SAIL Recruitment 2024: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: भारत में सभी आईटीआई/डिप्लोमा या इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Sail) के ने ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन, और स्नातक अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कि है। इन पदों के लिए पात्रता रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथिइन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2024 है। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 356 पदों को भरना है। शैक्षणिक योग्यता आयुइन सभी पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी। आवेदन शुल्कट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन, और स्नातक अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले किसी भी श्रेणी आवेदकों की किसी तरह का कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। ऐसे करें आवेदन
डीयू ने जारी किया दाखिले का स्पॉट राउंड शेड्यूल, जानें पूरी जानकारी

दिल्ली विश्वविद्यालय ने दाखिले के लिए स्पॉट राउंड शेड्यूल जारी कर दिया है। स्पॉट एडमिशन राउंड के दौरान अपग्रेड और विथड्रॉ का कोई विकल्प नहीं होगा। नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न कॉलेजों में स्नातक कार्यक्रमों के लिए आवंटन-सह-प्रवेश के स्पॉट राउंड-1 के कार्यक्रम की घोषणा की है। जिन अभ्यर्थियों ने सीएसएएस पोर्टल पर स्नातक कोर्सेज में साल 2024-25 में दाखिले के लिए आवेदन किया था, लेकिन 17 सितंबर 2024 को शाम 5 बजे तक किसी भी कॉलेज में प्रवेश नहीं लिया है, वह अभ्यर्थी स्पॉट राउंड-1 (Spot Round-1) में भाग ले सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को अपने डैशबोर्ड के माध्यम से ‘स्पॉट एडमिशन’ का विकल्प चुनना होगा। इच्छुक उम्मीदवार केवल उन प्रोग्राम+ कॉलेज संयोजनों का चयन करने में सक्षम होगा, जहां श्रेणी के अनुसार सीटें खाली हैं। अभ्यर्थी को स्पॉट राउंड में आवंटित सीट पर प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। स्पॉट एडमिशन राउंड में आवंटित सीट स्वीकार करने में विफलता पर डीयू में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की पात्रता खत्म हो जाएगी और वह सीएसएएस -2024 से बाहर हो जाएगा। एडमिशन राउंड में आवंटित सीट अंतिम होगीस्पॉट एडमिशन राउंड के दौरान अपग्रेड (Upgrade) और विथड्रॉ का कोई विकल्प नहीं होगा। किसी विशेष स्पॉट एडमिशन राउंड में आवंटित सीट अंतिम होगी। साथ ही स्पॉट एडमिशन के किसी भी अगले राउंड में अपग्रेड नहीं होगी। जानें स्पॉट राउंड-I के लिए शेड्यूलस्पॉट एडमिशन (Spot Admission) के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर की सुबह 10 बजे शुरू होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को स्पॉट राउंड- I के लिए 19 सितंबर 2024 रात 11:59 बजे तक आवेदन करना होगा। वहीं सीट आवंटन की घोषणा 21 सितंबर शाम 3 बजे की जाएगी। छात्रों को आवंटित सीट 21 सितंबर शनिवार शाम 3 बजे से रविवार रात 11:59 बजे तक स्वीकार करनी होगी। कॉलेज को ऑनलाइन आवेदनों को सत्यापित और स्वीकृत 23 सितंबर शाम 4:59 बजे तक करना होगा। उम्मीदवार द्वारा शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2024 शाम 04:59 बजे तक होगी। अब तक 72 हजार 263 विद्यार्थी दाखिला ले चुकेजानकारी के मुताबिक, डीयू ने तीसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया 15 सितंबर को खत्म होने के बाद सभी उम्मीदवारों के डैशबोर्ड को फ्रीज मोड (Freeze Mode) में रखने की घोषणा की थी। डीयू ने कहा था कि 17 सितंबर 2024 को शाम 5 बजे के बाद दाखिला ले चुके छात्रों को अपना प्रवेश वापस लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीयू द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक तीसरे राउंड में 15 सितंबर तक कुल 72 हजार 263 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं।
केनरा बैंक में अपरेंटिस के 3000 पदों पर निकली भर्ती, जानें पूरी जानकारी

