CUJ Recruitment 2024: सीयूजे में गैर-शिक्षण पदों पर निकली बंपर भर्ती, अंतिम तिथि निकट

नई दिल्ली: शैक्षणिक संस्थान में नौकरी की राह देखने वाले युवाओं के लिए काम की खबर है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (Central University of Jharkhand) ने संस्थान में गैर-शिक्षण पदों (non-teaching posts) पर भर्तियां निकाली है। रिक्तियों के लिए आवेदन (Applications) करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। इन पदों (Post) के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से चालू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (Candidates) आधिकारिक वेबसाइट (cuj.ac.in) पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते हैं।पदों के नामगैर-शिक्षण पदआवेदन की अंतिम तिथिउम्मीदवार 8 अक्तूबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।पात्रता मानदंडआवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं/12वीं/ग्रेजुएशन/मास्टर्स/डिप्लोमा आदि की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम उम्र में आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है।आवेदन शुल्कझारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि कुछ उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए एक भी पैसा नहीं देना होगा।चयन प्रक्रियासेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार, लिखित परीक्षा और पदों के अनुसार शॉर्टलिस्टिंग जैसे विभिन्न दौर शामिल होंगे। चयन प्रक्रिया के बाद के दौर के बाद ही उम्मीदवारों को अंतिम चयन मिलेगा।इन पदों पर होगी भर्तियांअनुभाग अधिकारी, निजी सचिव, सहायक, कनिष्ठ अभियंता, हिंदी अनुवादक, वरिष्ठ तकनीकी सहायक, तकनीकी सहायक ,सुरक्षा निरीक्षक , अपर डिवीजन क्लर्क, प्रयोगशाला सहायक, पुस्तकालय सहायक , अवर श्रेणी लिपिक ,ड्राइवर, प्रयोगशाला परिचर, लाइब्रेरी अटेंडेंट, परिचारक (छात्रावास).
UP Anganwadi Bharti: इन जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुला नौकरियों का पिटारा

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है। बाल विकास सेवा परीक्षा पुष्टाहार विभाग हमीरपुर, आगरा, अमेठी, वाराणसी, कन्नौज, महोबा और झांसी सहित यूपी के विभिन्न राज्यों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों के लिए भर्ती आयोजित कर रहा है। वर्तमान में जिलों में आवेदन चालू है।डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस सभी पदों पर भर्ती के लिए अक्तूबर में आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।पद का नामआंगनवाड़ी कार्यकर्तापदों की संख्यायह अभिसूचना 1843 पदों के लिए जारी की गई है। जिलों में आवेदन की अंतिम तिथिमहोबा – 156 पद (अंतिम तिथि 21 अक्तूबर, 2024)वाराणसी – 199 पद (अंतिम तिथि 25 अक्तूबर, 2024)झांसी – 290 पद (अंतिम तिथि 17 अक्तूबर, 2024)हमीरपुर – 164 पद (अंतिम तिथि 15 अक्तूबर, 2024)अमेठी – 427 पद (अंतिम तिथि 17 अक्तूबर, 2024)कन्नौज – 138 पद (अंतिम तिथि 17 अक्तूबर, 2024)आगरा – 469 पद (अंतिम तिथि 19 अक्तूबर, 2024) आवेदन शुल्कउत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों के लिए आप बिना किसी शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।पात्रता मानदंडयूपी आंगनवाड़ी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना चाहिए। ग्राम पंचायत (ग्रामीण क्षेत्र) और वार्ड (शहरी क्षेत्र) के उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के पात्र हैं। साथ ही उम्मीदवार शहरी क्षेत्र के उसी ग्राम पंचायत या वार्ड का निवासी होना चाहिए।आयु सीमाआंगनवाड़ी भर्ती के लिए महिलाओं की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और अधिकतम आयु 35 वर्ष वाली महिलाएं इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को आयु में छूट दी जाएगी।चयन प्रक्रियाउत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों से संबंधित विधवाओं, कानूनी रूप से तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाओं और शहरी क्षेत्रों में संबंधित ग्राम सभा / वार्ड से संबंधित महिलाओं को वरीयता दी जाएगी।ऐसे करें आवेदन1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (icdsupweb.org) पर जाएं2. होमपेज पर आपको “रजिस्टर” बटन पर क्लिक करना होगा और अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल पता और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।3. पंजीकरण के बाद आप अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं।4. लॉगइन करने के बाद आपको “आवेदन पत्र” टैब पर क्लिक करना होगा और सभी आवश्यक जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, जाति आदि दर्ज करनी होगी।5. आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, जाति प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।अब आप आवेदन शुल्क का भुगतान करें।6. सभी जानकारी दर्ज करने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको “आवेदन पत्र जमा करें” बटन पर क्लिक करना होगा।
