बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के कुल 2,482 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज शुरू हो गई है। पब्लिक सेक्टर बैंक में काम करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह एक शानदार मौका है। बैंक ऑफ बड़ौदा LBO भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 18 अगस्त को शुरू हुई। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 सितंबर, 2026 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
BOB LBO Recruitment के लिए जरूरी योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास एक साल का काम का अनुभव होना जरूरी है।
BOB LBO Recruitment के लिए आयु सीमा
उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी: SC/ST उम्मीदवारों के लिए 5 साल की छूट, OBC उम्मीदवारों के लिए 3 साल की छूट और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए 10 साल की छूट।
BOB LBO Recruitment के लिए आवेदन शुल्क
लोकल बैंक ऑफ़िसर पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा। अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹850 और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹175 तय किया गया है।
BOB LBO Recruitment की परीक्षा का पैटर्न
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में 120 अंकों के 120 सवाल होंगे, जिनमें अंग्रेजी, सामान्य और वित्तीय जागरूकता, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड जैसे विषय शामिल होंगे। परीक्षा 120 मिनट की होगी। हर गलत जवाब के लिए एक-चौथाई अंक काटा जाएगा। परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू, भाषा दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
BOB LBO Recruitment की सैलरी कितनी होगी?
इन पदों के लिए चुने गए उम्मीदवारों को ₹48,480 से ₹85,920 तक की मासिक सैलरी दी जाएगी।
निष्कर्ष
BOB LBO Recruitment 2026 स्नातक पास युवाओं के लिए बैंक में नौकरी पाने का शानदार अवसर है। क्योंकि, Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।








