डीयू एडमिशन के दूसरे राउंड की काउंसलिंग के नतीजे आज होंगे जारी

डीयू एडमिशन के दूसरे राउंड की काउंसलिंग के नतीजे आज शाम 5 बजे तक जारी होंगे। पढ़िये युवा डाइनामाइट की ये खबर। नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन के दूसरे राउंड के लिए 6100 खाली सीटों की लिस्ट जारी कर दी है। दूसरे राउंड की काउंसलिंग का रिजल्ट आज 25 अगस्त को शाम 5 बजे तक आएगा। दूसरे राउंड में सीट पाने वाले छात्रों को 27 अगस्त तक अपने अलॉटमेंट की पुष्टि करनी होगी और संबंधित कॉलेजों को 29 अगस्त तक एडमिशन स्वीकार करेंगे। छात्रों को 30 अगस्त तक प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद एडमिशन की प्रक्रिया बंद हो जाएगी। कैसे चेक करें सीट अलॉटमेंट रिजल्टइसके लिये सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाना होगा। फिर होम पेज पर लॉगिन टैब पर क्लिक कर जरूरी डिटेल्स भरना होगा। लॉगिन करने के बाद सीट अलॉटमेंट लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद सीट अलॉटमेंट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी। अधिक जानकारी के लिए छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जा सकते हैं।
SSC ने ट्रांसलेटर, जूनियर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर निकाली भर्ती

SSC ने ट्रांसलेटर, जूनियर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती निकाली है। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है। नई दिल्ली: SSC ने ट्रांसलेटर, जूनियर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2024 निर्धारित की है। ऐसे में जो अभ्यर्थी अभी तक किसी कारणवश आवेदन पत्र नहीं भर सके हैं या फिर इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। वहीं एप्लीकेशन फीस कल यानी 26 अगस्त तक जमा करनी होगी। एप्लीकेशन फॉर्म SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है। आवेदन से पूर्व अभ्यर्थी पात्रता की जांच अवश्य कर लें। आवेदन के लिए पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। ओटीआर के बाद अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज कर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के बाद अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करें और अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें। नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य करेंअगर किसी अभ्यर्थी से एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय त्रुटि हो गई है तो उनको एसएससी की ओर से इसे सही करने का एक मौका भी दिया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी 4 से 5 सितंबर 2024 के बीच फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिये नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें। आवेदन के लिए निर्धारित फीसआवेदन पत्र भरने के साथ अभ्यर्थी शुल्क अवश्य भरें। जनरल, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये निर्धारित है। एससी/ एसटी/ पीएच/ महिला वर्ग इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
UPSC Recruitment 2024: 12वीं पास के लिए निकली भर्ती, इन पदों पर करें आवेदन

