Section-Specific Split Button

DU Recruitment: डीयू में प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली: विश्वविद्यालय और कॉलेज में प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर की नौकरी के लिए योग्यता रखने वाले छात्रों के लिए खुशखुबरी है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने अलग-अलग विभागों में प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in. पर अप्लाई कर सकते हैं।पदों का नामप्रोफेसर और सहायक प्रोफेसरपदों की संख्याविश्वविद्यालय ने अपने विभिन्न विभागों में प्रोफेसर के 145 और सहायक प्रोफेसर के 116 पदों सहित कुल 261 पदों पर भर्ती निकाली है।आवेदन की तिथिइच्छुक उम्मीदवार 8 अक्तूबर से आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in. पर जाकर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकेंगे।आवेदन की अंतिम तिथिइस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर, 2024 निर्धारित की गई है।आवेदन शुल्कआवेदन करने के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 2000, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/महिला श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 1500, एससी/एसटी को 1000 और पीडब्ल्यूडी से संबंधित उम्मीदवारों को 500 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।पात्रता मानदंडप्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर पदों के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग हैं, जोकि निम्न प्रकार है:प्रोफेसर: पीएचडी की डिग्री के साथ शोध।सहायक प्रोफेसर

Rohtak: इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला शुरू, जानें पूरी जानकारी

रोहतक के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हो गई है। एडमिशन के लिए छात्रों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। रोहतक: रोहतक के इंजीनियरिंग कॉलेजों में ग्रेजुएशन के प्रथम वर्ष के लिये दाखिले की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू कर दी गई है। छात्र पहले 30 सितंबर तक प्रथम वर्ष में दाखिला ले सकते थे, जिसकी तारीख अब आगे बढ़ा दी गई है। पिछली बार जो स्टूडेंट किसी वजह से दाखिला नहीं ले पाए थे, उन्हें एक बार फिर से इंजीनियरिंग स्नातक वर्ष में दाखिला लेने का अवसर मिल रहा है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की ओर से शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए जारी निर्देशों के अनुसार छात्र इंजीनियरिंग कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में 23 अक्टूबर तक दाखिला ले सकेंगे। एआईसीटीई की तरफ से कहा गया है कि स्नातक प्रोग्राम के पहले वर्ष दाखिला लेने के साथ ही उसी दिन से पहले बैच की कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। कौन ले सकेगा इंजीनिरिंग कॉलेज में दाखिलाएआईसीटीई के सचिव प्रोफेसर राजीव ने पत्र लिखकर इस बारे में सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों को संशोधित अकादमिक कैलेंडर के संबंध में बताया। इंजीनियरिंग के स्नातक द्वितीय वर्ष में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स का नया सत्र भी इसी दिन से शुरू हो जाएगा। हालांकि प्रवेश परीक्षा में पास छात्र ही इंजीनिरिंग कॉलेज में दाखिला ले सकेंगे। जरूरी डॉक्यूमेंट्सछात्र के पास इंजीनियर कॉलेज में दाखिले के लिए दसवी और बारहवी का स्कोर कार्ड, प्रवेश परीक्षा स्कोर कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान प्रमाण. माइग्रेशन सर्टिफ़िकेट, एनसीसी / एनएसएस / खेल प्रमाण पत्र अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज होनी जरुरी है। एडमिशन के लिए छात्रों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करते समय छात्र को अपना नाम, ईमेल आईडी और पासवर्ड सेट करना होगा। आवेदन जमा हो जाने के बाद ईमेल या मोबाइल पर पुष्टिकरण का मैसेज मिलेगा।

