Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

BBOSE Exam 2026: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, दिसंबर में इस तारीख से होंगे एग्जाम

BBOSE Exam 2026
BBOSE Exam 2026 (Image Source: Pinterest)

BBOSE Exam 2026/New Delhi: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) ने दिसंबर 2026 सत्र की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का आधिकारिक टाइम टेबल जारी कर दिया है। ओपन स्कूलिंग के माध्यम से पढ़ाई कर रहे छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bboseonline.bihar.gov.in पर जाकर परीक्षा का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं और टाइम टेबल की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड के जारी कार्यक्रम के अनुसार, 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं 9 दिसंबर से और 10वीं की परीक्षाएं 15 दिसंबर 2026 से शुरू होंगी। दोनों कक्षाओं की थ्योरी परीक्षाएं 23 दिसंबर तक चलेंगी।(BBOSE Exam 2026)

9 दिसंबर से शुरू होंगी 12वीं की परीक्षाएं, 15 दिसंबर से 10वीं का पेपर

बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षा 9 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। वहीं, कक्षा 10वीं की थ्योरी परीक्षाएं 15 दिसंबर से आयोजित की जाएंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।(BBOSE Exam 2026)

Rajasthan Board Date Sheet 2027: छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें कब आएगी डेटशीट

कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 दिसंबर को शुरू होगी। पहले दिन पहली पाली में साइंस और दूसरी पाली में पेंटिंग एवं ड्राइंग का पेपर होगा। 16 दिसंबर को पहली पाली में होम साइंस और सोशल साइंस तथा दूसरी पाली में गणित की परीक्षा होगी। यह परीक्षाएं 23 दिसंबर तक चलेंगी। अंतिम दिन पहली पाली में भोजपुरी और बांग्ला, जबकि दूसरी पाली में अरबी और फारसी विषय की परीक्षा होगी।(BBOSE Exam 2026)

कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षा 9 दिसंबर से शुरू होगी। पहले दिन पहली पाली में मैथिली और बंगाल तथा दूसरी पाली में मगही का पेपर होगा। 10 दिसंबर को पहली पाली में हिंदी और दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। बोर्ड के नोटिफिकेशन के अनुसार, 12वीं की अंतिम परीक्षा 23 दिसंबर को होगी। इस दिन पहली पाली में उर्दू और दूसरी पाली में अकाउंटेंसी तथा भोजपुरी का पेपर होगा।(BBOSE Exam 2026)

थ्योरी से पहले होंगी 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं

बोर्ड ने दोनों कक्षाओं की थ्योरी परीक्षाओं से पहले प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी किया है। प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।(BBOSE Exam 2026)

कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल पेपर 4, 5 और 7 दिसंबर 2026 को होंगे। 4 दिसंबर को पहली पाली में फिजिक्स और केमिस्ट्री, जबकि दूसरी पाली में पेंटिंग और भूगोल की परीक्षा होगी। 5 दिसंबर को पहली पाली में बायोलॉजी तथा योग एवं शारीरिक शिक्षा और दूसरी पाली में साइकोलॉजी तथा होम साइंस का पेपर होगा। 7 दिसंबर को पहली पाली में कंप्यूटर साइंस और दूसरी पाली में संगीत की परीक्षा आयोजित की जाएगी।(BBOSE Exam 2026)

कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10, 11 और 14 दिसंबर 2026 को होंगी। 10 दिसंबर को पहली पाली में होम साइंस और दूसरी पाली में बेसिक कंप्यूटर का पेपर होगा। 11 दिसंबर को पहली पाली में योग एवं शिक्षा और दूसरी पाली में साइंस की परीक्षा होगी। वहीं, 14 दिसंबर को पहली पाली में अंग्रेजी और दूसरी पाली में पेंटिंग का प्रैक्टिकल पेपर आयोजित किया जाएगा।

UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में सरकारी नौकरी का मौका, लोअर PCS के 1784 पदों पर आवेदन शुरू

BBOSE की वेबसाइट से ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा का टाइम टेबल

छात्र परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले BBOSE की आधिकारिक वेबसाइट bboseonline.bihar.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध नोटिस बोर्ड को खोलें। इसके बाद दिसंबर 2026 सत्र की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के टाइम टेबल से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।(BBOSE Exam 2026)

लिंक खोलने के बाद स्क्रीन पर टाइम टेबल की पीडीएफ फाइल दिखाई देगी। छात्र इस फाइल में अपने विषय, परीक्षा की तारीख और पाली की जानकारी देख सकते हैं। जरूरत के अनुसार पीडीएफ डाउनलोड भी कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को अपने विषयों के अनुसार थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख तथा समय ध्यान से देखना होगा।

निष्कर्ष

अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।(BBOSE Exam 2026)

Previous Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!