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) ने उप अधीक्षण पुरातत्वविद् और केबिन सुरक्षा निरीक्षक पदों (Post) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथिपदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर है।पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 82 पदों को भरा जाएगा। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:उप अधीक्षण पुरातत्वविद्: 67 पदकेबिन सुरक्षा निरीक्षक: 15 पदआवेदन शुल्कउम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। महिला/एससी/एसटी/बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद या किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा/मास्टर/रुपे/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान का उपयोग करके किया जा सकता है।पात्रता मापदंडउप अधीक्षण पुरातत्वविद्: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पुरातत्व में मास्टर डिग्री या भारतीय इतिहास में मास्टर डिग्री (प्राचीन भारतीय इतिहास या मध्यकालीन भारतीय इतिहास विषय या पेपर के रूप में) या नृविज्ञान में मास्टर डिग्री (पाषाण युग पुरातत्व विषय या पेपर के रूप में) या भूविज्ञान में मास्टर डिग्री (प्लेइस्टोसिन भूविज्ञान विषय या पेपर के रूप में) और (ii) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम एक वर्ष की अवधि का पुरातत्व में स्नातकोत्तर या उन्नत डिप्लोमा या पुरातत्व में कम से कम तीन वर्ष का क्षेत्र अनुभव।केबिन सुरक्षा निरीक्षक: अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदन प्रक्रिया1.आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in. पर जाएं।2.होम पेज पर “ONLINE RECRUITMENT APPLICATION (ORA) FOR VARIOUS RECRUITMENT POSTS” वाले लिंक पर क्लिक करें।3.पद के लिए आवेदन करें, विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।4.इसके बाद, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
RRB Jobs: रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, तकनीशियन पदों में बढ़ी रिक्तियां
नई दिल्ली: रेलवे में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवरों के लिए यह शानदार अवसर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड 3 पदों के लिए रिक्तियों की संख्या में वृद्धि की घोषणा की है। अब रिक्तियों की नई संख्या 40 श्रेणियों के लिए 14298 है, जो पहले 18 श्रेणियों के लिए 9144 थी। बोर्ड ने आवेदन करने की नई तिथियों की घोषणा नहीं की है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – indianrailways.gov.in. पर जाकर नोटिस पढ़ सकते हैं। जारी किए गए अधिसूचना के अनुसार, आरआरबी सीबीटी परीक्षा अक्टूबर/नवंबर 2024 के लिए निर्धारित है। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी और परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा स्थल आदि सहित विवरण आरआरबी तकनीशियन एडमिट कार्ड के साथ जारी किए जाएंगे।आवेदन शुल्कइन पदों के लिए सामान्य/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। परीक्षा में उपस्थित होने पर यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 400 रुपये की राशि बैंक शुल्क काटकर वापस कर दी जाएगी। जबकि, एससी/एसटी, पीएच और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जो उन्हें स्टेज I परीक्षा में बैठने के बाद वापस कर दिया जाएगा। शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से करना होगा। आयु सीमातकनीशियन ग्रेड-1 सिग्नल पदों के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 36 वर्ष है। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।तकनीशियन ग्रेड 3 पदों के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
Gwalior: जीवाजी यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना आसान, फॉर्म भरने की डेट बढ़ी

ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के लिये फॉर्म भरने की डेट बढ़ा दी गई है। स्टूडेंट्स सीधे ऑफलाइन तरीके से फॉर्म भरकर दाखिला ले सकेंगे। ग्वालियर: मध्यप्रदेश स्थित ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी और अंचल की अन्य कॉलेजों ने एडमिशन देने के लिये फॉर्म भरने की डेट को बढ़ा दी है। छात्र अब 30 और 31 अगस्त तक अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए एडमिशन ले सकते है। कॉलेजों के कोर्सों की खाली सीटों पर स्टूडेंट्स सीधे ऑफलाइन तरीके से फॉर्म भरकर दाखिला ले सकेंगे। दरअसल, कॉलेजों में कुछ कोर्सों के लिये अभी भी सीटें खाली हैं। इसके लिये छात्र फॉर्म भरकर स्टूडेंट्स दाखिल ले सकेंगे। छात्रों को इसके लिये कॉलेज में जाकर खाली सीट पर एडमिशन के लिये सीधे फॉर्म भरना होगा। दाखिला पाने का आखिरी अवसरजीवाजी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिये आखिरी तारीख 30 अगस्त है। वहीं उच्च शिक्षा विभाग ने अंचल के अन्य कॉलेजों में दाखिले के लिये 31 अगस्त तक की तारीख तय की है। छात्रों के पास अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में दाखिला पाने के लिए ये आखिरी अवसर माना जा रहा है। जेयू में 800 सीटें खालीएनसीटीई कोर्स में बीएड और एमएड शामिल हैं, जिनकी मेरिट सूची 24 अगस्त को जारी हो होगी। इसके बाद एडमिशन की प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलने वाली है। जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा उनको 29 अगस्त को सीट दे दी जायेगी। एडमिशन की प्रक्रिया पूर्ण होने पर छात्रों को अपनी सीट पक्की करने की लिये 31 अगस्त तक फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद 1 सितंबर को छात्रों को अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स कॉलेज में जमा करवाने होंगे। जेयू में 800 सीटें अभी खाली है। इसमें बीए एलएलबी, बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम एलएलबी और बीबीए के अलावा अन्य कोर्सों में सीटें खाली हैं।
टांडा अस्पताल में ऑउटसोर्स पर नर्स सहित 458 पोस्ट भरेगी हिमाचल सरकार