RPSC Recruitment: राजस्थान में बायोकेमिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने बायोकेमिस्ट पदों (Biochemist posts) अधिसूचना (Notification) जारी कर दी है। इस भर्ती (Recruitment) अभियान का उद्देश्य बायोकेमिस्ट और तकनीकी सहायक पदों को भरना (Fill) है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (Candidates) इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in) पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकेंगे।पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 16 रिक्तियों को भरना है।आवेदन की तिथि8 अक्तूबर, 2024 से शुरु होगीआवेदन करने की अंतिम तिथि6 नवंबर, 2024 है।आयु सीमाआवेदन करन के दौरान उम्मीदवारों की आयु 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, आरपीएससी के मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट लागू है।आवेदन शुल्कइन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।शैक्षणिक योग्यताबायोकेमिस्ट पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री या संबंधित विषय में एम.एससी. की डिग्री होनी चाहिए।तकनीकी सहायक पद के लिए उससे संबंधित तकनीकी क्षेत्र में एम.एससी. या एम.ई./एम.टेक. की आवश्यकता है।चयन प्रक्रियाइन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चुना जाएगा। अंतिम चयन साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर होगा।ऐसे करें आवेदन
HURL Recruitment: इंजीनियरिंग डिग्री धारकों के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: कैरियर (Career) की तलाश कर रहे इंजीनियर (Engineering) डिग्री धारकों के लिए शानदार (opportunity) अवसर है। हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) ने ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (GETs) और डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी (DTEs) के पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार (Candidate) आधिकारिक वेबसाइट (hurl.net.in ) पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते हैं।रिक्त पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 212 पदों को भरना है।आवेदन तिथिआवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर 2024 है।आयु सीमाजीईटी के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु 30 सितंबर, 2024 को 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।डीईटी के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु 30 सितंबर, 2024 को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।शैक्षिक योग्यताजीईटी पद के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में पूर्णकालिक नियमित इंजीनियरिंग डिग्री या एएमआईई होनी चाहिए।डीईटी पद के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय या अन्य में तीन वर्षीय डिप्लोमा पूरा करना चाहिए।चयन प्रक्रियापरीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी। निगम परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार के सामान्य और व्यावसायिक ज्ञान का आकलन करेगा।सीबीटी परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।दस्तावेज सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र से लेकर जाति प्रमाण पत्र तक के मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।चयन के बाद की प्रक्रियाचयनित उम्मीदवारों को कार्यालयों में कम से कम एक वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। प्रशिक्षण अवधि के सफल समापन पर स्नातक इंजीनियर प्रशिक्षुओं को कार्यकारी संवर्ग में E1 पर इंजीनियर/अधिकारी स्तर पर नियुक्त किया जाएगा और डिप्लोमा प्रशिक्षुओं को गैर-संघीकृत पर्यवेक्षक संवर्ग में जूनियर इंजीनियर सहायक (I) ग्रेड 1 में शामिल करने पर विचार किया जाएगा
Allahabad HC Recruitment: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कई पदों पर निकाली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: कोर्ट में नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) ने उत्तर प्रदेश (UP) के जिला न्यायालयों (District Courts) में सिविल कोर्ट में भर्ती (Recruitment) निकाली है। इन पदों (Post) के लिए अभी आवेदन (Application) प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। पात्र उम्मीदवार (Candidates) आधिकारिक वेबसाइट (allahabadhighcourt.in) के माध्यम आवेदन (Apply) कर सकते हैं।डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें प्रत्येक पद के लिए अलग से शुल्क देना होगा।इन पदों पर होगी भर्तियांइस भर्ती अभियान का उद्देश्य स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट, ड्राइवर और विभिन्न ग्रुप डी पदों पर भर्ती करना है।आवेदन की तिथिउम्मीदवार 4 से 24 अक्तूबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।पदों की संख्याइस भर्ती अभियान में कुल 3306 पदों को भरना है जिसमें आशुलिपिक के लिए 583 पद, लिपिक के लिए 1054 पद, ड्राइवर के लिए 30 पद, और समूह-डी के लिए कुल 1639 पद शामिल है।आयु सीमाइन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।