बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली वैकेंसी, बिना लिखित परीक्षा के होगा सिलेक्शन

बैंक ऑफ बड़ौदा में बीसी सुपरवाइजरों के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 11 अक्टूबर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी के लिए वैकेंसी निकली है। अगर आप बैंक में काम करने के इच्छुक हैं तो बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ने बीसी सुपरवाइजरों के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिये आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। भर्ती के माध्यम से बीसी सुपरवाइजरों के पदों पर बहाली होगी। इच्छुक उम्मीदवार 11 अक्टूबर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2024 के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिये गये संबंधित योग्यता होनी चाहिए। आयु सीमाजो उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं उनकी आयु सीमा 21 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों और युवा उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 65 वर्ष है। कैसे होगा सेलेक्शनइस भर्ती के जरिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू प्रक्रिया में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए व्यक्तियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। ऐसे करें अप्लाईजो उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहा हैं उसे निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन फॉर्म को भरकर सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ क्षेत्रीय प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा, साबरकांठा क्षेत्रीय कार्यालय, दूसरी मंजिल परफेक्ट एवेन्यू, शामलाजी हाईवे रोड, सहकारी जिन, हिम्मतनगर- 383001 इस पते पर भेजना होगा।
HPCL Recruitment: एचपीसीएल में JE के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और राजस्थान सरकार के बीच साझेदारी वाली एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) ने विभिन्न पदों (Post) पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों (Candidate) से आवेदन (Application ) आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hrrl.in. पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन (Apply) कर सकते हैं।आवेदन की तिथिआवेदन करने की अंतिम तिथि 04 अक्तूबर, 2024 है।पदों की संख्यापदों के लिए कुल 100 रिक्तियों की घोषणा की है। पदों के नामआवेदन की पात्रताजिन उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या BE/B.Tech है, वे इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।चयन प्रक्रियाचयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल होंगे। कुछ पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवश्यक शारीरिक मानकों को भी पूरा करना होगा।ऐसे करें आवेदन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में काम करने का सुनहरा मौका, जानें योग्यता

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने डायरेक्टर/कंसल्टेंट के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नई दिल्ली: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने नौकरी के लिए वैकेंसी निकाली है। जो भी सेंट्रल बैंक में काम करने के इच्छुक हैं और पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बैंक ने FLCC के लिए डायरेक्टर/कंसल्टेंट के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सेंट्रल बैंक के इस भर्ती के लिए 15 अक्टूबर तक या उससे पहले अप्लाई करना होगा। सेंट्रल बैंक के इस भर्ती के माध्यम से कंसल्टेंट के पदों पर बहाली होगी। योग्यतासेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 के लिए जो भी अप्लाई कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिये गये संबंधित तमाम अन्य योग्यता होनी चाहिए। आयु सीमाआधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार CBI की इस भर्ती के लिए जो एप्लाई कर रहा है, उसकी आयु सीमा 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। कैसे मिलेगी नौकरीसेंट्रल बैंक के इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन पर्सनल इंटरव्यू में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 के लिए एप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म को भरकर संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ रीजनल मैनेजर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय, होटल एयरलाइंस बिल्डिंग, एमवीएस अस्पताल के सामने, नयापुरा कोटा 324001 पर भेजना होगा।