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार टांडा अस्पताल में ऑउटसोर्स पर नर्स सहित 458 पोस्ट भरेगी। इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। शिमला: हिमाचल सरकार ने प्रदेश के टांडा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ऑउटसोर्स में भर्तियां करने की मंजूरी दे दी है। अब इसका नोटिफिकेशन भी जारी हुआ है। इन भर्तियों में टांडा अस्पताल में ऑउटसोर्स पर नर्स सहित 458 पोस्ट भरे जायेंगे। प्रदेश के कांगड़ा जिले के टांडा में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल है। सरकार यहां 458 पदों पर ऑउटसोर्स के जरिये भर्ती करेगी। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव अश्वनी कुमार शर्मा की तरफ से यह आदेश जारी किये गये हैं। इसमें 300 पद नर्सों के और वार्ड ब्वॉय, ऑपरेशन थियेटर सहित अन्य खाली पदों को भी भरा जाएगा। ऑउटसोर्स पर होता है शोषणहिमाचल प्रदेश में 35 से 40 हजार लोग ऑउटसोर्स पर नौकरी कर रहे हैं। ये कंपनियां न तो समय पर सैलरी देती हैं और न ही तय वेतन मान दिया जाता है. कोविडा काल में भी कुछ नर्सों को टांडा अस्पताल में रखा गया था, लेकिन कई महीने तक इनको वेतन नहीं मिला था। बाद में नौकरी से निकाल दिया गया। गौरतलब है कि सरकार शिक्षा विभाग में भी ऑउटसोर्स पर ही छह हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। इन्हें महज 10 हजार रुपये माह मिलेंगे।
लखनऊ: 69000 शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षित-अनारिक्षत वर्ग का प्रदर्शन

लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षित-अनारिक्षत वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय में प्रदर्शन करने बैठ गये हैं। लखनऊ: 69000 शिक्षक भर्ती मामले (69000 Teacher Recruitment Case) ने हाईकोर्ट के फैसले के बाद आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी नई सूची जारी करने की मांग को लेकर बेसिक शिक्षा निदेशालय (Directorate of Basic Education) में बैठ गए हैं। वहीं दूसरी तरफ अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने धरना शुरू कर दिया है। बेसिक शिक्षा निदेशालय में यह दोनों गुट धरना दे रहे हैं। निदेशालय के दोनों गेट बंद किए गए। किसी भी प्रकार के टकराव को रोकने के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद है। 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल करने की सूचना सामने आ रही है। अभ्यर्थी जल्द ही सूची जारी करने की मांग के साथ कोर्ट का रुख कर सकते हैं। वी वांट जस्टिस के नारों से गूंजा परिसर अनारक्षित के साथ आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने भी धरना देना शुरू कर दिया। धरना स्थल से न्याय दो, न्याय दो, वी वांट जस्टिस, वी वांट जस्टिस के नारों से परिसर गूंजरा रहा है। अभ्यर्थी अपनी मांगों के समर्थन में देर रात तक धरने पर बैठै रहे। बारिश व अन्य समस्याओं को देखते हुए पुलिस ने भी सख्ती बरती। बस से सभी अभ्यर्थियों को बादशाह नगर स्टेशन पहुंचाया गया, जहां वह रात भर रहे। सुबह फिर से अभ्यर्थी धरना स्थल पर पहुंचे। अभ्यर्थियों की मांग है कि उन्हें शांतिपूर्ण धरना करने दिया जाए। अभ्यर्थियों ने शिक्षा महानिदेशक से की मुलाकात देर शाम अभ्यर्थियों ने शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा (Kanchan Verma) से मुलाकात की थी। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। अभ्यर्थियों ने कहा कि कोर्ट ने 69 हजार शिक्षक भर्ती मूल चयन सूची रद्द करते हुए सरकार को तीन महीने के अंदर आरक्षण नियमों का पालन करते हुए नई सूची जारी करने का आदेश दिया है। सरकार ने अभी तक कोई काम शुरू नहीं किया। केवल एक मीटिंग की है। हमारी मांग है कि चयन संबंधित प्रक्रिया का कार्यक्रम शेड्यूल जारी किया जाये।
यूपी के बलिया इंटर काँलेज में नहीं बनेगा मेडिकल काँलेज, जानिये बड़ी वजह

