Section-Specific Split Button

आखिर क्यों दिन-रात मेहनत करने के बाद भी एग्जाम हॉल में हो जाती है सिट्टी-पिट्टी गुम

नई दिल्लीः एग्जाम के समय की गई चूक से किसी भी बच्चे का पूरा साल बर्बाद हो जाता है, तो कोई छात्र प्रतियोगिता परीक्षा से बाहर हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि हम कुछ ऐसे टिप्स का भी ध्यान रखें कि आपका एग्जाम अच्छा हो सकता है। 1. पढ़ाई करते वक्त शांत वातावरण का होना जरूरी होता है। जहां तक हो सके, अकेले न पढ़ें। हो सके तो ग्रुप में ही अध्ययन करें, इससे आपको नींद नहीं आएगी व साथ मिलने से पढ़ाई में मन लगेगा। 2. पढ़ाई करते समय रट्टू तोता बनने के बजाय समझ कर पढ़ने की कोशिश करें। 3. किसी भी एग्जाम में जाने से पहले या पढ़ते समय कभी भी अपना आत्मविश्वास कम ना होने दें। किसी भी प्रकार से मन में संकोच न लाएं, नहीं तो असफलता का विचार आएगा। यदि आप में आत्मविश्वास होगा तो आप हर मुसीबतों का सामना डटकर कर सकते हैं।

UPSC CAPF Result 2019 हुए घोषित, ऐसे जानें अपना रिजल्ट

UPSC CAPF Result 2019 घोषित

आज शनिवार को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF)2019 के रिजल्ट जारी किए गए हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। नई दिल्लीः आज शनिवार को UPSC CAPF Result 2019: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF)2019 के परिणाम घोषित हो गए है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC)ने यह परिणाम जारी किया है। जिन लोगों ने इसका एग्जाम दिया हो वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि ये एग्जाम साल 2018 में 18 अगस्त में हुआ था। जिसमें लाखों लोग शामिल हुए थें। जिसमें से 2 हजार 215 लोग असफल हुए हैं। जो लोग सफल हुए हैं, अब उन्हें फिजिकल टेस्ट देना होगा। फिजीकल टेस्ट का परिणाम भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स( CRPS) उम्मीदवारों से फिजकिल टेस्ट लेगी। इस टेस्ट की तारीखों का एलान भी जल्द किया जाएगा।

नौकरियां ही नौकरियांः युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका

आज के समय में अधिकतर लोगों का सपना होता है अच्छी सरकारी नौकरी करने का। कई लोग इसके लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ आपके लाया है देश की अलग-अलग संस्थानों में नौकरी से जुड़ी जानाकारियां। नई दिल्लीः आइए नजर डालते हैं दिल्ली विश्वविद्यालय, NIT, NPCIL और सेंट्रल कोलफिल्ड्स लिमिटेड जैसी संस्थानों में वैकेंसी से जुड़ी जानकारी के बारे में। राजधानी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय पद :- असिस्टेंट प्रोफेसरपदों की संख्या :- 63अंतिम तिथि :- 2 नवंबर 2019शैक्षणिक योग्यता :- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट/पीएचडी या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः- rajdhanicollege.ac.in NPCIL पद :- स्टेनो व अन्य पदपदों की संख्या :- 107अंतिम तिथि :- 6 नवंबर 2019शैक्षणिक योग्यता :- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः- npcilcareers.co.in सेंट्रल कोलफिल्ड्स लिमिटेड (CCL) पद :- जूनियर ओवरमैनपदों की संख्या :- 75अंतिम तिथि :- 10 नवंबर 2019शैक्षणिक योग्यता :- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से माइनिंग में प्रासंगिक सर्टिफिकेट या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः- centralcoalofficialfields.in