केनरा बैंक में अपरेंटिस के 3000 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को nats.education.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। नई दिल्ली: केनरा बैंक ने अपरेंटिस के 3000 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन केनरा बैंक की वेबसाइट canarabank.com पर जाकर करना है। इसके लिए आवेदन 21 सितंबर से शुरू होंगे। उम्मीदवार 4 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को nats.education.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए वही कैंडिडेट्स आवेदन कर सकेंगे, जिनकी प्रोफाइल NATS पोर्टल पर 100 फीसदी पूरी रहेगी। चयन 12वीं के मार्क्स के आधार पर होगाकेनरा बैंक में अपरेंटिसशिप के दौरान हर महीने 15000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। अपरेंटिसशिप एक साल के लिए होगी। इसके बाद परमानेंट जॉब नहीं दी जाएगी। अपरेंटिसशिप पद के लिए चयन 12वीं के मार्क्स के आधार पर होगा। किस वर्ग के लिए कितनी सीटेंअपरेंटिस के लिए कुल 3000 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें एससी वर्ग के लिए 479 सीट, एसटी-184, ओबीसी-740, EWS-295 और अनारक्षित वर्ग के लिए 1302 सीटें हैं। एप्लीकेशन फीसकेनरा बैंक में निकली अपरेंटिस भर्ती के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये है। हालांकि एससी, एसटी और PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फ्री है। केनरा बैंक में अपरेंटिसशिप के लिए योग्यताइसके लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। उम्मीदवारों का जन्म 1 सितंबर 1996 से पहले और 1 सितंबर 2004 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी मिलेगी। पद के लिए योग्यताइस पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है।
Exim Bank Trainee Recruitment: एक्जिम बैंक ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन

एक्सपोर्ट इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती नई दिल्ली: बैंक में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एक्सपोर्ट -इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया यानी एक्सिम बैंक ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। एक्सिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती होने के बाद देशभर में कहीं भी तैनात किया जा सकता है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एक्जिम बैंक की आधिकारिक वेबसाइट eximbankindia।in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन की तिथि18 सितंबर से 7 अक्तूबर तकपदों की संख्याइस भर्ती अभियान से 50 पद भरे जाएंगे।आवेदन शुल्कइंडिया एक्जिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए आवेदन करने और परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर है। इन पदों की लिखित परीक्षा अक्तूबर 2024 में आयोजित की जाएगी।सामान्य और ओबीसी- 600 रुपयेएससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईडब्ल्यूएस और महिला- 100 रुपयेशैक्षिक योग्यताशैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। स्नातक में न्यूनतम 60% कुल अंक / समकक्ष संचयी ग्रेड प्वाइंट औसत (CGPA) आवश्यक है।आयु सीमा1 अगस्त 2024 तक आयु सीमा 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।चयन प्रक्रियाचयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल होगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होती है और 2 घंटे 30 मिनट तक चलती है। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उम्मीदवार के समग्र प्रदर्शन के आधार पर अंतिम सूची तैयार की जाएगी। लिखित परीक्षा में [100 में से 70% वेटेज के साथ] और साक्षात्कार में [100 में से 30% वेटेज के साथ] प्राप्त अंक अंतिम चयन का आधार बनेंगे।इन शहरों में होगी लिखित परीक्षा और साक्षात्कारइंडिया एक्जिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के चयन के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार निम्नलिखित शहरों में आयोजित की जाएगी-मुंबईकोलकातापुणेनई दिल्लीत्रिचीहैदराबादलखनऊवाराणसीगुवाहाटी
पंचकुला की पांच आईटीआई में 337 सीटें खाली, आसानी से मिलेगा दाखिला

पंचकुला की पांच आईटीआई में 337 सीटें खाली है। छात्र यहां आसानी से ऑन द स्पॉट दाखिल पा सकेंगे। रिक्त सीटों का ब्योरा https://admissions.itiharyana.gov.in/ पर उपलब्ध है। पंचकूला: जिले में आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को सुनहरा मौका दिया जा रहा है। यहां पांच आईटीआई में 337 खाली सीटों पर विद्यार्थियों को ऑन द स्पॉट दाखिला मिल सकेगा। उपायुक्त यश गर्ग ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पंचकूला, आईटीआई बिटना महिला, आईटीआई कालका बिटना, आईटीआई रायपुररानी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरवाला कनौली में सीटें खाली पड़ी हैं। ऑन द स्पॉट दाखिलायश गर्ग ने बताया कि आईटीआई पंचकूला में 85 सीट, कालका एट बिटना में 163 सीट, कालका एट बिटना महिला में 40 सीट, आईटीआई रायपुररानी में 27 सीट, आईटीआई बरवाला एट कनौली में 22 सीटें खाली हैं। इन खाली सीटों पर जिले के विद्यार्थी 30 सितंबर तक ऑन द स्पॉट दाखिला करा सकते