NABARD बैंक में 10वीं पास वालों के लिए वैकेंसी, जानें कितने पदों पर होगी बहाली

NABARD बैंक में 10वीं पास वाले लोगों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। इसके लिए नाबार्ड ने ऑफिस अटेंडेंट ग्रुप ‘C’ के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। नई दिल्ली: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक की तरफ से नौकरी के लिये वैकेंसी निकाली गई है। अगर आप 10वीं पास हैं और आधिकारिक नोटिफिकेशन में पूछे जाने वाले लैंग्वेज की आपको नॉलेज है तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। नाबार्ड ने ऑफिस अटेंडेंट ग्रुप ‘C’ के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इच्छुक लोग नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। नाबार्ड ने इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नाबार्ड इसके लिये कुल 108 पदों पर बहाली करेगा। आवेदन शुल्कजो उम्मीदवार ST/SC/PWD/Ex-servicemen से ताल्लुक रखते है उनको 150 रुपये और अन्य सभी उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। योग्यताआवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है। भूतपूर्व सैनिकों के लिए न्यूनतम 15 साल की रक्षा सेवा के साथ कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। बशर्ते उन्होंने सशस्त्र बलों के बाहर ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त न की हो। आयु सीमानाबार्ड में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट भी दी गई है। SC/ST के लिए 5 वर्ष की छूट। OBC वर्ग के लिए 3 वर्ष, PWD के लिए 10-15 वर्ष (श्रेणी के अनुसार), भूतपूर्व सैनिक के लिए अधिकतम 50 वर्ष तक की छूट और विधवा/तलाकशुदा महिलाओं के लिए 10 वर्ष की छूट।

UKSSSC Recruitment: उत्तराखंड में DEO सहित कई पदों पर होगी भर्ती

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी तलाश करने वाले युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) सहित कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (sssc.uk.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।आवेदन की तिथि11 अक्तूबर, 2024 सेआवेदन की अंतिम तिथिआवेदन करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर, 2024 है।आवेदन की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 751 पदों को भरना है।पदों के नामकंप्यूटर असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट सहित कई अन्य पदों पर भर्ती होनी है ।आयु सीमाआवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2024 के अनुसार की जाएगी, लागू नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।शैक्षिक योग्यताउम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और कुछ पदों के लिए टाइपिंग का अनुभव होना चाहिए।चयन प्रक्रिया1.अभ्यर्थियों का मूल्यांकन लिखित प्रतियोगी परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को योग्यता टाइपिंग परीक्षा देनी होगी। 2. टाइपिंग टेस्ट के समापन के बाद सभी उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा और फिर लिखित परीक्षा में व्यक्ति के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।

Oil India Vacancy: ऑयल इंडिया ने इलेक्ट्रीशियन के पदों पर निकाली जॉब, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) महारत्न पीएसयू कंपनी ने नौकरी (Job) पाने का यह बढ़िया मौका है। ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने 10वीं पास के लिए इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक और एसोसिएट इंजीनियर के पदों (Post) पर भर्ती निकाली है। इच्छुक कैंडिडेट्स ऑयल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट Oilindia.com पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते हैं।आवेदन तिथिऑयल इंडिया लिमिटेड इलेक्ट्रीशियन के लिए वॉक इन प्रैक्टिकल एग्जाम 21 अक्टूबर को आयोजित करेगी। वहीं मैकेनिक के लिए 23 अक्टूबर और एसोसिएट इंजीनियर का प्रैक्टिकल टेस्ट 25 अक्टूबर को, Employes Welfare Office, Nehru Maidan OIL, Duliajan में लिया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।पदों की संख्याऑयल इंडिया की इस भर्ती के माध्यम से कुल 40 पदों पर भर्ती की जाएगी। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इलेक्ट्रीशियन के 18 पदों पर भर्ती होगी, मैकेनिक (एसी और आर) के 2 पद और एसोसिएट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 20 पदयोग्यताइन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना जरूरी है। वहीं एसोसिएट इंजीनयर के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।योग्यता संबंधित जानकारी विस्तार से अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से देख सकते हैं। डाउनलोड करें- Oil India Recruitment 2024 Official Notification Download PDFआयु सीमाइस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि एज लिमिट में आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है। वहीं उम्र की गणना रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख के मुताबिक किया जाएगा।चयन प्रक्रिया रजिस्ट्रेशन के दिन ही उम्मीदवारों का वॉक इन प्रैक्टिकल/स्किल टेस्ट वेन्यू पर लिया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए किसी भी उम्मीदवार को यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। Interview Address – General Office, Percy Evans Road, Percy Evens Rd, Central Namghar, Duliajan, Duliajan Oil Town, Assam 786602