UPPSC Junior Engineer Result 2013 का ऐलान, इस तरह चेक करें अपना रिजल्ट

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जूनियर इंजीनियर के रिजल्ट हुए जारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जूनियर इंजिनिनियर पदों के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आप आधिकारी वेबसाइट पर अपनी रिजल्ट देख सकते हैं। नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जूनियर इंजिनिनियर पदों के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा दे चुके उम्मीदवार अपना रिजल्ट यूपीपीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं। बता दें कि ये जानकारी तीन साल के बाद जारी किया जा रहा है। ये एग्जाम 22-23 मई साल 2016 में हुई थी। इस एग्जाम में कुल 13, 745 लोगों ने हिस्सा लिया था। जिसका रिजल्ट आज जारी किया गया है, इसमें 3710 पास हुए लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) इस भर्ती के जरिए जूनियर इंजीनियर के कुल 2462 पदों पर नियुक्तियां करेगा। नियुक्तियों से जुड़ी अधिक जानकारी अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

UPPSC परीक्षा में इस साल हुए हैं बड़े बदलाव, बदले गए हैं ये नियम

UPPSC परीक्षा में होंगे बड़े बदलाव

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)की भर्ती की परीक्षा में इस साल बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके बारे में आयोग की ओर से विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है। नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2019 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सिविल सर्विसेज की परीक्षा का नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। इस बार एसडीएम, डिप्टी एसपी समेत अन्य पदों सहित 300 पदों पर सिलेक्शन किया जाएगा। साथ ही पहली बार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की भर्ती की परीक्षा में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इस साल परीक्षा में से 5 विषयों को हटाया गया है। जिसमें अरबी, फारसी, सोशलवर्क, डिफेंस और एग्रीकल्चर इंजिनियरिंग विषय शामिल हैं। इसका ये मतलब है कि इस साल ये परीक्षा 28 विषयों में होगी। 2. इसके अलावा आयोग ने PCS प्रारंभिक परीक्षा में अब एक पद के लिए जहां पहले 18 अभ्यर्थियों का पास किया जाता था, वहीं अब सिर्फ 13 अभ्यर्थियों को पास किया जाएगा। 3. वहीं पहली बार ऐसा हुआ है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS Catagory) के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है। 4. मुख्य परीक्षा से इंटरव्यू के लिए एक पद के मुकाबले दो अभ्यर्थियों को पास किया जाएगा। इससे पहले एक पद के लिए तीन लोगों को पास किया जाता है। यहां जानें महत्वपूर्ण तिथियां- आवेदन की प्रक्रिया शुरू- 17 अक्टूबर 2019 फीस भरने की तारीख- 11 नवंबर 2019 आवेदन करने आखिरी तारीख- 13 नवंबर 2019

भारतीय वायुसेना में उड़ान भरने के देख रहे हैं सपने, तो आपके लिए है ये खास खबर

कई लोगों का सपना होता है कि वो देश की सेना में शामिल होकर देश की सेवा करें। ऐसे लोगों के लिए डाइनामाइट न्यूज़ लेकर आया है खास खबर। जानें यहां पर नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः जो लोग भारतीय वायुसेना में जाने का सपना देख रहे हैं। उन लोगों के लिए है ये खास खबर। भारतीय वायुसेना ने वैकेंसी निकाली है। जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी यहां। Indian Air Force (IAF) ने ग्रुप Trad Y ट्रेड्स (नॉन टेक्निकल) ट्रेड में Airman के पद के लिए भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसमें 2020 तक के लिए पात्र हैं। IAF एयरमैन भर्ती चयन ट्रायल 18 नवंबर से 23 नवंबर 2019 तक न्यू विलिंगडन कैंप, एयर फोर्स स्टेशन, नई दिल्ली, लोक कल्याण मार्ग, नई दिल्ली – 110003 में आयोजित किए जाएंगे। इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती 2019: इंडियन कोस्ट गार्ड ने डोमेस्टिक ब्रांच में नविक पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 8 नवंबर 2019 को या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार को 50% अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं पास होना चाहिए।

error: Content is protected !!