DRDO Apprentice Job: डीआरडीओ में अपरेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: यदि आप रक्षा विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आप के लिए बहुत ही काम की है। दरअसल रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अपरेंटिस पदों (Apprentice posts) के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन (Applications) आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार (Candidate) आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in. पर जाकर ऑनलाइन आवेदन (Apply) कर सकते हैं।पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 200 पदों को भरा जाएगा।ग्रेजुएट अपरेंटिस: 40 पदतकनीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा): 40 पदट्रेड अपरेंटिस आईटीआई पास आउट (एनसीवीटी/एससीवीटी संबद्धता): 120 पदआवेदन की तिथिपंजीकरण प्रक्रिया 24 सितंबर को शुरू हो चुकी है और विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 21 दिन बाद समाप्त होगी।आयु सीमाअभ्यर्थी की आयु 1 अगस्त 2024 को 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।आवेदन पात्रताकेवल वे नियमित उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं जन्होंने योग्यता परीक्षाएं पूरी कर ली हैं (स्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई ट्रेड अपरेंटिस 2022, 2023 और 2024 में 60% से अधिक प्रतिशत रखने वाले), वे ही आवेदन करने के पात्र हैं।शैक्षिक योग्यताग्रेजुएट अपरेंटिस: [ईसीई, ईईई, सीएसई, मैकेनिकल, केमिकल] में बीई/बीटेकतकनीशियन अपरेंटिस (डिप्लोमा): डिप्लोमा इन [ईसीई, ईईई, सीएसई, मैकेनिकल, केमिकल]ट्रेड अपरेंटिस आईटीआई पास आउट (एनसीवीटी/एससीवीटी संबद्धता): फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, मैकेनिक-डीजल, इलेक्ट्रॉनिक्स-मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, और सीओपीए (कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक) चयन प्रक्रियाचयन शैक्षणिक योग्यता/साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, जो दस्तावेजों के संतोषजनक सत्यापन के अधीन होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पत्राचार के लिए आवेदन में उल्लिखित ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन/जॉइनिंग के दौरान दस्तावेजों की मूल और स्व-सत्यापित प्रतियाँ लाना आवश्यक है।
लखनऊ यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में मेरिट के आधार पर दाखिला, जल्द करें आवेदन

लखनऊ यूनिवर्सिटी के कई कॉलेजों में दाखिले के लिए काफी सीटें खाली हैं। कॉलेज अब अपने स्तर से मेरिट के आधार पर दाखिला लेकर सीटें भर रहे हैं। लखनऊ: लखनऊ यूनिवर्सिटी के कई कॉलेजों में दाखिले के लिए सीटें खाली हैं। इसके मद्देनजर लखनऊ विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को राहत दी है। कॉलेज अब अपने स्तर से मेरिट के आधार पर दाखिला लेकर सीटें भर सकेंगे। यह छूट केवल इसी सत्र के लिये है। कॉलेजों की काउंसलिंगलखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि एलयू ने प्रवेश परीक्षा करवाकर कॉलेजों की काउंसलिंग करवाई थी, लेकिन काफी कॉलेजों में सीटें खाली रह गई हैं। इसी के मद्देनजर यह आदेश जारी किया गया है। कॉलेज एडमिशन लेकर एलयू को उसका ब्योरा देंगे। कॉलेजों को बड़ी राहतजानकारी के मुताबिक पिछले साल भी इन्हीं तीन कोर्सों में कॉलेजों की सीटें खाली थीं। इसके बाद भी एलयू की ओर से कॉलेजों को अपने स्तर से दाखिले की छूट दी गई थी, लेकिन कॉलेजों के लिए यह शर्त रखी गई थी कि जिन अभ्यर्थियों ने एलयू की प्रवेश परीक्षा में आवेदन किया था, उन्हीं छात्रों को कॉलेज दाखिला दे सकेंगे। वहीं इस बार कॉलेज अपने स्तर से मेरिट के आधार पर दाखिला ले सकेंगे। इससे सीटें भरने की उम्मीद है। इसके अलावा छात्र अधिक जानकारी के लिए संबंधित कॉलेजों की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। साथ ही संस्थान विजिट कर डिटेल प्राप्त कर सकते हैं।
