Section-Specific Split Button

आखिर क्यों सफलता के पीछे भागने के बाद भी नहीं मिलती Success

कैसे बढ़ें सफलता की ओर

आज के समय में हर कोई सफल होना चाहता है। खास तौर से आज का युवा वर्ग। जिंदगी में सफल होने के लिए हर कोई अपने तरीके से कोशिश करता है। पर सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ-साथ और भी कई ऐसी जरूरी चीजें हैं जो हर किसी को अपनाना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सफलता से जुड़े कुछ खास टिप्स के बारे में। इन टिप्स को अपना कर आप सफलता के और करीब पहुंच सकते हैं। नई दिल्लीः हर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता पाना चाहता है। सफल होने के लिए इंसान अपनी सारी जिंदगी मेहनत करता रहता है। कड़ी मेहनत के बावजूद कई लोगों को वो सफलता नहीं मिल पाती है, जो वो चाहते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी जिंदगी में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो जानिए कुछ जरूरी टिप्स। हमेशा बड़ा सोचें ज्यादातर लोग अपना लक्ष्य बहुत ही छोटा सेट करते हैं और उसे प्राप्त कर खुश हो जाते हैं जबकि कुछ लोग बहुत बड़ा लक्ष्य पाने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन हासिल नहीं कर पाते। इसलिये आप अपना लक्ष्य काफी सोच समझ कर सेट करें और बड़ा सोचें। कर्मठ बनो कुछ लोग ऐसे होते हैं जो लक्ष्य तो बड़ा सेट कर लेते हैं, लेकिन उसके मुताबिक काम नहीं करते हैं। जिससे वे सफल नहीं हो पाते हैं। सफल होने के लिए अपने लक्ष्य के हिसाब से मेहनत करनी पड़ती है। कभी दूसरों के भरोसे ना रहेंकई लोग ऐसे होते हैं जो हर काम के लिए दूसरे लोगों पर निर्भर रहते हैं। ऐसा करने से आप सफलता की ओर नहीं बल्कि असफलता की ओर बढ़ते हैं। इसलिए जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए दूसरों के भरोसे रहना छोड़ दें और खुद से मेहनत करें। सफलता का दृंढ़ निश्चय करेंजब आप यह निश्चय करते हैं कि चाहे कुछ भी हो, कितना भी मेहनत करना पड़े हमें अपना लक्ष्य प्राप्त करना है तो यह संकल्प हमें सफल बनाता है। इस संकल्प को निरंतर बनाये रखना पड़ता है। आत्मविश्वास बनाए रखें सफलता पाने के लिए खुद पर भरोसा रखना और आत्मविश्व्स रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। आत्मविश्वास का निर्णय करके आप अपने अंदर की लड़ाई भी जीत सकते हैं। आपको जो चाहिए उन चीजों के लिए समय सीमा के साथ लक्ष्य निर्धारित करें और हर दिन उन लक्ष्यों को पाने के लिए काम करो, आप कुछ ही दिनों में अपना लक्ष्य पाने में सफल हो जायेंगे।

Maharashtra SET Result 2019: महाराष्ट्र सेट परीक्षा के रिजल्ट हुए ऐलान, देखिए रिजल्ट

Maharashtra SET के रिजल्ट हुए जारी

महाराष्ट्र स्टेट एलिजिब्लिटी टेस्ट फॉर असिस्टेंट प्रफेसर परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। रिजल्ट को आप ऑफिशल वेबसाइट पर देख सकते हैं। नई दिल्लीः महाराष्ट्र स्टेट एलिजिब्लिटी टेस्ट फॉर असिस्टेंट प्रफेसर परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। जो लोग रिजल्ट देखना चाहते हैं वो लोग ऑफिशल वेबसाइट पर देख सकते हैं। बता दें कि जिन आवेदकों ने यह परीक्षा दी है वो अपना रिजल्ट ऑफिशल वेबसाइट setexam.unipune.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। जो लोग इस एक्जाम में पास हुए हैं, अब उन्हें अगले राउंड में शामिल होने होगा। इस राउंड में उन लोगों की डॉक्यूमेंट वेरिफेकेशन होगी। MH-SET 2019 की घोषणा के मुताबिक पास हुए आवेदकों को इसमें सेल्फ अटैस्टेड डॉक्यूमेंट जमा करवाने होंगे। इसके साथ एक एप्लिकेश फॉर्म भी जमा करवाने होंगे। डॉक्यूमेंट्स जमा करने के लिए करीब एक महीने का समय दिया जाएगा। आप ओफिशियल वेबसाइट पर जाकर हर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Govt Jobs: 10वीं पास हैं तो क्या हुआ, अब रेलवे में भी पा सकते हैं अच्छी नौकरी, इतने पदों पर होगी भर्ती