MPHC JJA Recruitment: मध्य प्रदेश में जूनियर न्यायिक सहायक के पदों पर करें आवेदन

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MPHC) ने जूनियर न्यायिक सहायक पदों 2024 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए इच्छुक और पत्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (mphc.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।पद का नामजूनियर न्यायिक सहायकपदों की संख्यायह भर्ती अभियान जेजेए के 40 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।आवेदन तिथिइच्छुक आवेदक 15 अक्तूबर, 2024 तक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।आवेदन शुल्कएमपीएचसी में जेजेए पद के लिए आवेदन करने वाले सामान्य उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क और प्रोसेसिंग शुल्क 943 रुपये ऑनलाइन मोड में देना होगा। जबकि मध्य प्रदेश राज्य के एससी/एसटी/ओबीसी को केवल 743 रुपये का भुगतान करना होगा।आयु सीमाइन सभी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।शैक्षणिक योग्यता

मध्य प्रदेश में नवंबर में होंगे नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन, मान्यता नवीनीकरण का काम जारी

एमपी में नवंबर में नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन होंगे। फिलहाल मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता के लिए नवीनीकरण प्रोसेस जारी है। भोपाल: मध्य प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में नवम्बर के महीने में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। फिलहाल अभी नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता नवीनीकरण का काम चल रहा है। इसका पूरा डिटेल शेड्यूल जल्दी ही जारी किया जायेगा। मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता के लिए नवीनीकरण प्रोसेस जारी है। मान्यता सत्र 2024-25 के लिए दी जा रही है। दोबारा अगले सत्र के लिए ये प्रक्रिया अपनाई जाएगी। अक्टूबर महीने की 29 तारीख तक नवीनीकरण पर निर्णय हो जायेगा। साथ ही सीटों की संख्या भी निर्धारित हो जायेगी। अलग अलग कोर्स में मिलेंगे प्रवेशप्रक्रिया के बाद अगले महीने यानि नवंबर में नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग सहित अन्य कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रवेश के लिए काउंसलिंग एमपी ऑनलाइन के माध्यम से कराई जाएगी। इसका पूरा डिटेल शेड्यूल जल्दी ही जारी किया जायेगा। घट सकती है नर्सिंग कॉलेजों की संख्याबता दें कि कॉलेजों को जो मान्यता दी गई थी उसमें 2018 के नियम के तहत कॉलेजों को पांच साल में अपना खुद का निजी भवन होने की शर्त लगाई गई थी। अब ये अवधि 2023 में पूरी हो गई है। माना जा रहा है कि अभी भी कई कॉलेज ऐसे हैं जिनके पास खुद के भवन नहीं है और वह कॉलेज किराये के भवन में चल रहे हैं। यदि ऐसा है तो उन्हें इस साल मान्यता नहीं मिल पायेगी। परिणामस्वरूप इस साल कॉलेजों की संख्या घटनी तय है। सुप्रीम कोर्ट जाएगी मध्य प्रदेश सरकारसुप्रीम कोर्ट के निर्णय के मुताबिक पहले प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितम्बर थी, जिसे मध्य प्रदेश सरकार के अनुरोध पर बढ़ा दिया था। उसी आधार पर नवम्बर में एडमिशन होंगे, लेकिन माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर प्रवेश की तिथि बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में निवेदन करेगी। इस सत्र में केवल मान्यता नवीनीकरण होगा।

HPPSC Police Constable Job: हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती

नई दिल्ली: पुलिस (Police) में नौकरी (Job) तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। दरअसल हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने कांस्टेबल (Constable) पदों (Post) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (Candidate) आधिकारिक वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in के माध्यम से आवेदन (Apply) कर सकते हैं।पद का नामपुलिस कांस्टेबलआवेदन की तिथिआवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 31 अक्तूबर, 2024 को समाप्त होगी।पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का तहत 1088 रिक्तियों के लिए भर्ती करना है। इसमें 708 पद कांस्टेबल (पुरुष) और 380 पद कांस्टेबल (महिला) के लिए शामिल है।शैक्षणिक योग्यताकांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार तभी पात्र होगा, जब उसने हिमाचल प्रदेश में स्थित किसी संस्थान/स्कूल/बोर्ड से मैट्रिकुलेशन और +2 पास किया हो।आवेदन शुल्कसामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी / एसटी / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।चयन प्रक्रियाशारीरिक परीक्षण: शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) से युक्त शारीरिक परीक्षण हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा निर्धारित और संचालित किया जाएगा, जो आयोग को ऊंचाई के लिए दिए गए अंकों के साथ योग्य उम्मीदवारों की सूची प्रदान करेगा।लिखित परीक्षा: शारीरिक परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली दो घंटे की अवधि की ऑफलाइन बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा में अनंतिम रूप से प्रवेश दिया जाएगा, जिसमें 90 अंक होंगे तथा नकारात्मक अंकन होगा। ऐसे करें आवेदन

