IP University में सीयूईटी स्कोर से शुरू होने वाला है एडमिशन, इन कोर्सेज में मिलेगा दाखिला

सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी के बाद गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने वाली है। यह प्रक्रिया सीईटी और एनएलटी मेरिट समाप्त होने के बाद शुरू हुई है। CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी के बाद गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (IP University) में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने वाली है। सीयूईटी (cuet) यूजी स्कोर के माध्यम से इस यूनिवर्सिटी के 19 अंडर ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश 9 अगस्त से शुरू होगी। यह प्रक्रिया सीईटी और एनएलटी मेरिट समाप्त होने के बाद शुरू हुई है। IP University में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन आईपी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट pu.admissions.nic.in और ipu.ac.in पर जाकर किया जा सकेगा। यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने बताया कि प्रत्येक कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2500 रुपये है। वहीं रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। इन कोर्स में होगा एडमिशनआईपी यूनिवर्सिटी में सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर एमपीटी, एमए (एमसी), एमए (अंग्रेजी), एमएससी (योग), एमएस (पैकेजिंग टेक्नोलॉजी), एमए (अर्थशास्त्र), एमएससी, एमएड, एमटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार), एमएससी (औषधीय रसायन विज्ञान और औषधि डिजाइन), एमटेक (कंप्यूटर विज्ञान), एमएससी (जैव सूचना विज्ञान), एमडिजाइन, एमसीए या एमसीए (सॉफ्टवेयर एंटरप्राइजेज), बीएड और बीएड (विशेष शिक्षा) जैसे कोर्स में एडमिशन होंगे।
UP के इन दो कॉलेजों में एडमिशन शुरू, जानें रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख

यूपी के दो बड़े कॉलेजों एकेटीयू और बीबीएयू में यूजी में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिये अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। UP Universities Admission: एकेटीयू में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की काउंसलिंग के लिये सोमवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई। वीसी जेपी पांडेय ने बताया कि अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण 12 अगस्त तक करा सकते हैं। वहीं बीटेक एग्रीकल्चर, बैचलर ऑफ डिजाइन, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी, बीबीए, बीसीए, बीएचएमसीटी, बीफैड, एमबीए इंटीग्रेटेड, एमसीए इंटीग्रेटेड, सैकेंड ईयर बीटेक में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। बीबीएयू में यूजी में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बीबीएयू में यूजी के सभी विषयों में प्रवेश के लिए 17 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन होगा। इसके लिये समान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अन्तर्गत आने वाले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के लिए 400 रुपये देने होंगे। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस 200 रुपये जमा करनी होगी। बीबीएयू के रजिस्ट्रार ने बताया कि लेट फीस के साथ 24 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। वहीं लेट फीस के रूप में 500 देने होंगे। इसके अलावा बीबीएयू में पीजी में स्पोर्ट्स कोटे के तहत सभी कोर्सों में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। स्पोर्ट्स कोटे वाले अभ्यर्थियों का फिजिकल एंड स्पोर्ट्स स्किल टेस्ट 16 अगस्त को होगा। अभ्यर्थियों को स्पोर्ट्स ग्राउंड में रिपोर्ट करना होगा। साथ सभी दस्तावेज भी ले जाने होंगे। चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट 19 अगस्त को जारी होगी।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने कई पदों पर निकाली भर्ती

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 19 अगस्त तय की गई है। मध्य प्रदेश: सरकारी नौकरी की तलाश में बैठे उम्मीदवारों के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिये उम्मीदवार आधिकारिक साइट esb.mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिये आवेदन करने की शुरुआत हो चुकी है। वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 19 अगस्त तय की गई है। इस अभियान के तहत 283 पद भरे जाएंगे। इसमें कुल 276 पद वैकेंसी सीधी, 2 कॉन्ट्रैक्ट और 5 बैकलॉग वैकेंसी हैं। भर्ती के लिये एग्जाम का आयोजन 12 सितंबर को किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को संबंधित ट्रेड में डिग्री/डिप्लोमा/आईटीआई किया हुआ होना अनिवार्य है। भर्ती के लिये आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष तय की गई है और उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 