Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

BEL Vacancy 2026: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में प्रोजेक्ट इंजीनियर बनने का मौका, जानिए पूरी डिटेल

BEL Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रक्षा मंत्रालय के तहत भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में प्रोजेक्ट इंजीनियर-1 के पदों पर शानदार भर्ती निकली है।
BEL Vacancy 2026
BEL Vacancy 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर बनने का मौका (सोर्स- Pinterest)

New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली प्रतिष्ठित कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने एक बेहतरीन अवसर निकाला है। कंपनी ने BEL Vacancy 2026 में प्रोजेक्ट इंजीनियर-1 के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BEL Vacancy 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

BEL Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बी.ई./बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव भी मांगा गया है।

आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आयु सीमा की गणना: उम्र की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

छूट: आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

BEL Vacancy 2026: सैलरी और अन्य मिलने वाले लाभ

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और अन्य भत्ते दिए जाएंगे-

मासिक वेतन: चयनित उम्मीदवारों को पहले साल से ही 50,000 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।

वेतन वृद्धि: नियुक्ति की कुल अवधि 3 वर्ष की होगी और हर साल वेतन में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी।

अन्य भत्ते: इसके अतिरिक्त, बीमा प्रीमियम, पोशाक भत्ता, सिलाई प्रभार और फुटवियर आदि के लिए हर साल 12,000 रुपये अलग से दिए जाएंगे।

BEL Vacancy 2026 के लिये आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

आवेदन शुल्क: जनरल, ओबीसी और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन फीस चुकानी होगी। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 85 अंकों की होगी। लिखित परीक्षा में तय कटऑफ अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को ही आगे की प्रक्रिया यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन करने की अंतिम तिथि और प्रक्रिया

BEL Vacancy 2026 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, अन्य किसी भी तरीके से भेजे गए फॉर्म मान्य नहीं होंगे।

अंतिम तिथि: आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

BEL Vacancy 2026: आवेदन कैसे करें

सबसे पहले BEL की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए ‘करियर’ के विकल्प पर क्लिक करें।

इसके बाद ‘Click here to apply’ के लिंक पर जाएं और प्रोजेक्ट इंजीनियर के विकल्प को चुनें।

सबसे पहले फ्रेशर उम्मीदवार के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

लॉगिन करके अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म ध्यानपूर्वक भरें।

फॉर्म पूरा भरने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

निष्कर्ष

अगर आप BEL Vacancy 2026 पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!