Section-Specific Split Button

लखनऊ विश्वविद्यालय की पीएचडी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस तारीख को होगी परीक्षा

लखनऊ विश्वविद्यालय में 7 और 8 दिसंबर को होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गये हैं। प्रवेश समन्वयक अनित्य गौरव ने बताया कि प्रवेश पत्र अभ्यर्थी अपने लॉग इन आईडी का इस्तेमाल कर डाउनलोड कर सकेंगे। लखनऊ: राजधानी के लखनऊ विश्वविद्यालय में 7 और 8 दिसंबर को होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गये हैं। अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस दौरान प्रवेश समन्वयक अनित्य गौरव ने बताया कि प्रवेश पत्र अभ्यर्थी अपने लॉग इन आईडी का इस्तेमाल कर डाउनलोड कर सकेंगे। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षालखनऊ विश्वविद्यालय के लॉ, एजुकेशन और वेस्टर्न हिस्ट्री विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। वहीं परीक्षा 15 दिसंबर को होगी। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रणाली के 40 सवाल होंगे। फिर परीक्षा की मेरिट के आधार पर साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। टैबलेट के लिए 10 तक होगी केवाईसीलखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन के लिए 10 दिसंबर तक केवाईसी कराना होगा। केवाईसी के लिए विद्यार्थियों को डिजीशक्ति पोर्टल पर जाना होगा। केवाईसी अपडेट करने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जाएंगे।

भेल में नौकरी के लिए निकली वैकेंसी, 6 दिसंबर है आवेदन की अंतिम तिथि

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल ने अपरेंटिस पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 दिसंबर 2024 है। भोपाल: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए 151 पदों पर भर्ती होगी। योग्य आवेदक भेल भोपाल की ऑफिसियल वेबसाइट https://bpl.bhel.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 दिसंबर 2024 है। पदों की संख्याभेल भोपाल भर्ती के तहत ट्रेड अपरेंटिस के 100 पदों, स्नातक अपरेंटिस के 30 पदों और टेक्नीशियन अपरेंटिस के 21 पदों पर भर्ती बहाल की जाएगी। आयु सीमाइस भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 वर्ष है। वहीं आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके साथ ही आवेदन निशुल्क रहेगा। कैसे करें आवेदनसबसे पहले आवेदक को ऑफिसियल वेबसाइट https://bpl.bhel.com पर जाना होगा। होम पेज पर Jobs & Careers के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ट्रेड अपरेंटिस आवेदकों को http://www.apprenticeshipindia.gov.in/ के द्वारा और डिप्लोमा/ग्रेजुएट अपरेंटिस आवेदकों को https://www.mhrdnats.gov.in/ के द्वारा अपरेंटिस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। फिर अंत में आवेदन फॉर्म भरकर रख लें।

नोएडा में RTE दाखिले के लिए आवेदन शुरू, पढ़ें अहम जानकारियां

नोएडा में आरटीई एडमिशन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। पहले चरण की प्रक्रिया एक दिसंबर यानी आज से शुरू हो गई है। चयन प्रकिया के दौरान अभिभावकों की समस्या को सुनने के लिए ब्लॉक स्तर पर हेल्प डेस्क भी बनाये गये हैं। नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा में आरटीई एडमिशन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। पहले चरण की प्रक्रिया एक दिसंबर यानी आज से शुरू हो गई है। चार चरणों में होने वाली चयन प्रक्रिया 27 मार्च तक चलेगी। चयन प्रकिया के दौरान अभिभावकों की समस्या को सुनने के लिए ब्लॉक स्तर पर हेल्प डेस्क भी बनाये गये हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि जिले के लगभग 1037 निजी स्कूलों में आरटीई के तहत 16 हजार से अधिक सीटें आरक्षित हैं। इन सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को एडमिशन दिया जाएगा। वहीं पात्र बच्चों के अभिभावक नियम औक शर्त देख ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चार चरणों में होने वाली आरटीई एडमिशन प्रक्रिया चार महीने में ही पूरी होगी। वहीं एक चरण के लिए एक महीना निर्धारित कर दिया गया है। हर महीने आवेदन, सत्यापन, लॉटरी और ऑफर लेटर के लिए एक ही तारीख तय की गई है। कैसे चलेगी प्रक्रियापहले चरण की आवेदन प्रक्रिया एक से 19 दिसंबर तक रहेगी। फिर 24 दिसंबर को लॉटरी निकाली जाएगी। 27 दिसंबर को प्रवेश दिया जाएगा। दूसरा चरण 1 से 19 जनवरी तक चलेगा। 24 जनवरी को लॉटरी निकाली जाएगी। 27 जनवरी को प्रवेश दिया जाएगा। तीसरा चरण एक फरवरी से 19 फरवरी के बीच रहेगा। इसमें लॉटरी 24 फरवरी और 27 फरवरी को प्रवेश दिया जाएगा। चौथा चरण एक से 19 मार्च को होगा। इसमें 24 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी। 27 मार्च को प्रवेश दिया जाएगा। आरटीई के तहत एडमिशन न मिलने और आवेदन करने में आ रही समस्याओं के मद्देनजर बेसिक शिक्षा विभाग ने हर ब्लॉक में दो सदस्यों को जिम्मेदारी दी है। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर हेल्प डेस्क भी बने हैं। बिसरख ब्लॉक पर राकेश कुमार और अजीत को जिम्मेदारी दी गई है। यहां के लिए टोल फ्री नंबर 8700125169 और 9690624676 है। दादरी ब्लॉक में गुल मोहम्मद और प्रशांत को नोडल अधिकारी बनाया है। इनका नंबर 9354815449 है। जेवर ब्लॉक में अनुज और क्षेत्रपाल को नियुक्त किया है। इनका नंबर 9540338191 है। दनकौर ब्लॉक में विवेक कुमार और पंकज हैं, जिनका नंबर 9557969749 है।