UKSSSC Recruitment 2024: यूकेएसएसएससी ने स्टेनोग्राफर सहित कई पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह-ग के 257 पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) के लिए अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती अभियान के तहत कई विभागों में अपर निजी सचिव, वैयक्तिक सहायक और आशुलिपिक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार (Candidates) आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in. पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसारकुल 257 पदों पर भर्ती की जाएगी।आवेदन की तारीखेंआवेदन प्रारंभ- 24 सितंबरआवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि- 14 अक्तूबरसुधार विंडो खुलने की तिथि- 18 अक्तूबरसुधार विंडो बंद होने की तिथि- 21 अक्तूबरपरीक्षा की प्रस्तावित तिथि आठ दिसंबर पदों के नामएडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी – 3पर्सनल असिस्टेंट – 29+207स्टेनोग्राफर /पीए – 15डाटा एंट्री ऑपरेटर – 3पीए /स्टेनोग्राफर – 2 आयु सीमाअपर निजी सचिव और आशुलिपिक के पद के लिए निर्धारित आयु सीमा 21 वर्ष से 42 वर्ष तक निर्धारित है। इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास है।वैयक्तिक सहायक के पद के लिए आयुसीमा 18 वर्ष से 42 वर्ष निर्धारित है और शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।आवेदन शुल्कइन पदों के आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को जनरल, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये शुल्क जमा करना होगा।ऐसे करें आवेदन
RRB NTPC 2024: रेलवे में निकली बंपर नौकरियां, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: रेलवे (Railway) में नौकरी (Job) की तलाश कर रहे युवाओं (Youth) के लिए अच्छा मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) में जॉब के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके जरिए रेलवे में 3445 से अधिक पदों (Post) पर भर्तियां होंगी। इच्छुक आवेदक (Candidate) रेलवे की वेबसाइट rrbapply।gov।in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।आवेदन की अंतिम तिथिइस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है। ऑनलाइन आवेदन 21 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है।इन पदों पर होगी भर्तीआरआरबी एनटीपीसी (12वीं लेवल) 2024 के माध्यम से कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती होगी।शैक्षिक योग्यताआरआरबी एनटीपीसी 2024 (अंडर ग्रेजुएट) के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।एनटीपीसी 12वीं लेवल के लिए उम्र सीमाआयुआरआरबी एनटीपीसी (अंडरग्रेजुएट लेवल) के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में नियम के अनुसार छूट मिलेगी।आवेदन शुल्कऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के मुताबिक आवेदन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल कैटेगरी के लिए फीस 500 रुपये है, जबकि रिजर्व कैटेगरी, अल्पसंख्यक और महिला उम्मीदवारों के लिए यह 250 रुपये है। रेलवे आवेदकों द्वारा परीक्षा के पहले फेज में प्रयास करने के बाद 400 रुपये या 250 रुपये (जो भी लागू हो) की आवेदन लागत वापस कर देगा।चयन प्रक्रियाआरआरबी एनटीपीसी (ग्रेजुएट) परीक्षा दो स्टेज की होगी। सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) होगा। इसके बाद स्किल टेस्ट होगा।अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए कंप्यूटर पर टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा।कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क और ट्रेन क्लर्क पदों के लिए दो स्टेज का सीबीटी टेस्ट होगा। जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।आवेदन प्रक्रिया1: आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट यानी rrbapply.gov.in पर जाएं.2: खुद को रजिस्टर करने के लिए Apply पर क्लिक करें.3: रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा. अब, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बेसिक डिटेल, जैसे नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, आधार नंबर आदि दर्ज करें.4: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए “Preview and Create Account” बटन दबाएं.
