Section-Specific Split Button

ITBP Recruitment: आईटीबीपी में SI, Head Constable के पदों पर खुला नौकरियों का पिटारा

नई दिल्ली: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBPF) ने 526 सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल (दूरसंचार) के पदों पर भर्ती (Recruitment) के लिए एक संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। विस्तृत विज्ञापन जल्द ही आईटीबीपी के भर्ती पोर्टल (recruitment.itbpolice.nic.in.) पर प्रकाशित किया जाएगा। आवेदन की तिथिआईटीबीपी की इस भर्ती के लिए आवेदन विंडो 15 नवंबर को खुलेगी। आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर को समाप्त होगी।  इन पदों के लिए है भर्तीइन एसआई (ग्रुप बी) और कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल (ग्रुप सी) रिक्तियों के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अस्थायी आधार पर की जाएगी। पदों की संख्याएसआई, हेड कांस्टेबल के 526 पदों के लिए होगी भर्ती  आयु सीमाएसआई पदों के लिए आवेदकों की आयु 20-25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हेड कांस्टेबल के लिए आयु सीमा 18-25 वर्ष के बीच और हवलदार पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा निर्धारित करने की कट-ऑफ तिथि विस्तृत अधिसूचना में बताई जाएगी। आवेदन शुल्कएसआई के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये और कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल पदों के लिए 100 रुपये है। महिला, भूतपूर्व सैनिक, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Bihar CHO Recruitment: बिहार में स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर पर निकली बंपर भर्ती

नई दिल्ली: बिहार राज्य स्वास्थ्य सोसायटी (SHS) ने राज्य में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों  (CHO) की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार (Candidate) इन पदों (Post) के लिए आधिकारिक वेबसाइट (shs.bihar.gov.in.) पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन की तिथि1 नवंबर से 21 नवंबर, 2024 तक आवेदन किये जा सकते हैं।  पद का नाम सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी  पदों की संख्या4500 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति होनी है।  पात्रता मानदंडआवेदक के पास इंडियन नर्सिंग काउंसिल या स्टेट नर्सिंग काउंसलिंग द्वारा प्रतिष्ठित संस्थान में बीएससी (नर्सिंग) की डिग्री होनी चाहिए। शैक्षणिक वर्ष 2024 से स्वास्थ्य में सर्टिफिकेट कोर्स सीसीएच का छह महीने का सर्टिफिकेट होना चाहिए या बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ 6 महीने का सीसीएच सर्टिफिकेट होना चाहिए। आवेदन शुल्कसामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीएच और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। ऐसे करें आवेदन1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in. पर जाएं।2. इसके बाद बिहार सीएचओ के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।4. फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।5. सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।6. अंत में फॉर्म जमा कर दें। 7. आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी अपने पास रख लें।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी की एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण, जानें कब मिल सकता है एनरोलमेंट नंबर

बीएचयू में स्नातक और परास्नातक में दाखिले की प्रकिया पूरी हो चुकी है। अब विश्वविद्यालय जल्द ही छात्र-छात्राओं को एनरोलमेंट नंबर जारी कर सकता है। वाराणसी: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में स्नातक और परास्नातक में दाखिले की प्रकिया पूरी हो चुकी है। विश्वविद्यालय अब छात्र-छात्राओं को एनरोलमेंट नंबर जारी करने की तैयारी कर रहा है। विश्वविद्यालय हर साल एडमिशन लेने वाले छात्रों को प्रशासन की ओर से एनरोलमेंट नंबर करता है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बीती 29 अक्टूबर तक पूरी कर ली गई है। अब विभागों की ओर से 5 नवंबर तक परीक्षा नियंता कार्यालय में फॉर्म की हार्ड कॉपी सभी जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ जमा करनी होगी। विश्वविद्यालय हर साल जारी एनरोलमेंट नंबर पहचान पत्र, लाइब्रेरी कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात पर लिखा जाता है। इस लिहाज से एनरोलमेंट नंबर (Enrollment Number) एक जरूरी भूमिका निभाता है। 5 नवंबर के बाद जारी होगा एनरोलमेंट नंबरबता दें कि परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर से नामांकन और फॉर्म की छायाप्रति जमा करने की तारीख 4-5 नवंबर है। अब फॉर्म की जांच करने के साथ ही आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी। अब 5 नवंबर के बाद ही विभाग एनरोलमेंट नंबर जारी कर सकता है।