आवेदन शुल्कस्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन शुल्क – सामान्य और ओबीसी श्रेणी के लिए शुल्क 950 रुपये है, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 850 रुपये और एससी/एसटी श्रेणी के लिए शुल्क 750 रुपये है।जूनियर असिस्टेंट के लिए सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए शुल्क 750 रुपये आवेदन शुल्क है और एससी/एसटी के लिए 650 रुपये आवेदन शुल्क है।पात्रता मानदंडवे सभी उम्मीदवार जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या स्कूल से 6वीं/10वीं/12वीं/स्नातक उत्तीर्ण किया है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।ग्रुप डी पदों के लिए सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 800 रुपये का आवेन शुल्क देना होगा। वहीं ईडब्ल्यूएस श्रेणी को 700 रुपये और एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।चयन प्रक्रियाइलाहाबाद उच्च न्यायालय भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं। उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। इसके बाद विशिष्ट पद की आवश्यकताओं के आधार पर एक कौशल परीक्षण आयोजित किया जा सकता है। अंत में सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए विचार किए जाने से पहले दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा से गुजरना होगा।
UP Police Constable Result 2024: इस तारीख तक घोषित हो सकता है यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट, जानें संभावित डेट

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन पहले 17 और 18 फरवरी को किया गया था लेकिन पेपर लीक होने के कारण इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद दोबारा परीक्षा अगस्त के महीने में आयोजित की गई थी। नई दिल्ली: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम की राह देख रहे उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि नतीजो का एलान अब से कुछ दिनों के भीतर हो सकता है। फिलहाल, इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी अभी तक जारी नहीं की गई है लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में नतीजों का एलान हो सकता है। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट में तो यह भी कहा गया है कि इस सप्ताह के अंत तक रिजल्ट घोषित हो सकता है। हालांकि, अभ्यर्थी इस बात को न भूलें कि रिजल्ट की डेट का खुलासा UPPBPB की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अभी तक नहीं किया गया है तो इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि सटीक अपडेट की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एग्जाम रिजल्ट देखने के लिए ये सिंपल टिप्स करेंगे हेल्प सबसे पहले अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की आधिकारिक पोर्टल uppbpb.gov.in पर जाएं। अब यहां होमपेज पर लिंक एक्टिव होने के बाद दिख रहे यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परिणाम 2024″ लिंक पर जाएं। अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें। अब आपको अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक जानकारी सबमिट करें और परिणाम देखें। इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। नतीजे डाउनलोड करें और प्रिंट करें। अगर आवश्यक हो तो उसका एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
ITBP Recruitment: ITBP में कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली: आईटीबीपी में शामिल होकर देश सेवा करने वाले युवकों के लिए अच्छी खबर है। इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने कॉन्स्टेबल ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर फार्म भर सकते हैं।पद का नाम – कॉन्स्टेबल ड्राइवरपदों की संख्याइस भर्ती के जारी कुल 545 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।आवेदन तिथिअधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2024 से शुरू की जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 6 नवंबर 2024 तक जारी रहेगी।पात्रता एवं मापदंडइस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास भारी वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस भी होना आवश्यक है।आयु सीमाअभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।चयन प्रक्रियाइस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पीईटी/ पीएसटी, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ड्राइविंग टेस्ट एवं मेडिकल एग्जामिनेशन प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को ही अंतिम/ फाइनल मेरिट लिस्ट में जगह प्रदान की जाएगी। मैरिट लिस्ट के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