ऑयल इंडिया लिमिटेड 40 पदों पर करेगा बहाली, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन और एसोसिएट इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक लोगों को आवेदन के लिये 21 अक्टूबर या उससे पहले अप्लाई करना होगा। नई दिल्ली: ऑयल इंडिया लिमिटेड में नौकरी के लिए वैकेंसी निकली है। ऑयल इंडिया ने मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन और एसोसिएट इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए ऑयल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर जाकर अप्लाई करना होगा। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑयल इंडिया इस भर्ती के जरिये 40 पदों पर बहाली करेगा। इच्छुक लोगों को आवेदन के लिये 21 अक्टूबर या उससे पहले अप्लाई करना होगा। पद आयु सीमाजनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 20 से 35 वर्ष है। ओबीसी कैटेगरी के लोगों के लिये आयु सीमा 20 से 38 साल है। वहीं एससी/एसटी कैटेगरी वालों के लिए आयु सीमा 20 से 40 साल है। सैलरीऑयल इंडिया में चयनित उम्मीदवारों को सैलरी के रूप में आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार एक निश्चित और एक परिवर्तनीय पारिश्रमिक भुगतान किया जाएगा। कैसे होगा चयन?ऑयल इंडिया में वॉक-इन प्रैक्टिकल/स्किल टेस्ट और व्यक्तिगत मूल्यांकन के माध्यम से चयन होगा। इस प्रक्रिया के लिये किसी भी उम्मीदवार को यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। जो उम्मीदवार ऑयल इंडिया के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहा है उन्हें वॉक-इन इंटरव्यू के लिए निम्नलिखित तिथियों पर ऑयल इंडिया के कर्मचारी कल्याण कार्यालय, नेहरू मैदान, दुलियाजान में आना होगा।

SBI SCO Recruitment: एसबीआई में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी विभिन्न शाखाओं में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (sbi.co.in.) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अक्तूबर, 2024 निर्धारित थी। हालांकि, अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है और उम्मीदवारों को पंजीकरण के लिए 14 अक्तूबर तक का समय दिया गया है।आवेदन की तिथिउम्मीदवारों को पंजीकरण के लिए 14 अक्तूबर तक का समय दिया गया है।पदों की संख्याबैंक का लक्ष्य इस भर्ती अभियान के माध्यम से स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की कुल 1,511 रिक्तियों को भरना है।पात्रता मानदंडशैक्षणिक योग्यता: आवेदक के पास कंप्यूटर विज्ञान/कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में न्यूनतम 50% अंकों में साथ B.Tech अथवा B.E. की डिग्री होनी चाहिए या संबंधित क्षेत्र में MCA की डिग्री होनी चाहिए।आयु सीमाडिप्टी मैनेजर के लिए आयुसीमा 25 से 35 वर्ष है।असिस्टेंट मैनेजर के लिए आयुसीमा 21 से 37 वर्ष है। आयु की गणना 30 जून 2024 के आधार पर की जाएगी।आवेदन शुल्कसामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।चयन प्रक्रियान्यूनतम योग्यता और अनुभव के आधार पर, बैंक द्वारा तय किए गए उम्मीदवारों की पर्याप्त संख्या को साक्षात्कार परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंतिम चयन शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के आधार पर होगा। साक्षात्कार परीक्षा 100 अंकों की होगी। चयन के लिए अंतिम मेरिट सूची केवल साक्षात्कार में प्राप्त उम्मीदवारों के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।ऐसे करें आवेदन1. एसबीआई के करियर पेज sbi.co.in पर जाएं।2. यहां करियर अनुभाग के तहत करेंट ओपनिंग वाले विकल्प पर क्लिक करें।3. विज्ञापन संख्या: CRPD/SCO/2024-25/15 के अंतर्गत SCO पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।4. पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।5. फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।6. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।