UIDAI Recruitment: आधार में अफसर के पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अधिकारी स्तर के पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) के लिए आवेदन मांगे हैं। भर्ती अभियान का उद्देश्य उप निदेशक और वरिष्ठ लेखा अधिकारी के रिक्त पदों को भरना है। जो उम्मीदवार आवश्यक योग्यताएं पूरी करते हैं, वे UIDAI की  आधिकारिक वेबसाइट (uidai.gov.in) के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।  आवेदन की तिथिआवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर है।  आयु सीमाजो कोई भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इन पदों पर होगी भर्तीउप निदेशक और वरिष्ठ लेखा अधिकारी  आवेदन के लिए पात्रताउम्मीदवार चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट, एमबीए (वित्त) होने चाहिए या एसएएस/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए. साथ ही कम से कम 5 वर्ष की सरकारी सेवा में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। ध्यान देख योग्य बिंदू1. अपने वर्तमान संगठन में समान पदों पर कार्यरत अधिकारियों को वरीयता दी जा सकती है।2. एक बार आवेदन जमा हो जाने के बाद अभ्यर्थियों को अपना आवेदन वापस लेने की अनुमति नहीं होगी।3. केवल सरकारी विभागों से प्रतिनियुक्ति पर आये आवेदक ही पात्र हैं; निजी क्षेत्र के आवेदकों पर विचार नहीं किया जाता।आवेदन की अंतिम तिथि तक आवेदक की सेवा न्यूनतम तीन वर्ष शेष होनी चाहिए। ऐसे करें आवेदनयूआईडीएआई भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक यूआईडीएआई वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना चाहिए। पूरा होने के बाद, फॉर्म और आवश्यक दस्तावेज इस पते पर भेजें -निदेशक (मानव संसाधन), भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई), क्षेत्रीय कार्यालय, 6वीं मंजिल, ईस्ट ब्लॉक, स्वर्ण जयंती कॉम्प्लेक्स, मथरुवनम के पास, अमीरपेट, हैदराबाद-500038

Bank Of Baroda ने कई पदों पर निकाली वैकेंसी, पढ़ें पूरी जानकारी

बैंक ऑफ बड़ौदा ने कई पदों पर नौकरी के लिए वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदकों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा ने नौकरी के लिए वैकेंसी निकाली है। बैंक ने रिलेशनशिप मैनेजर, बिजनेस यूनिट मैनेजर, रिलेशनशिप सीनियर मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक व योग्य लोगों को बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन करना होगा। बता दें कि इस भर्ती के लिए जनरल कैटेगरी, EWS और ओबीसी कैटेगरी के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपये है। साथ में जीएसटी और पेमेंट गेटवे चार्ज भी देने होंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा में वैकेंसी डिटेलमैनेजर-बिजनेस फाइनेंस- 1रिलेशनशिप मैनेजर-120रिलेशनशिप सीनियर मैनेजर-20हेड मार्केटिंग आटोमेशन-1हेड एआई-1हेड मर्चेंट बिजनेस एक्वॉयरिंग-1डिजिटल पार्टनरशिप लीड फिनटेक-1प्रोजेक्ट मैनेजर हेड- 1जोनल लीड मैनेजर-मर्चेंट एक्वॉयरिंग बिजनेस-13ATM/KIOSK बिजनेस यूनिट मैनेजर-10न्यू एज मोबाइल बैंकिंग एप प्रोडक्ट मैनेजर-10मैनेजर एआई इंजीनियर-10यूआई/यूएक्स स्पेशलिस्ट/यूजएबिलिटी-8मर्चेंट एक्वॉयरिंग ऑपरेशन टीम-12 शैक्षिक योग्यताबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवोदकों को सीए/एमबीए/बीई/बीटेक/पीजीडीएम किया होना अनिवार्य है। उम्र सीमाइस भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 22 साल से लेकर अधिकतम उम्र 48 साल है। ये उम्र सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग है।