AAI में नौकरी बेहतरीन मौका, बढ़िया मिलेगी सैलरी

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी करने के लिए वैकेंसी निकली है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया भर्ती 2024 के लिए जो कोई भी अप्लाई करने का मन बना रहे हैं वे 25 दिसंबर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। नई दिल्ली: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी के लिए वैकेंसी निकली है। एएआई ने उत्तरी क्षेत्र के लिए अपरेंटिस के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट aai.aero के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया भर्ती 2024 के लिए जो कोई भी अप्लाई करने का मन बना रहे हैं वे 25 दिसंबर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए 197 पदों पर बहाली होगी। इन पदों पर होगी भर्तियांसिविल- 33 पदइलेक्ट्रिकल- 31 पदकंप्यूटर साइंस- 8 पदइलेक्ट्रॉनिक्स- 29 पदस्टेनो (आईटीआई)- 8 पदकंप्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामिंग असिस्टेंट- 73 पदमैकेनिकल/ऑटोमोबाइल- 9 पदएयरोनॉटिकल /एयरोस्पेस/एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस- 6 पदकुल पदों की संख्या- 197 कौन कर सकता है आवेदनग्रेजुएट/डिप्लोमा अपरेंटिस उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में चार वर्षीय रेगुलर इंजीनियरिंग डिग्री या तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। आईटीआई ट्रेड अपरेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई/एनसीवीटी सर्टिफिकेट होना चाहिए। आयु सीमाआवेदन करने हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और अधिकतम आयु 26 वर्ष है। वेतनमानग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए 15 हजार रूपये प्रतिमाह। डिप्लोमा अपरेंटिस के लिए 12 हजार रूपये प्रतिमाह। आईटीआई ट्रेड अपरेंटिस के लिए 9 हजार रूपये प्रतिमाह। कैसे होता है चयन

ICG AC Recruitment : इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय के अधीन भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने सहायक कमांडेंट (ग्रुप ‘ए’ राजपत्रित अधिकारी) की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना 2026 बैच के लिए जारी की गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  पदों की संख्याइस भर्ती का उद्देश्य जनरल ड्यूटी (GD) और तकनीकी शाखाओं में 140 रिक्तियों को भरना है। आवेदन तिथिआवेदक 05 दिसंबर से 24 दिसंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।  पात्रता मानदंड जनरल ड्यूटी (GD): जनरल ड्यूटी पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें 10+2 स्तर पर भौतिकी और गणित विषय शामिल हों। डिप्लोमा धारकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके पाठ्यक्रम में भौतिकी और गणित शामिल हों।  तकनीकी शाखा इस पद के लिए उम्मीदवारों के पास नौसेना वास्तुकला, मैकेनिकल, मरीन, ऑटोमोटिव, मेक्ट्रोनिक्स या संबंधित क्षेत्रों जैसे विषयों में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले लोग भी पात्र हैं।  आयु सीमाइस पद के लिए उम्मीदवारों का जन्म 01 जुलाई, 2000 और 30 जून, 2004 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया  ऐसे करें आवेदन1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।2. अब वैध ईमेल और मोबाइल नंबर प्रदान करके ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करें।3. आवेदन पत्र भरें और फोटो और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।4. आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।5. अंत में आवेदन पत्र जमा कर दें।6. आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी ले लें।

जानिये केंद्रीय विद्यालय में कैसे होता है दाखिला?