बलिया में राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के मैदान में मेडिकल कॉलेज का निर्माण होना सुनिश्चित किया गया था। लेकिन अब वह मेडिकल कॉलेज वहां पर नहीं बनेगा। बलिया: राजकीय इंटर कॉलेज (Inter College) बलिया (Ballia) के मैदान में मेडिकल कॉलेज (Medical College) के निर्माण को ग्रहण लग गया है। इंटर कॉलेज के ग्राउंड मेंअब वह मेडिकल कॉलेज नहीं बनेगा, बल्कि राजकीय इंटर कॉलेज अपने यथावत भूमि स्थान पर चलेगा। यह निर्णय मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) शासन की अध्यक्षता में 5 अगस्त 2024 की हुई बैठक में लिया गया है। जिसके बाद एक बार फिर मेडिकल कॉलेज के निर्माण (Construction) पर ग्रहण लग गया है। बैठक में लिया गया बड़ा निर्णय डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मेडिकल कॉलेज प्रारम्भ कराये जाने के संबंध में मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में 05 अगस्त 2024 को संपन्न हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राजकीय इंटर कॉलेज अपनी भूमि पर यथावत चलता रहेगा। किसको मिलेगी भूमि वर्तमान जिला कारागार को स्थानान्तरित करके नई जगह पर बनाया जाना प्रस्तावित है। इस कारण जिला कारागार की भूमि पर मेडिकल कॉलेज बनाया जाना उचित होगा। उक्त भूमि कैबिनेट के अनुमोदनोपरांत चिकित्सा शिक्षा विभाग को निःशुल्क हस्तान्तरित की जाएगी। मिलेंगी बेहतर सुविधाएं पुराना पुरुष अस्पताल, महिला अस्पताल वर्तमान स्थान पर यथावत चलता रहेगा। शहर के मुख्य मार्ग पर मेडिकल कॉलेज स्थापित होने के लिए उक्त स्थल को प्राथमिकता प्रदान की गयी है। जिससे आवागमन व आमजन को बेहतर सुविधा मिल पाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वर्तमान कारागार को चिन्हित स्थान पर स्थानान्तरित किया जाये और तदोपरान्त वर्तमान कारागार के भवन का ध्वस्तीकरण एवं उसके मलबे का निस्तारण सक्षम स्तर से अनुमोनदनोपरान्त नियमानुसार चिकित्सा शिक्षा विभाग अथवा लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कराया जाये।
MCC कल करेगा पहले चरण के सीट आवंटन का परिणाम जारी