UKSSSC Group C Technical Job: यूकेएसएसएससी ने तकनीकी पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली: टैक्निकल जॉब देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने तकनीकी संवर्ग (Technical Cadre) के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती (Recruitment) अभियान के माध्यम से उत्तराखंड में ग्रुप-सी के विभिन्न पदों (Post) को भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार (Candidate) आधिकारिक वेबसाइट (sssc.uk.gov.in) पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते हैं।पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के माध्यम से 196 पदों को भरा जाएगाआवेदन की अंतिम तिथिपात्र उम्मीदवार 18 अक्तूबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।शैक्षिक तथा तकनीकी योग्यताइन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/12वीं/डिप्लोमा/ITI पास सर्टिफिकेट होना चाहिए।आयु सीमाइसके अलावा, उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र पदानुसार 18-21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर की जाएगी।आवेदन शुल्कअनारक्षित और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।चयन प्रक्रियाइन विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। प्रत्येक प्रश्न के चार उत्तर विकल्प दिए जाएंगे। गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग रखी गई है। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।इन पदों पर होगी नियुक्तियांड्राफ्ट्समैन: 140टेक्नीशियन ग्रेड II इलेट्रिकल: 21टेक्नीशियन ग्रेड II मैकेनिकल: 09ट्यूबवैल मिस्त्री: 16प्लम्बर: 01मेंटनेंस असिस्टेंट: 01इलेक्ट्रिशियन: 01इंस्ट्रूमेंट मेकैनिक03ट्रेसर: 01क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर: 01
SBI Recruitment: एसबीआई ने ग्रेजुएट्स के लिए निकाली बंपर भर्ती, अंतिम तिथि निकट

नई दिल्ली: बैंक (Bank) में जॉब (Job) की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट्स (Graduates) के लिए खुशी की खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों (Post) को भरने के लिए नोटिफिकेशन (Notification) जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (Candidate) एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट (sbi.co.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन (Apply) कर सकते हैं।पदों की संख्या1400 से अधिक रिक्तियों को भरा जाएगा।आवेदन की तिथिSBI SCO भर्ती 2024 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर को शुरू हुई थी, जो जल्द बंद होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे 4 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं।शैक्षिक योग्यतामान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीई, बीटेक, एमटेक, एमएससी डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पोस्ट के आधार पर अलग-अलग वर्क एक्सपीरियंस भी मागा गया है।आयु सीमाआयु सीमा की बात करें तो 30 जून 2024 को उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 21-25 वर्ष और अधिकतम 30-35 वर्ष है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी।इन पदों पर होगी भर्तियांडिप्टी मैनेजर (सिस्टम) – प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और डिलीवरी:डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) – इंफ्रा सपोर्ट और क्लाउड ऑपरेशनडिप्टी मैनेजर (सिस्टम) – नेटवर्किंग ऑपरेशनडिप्टी मैनेजर (सिस्टम) – आईटी आर्किटेक्टडिप्टी मैनेजर (सिस्टम) – सूचना सुरक्षाअसिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम) उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करें।
Safai Karmchari Bharti: Rajasthan में सफाई कर्मचारी के पदों पर निकली बंपर भर्ती

नई दिल्ली: राजस्थान (Rajasthan) सरकार के स्वायत्त शासन विभाग (Autonomous Government Department) ने सफाई कर्मचारी (Safai Karmachari) की रिक्तियों (vacancies) को भरने (Fill) के लिए अधिसूचना (Notification) जारी कर दिया है। राजस्थान के मूल निवासी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर 7 अक्तूबर से 6 नवंबर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन (Apply) कर सकेंगे।डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उम्मीदवारों का चयन लॉटरी के आधार पर किया जाएगा।पद का नाम – सफाईकर्मीपदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत 23,820 रिक्तियों को भरा जाएगा।आवदेन पत्र भरने की तिथि7 अक्तूबर से 6 नवंबर, 2024 तकआवदेन पत्र में करेक्शन की तिथिआवदेन पत्र में करेक्शन 11 नवंबर से 25 नवंबर के बीच की जा सकेगी।योग्यताइस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। नए नियमों के तहत होने वाली इस भर्ती में अभ्यर्थी का 8वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। 18 से 40 साल की उम्र के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 से की जाएगी।कार्यानुभवउम्मीदवार के पास सफाई व सार्वजनिक सीवरेज सफाई का एक साल का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में सड़क सफाई व सार्वजनिक सीवरेज सफाई का काम करने वाली कंपनी व ठेकेदारों से प्रमाण पत्र हासिल करने वाले अभ्यर्थी भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।आवेदन फीसइस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, आरक्षित श्रेणी और दिव्यांगजनों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।ऐसे करें आवेदन