केंद्रीय विद्यालय में भिभावक बच्चों का एडमिशन कराने के लिए तरसते हैं। बहुत से लोगों को यही नहीं पता होता कि यहां एडमिशन कैसे होता है। इस आर्टिकल में जानेंगे यहां एडमिशन कैसे होता है। नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय देश के टॉप सरकारी स्कूलों में शामिल है। यहां अभिभावक बच्चों का एडमिशन कराने के लिए तरसते हैं। केंद्रीय विद्यालय में दाखिला पाने के लिए यह जरूरी है कि आपके पास एडमिशन प्रोसेस से जुड़ी सभी जानकारियां होनी चाहिए। वर्तमान में भारत में कुल 1253 केंद्रीय विद्यालय हैं। केवीएस की ब्रांच भारत ही नहीं विदेशों में भी है। यहां दाखिला पाने के लिए बहुत से दिशा-निर्देशों का पालन करना होता है। केवीएस में दाखिले से संबंधित दिशा-निर्देश जानने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाना होता है। यहां एडमिशन, फॉर्म, टेस्ट पैटर्न और एडमिशन फीस जैसी सभी जानकारी मिल जाएंगी। लोगों को लगता है कि केंद्रीय विद्यालय में सिर्फ सरकारी नौकरी करने वालों के बच्चे दाखिला ले सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के बच्चे भी यहां दाखिला ले सकते हैं। केवीएस में कोई भी दाखिला ले सकता है, बस कुछ लोगों के लिए रिजर्वेशन की छूट है। आवेदन फीसबहुत से लोग आवेदन शुल्क के कारण अपने बच्चों को दाखिला केवीएस में नहीं कराते हैं, लेकिन केवीएस का आवेदन फॉर्म भरने के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं होती है।

DME Assam Recruitment: स्टाफ नर्स और तकनीशियन के पदों पर बंपर भर्ती

नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय असम ने राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों, डेंटल कॉलेजों, नर्सिंग कॉलेजों और पैरामेडिकल संस्थानों में विभिन्न पदों पर नौकरियां निकाली हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट (dme.assam.gov.in) पर जमा करना होगा। आवेदन की तिथिभरे हुए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 09 दिसंबर, 2024  पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत स्टाफ नर्स, तकनीशियन सहित 1,000 हजार से अधिक रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। आयु सीमाआवेदक की आयु 01 जनवरी 2025 तक 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्कडीएमई असम ग्रेड-III भर्ती के लिए कोई शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में आमतौर पर तीन चरण शामिल होंगे 1.    लिखित परीक्षा2.    दस्तावेज सत्यापन3.    चिकित्सीय परीक्षा ऐसे करें आवेदनइच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से डीएमई असम स्टाफ नर्स, तकनीशियन और ग्रेड III के तहत अन्य पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:•    सबसे पहले डीएमई असम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।•    होमपेज पर करियर अनुभाग देखें।•    ग्रेड-III भर्ती अधिसूचना डाउनलोड करें और अच्छी तरह से जांच लें।•    आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।•    स्कैन किए गए दस्तावेजों को आवश्यक आकार और प्रारूप के अनुसार अपलोड करें।•    दर्ज किए गए विवरण को सत्यापित करें और आवेदन पत्र जमा करें।•    आगे उपयोग के लिए आवेदन पत्र का वैध प्रिंटआउट ले लें।

HP High Court Recruitment: उच्च न्यायालय में 10वीं-12वीं पास के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट के लिए भर्ती निकली है। इसके तहत क्लर्क, स्टेनोग्राफर, ड्राइवर और चपरासी के पदों पर नियुक्ति होनी है। आवेदन प्रक्रिया आज, यानी 30 नवंबर से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथि आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 30 नवंबर से शुरु है।  आवेदन की तिथिइस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2024 है। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत 187 पदों को भरा जाएगा।  आयु सीमा18 से 45 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन करे लिए पात्र हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी। आवदेन शुल्कइस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 347.92 रुपये (जीएसटी सहित) और हिमाचल प्रदेश की आरक्षित श्रेणियों को (एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीएच) 197.92 रुपये (जीएसटी सहित) का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इन पदों पर होगी भर्तियां•    क्लर्क के 63 पद भरे जाएंगे, जिसमें 49 पद नियमित और 14 पद अनुबंध आधार पर हैं।•    स्टेनोग्राफर 52 पदों में 22 पद रेगुलर और 30 पद अनुबंध पर भरे जाएंगे।•    ड्राइवर के 6 पद भरे जाने हैं और सभी रेगुलर तौर पर भरे जाएंगे।•    चपरासी (Peon) के 66 पदों में 64 पद रेगुलर और 2 पद डेली वेजेस पर भरे जाएंगे। ऐसे करें आवेदन•    भर्ती पोर्टल hphcrecruitment.in. पर जाएं।•    ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।•    आवेदन पत्र सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।•    आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।•    आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