रेलवे में नौकरी के लिए वैकेंसी

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे विभाग ने कई पदों पर सौ से भी ज्यादा वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए अब 10वीं पास लोग भी आवेदन दे सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानें नौकरी और आवेदन से जुड़ी सारी जानकारियां.. नई दिल्लीः अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो निराश होने वाली बात नहीं है। अब 10वीं पास लोग भी रेलवे में आसानी से नौकरी कर सकते हैं। रेलवे ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (Railway MTS) की वैकेंसी की संख्या बढ़ा दी है। यहां जानें आवेदन करने का तरीका और आवेदन की आखिरी तारीख। पद का नामः– मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों की संख्याः- 152 आखिरी तारीखः- 16 अक्टूबर शैक्षिक योग्यताः- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास उम्र सीमाः- 18 से 33 साल वेबसाइटः- rrcnr.org

बेरोजगारी और डिप्रेशन से जूझ कर आत्महत्या की ओर जा रहा युवा वर्ग, क्या ऐसे बनेगा भारत न्यू इंडिया?

बेरोजगारी से जूझता यूवा वर्ग

जब बड़ी आबादी में देश के नौजवान बेरोजगारी से हारकर आत्महत्या कर रहे हैं तो ऐसे में देश के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है। जहां एक तरफ देश को न्यू इंडिया बनाने के सपने देखे जा रहे हैं, वहीं युवाओं की इन परेशानियों को आखिर क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है। नई दिल्लीः भारत देश में आधी से ज्यादा फीसदी 35 साल से कम उम्र की है। लाखों की तादात में युवा वर्ग बेरोजगारी या नौकरियों से जुड़ी परेशानियों के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। जो की चिंता विषय है। बिहार का एक लड़के का एक सरकारी विभाग में सलेक्शन होने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। गांव में लड्डू बांट कर अपनी खुशी जाहिर की जा रही है, पर ये खुशी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। आज उस लड़के की हालत ये है कि अपने परिवार का गुजारा करने के लिए उसे एक कॉल सेंटर में काम करना पड़ रहा है। उस लड़के का सलेक्शन सरकारी विभाग में हो तो गया, पर अब तक नौकरी नहीं मिल सकी। नौकरी ना मिलने के गम ने उसके पिता का साया उसके सिर से छीन लिया, उसे भी आत्महत्या करने को मजबूर कर दिया था। नौकरी ना मिलने पर सारी उम्मीद खो चुके लड़के ने आत्महत्या तक की कोशिश की पर वो बच गया। उसके पिता लंबे समय से बीमार थे, नौकरी मिलने पर उसने पिता का इलाज करवाने की सोची थी, पर ना नौकरी मिली और पिता का साया भी सिर से उठ गया। ये कहानी किसी एक युवक की नहीं है। देश के आधी आबादी की ये कहानी है। आज देश में हर आधे घंटे में नौकरी ना मिलने पर युवा वर्ग मौत को गले लगा रहा है। ऐसे में न्यू इंडिया का सपना कैसे पूरा होगा जब बेराजगारी से हार कर लोग खुदकुशी कर रहे हैं। भारत जैसे देश में, जहां प्रति वर्ष लगभग एक करोड़ नए युवा नौकरी के लिए बाजार में उतर जाते हैं, वहां 0.5 प्रतिशत की वृद्धि ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। भारत की शैक्षिक व्यवस्था के पास ऐसा कोई रोडमैप नहीं है, जिससे भावी समय की मांग के अनुसार युवाओं को तैयार किया जा सके।

error: Content is protected !!