कुरुक्षेत्र: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में छात्र 30 तारीख तक ले सकेंगे दाखिला

कुरुक्षेत्र में 6 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सीटें खाली रहने पर निदेशालय की ओर से दाखिले के लिए आवेदन तिथि 30 तारीख तक बढ़ा दी गई। जिले की आईटीआई में फिलहाल 10 से 15 प्रतिशत रिक्त सीटें बची हुई हैं। कुरुक्षेत्र: जिले के 6 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सीटें खाली रहने पर निदेशालय की ओर से दाखिले के लिए आवेदन तिथि 30 तारीख तक बढ़ा दी गई। जिले में दाखिला प्रक्रिया अभी भी जारी है। विद्यार्थी रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिला 30 सितंबर तक ले सकते हैं। छात्रों को ओपन काउंसलिंग के माध्यम से रिक्त सीटों पर दाखिला दिया जा रहा है। 8 सितंबर से चल रहीं कक्षाएंजिले की आईटीआई में फिलहाल 10 से 15 प्रतिशत रिक्त सीटें बची हुई हैं। आईटीआई शाहाबाद में 40 सीटें भर चुकी हैं। आईटीआई कुरुक्षेत्र के प्राचार्य जगमोहन ने बताया कि नए सत्र की कक्षाएं 8 सितंबर से नियमित चल रही हैं, जिसके साथ खाली सीटों पर दाखिला प्रक्रिया जारी है। रिक्त सीटों पर रुचि के मुताबिक कोर्स में दाखिलासंस्थानों में दाखिले के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर तक तय की गई है। विद्यार्थी संस्थानों में रिक्त सीटों पर अपनी रुचि के मुताबिक कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
बिहार की बिजली कंपनी में बंपर नौकरी, जल्द आवेदन होंगे शुरू

बिहार की सरकारी बिजली कंपनी बिहार स्टेट पावर कंपनी लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर 4016 वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन bsphcl.co.in पर जाकर कर सकते हैं। बिहार: बिहार की सरकारी बिजली कंपनी बिहार स्टेट पावर कंपनी लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर 4016 वैकेंसी निकाली है। इसके लिए कंपनी 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक आवेदन के लिए विंडो खोलेगी। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन bsphcl.co.in पर जाकर कर सकते हैं। किस पद पर कितनी वैकेंसी?टेक्नीशियन ग्रेड III के लिए वैकेंसी 2000 पद से बढ़ाकर 2156 कर दी गई है। कॉरेस्पांडेंस क्लर्क के लिए 806 वैकेंसी हैं, जूनियर अकाउंट्स क्लर्क के लिए 740, स्टोर असिस्टेंट के लिए 115 वैकेंसी, जेईई जेटीओ के लिए 113 वैकेंसी और असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के लिए 86 वैकेंसी हैं। एप्लीकेशन शुल्कजनरल, ईबीसी और बीसी के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है और एससी, एसटी, दिव्यांग और महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 375 रुपये है। बिहार स्टेट पावर कंपनी लिमिटेड की ओर से निकली इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 40, बीसी वर्ग को 36.5, ईबीसी को 34, एससी/एसटी व महिलाओं को 32 अंक हासिल करने होंगे।
AVNL Recruitment 2024: आर्मर्ड व्हीकल्स निगम में तकनीशियन के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) ने तकनीशियन के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (avnl.co.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा या साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा ।पदों के नामउम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा या साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा । विभिन्न डोमेन में जूनियर मैनेजर, डिप्लोमा तकनीशियन, सहायक और जूनियर तकनीशियन के पद को भरने के लिए भर्ती निकाली है।पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 81 पदों को भरना है।आवेदन की तिथिसोमवार 22/09/024 से 05/10/2024)आवेदन शुल्कइन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 300 रुपये का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि,एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएसएम/महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।पात्रता मानदंडइन सभी पदों के लिए आवेदन करन वाले उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित विषय में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।आयु सीमानिर्धारित पद के लिए आवेदन करन वाले उम्मीदवारों का आयु सीमा 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट चाहने वाले उम्मीदवारों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रासंगिक प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। इसके अलावा, किसी भी श्रेणी के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष से अधिक नहीं होगी।आवेदन प्रक्रियाइच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं, आवेदन पत्र को विधिवत भरा हुआ और हस्ताक्षरित पासपोर्ट आकार की फोटो के साथ आवेदन पत्र पर चिपकाकर और हस्ताक्षर करके भेजें। आवेदन पत्र के साथ प्रमाण पत्रों की स्व-प्रमाणित प्रतियां भी संलग्न करनी होंगी,