बिहार विधानसभा सचिवालय ने कई पदों पर निकाली वैकेंसी, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

बिहार विधानसभा सचिवालय ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 दिसंबर 2024 है। पटना: बिहार विधानसभा सचिवालय ने सिक्योरिटी गार्ड के विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 29 नवंबर 2024 से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 13 दिसंबर 2024 है। आवेदन पत्र का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in पर उपलब्ध है। बिहार विधानसभा सचिवालय भर्ती के तहत सुरक्षा गार्ड, ड्राइवर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ऑफिस अटेंडेंट, सहायक शाखा अधिकारी और सहायक उप, जूनियर क्लर्क, पर्सनल असिस्टेंट और रिपोर्टर आदि के पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसके लिए परीक्षा शुल्क 15 दिसंबर तक जमा किया जा सकता है। पदों का विवरणसिक्योरिटी गार्ड के लिए 80 पदों पर वैकेंसी निकली है। डाटा एंट्री ऑपरेटर के 40 पदों, ड्राइवर 09 पद और ऑफिस अटेंडेंट के 54 पदों पर वैकेंसी निकली है। आयु सीमा: सिक्योरिटी गार्ड के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष व अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए। ड्राइवर, ऑफिस अटेंडेंट और डीईओ के लिए 18-37 साल वाले लोग फॉर्म भर सकते हैं। योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्‍यता प्राप्‍त बोर्ड से 10 या 12वीं पास होना चाहिए। डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए ग्रेुजुएट होना जरूरी है। कंप्‍यूटर कोर्स का कोई सर्टिफ‍िकेट होना भी आवश्‍यक है। सिलेक्शन प्रोसेस: इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट आदि चरणों द्वारा किया जाएगा। आवेदन शूल्क: सिक्योरिटी गार्ड के पद पर आवेदन करने के लिए सामान्य ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 675 रुपये देने होंगे। एससी, एसटी के लिए आवोदन शुल्क 180 रुपये है। ड्राइवर और ऑफिस अटेडेंट के लिए 400 रुपये , एससी, एसटी के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क है। डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 400 रुपये और एससी व एसटी के लिए 150 रुपये फीस है। सैलरी: लेवल –3 के अनुसार 21,700 –69,100 रुपए प्रतिमाह दिये जाएंगे। साथ ही अन्य अलाउंस भी दिए जाएंगे। कैसे करें आवेदनबिहार सिक्योरिटी गार्ड भर्ती में भाग लेने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करवा होगा। पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। लास्ट में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर देंगे।

UPSSSC JA Recruitment: यूपी में 12वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, ऐसे करे आवेदन

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विभिन्न विभागों के नियंत्रणाधीन जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। पंजीकरण प्रक्रिया दिसंबर महीने में शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in.) पर उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत कुल 2702 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की तिथिइस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 23 दिसंबर से 22 जनवरी 2025 तक चलेगी।  पात्रता मापदंडपद के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे आयोग द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। आयु सीमाआवेदक की न्यूनतम आयु 1 जुलाई 2024 को 18 वर्ष से कम तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है। शैक्षिक योग्यताआवेदकों को कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदन करने के लिए पात्र होने के लिए सिर्फ 12वीं पास होना आवश्यक नहीं है, उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2023 स्कोरकार्ड होना चाहिए। यानी उम्मीदवार प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण भी होना चाहिए। आवेदन शुल्कसामान्य, एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 25 रुपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क देना होगा। ऐसे करें आवेदनपंजीकरकण प्रक्रिया शुरू होने पर इच्छुक उम्मीदवार यहां बताए चरणों का पालन करके अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर कर सकते हैं।1. आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाएं।2. UPSSSC भर्ती 2024 (जूनियर असिस्टेंट) आवेदन लिंक पर क्लिक  करें।3. आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।  4. आवेदन पत्र जमा करें।5. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट लें।

error: Content is protected !!