40 साल है। भर्ती अभियान के लिये आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 560 रुपये शुल्क देने होंगे। वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 310 रुपये देने होंगे। इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को 34 हजार 800 रुपये से लेकर 62 हजार 800 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। कैसे होगा चयनउम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। ये परीक्षा 12 सितंबर को दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट का आयोजन सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 2:30 से शाम 5:30 तक किया जाएगा। प्रथम शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम 7 बजे से लेकर 8 बजे तक है और दूसरी शिफ्ट के लिये रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 12:30 से लेकर 1:30 तय की गई है।
RSMSSB आज जारी कर सकता है राजस्थान समान पात्रता परीक्षा की अधिसूचना, 12वीं और स्नातक के लिए आवेदन एक साथ
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा 12वीं तथा स्नातक स्तरों के लिए आयोजित की जाने वाली समान पात्रता परीक्षा (CET) 2024 की अधिसूचना आज यानी सोमवार 5 अगस्त को जारी की जा सकती है। नई दिल्ली: राजस्थान में सरकारी नौकरी के इच्छुक 12वीं उत्तीर्ण और स्नातकों के लिए काम की खबर। राजस्थान राज्य सरकार के तमाम विभागों में 12वीं तथा स्नातक उत्तीर्ण योग्यता वाले पदों पर सीधी भर्ती के लिए एकल प्रारंभिक चरण के तौर पर आयोजित की जाने वाली समान पात्रता परीक्षा (CET) 2024 की अधिसूचना राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आज यानी सोमवार, 5 अगस्त को जारी की जा सकती है। दोनों स्तरों की अधिसूचना यदि आज जारी नहीं होती है तो इसे कल यानी मंगलवार, 6 अगस्त को जारी किया जाएगा। राजस्थान CET 2024 को लेकर जानकारी RSMSSB के सचिव डॉ. भाग चन्द बधाल (RAS) ने हाल ही में साझा की थी। बोर्ड सचिव ने शनिवार, 3 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से बताया कि ‘अब CET की विज्ञप्ति 5 या 6 अगस्त 2024 को निकालने का प्रयास है।’ RSMSSB CET 2024 Negative Marking: इस बार निगेटिव मार्किंग की संभावनाइसके अतिरिक्त RSMSSB सचिव ने इस बार की समान पात्रता परीक्षा में निगेटिव मार्किंग रखे जाने को लेकर भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि कई उम्मीदवारों द्वारा CET में निगेटिव मार्किंग रखे जाने की सिफारिश कर रहे हैं। बोर्ड भी निगेटिव मार्किंग का प्रावधान रखे जाने के पक्ष में है। हालांकि, अंतिम निर्णय के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा अधिसूचना (RSMSSB CET 2024 Notification) का इंतजार करना होगा। RSMSSB CET 2024 Cut Off: क्वालिफाईंग मार्क्स 40 फीसदीदूसरी तरफ, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि RSMSSB ने समान पात्रता परीक्षा (CET) में सफल घोषित किए जाने के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा 40 फीसदी कर दी है। इस बार में अधिसूचना कार्मिक विभाग की तरफ से 3 अगस्त को ही जारी की जा चुकी है। हालांकि, राजस्थान की अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के उम्मीदवारों को 5 फीसदी छूट दी गई है। ऐसे में इन उम्मीदवारों के लिए क्वालिफाईंग मार्क्स 35 फीसदी रहेगा।
SAMS Odisha +2 Merit List: एजुकेशन डिपार्टमेंट ओडिशा ने प्लस 2 मेरिट लिस्ट की जारी, यहां से करें डाउनलोड
उच्चतर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ओडिशा की ओर से +2 मेरिट लिस्ट दोपहर 3 बजे जारी कर दी गई है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब अभ्यर्थी इसे SAMS की आधिकारिक वेबसाइट samsodisha.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। नई दिल्ली: स्टूडेंट एकेडमिक मैनेजमेंट सिस्टम (SAMS) ओडिशा +2 मेरिट लिस्ट 2024 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उच्चतर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, ओडिशा की ओर से +2 मेरिट लिस्ट आज यानी 5 अगस्त कोजारी करदी गई है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब अभ्यर्थी SAMS की आधिकारिक वेबसाइट samsodisha.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके करके भी 2nd सेलेक्शन लिस्ट चेक कर सकते हैं। इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे +2 मेरिट लिस्ट • SAMS Odisha +2 Merit List 2024 डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट samsodisha.gov.i पर विजिट करना होगा।• वेबसाइट के होम पेज पर आपको HSS (+2) लिंक पर क्लिक करना होगा।• इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एवं बार कोड नंबर दर्ज करना होगा।• अब +2 मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसमें अपना नाम एवं रोल नंबर चेक कर सकते हैं। इन तिथियों में करना होगा रिपोर्ट ओडिशा +2 मेरिट लिस्ट 2024 जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को 7 अगस्त से हायर सेकेंड्री स्कूल्स में रिपोर्ट करना है। रिपोर्टिंग की लास्ट डेट 10 अगस्त 2024 तय की गई है। इन तिथियों के बीच इच्छुक अभ्यर्थी एडमिशन अपडेशन की प्रक्रिया भी पूर्ण कर सकेंगे।इस लिस्ट के माध्यम से उम्मीदवारों को राज्य के विभिन्न कॉलेजों के अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थी एडमिशन के लिए तय तिथियों में रिपोर्ट अवश्य करें, नहीं तो आपका प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
