Section-Specific Split Button

यूपी में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 5272 पदों पर भर्ती, जानें जरूरी योग्यता

यूपी में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिये 5272 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी हुई है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। लखनऊ: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिये 5272 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे भर्ती के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2024 है। शैक्षिक योग्यताअभ्यर्थियों के पास यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 का मान्य स्कोर कार्ड होना आवश्यक है। महिला उम्मीदवारों को 10+2 उत्तीर्ण करने के साथ ANM सर्टिफिकेट प्राप्त होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों का यूपी नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण भी होना अनिवार्य है। उम्र सीमाआवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन शुल्कसभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 25 रुपये देने होंगे, जिसे ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। कैसे करें आवेदनसबसे पहले आवेदनकर्ता को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर मांगी गई जानकारी भरनी होगी। इसके बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन के बाद अन्य आवश्यक विवरण भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करेंगे। अंत में निर्धारित शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट करना होगा। फिर उम्मीदवार आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

UPSSSC ANM: यूपी में ANM के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के पदों (Post) के लिए रिक्तियां (Vacancy) निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 28 अक्तूबर से शुरू की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार (Candidate) आधिकारिक वेबसाइट यानी (upsssc.gov.in) पर जाकर अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं।  आवेदन की तिथिइन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अक्तूबर, 2024 से जारी है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2024 है। आयु सीमायूपी में निकली एएनएम भर्ती के लिए उम्र सीमा 21 से 40 साल है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। पदों की संख्याबता दें कि इस भर्ती अभियान में उत्तर प्रदेश में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कुल 5272 रिक्त पदों को भरा जाएगा। पात्रतायूपीएसएसएससी इन महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा। ये शॉर्टलिस्टिंग प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET 2023) में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी। UPSSSC PET 2023 के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार, जिन्होंने स्कोरकार्ड प्राप्त किए हैं, वे महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने कहा कि अधिसूचित रिक्तियों की संख्या के 15 गुना उम्मीदवारों को पीईटी 2023 अंकों के आधार पर लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शैक्षिक योग्यतासाथ ही उम्मीदवारों किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट या कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण की जानी होनी चाहिए। इसके अलावा उन्हें एक वर्ष, छह माह या दो वर्ष का एएनएम प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भी पूरा करना होगा। बता दें कि भर्ती में उन अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी जिन्होंने उत्तर प्रदेश में दो वर्ष की सेवा पूरी कर ली हो। साथ ही जिनके पास एनसीसी ‘बी’ प्रमाणपत्र हो। चयन प्रक्रियामहिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके लिए उम्मीदवारों को UPSSSC PET 2023 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। ऐसे करें आवेदन 1. आधिकारिक वेबसाइट upsssc।gov।in पर जाएं।2. होम पेज पर उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 3. अपना पंजीकरण कराएं।4. अपना आवेदन पत्र भरें। 5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 7. अंत में सबमिट पर क्लिक करें।8. पुष्टिकरण पृष्ठ को सेव करें। 9. अभ्यर्थी भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं। 

AIIMS Recruitment: एम्स भोपाल में SR के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: मेडिकल फील्ड वाले के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल (AIIMS Bhopal) ने सीनियर रेजिडेंट (senior resident) नॉन एकेडमिक पदों के लिए भर्ती (Recruitment) निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (Candidate) आधिकारिक वेबसाइट (aiimsbhopal.edu.in) पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते हैं।  आवेदन की तिथिइन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्तूबर, 2024 से जारी है। आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2024 है।इंटरव्यू तिथि – 19 नवंबर 2024 पदों की संख्याएम्स भोपाल इस भर्ती अभियान के माध्यम से सीनियर रेजिडेंट के कुल 76 पदों को भरेगा और यह भर्ती कुल 23 विभागों के लिए निकाली गई है।  आयु सीमाइन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उपरी आयु सीमा में केवल आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है। उम्र की गणना इंटरव्यू की तारीख के मुताबिक की जाएगी। आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। उम्मीदवार ध्यान दें, भुगतान एम्स भोपाल के नाम डिमांड ड्राफ्ट के जरिए किया जाएगा। इन विभागों में होगी भर्तीइसमें बायोकेमिस्ट्री, कार्डियोलॉजी, जनरल सर्जरी, पैथोलॉजी एंड लेब मेडिसिन समेत अन्य कई विभाग शामिल है।  शैक्षणिक योग्यता इन पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास एनएमसी/डीसीआई/ इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, कॉलेज और संस्थान से एमडी/एमएस/डीएनबी/एमडीएस पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, एनएमसी/डीसीआई/स्टेट मेडिकल/डेंटल काउंसिल में वैलिड रजिस्ट्रेशन भी होना चाहिए।  चयन प्रक्रियाइसके लिए उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा।