NICL Recruitment: नेशनल इंश्योरेंस लिमिटेड में सहायक के पदों पर निकली बंपर भर्ती

नई दिल्ली: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने असिस्टेंट पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) के लिए अधिसूचना जारी की है और योग्य उम्मीदवारों (Candidate) से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार (Candidate) एनआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट (nationalinsurance.nic.co.in.) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन (Apply) कर सकते हैं।  पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 500 पदों को भरा जाना है। आवेदन तिथिपंजीकरण प्रक्रिया 24 अक्तूबर से शुरू हो गई है और 11 नवंबर, 2024 को समाप्त होगी।  आयु सीमाआवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों का जन्म 02.10.1994 से पहले और 01.10.2003 (दोनों दिन शामिल) के बाद न हुआ हो, वे ही आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन शुल्कअनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/भूतपूर्व सैनिक कैटेगरी के उम्मीदवारों को सूचना शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को सूचना शुल्क सहित आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपये का भुगतान करना होगा।  शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड (रुपे/वीजा/मास्टरकार्ड/मेस्ट्रो), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट के माध्यम से किया जा सकता है।  आवश्यक योग्यताएंअभ्यर्थियों को किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए, तथा अनुसंधान अनुभव वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, विशेष रूप से सामाजिक सुरक्षा या श्रम क्षेत्र में संबंधित सरकारी योजनाओं में। पात्रता मानदंडउम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की न्यूनतम योग्यता या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास 01.10.2024 तक योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने के प्रमाण के रूप में प्रमाण पत्र होना चाहिए। चयन प्रक्रियासभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा देनी होगी। उसके बाद, मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को क्षेत्रीय भाषा परीक्षा के लिए चुना जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल होंगे और यह ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 60 मिनट है।

EPFO Recruitment: ईपीएफओ ने ग्रेजुएट्स के लिए निकाली नौकरी, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अनुबंध के आधार पर अस्थायी युवा पेशेवर (YP) के पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। संस्थान ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार EPFO की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in. पर जाकर फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। पदों की संख्या और आवेदन की तारीख के लिए उम्मीदवारों ईपीएफओ की वेबसाइट से जानकारी ले सकते हैं।   आयु सीमाआवेदकों की आयु 32 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए और उनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री होनी चाहिए। आवश्यक योग्यताएंअभ्यर्थियों को किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए, तथा अनुसंधान अनुभव वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, विशेष रूप से सामाजिक सुरक्षा या श्रम क्षेत्र में संबंधित सरकारी योजनाओं में। ईपीएफओ में ऐसे होगा चयनउम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू के समय उम्मीदवार को स्व-सत्यापित प्रमाणपत्रों के साथ मूल दस्तावेज दिखाने होंगे। ऐसे करें आवेदनउम्मीदवारों को ईपीएफओ की आधिकारिक साइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ इसे अंतिम तिथि तक rpfc.exam@epfindia.gov.in पर ईमेल करना होगा। ईपीएफओ बिना किसी स्पष्टीकरण के आवेदनों को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है और आवश्यकतानुसार नियमों, शर्तों और YP की संख्या को समायोजित कर सकता है।