IAS Coaching Tragedy: दिल्ली कोचिंग हादसे का सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस
नई दिल्ली: सेंट्रल दिल्ली में राजेन्द्र नगर के आईएएस कोचिंग सेंटर में तीन छात्रों की मौत को लेकर युवाओं के जारी आक्रोश के बीच देश की शीर्ष अदालत ने इस हादसे का स्वत संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस हादसे को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फेडरेशन पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने इस हादसे पर कई सवाल खड़े किये। अदालत ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि कोचिंग सेंटर डेथ चैंबर बन गये हैं, जहां युवाओं के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं तो कोचिंग सेंटर ऑनलाइन क्लासेस दे सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की मोदी और दिल्ली की केजरीवाल सरकार से पूछा है कि कोचिंग सेंटर्स में सेफ्टी नियम लागू किये या नहीं?
IOCL Apprentice: इंडियन ऑयल में अपरेंटिसशिप का सुनहरा अवसर, 400 पदों पर चल रही भर्ती, ऐसे करें आवेदन
नई दिल्ली: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में अपरेंटिसशिप के पदों पर भर्ती चल रही है। यह ट्रेड और ग्रेजुएट अपरेंटिस है। कुल 400 पदों पर भर्ती होनी है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे भर्ती से जुड़ा पूरा विवरण पढ़ सकते हैं।इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने ट्रेड, तकनीशियन और ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में दक्षिणी क्षेत्र के स्थानों के लिए की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com. पर जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।पदों की संख्या- कुल 400 पदआवेदन की तिथिइच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र 19 अगस्त तक ऑनलाइन जमा करना होगा।पदों का नामरिक्तियों में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक और मशीनिस्ट जैसे विभिन्न ट्रेड शामिल हैं, साथ ही मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, सिविल और इलेक्ट्रॉनिक्स विषयों में तकनीशियन और ग्रेजुएट भूमिकाएं भी शामिल हैं।आवेदन शुल्कआईओसीएल अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए कोई आवेदन शुल्क आवश्यक नहीं है, जिससे यह सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए सुलभ है।शैक्षणिक योग्यताआवेदकों को ट्रेड के अनुसार विशिष्ट प्रशिक्षुता भूमिका के आधार पर आईटीआई, डिप्लोमा या डिग्री जैसी प्रासंगिक शैक्षिक योग्यताएं पूरी करनी होंगी। विस्तृत विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देख लें।आयु सीमाआवेदक की आयु 31.07.2024 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। आयुसीमा में छूट निम्न प्रकार है: एससी/एसटी के लिए 5 वर्ष (29 वर्ष तक), ओबीसी-एनसीएल के लिए 3 वर्ष (27 वर्ष तक), और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के लिए 10 वर्ष तक (एससी/एसटी के लिए 15 वर्ष तक और ओबीसी-एनसीएल के लिए 13 वर्ष)।चयन प्रक्रियाचयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार शामिल है। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों के उस ट्रेड या तकनीकी क्षेत्र से संबंधित ज्ञान और योग्यता का आकलन किया जाएगा जिसके लिए वे आवेदन कर रहे हैं।ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया1.सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iocl.com. पर जाएं।2.यहां IndiaOil for You अनुभाग के तहत IndiaOil for Creer वाले विकल्प पर क्लिक करें।3.इसके बाद अपरेंटिस वाला विकल्प चुनें।4.अब भर्ती अधिसूचना पर क्लिक करें। “नया पंजीकरण” पर क्लिक करें और निर्देशों का पालन करें। सफल पंजीकरण के बाद, आपको लॉगिन क्रेडेंशियल के साथ एक ईमेल प्राप्त होगा। लॉगिन करें और आवेदन पत्र को भरकर जमा करें।
Indian Air Force Recruitment: इंडियन एयर फोर्स में नौकरी की भरमार, 10वीं, 12वीं के लिए अवसर, ऐसे करें आवेदन
नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है। इसके लिए वायुसेना ने ग्रुप ‘सी’ सिविलियन के पदों के लिए भर्तियां निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों जो भी वायुसेना में काम करना चाहते हैं, वे भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वायुसेना ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।पदों की संख्याभारतीय वायुसेना के इस भर्ती के माध्यम से कुल 182 पदों पर बहाली की जाने वाली है। जो भी उम्मीदवार यहां काम करने के इच्छुक हैं, वे रोजगार समाचार में प्रकाशित विज्ञापन के 30 दिनों के भीतर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें। आयु सीमाजो भी उम्मीदवार भारतीय वायु सेना के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयुसीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यतालोअर डिवीजन क्लर्क (LDC): उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।सिविलियन मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट ड्राइवर (साधारण ग्रेड): उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास हल्के और भारी मोटर वाहनों के लिए वैध सिविल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। चयन प्रक्रियाआधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार भारतीय वायुसेना भर्ती 2024 के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट/ प्रैक्टिकल टेस्ट और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
राजस्थान प्री-डीएलएड एडमिशन के लिए पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी

राजस्थान में प्री डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिये काउंसिलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने पहले चरण की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। राजस्थान: राजस्थान में प्री डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिये काउंसिलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने पहले चरण की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। सीट अलॉटमेंट लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से ओपन यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2024.in पर जारी की गई है। यूनिवर्सिटी ने जिन उम्मीदवारों की सीट आवंटित की है वह 11 अगस्त तक वांछित दस्तावेज व शेष 13555 का ऑनलाइन भुगतान कर अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थी 5 अगस्त से 12 अगस्त 2024 के बीच कभी भी संबंधित संस्थान में जाकर रिपोर्ट कर सकते हैं। अगर कोई अभ्यर्थी 12 अगस्त तक संस्थान में रिपोर्ट नहीं करता है तो उसका प्रवेश रद्द हो जायेगा। कॉलेज में रिपोर्ट करने जाने पर आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा। ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से दस्तावेजों की सूची जारी की गई है।
हरियाणा में 2000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें पूरी खबर

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने दो हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। ये नौकरियां हारियाणा के उच्च शिक्षा विभाग में हैं। HPSC Assistant Professor Vacancy: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने दो हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। ये नौकरियां हारियाणा के उच्च शिक्षा विभाग में हैं। आयोग ने विभिन्न विषयों के लिये असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें 2424 वैकेंसी हैं। बता दें कि इसके लिये ऑनलाइन आवेदन 7 अगस्त से शुरू होगा। आवेदक को हरियाणा लोक सेवा आयोग की वेबसाइट regn.hpsc.gov.in या hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। हरियाणा में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिये उम्मीदवारों को संबंधित विषय में कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिये। इसके अलावा मैट्रिक तक हिंदी/संस्कृत विषय पढ़ा होना जरूरी है। साथ में यूजीसी नेट या सीएसआईआर नेट परीक्षा भी पास होनी जरूरी है। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में सबसे अधिक 613 वैकेंसी अंग्रेजी विषय के हैं। इसके बाद 316 वैकेंसी भूगोल विषय के लिये है। इसके अलावा गणित में 163, कॉमर्स में 153, हिंदी में 139, फिजिकल एजुकेशन में 126, केमिस्ट्री में 123, इतिहास में 123, बॉटनी में 98, फिजिक्स में 96, जूलॉजी में 91, साइकोलॉजी में 85 समेत कई विषयों में अच्छी खासी वैकेंसी है. भर्ती के लिए उम्र सीमा हरियाणा की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिये उम्मीदवारों की उम्र 15 जुलाई 2024 को 21 से 42 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी। भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग व अन्य राज्य के पुरुष उम्मीदवारों के लिये 1000 रुपये है, जबकि सामान्य वर्ग व अन्य राज्य की महिलीाओं के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। इसके अलावा हरियाणा के एससी, एसटी, बीसी-बी और इडब्लूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए भी आवेदन शुल्क 250 रुपये है। वहीं हरियाणा के दिव्यांग उम्मीरवारों के लिए आवेदन फ्री है।