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में निकाली बंपर भर्ती

जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में 2202 लेक्चरर और कोच की भर्ती निकाली है। ये भर्ती 24 विषयों के लिये होगी। भर्ती के लिये आयोग ने विज्ञापन भी जारी कर दिया है। इसके लिये ऑनलाइन आवेदन 5 नवंबर से शुरू होंगे। 5 दिसंबर 2024 की रात 11 बजकर 59 बजे तक आवेदन किये जा सकेंगे। आवेदन के बाद परीक्षा की तारीख और समय के बारे में जानकारी दी जाएगी। राजस्थान के माध्यमिक स्कूलों में लेक्चरर पदों पर भर्ती होने के लिए संबंधित विषय में मास्टर्स और बीएड की डिग्री होनी अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर करना होगा। वैकेंसी डिटेलराजस्थान लोक सेवा ने हिंदी के लिये 350, अंग्रेजी के लिए 325, संस्कृत के लिये 64, राजस्थानी के लिये 7, पंजाबी 11, उर्दू 26, इतिहास 90, राजनीति विज्ञान 225, भूगोल 210, अर्थशास्त्र 35, समाजशास्त्र 16, गृह विज्ञान 16, जीव विज्ञान 67, फिजिकल एजुकेशन 37, कोच खो-खो 1, गणित 153, कॉमर्स 340, भौतिकी 147, केमिस्ट्री 36, ड्राइंग 35, कोच कुश्ती 1, संगीत 6, कोच हॉकी 1 और कोच फुटबॉल के लिए 3 वैकेंसी निकाली है। आवेदन शुल्कइश भर्ती के लिए आवेदन शुल्क जनरल कैटेगरी और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये है। ओबीसी/बीसी/एससी और एसटी के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। आवेदन करने के बाद फॉर्म में करेक्शन करने के लिए 500 रुपये की फीस अलग से देनी होगी।

CIL MT Recruitment: कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के ढ़ेरों पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली: कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (Management Trainee) के पदों पर भर्ती ( Recruitment) के लिए अधिसूचना (Notification) आधिकारिक जारी कर दी है। कोल इंडिया ने गेट-2024 स्कोर के माध्यम से प्रबंधन प्रशिक्षुओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार (Candidate) आधिकारिक वेबसाइट (coalindia.in) पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते हैं।  पद का नाम मैनेजमेंट ट्रेनी   आवेदन की तिथिइन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अक्तूबर से शुरू होगी और 28 नवंबर तक चलेगी। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 640 पदों को भरना है, जिसमें माइनिंग के लिए 263, सिविल के लिए 91, इलेक्ट्रिकल के लिए 102, मैकेनिकल के लिए 104, सिस्टम के लिए 41 और ईएंडटी (E&T) के लिए 39 रिक्तियां शामिल है। शैक्षणिक योग्यताआवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ प्रासंगिक विषयों में बी.ई./बी.टेक. उत्तीर्ण होना चाहिए। एससी, एसटी और दिव्यांग व्यक्तियों उम्मीदवारों के लिए, न्यूनतम योग्यता अंकों में 5% की छूट दी गई है।  आयु सीमाइन पदों के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु 30 सितंबर, 2024 तक 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि ओबीसी उम्मीदवारों को आयु सीमा में 3 साल और एससी, एसटी को 5 साल की छूट दी गई है। ऐसे करें आवेदन1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (coalindia.in) पर जाएं।2. GATE 2024 स्कोर (विज्ञापन संख्या 04/2024) के आधार पर प्रबंधन प्रशिक्षु पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक खोजें।3. लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करने के लिए अपना व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, लिंग, श्रेणी, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।4. आवेदन पत्र पृष्ठ को पुनः निर्देशित करने के लिए पंजीकरण आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।5. सभी आवश्यक विवरण भरें जैसे कि GATE 2024 रोल नंबर, स्कोर, योग्यता परीक्षा विवरण आदि।6. फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, GATE 2024 स्कोरकार्ड और योग्यता डिग्री मार्कशीट की स्कैन की गई प्रतियां जमा करें।7. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा कर दें। 

DRDO Recruitment: डीआरडीओ में कई पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने विभिन्न पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) निकली है। इन पदों पर संविदा पर 1 साल के लिए भर्ती किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों (Candidate) की समय सीमा परफॉर्मेंस के आधार पर 3 साल तक बढ़ाई जा सकती है। रिटायर्ड ऑफिसर (Retired officers) या जो केंद्र सरकार या स्वायत्त निकाय से रिटायर होने वाले हैं, वह इन पदों पर आवेदन (Apply) कर सकते हैं। आवेदन की तिथिडीआरडीओं में डीओडीओ चेयर्स समेत 21 पदों पर आवेदन के लिए विज्ञप्ति 15 अक्तूबर को जारी की गई है। बता दें कि नोटिफिकेशन जारी होने के डेट के 30 दिनों के भीतर आवेदन फॉर्म सबमिट किया जा सकता है। पदों की संख्याडीआरडीओ संविदा पर 21 पदों पर भर्ती करेगा। जिसमें डीआरडीओ चेयर्स- 5 पद, डीआरडीओ डिस्टिंग्विश फेलोशिप- 11 पदडीआरडीओ फेलोशिप- 12 पद होंगे।  पात्रता मानदंडशैक्षणिक योग्यता: इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास बीटेक/बीई/एम.एससी / पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा रिटायर हुए अधिकतम 5 वर्ष पूरे हो चुके हों। चयन प्रक्रियाइच्छुक उम्मीदवार ए-4 साइज पेपर में अपना आवेदन फॉर्म ‘The director, driector of Personnel, DRDO, Ministry of Defence Room No. 229 (DRDS- III) DRDO Bhawan, Rajaji Marg New Delhi-110011 पते पर भेज सकते हैं।  आवेदन फॉर्म की एडवांस कॉपी ईमेल के जरिए dte-pers.hqr@gov.in पर भी भेज सकते हैं। आवेदन फॉर्म के साथ पीपीओ और रिटायरमेंट के लिए जारी हुए पहचान पत्र की फोटो कॉपी, आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटो कॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ समेत सभी दस्तावेज को संलग्न करके भेजना होगा।  आवेदन फॉर्म के लिफाफे पर Application for DRDO Chair / DRDO Fellow’ का कैप्शन जरूर लिखें।

UNI Bank Recruitment: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने खोला नौकरियों का पिटारा, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली: बैंक (Bank) में नौकरी तलाश रहे युवाओं (Candidate) के लिए नौकरी (Job) पाने का सुनहरा मौका है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank Of India) की ओर से देशभर के विभिन्न राज्यों के तहत लोकल बैंक ऑफिसर (Local Bank Officer) के पदों पर भर्ती (Recruitment) निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार बैंक में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।   पद का नाम लोकल बैंक ऑफिसर  आवेदन की तिथिइसके लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 13 नवंबर 2024 तक जारी रहेगी। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1500 पदों को भरना है।  आयु सीमाइन पदों के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 अक्टूबर 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।  पात्रता एवं मापदंडइस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में फुल टाइम बैचलर डिग्री हासिल की हो।  इन राज्यों में होगी भर्तियांइस भर्ती के माध्यम से कुल 1500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इसमें से राज्यवार आंध्र प्रदेश में 200 पद, असम में 50 पद, गुजरात में 200 पद, कर्नाटक में 300 पद, केरल में 100 पद, महाराष्ट्र में 50 पद, ओडिशा में 100 पद, तमिलनाडु में 200 पद, तेलंगाना में 200 पद और पश्चिम बंगाल में 100 पद पर भर्ती की जाएगी। ऐसे करें आवेदन1. इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।2. वेबसाइट के होम पेज पर रिक्रूटमेंट एवं उसके बाद करेंट भर्ती सेक्शन में जाएं।3. अब नए पेज पर Click Here For Apply लिंक पर क्लिक करें।4. इसके बाद नया पोर्टल ओपन होगा जहां आप पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।5. रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ अपलोड करें।6. अंत में उम्मीदवार तय शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें। 