हैं। छात्रों की सुविधा के लिए बने हेल्प-डेस्कराजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पंचकूला की प्रिंसिपल गीता ने कहा कि पंचकूला आईटीआई में आधुनिक व्यवसाय जीयो इन्फ्रोमैटिक असिस्टेंट की ट्रेड भी उपलब्ध है। जीयो ट्रेड की सरकारी एजेंसियों, निजी कंपनियों और गैर सरकारी संगठनों में इस ट्रेड के पास आउट की व्यापक मांग है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आईटीआई में छात्रों की सुविधा के लिए हेल्प-डेस्क भी बनाए गए हैं। हेल्प-डेस्क अवकाश के दिन भी विद्यार्थियों की सुविधा के लिए उनको अहम जानकारी देंगे। हेल्प डेस्क के मोबाइल नंबर- 9813799466, 9725818020 पर भी संपर्क कर छात्र विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही रिक्त सीटों का ब्योरा https://admissions.itiharyana.gov.in/ पर उपलब्ध है।
Delhi-NCR में कैसे मिलेगी 15000 युवाओं को नौकरी? पढ़िये पूरी जानकारी

यूपी के गाजियाबाद में आज रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है। इस मेले में 15 हजार युवाओं को नौकरी मिलेगी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट। गाजियाबाद: आज गाजियाबाद (Ghaziabad) के घंटाघर स्थित रामलीला मैदान (Ramleela Maidan) में रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। मेले में 15000 युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी। इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों की तकरीबन 125 कंपनियां शामिल होंगी। रोजगार मेले (Rojgar Fair) में शामिल होने के लिए अगर ऑनलाइन आवेदन करने में कोई समस्या आ रही है तो रामलीला मैदान पहुंचकर ऑफलाइन पंजीकरण भी किया जा सकता है। प्रशासन ने किया क्यूआर कोड जारीजिला प्रशासन ने इसके लिए क्यूआर कोड (QR Code) जारी किया है। यदि लोग घर बैठे रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो क्यूआर कोड को स्कैन (Scan) कर फॉर्म भर सकते हैं। जिला प्रशासन (District Administration) का पूरा प्रयास है कि रोजगार मेले के जरिए अधिक से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किया जा सके। मेले को लेकर डीएम ने क्या कहा?इस संबंध में डीएम इंद्र विक्रम सिंह (DM Indra Vikram Singh) ने बताया कि इस रोजगार मेले में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वह युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन (Smartphone) भी बाटेंगे। इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए 12000 से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण (Online Registration) कराया है। मेले में कई निजी कंपनियां भी शामिल होंगी। मेले में प्रत्येक कंपनी को एक स्टॉल भी दिया गया है। कुल कितने स्टॉल लगेंगे?डीएम ने बताया कि रोजगार मेले को सफल बनाने के लिए काफी प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि अधिक से अधिक युवा रोजगार मेले में आकर रोजगार पा सकें। मेले में कुल 140 स्टाल लगाए जा रहे हैं। 20 स्टॉल पर रजिस्ट्रेशन कार्य, 1 मेडिकल कैंप, 3 हेल्प डेस्क (Help Desk), 1 डाटा कंबाइनिंग कंट्रोल रूम (Control Room) और 115 स्टॉल पर कंपनियों के स्टाल लगेंगे।
HSSC Constable Bharti: हरियाणा में कांस्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: पुलिस में भर्ती की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने कांस्टेबल के 5600 से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें जीडी पुरुष, महिला और घुड़सवार सशस्त्र पुलिस में पुरुष कांस्टेबल के पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in. पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।आवेदन की तिथिभर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 24 सितंबर, 2024 रात 11.59 बजे तक इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसके लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 5,666 पदों को भरा जाएगा। इसमें 4000 पद पुरुष जीडी कांस्टेबल के लिए और 600 महिला जीडी कांस्टेबल के लिए हैं। इंडिया रिजर्व बटालिन के लिए 1000 पद हैं जो कि केवल पुरुषों के लिए हैं। इसके अलावा, 66 पद घुड़सवार सशस्त्र पुलिस में पुरुष कांस्टेबल के लिए हैं।आयु सीमाउम्मीदवारों की आयु 1 सितंबर 2024 को 18 वर्ष से कम तथा 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हरियाणा के मूल निवासी आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। ईडब्ल्यूएस/एससी/पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष छूट रहेगी।योग्यताइस भर्ती के लिए आवेदक का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उसने 10वीं में हिंदी या संस्कृत में से कोई एक विषय पढ़ा हो।चयन प्रक्रियासीईटी के आधार पर उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद, अभ्यर्थियों को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (नॉलेज टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट भी पास करना होगा।
