Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

BHEL Recruitment 2026: 10वीं-ITI वालों के लिए BHEL में नौकरी का मौका

Bhel Jobs
प्रतीकात्मक छवि (Source: Pinterest)

New Delhi, BHEL Recruitment 2026: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अप्रेंटिसशिप के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 380 पदों पर उम्मीदवारों को एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि चयन के लिए किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

BHEL Recruitment 2026: 380 पदों पर निकली भर्ती

BHEL की यह भर्ती कुल 9 ट्रेड के लिए है। इसमें फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, मशीनिस्ट, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मैकेनिक आरएंडसी और सीओपीए सहित अन्य ट्रेड शामिल हैं।

पदों की बात करें तो फिटर के 125, वेल्डर के 115, इलेक्ट्रीशियन के 30, टर्नर के 20, मशीनिस्ट के 20, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के 12, मैकेनिक आरएंडसी के 6 और सीओपीए के 45 पद हैं। इस तरह कुल 380 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

BHEL Recruitment 2026: हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड

अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को ट्रेड के अनुसार स्टाइपेंड मिलेगा। फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, मशीनिस्ट, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और मैकेनिक आरएंडसी ट्रेड के लिए 11,040 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड निर्धारित किया गया है।

वहीं, वेल्डर और सीओपीए ट्रेड में चयनित उम्मीदवारों को 10,560 रुपये प्रति माह मिलेंगे।

BHEL Recruitment 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से फुल टाइम ITI कोर्स किया होना चाहिए। वेल्डर ट्रेड के लिए NCVT से प्राप्त ट्रेड सर्टिफिकेट मान्य होगा।

उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

BHEL Recruitment 2026: बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

BHEL की इस भर्ती की खास बात चयन प्रक्रिया है। उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा। संबंधित योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर चयन किया जाएगा।

अगर दो उम्मीदवारों के अंकों में टाई होता है तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। जो उम्मीदवार पहले से अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग कर रहे हैं या पहले अप्रेंटिसशिप पूरी कर चुके हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

BHEL Recruitment 2026: 12 सितंबर है आवेदन की आखिरी तारीख

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पहले RDSE पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद मिलने वाले नंबर को सुरक्षित रखना होगा। इसके बाद BHEL Trichy पोर्टल पर जाकर इसी रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में योग्य उम्मीदवारों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement