BEML भारत सरकार के अंतर्गत आने वाली भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) में अप्रेंटिसशिप के बंपर पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती में ITI, डिप्लोमा और डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 8 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 1346 अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
फॉर्म भरने का तरीका
BEML अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले NATS/NAPS पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। इसके बाद बीईएमएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Apprentices सेक्शन में जाना होगा। यहां Login/Registration विकल्प पर क्लिक करके मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी सुरक्षित रख लें।
आवेदन पत्र के लिए जरूरी दस्तावेज
BEML अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास NATS/NAPS अप्रेंटिसशिप रजिस्ट्रेशन/एनरोलमेंट नंबर और 100 प्रतिशत पूरी एवं अपडेटेड प्रोफाइल, शैक्षिक प्रमाणपत्र एवं मार्कशीट, मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट, लागू होने पर SC/ST/OBC-NCL प्रमाणपत्र, DBT-इनेबल्ड बैंक खाते की जानकारी वाला कैंसल चेक या पासबुक का पहला पेज, हाल की रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड जैसे पहचान पत्र होने चाहिए।
चयन प्रक्रिया एवं स्टाइपेंड
BEML की इस भर्ती में उम्मीदवारों के चयन के लिए किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और इसके बाद डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी करनी होगी। ग्रेजुएट (टेक्निकल/इंजीनियरिंग और ग्रेजुएट जनरल) उम्मीदवारों को 12,300 रुपये, डिप्लोमा धारकों को 10,900 रुपये तथा ITI उम्मीदवारों को ट्रेड के अनुसार 9,600 रुपये से 10,560 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
शैक्षिक योग्यता
BEML में ग्रेजुएट (टेक्निकल) पदों के लिए उम्मीदवार के पास मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, ऑटोमोबाइल, इंफॉर्मेशन साइंस, ईएंडटी, एआई एंड एमएल, एयरोनॉटिक्स आदि में 4 वर्षीय फुल टाइम इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। वहीं ग्रेजुएट (जनरल) पदों के लिए BSc, BCom, BCA, BBA या BBA (HR) में 3 वर्षीय फुल टाइम ग्रेजुएशन जरूरी है।
डिप्लोमा पदों के लिए इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, ऑटोमोबाइल, इंस्ट्रूमेंटेशन या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय फुल टाइम डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं ITI पदों के लिए फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, COPA, मैकेनिक डीजल, कारपेंटर, TDM, शीट मेटल, प्लंबर, MAEE, MMV और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक जैसे संबंधित ट्रेड में 1 या 2 वर्षीय फुल टाइम ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए किसी तरह के वर्क एक्सपीरियंस की आवश्यकता नहीं है।
आवेदन शुरू होने की तारीख: 18 अगस्त 2026
आवेदन की लास्ट डेट: 8 सितंबर 2026
कुल पद: 1346
निष्कर्ष
BEML Recruitment 2026 के तहत 1346 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। ITI, डिप्लोमा और डिग्री धारक उम्मीदवार 8 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।