DRDO ने 54 अप्रेंटिस पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन किया जारी

DRDO ने 54 अप्रेंटिस पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन फॉर्म रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। नई दिल्ली: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के एकीकृत परीक्षण रेंज ने ग्रेजुएट व टेक्नीशियन अपरेंटिस के लिए कुल 54 पदों पर वैकेंसी का ऐलान किया है। अप्रेंटिसशिप अधिनियम 1961 के तहत संगठन युवा भारतीय उम्मीदवारों को एक साल का प्रशिक्षण देगा। DRDO अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट https://www.drdo.gov.in/ पर उपलब्ध है। आवेदन फॉर्म भरकर योग्य उम्मीदवारों को ITR के पते पर भेजना होगा। यह आवेदन फॉर्म रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र 7 अक्टूबर 2024 से पहले हार्ड कॉपी स्पीड पोस्ट से Director, Integrated Test Range (ITR), Chandipur, Balasore, Odisha-756025 पते पर भेजना होगा। इस पद के लिये योग्यता कैसे होगी चयन प्रक्रियाइसके लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर ही होगा।
BIS Recruitment 2024: भारतीय मानक ब्यूरो में निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards) ने ग्रुप ए, बी और सी के विभिन्न पदों (Post) पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों (Candidate) से आवेदन (Application) मांगे है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट – bis.gov.in. पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से सहायक निदेशक, निजी सहायक और वरिष्ठ तकनीशियन सहित अन्य कई पदों को भरा जाएगा।आवेदन की तिथिआवेदन करने की तिथि 9 सितंबर से अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2024 है।पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य ग्रुप ए, बी और सी के कुल 345 पदों को भरना है।इन पदों पर होगी भर्तीवरिष्ठ सचिवालय सहायक, जूनियर सचिवालय सहायक, आशुलिपिक, सहायक अनुभाग अधिकारी, तकनीकी सहायक (प्रयोगशाला), वरिष्ठ तकनीशियन, तकनीशियन, (इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन), सहायक निदेशक (प्रशासन एवं वित्त) , सहायक निदेशक (विपणन एवं उपभोक्ता मामले), सहायक निदेशक (हिंदी), निजी सहायक, सहायक (कम्प्यूटर एडेड डिजाइन)- 1शैक्षणिक योग्यताइन पदों के लिए योग्यताएं अलग-अलग हैं, जो स्नातकोत्तर डिग्री से लेकर विशिष्ट तकनीकी कौशल तक हैं। उदाहरण के लिए, सहायक निदेशक पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में स्नातकोत्तर डिग्री की आवश्यकता होती है, जबकि पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर जैसी भूमिकाओं के लिए स्नातक और स्टेनोग्राफी कौशल की आवश्यकता होती है।इसी तरह, वरिष्ठ और कनिष्ठ सचिवालय सहायक जैसे पदों के लिए स्नातक और टाइपिंग दक्षता की आवश्यकता होती है, जबकि तकनीकी सहायक और वरिष्ठ तकनीशियन जैसे तकनीकी पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या आईटीआई प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है।चयन प्रक्रियाइस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं, जिसमें लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण (यदि पद के अनुसार आवश्यक हो), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है।ऐसे करें आवेदन
APSC Steno Job: स्टेनोग्राफर के पद पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: असम लोक सेवा आयोग (APS ) ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट apscrecruitment.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।पदों की संख्याआयोग द्वारा 36 रिक्तियों को भरना है। जिसमें स्टेनोग्राफर ग्रेड- II (अंग्रेजी) के लिए 26 रिक्तियां और स्टेनोग्राफर ग्रेड- II (भाषा) के लिए 10 रिक्तियां भरी जानी है।आवेदन की तिथिप्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अक्तूबर है।शैक्षिक योग्यताअसम लोक सेवा आयोग के स्टेनोग्राफर ग्रेड II के उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री परीक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही आशुलिपि में दक्षता होना आवश्यक है।आयुवहीं उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।ऐसे करें आवेदन