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी नीट यूजी काउंसलिंग के पहले चरण में हुई सीट आवंटन का परिणाम कल जारी करेगा। पढ़िये युवा डाइनामाइट की ये रिपोर्ट NEET UG Counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी नीट यूजी काउंसलिंग के पहले चरण में हुई सीट आवंटन का परिणाम कल जारी करेगा। एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए सीट लॉकिंग प्रक्रिया 21 अगस्त को बंद हो गई है। एमसीसी ने च्वाइस फिलिंग और सीट लॉकिंग की अंतिम तिथि 20 अगस्त से बढ़ाकर 21 अगस्त की गई थी। बता दें कि पहले चरण के सीट आवंटन का परिणाम कल 23 अगस्त को जारी किया जाएगा। वहीं 24 अगस्त से 29 अगस्त के बीच अभ्यर्थियों को उन कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा, जहां की सीट उन्हें आवंटित की गई है। 30 अगस्त और 31 अगस्त को उम्मीदवारों का डाटा वेरिफिकेशन किया जाएगा। 85 फीसदी सीटें स्टेट लेवल काउसंलिंग के जरिये भरेंगीएमसीसी काउंसलिंग से सरकारी कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटा की 15 फीसदी सीटों और डीम्ड, केंद्रीय विश्वविद्यालय, ईएसआईसी, एएफएमएस संस्थानों, एम्स, जिपमर की 100 फीसदी सीटों पर दाखिला मिलेगा। 85 फीसदी सीटें स्टेट लेवल काउसंलिंग के जरिये भरी जानी है। आयुष और पशु चिकित्सा कार्यक्रमों में सीटें होंगी आवंटितबता दें कि काउंसलिंग प्रक्रिया 710 मेडिकल कॉलेजों की 1.10 लाख एमबीबीएस सीटों और बीडीएस की 27,868 सीटों के लिए हो रही है। वहीं इसके अलावा 1000 बीएससी नर्सिंग की सीटों पर दाखिला मिलेगा। देश की आयुष और पशु चिकित्सा कार्यक्रमों में कई सीट आवंटित की जाएंगी। आपको बता दें दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 5 सितंबर से 10 सितंबर के बीच होगी। दूसरे चरण का सीट आवंटन 11-12 सितंबर को होगा। नीट की इस काउंसलिंग के कुल चार चरण होंगे। दाखिला प्रक्रिया 30 अक्तूबर तक पूरी की जाएगी। ये हैं आवश्यक दस्तावेज
आईटीबीपी ने कॉन्स्टेबल के 819 पदों पर निकाली भर्ती, बढ़िया है सैलरी

आईटीबीपी ने कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 2 सितंबर 2024 से शुरू होंगे और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 1 अक्टूबर 2024 होगी। नई दिल्ली: आईटीबीपी ने कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिये नोटिस प्रकाशित किया है। हालांकि इसका रजिस्ट्रेशन शुरू होने में अभी वक्त है। जो कैंडिडेट्स इन पदों पर आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वह एप्लीकेशन लिंक खुलने के बाद बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर सकते हैं। इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस की रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कॉन्स्टेबल के कुल 819 पदों पर भर्ती होगी। यह सारे पद कुक, वेटर कैरियर, वेटर के हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 2 सितंबर 2024 से शुरू होंगे और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 1 अक्टूबर 2024 होगी। ऑनलाइन होगा आवेदनइन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है। सबसे पहले कैंडिडेट्स को आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाना होगा। यहां से वैकेंसी की डिटेल और आगे के अपडेट की जानकारी भी मिल सकेगी। 18 से 25 साल तक के कैंडिडेट करें एप्लाईआवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास की हो। साथ ही उसने फूड प्रोडक्शन या किचन में एनएसएफक्यू लेवल – 1 का डिप्लोमा लिया हो। 18 से 25 साल तक के कैंडिडेट इन पदों अप्लाई कर सकते हैं। इसमें कुल 819 पद हैं। पुरुष कैंडिडेट्स के लिए 697 पद हैं और महिला कैंडिडेट्स के लिए 122 पद हैं। कई लेवल करने होंगे पाससेलेक्शन के लिए कैंडिडेट्स को कई लेवल की परीक्षा देनी होगी। इसमें लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशियेंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन जैसे कई राउंड शामिल हैं। एक चरण पास करने वाला ही अगले चरण में जाएगा और सभी चरण पास करने वाले का चयन ही अंतिम होगा। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना होगा। ये शुल्क यूआर, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए है। एससी, एसटी, ईएसएम और महिला कैंडिडेट्स को शुल्क नहीं देना है। सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को महीने के 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक की सैलरी मिलेगी।