UKSSSC: उत्तराखंड में कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: दिवाली के मौकै पर उत्तराखंड सरकार ने युवाओं को शानदार तोहफा दिया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कांस्टेबल (Constable) के पदों (Post) पर बंपर भर्ती (Recruitment) निकाली है। पात्र उम्मीदवार (Candidate) आधिकारिक वेबसाइट (sssc.uk.gov.in) के माध्यम से पदों के लिए आवेदन (Apply) कर सकते हैं। आवेदन की तिथिआवेदक 8 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।  पदों की संख्याइस भर्ती का उद्देश्य 2000 रिक्तियों – ग्रुप ‘सी’ के कांस्टेबल जिला पुलिस (पुरुष) के 1600 पद और कांस्टेबल पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के 400 रिक्त पदों पर भर्ती करना है।  लिखित परीक्षा की अनंतिम तिथि – 15 जून, 2025 है। आयु सीमाइन पदों के लिए 18 वर्ष से 22 वर्ष के बीच की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं उत्तराखंड के एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम पांच साल की छूट मिलेगी। पात्रता मानदंडआवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड, रामनगर, नैनीताल द्वारा मान्यता प्राप्त इंटरमीडिएट परीक्षा या इसके समकक्ष योग्यता उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, सीधी भर्ती के मामले में उस उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी जो प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की अवधि तक सेवा की हो, या राष्ट्रीय कैडेट कोर से “बी” प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो। चयन प्रक्रियाइन पदों के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में अर्हकारी शारीरिक मानक परीक्षण होगा। इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी। दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा होगी।

BOB Recruitment: बैंक में बड़ौदा में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अनुबंध के आधार पर विभिन्न विभागों में मानव संसाधन के पदों को भरने के लिए भर्ती (Recruitmen) निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (Candidate) आधिकारिक वेबसाइट (bankofbaroda.in) पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते हैं।  पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के माध्यम से करीब 600 के आसपास पदों को भरा जाएगा।  आवेदन की तिथिआवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर, 2024 है। आवेदन शुल्कइन पदों के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा और एसटी/एससी/पीडब्ल्यूडी/महिला श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। यह एक गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क है। इन पदों पर होगी भर्ती जिसमें बिजनेस फाइनेंस मैनेजर, एमएसएमई रिलेशनशिप मैनेजर, एआई हेड, मार्केटिंग ऑटोमेशन हेड, डेटा इंजीनियर सहित अन्य पद शामिल है।  पात्रता मानदंड इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 01 से 12 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। चयन प्रक्रियाबैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2024 के तहत जारी विभिन्न प्रोफेशनल पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग पर आधारित है। फिर इन शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित होना होगा।

NIT Jalandhar Recruitment: एनआईटी में प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली: डॉ. बीआर अम्बेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), जालंधर ने फैकल्टी के पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (Candidate) आधिकारिक वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट nitj.ac.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई (Apply) कर सकते हैं। आवेदन तिथि18अक्टूबर से 18 नवंबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।  पदों की संख्याइस वैकेंसी के माध्यम से कुल 132 पोस्ट पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर होगी भर्तीअसिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन शुल्क आयु सीमाआवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 60 साल तक रखी गई है। भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। आवेदन शुल्कइस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। योग्यताइन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग में यूजी और पीजी डिग्री के साथ इंजीनियरिंग के संबंधित ब्रांच/विषय में पीएचडी या इंजीनियरिंग में इंटीग्रेटेड यूजी और पीजी और इंजीनियरिंग के संबंधित ब्रांच/विषय में पीएचडी की डिग्री जरूरी है। ऐसे करें आवेदनआधिकारिक सूचना के मुताबिक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी भी जमा करनी होगी। इसके तहत, कैंडिडेट्स को ऑनलाइन जमा किए गए आवेदन की हार्ड कॉपी के साथ निर्धारित सेल्फ अटैस्टड किए दस्तावेज़ रजिस्ट्रार, डॉ. बी. आर. अम्बेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पोरेक कैम्पस, जालंधर, पंजाब पिन-144008 28-11-2024 तक, (5.00 बजे शाम तक) पर भेजनी होगी। हालांकि, विदेशी उम्मीदवारों को हार्ड कॉपी जमा करने से छूट दी गई है। 

error: Content is protected !!