 1100 योग्य स्पेशलिस्ट ऑफिसर का चयन किया जाएगा। इन पदों का विवरण इस प्रकार है-

वेल्थ एग्जीक्यूटिव (Wealth Executive): कुल 1000 पद

क्रेडिट एनालिस्ट (Credit Analyst): कुल 100 पद

BOB SO Recruitment 2026 के लिये पात्रता और आयु सीमा

आयु सीमा: BOB SO Recruitment 2026 पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पदानुसार 21 वर्ष और 22 वर्ष तय की गई है। वहीं, अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 32 वर्ष और 33 वर्ष निर्धारित है।

छूट: आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु-सीमा में विशेष छूट का प्रावधान दिया गया है।

शैक्षणिक योग्यता: BOB SO Recruitment 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।

BOB SO Recruitment 2026 में सैलरी और आवेदन शुल्क

वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक मासिक सैलरी दी जाएगी। जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड / स्केल-I (JMG/S–I) के पदों पर 48,480 रुपये से 67,160 रुपये प्रतिमाह और मिडल मैनेजमेंट ग्रेड / स्केल-II (MMG/S–II) के पदों पर 64,820 रुपये से 93,960 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा।

रजिस्ट्रेशन फीस: सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क मात्र 175 रुपये निर्धारित किया गया है।

पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले सभी इच्छुक उम्मीदवार आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पत्र समय से जमा कर लें।

निष्कर्ष

अगर आप BOB SO Recruitment 2026 पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement