New Delhi: बोर्ड परीक्षाओं (Board Exams 2027) का नाम सुनते ही अच्छे छात्रों में भी तनाव और डर पैदा हो सकता है। पूरे साल कड़ी मेहनत करने, स्कूल की क्लास अटेंड करने और ट्यूशन लेने के बावजूद, कई छात्र उतने अंक नहीं ला पाते जितनी उन्हें उम्मीद होती है। वे अक्सर सोचते हैं, “दिन-रात पढ़ाई करने के बाद भी मुझे इतने कम अंक क्यों मिले?” इसका मुख्य कारण अक्सर वे छोटी-छोटी गलतियां और खराब आदतें होती हैं, जो छात्र अनजाने में अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेते हैं। अगर आप 2027 में 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा (Board Exams 2027) देने जा रहे हैं, तो समय रहते इन आदतों की पहचान करना और उन्हें बदलना बहुत जरूरी है।
ये खतरनाक पढ़ाई की आदतें जो आपके Board Exams 2027 के रिजल्ट को खराब कर सकती हैं-
बिना टाइमटेबल के पढ़ाई करना: किसी ठोस योजना या टाइमटेबल के बिना पढ़ने बैठना और रैंडम तरीके से कोई भी विषय उठा लेना। इस तरीके से सिलेबस को समय पर पूरा करना या मुख्य कॉन्सेप्ट्स को अच्छी तरह समझना नामुमकिन हो जाता है।
कॉन्सेप्ट्स को समझने के बजाय रटना: विषयों को गहराई से समझने के बजाय तोते की तरह रट लेना। अगर परीक्षा में कोई सवाल थोड़ा भी घुमा-फिरा कर पूछ लिया जाए, तो रटकर पढ़ने वाले छात्र अक्सर उलझन में पड़ जाते हैं।
फोन और सोशल मीडिया से ध्यान भटकना: हर कुछ मिनटों में इंस्टाग्राम रील्स या व्हाट्सएप नोटिफिकेशन चेक करना। इससे आपका पूरा ध्यान (concentration) टूट जाता है और आप जो अभी-अभी पढ़ते हैं, उसे भूल जाते हैं।
लिखकर प्रैक्टिस न करना: केवल किताबों को पढ़ने या पन्ने पलटने से सीखने की कोशिश करना। Board Exams 2027 के लिये लिखकर प्रैक्टिस न करने से परीक्षा के दौरान सवालों के जवाब देते समय आपकी स्पीड और सटीकता (accuracy) पर बुरा असर पड़ता है।
Board Exams 2027: कम नंबर आने से हैं परेशान?
अपने नोट्स बनाने के बजाय दूसरों पर निर्भर रहना: Board Exams 2027 के लिये खुद नोट्स तैयार करने के बजाय पूरी तरह से दूसरों के नोट्स पर निर्भर रहना। खुद मेहनत न करने से, आपकी सीखने और जानकारी याद रखने की क्षमता कम हो जाती है।
पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों (PYQs) को नजरअंदाज करना: केवल मुख्य किताबों पर निर्भर रहना और मॉक टेस्ट या पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को अनदेखा करना। Board Exams 2027 के परीक्षा पैटर्न को समझे बिना परीक्षा हॉल में जाना, अंधेरे में तीर चलाने जैसा है।
रिवीजन के लिए समय न निकालना: नया सिलेबस पूरा करने में इतना मग्न हो जाना कि पहले पढ़े गए चैप्टर पूरी तरह भूल जाएं। अगर आप हर हफ्ते सीखी गई चीजों का रिवीजन नहीं करते हैं, तो परीक्षा (Board Exams 2027) के समय तक सब कुछ अनजान लगने लगेगा।
Board Exams 2027: संभल जाएं वरना सालभर की मेहनत होगी बेकार
नींद और सेहत से समझौता करना: परीक्षा (Board Exams 2027) के तनाव के कारण रात भर जागना और अपनी नींद का चक्र बिगाड़ लेना। इसका आपकी सोचने-समझने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है, जिससे सही जवाब पता होने पर भी गलती होने की संभावना बढ़ जाती है।
कठिन विषयों से बचना: छात्र अक्सर मुश्किल विषयों से कतराते हैं और बार-बार उन्हीं विषयों को पढ़ते हैं जो उन्हें आसान लगते हैं। कठिन विषयों से बचने पर वे और भी ज्यादा डरावने लगने लगते हैं।
ग्रुप स्टडी के नाम पर समय बर्बाद करना: पढ़ाई के बहाने दोस्तों के साथ इकट्ठा होना, लेकिन असल में फालतू बातचीत या मनोरंजन में समय बिता देना। अकेले पढ़ाई करना यानी ‘सेल्फ-स्टडी’ हमेशा सबसे असरदार तरीका होता है।
ऐसे ही तमाम जानकारी और महत्वपूर्ण टिप्स के लिये पढ़ते रहें Yuva Dynamite न्यूज़ की हर अपडेटेड खबरें।