RPSC Recruitment: राजस्थान में लेक्चरर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली: माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए स्कूल में लेक्चरर (Lecturer) बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) ने स्कूल में लेक्चरर पदों (Post) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया नवंबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (Candidate) आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in) या (sso.rajasthan.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन (Apply) कर सकते हैं।  पद का नाम लेक्चरर के पद के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।  आवेदन की तिथिइसके लिए आवेदन प्रक्रिया आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 4 दिसंबर है। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2202 पदों को भरना है।  इन पदों के लिए है भर्तीयह भर्ती माध्यमिक शिक्षा विभाग में कुल 24 विषयों के लिए निकली है। इसमें हिन्दी, इंग्लिश, संस्कृत, राजस्थानी, पंजाबी, इतिहास, उर्दू, भूगोल समेत अन्य विषय शामिल हैं।   आयु सीमाइस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।  शैक्षणिक योग्यताइस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास संबंधित विषय से मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही (बी.एड/डीएलएड) डिप्लोमा होना भी जरूरी है। विषयवार योग्यता देखने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।  ऐसे करें आवेदन1. सबसे पहले उम्मीदवार आरपीएससी की वेबसाइट पर जाएं2. अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें3. पूछे गए विवरण दर्ज करें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें4. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट ले लें।

NSCL Recruitment: राष्ट्रीय बीज निगम में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली: राष्ट्रीय बीज निगम में नौकरी के ख्वाहिशमंद युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक वेबसाइट (indiaseeds.com) पर जाकर आवेदन करना होगा।  आवेदन की तिथिइसके लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 26 अक्तूबर, 2024 से शुरू होगी और 30 नवंबर, 2024 तक चलेगी। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 188 पदों को भरना है।  शैक्षणिक योग्यताराष्ट्रीय बीज कंपनी में नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 12वीं/आईटीआई/ डिप्लोमा/बी.कॉम/ग्रेजुएट/बीई/बीटेक/बीएससी (एग्रीकल्चर)/MBA/PG डिग्री/ डिप्लोमा/पर्सनल मैनेजमेंट/एलएलबी/लेबल वेलफेयर/एम.एससी आदि की डिग्री होनी चाहिए। पद के अनुसार पात्रता मानदंड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। आयु सीमाइन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु पदानुसार निर्धारित की गई है। ट्रेनी, सीनियर ट्रेनी और मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए 27 वर्ष, असिस्टेंट मैनेजर के लिए 30 वर्ष और डीप्टी जनरल मैनेजर के लिए आवेदकों की आयु 50 साल से ऊपर नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।  इन पदों पर होगी भर्तीट्रेनी  (क्वालिटी कंट्रोल), असिस्सेंट मैनेजर, मैनेजमेंट ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल इंजीनियर) चयन प्रक्रियाउम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पर्सनल इन्टरव्यू आदि चरणों के जरिए किया जाएगा। 

एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी में बीटेक कोर्स अगले साल से होगा शुरू

एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी में बीटेक कोर्स अगले साल से शुरू होगा। इस साल एडमिशन के लिए कॉलेज में छात्र पहुंचे ही नहीं। लखनऊ: एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) में बीटेक कोर्स अब अगले साल शुरू होगा। पढ़ाई इसी बार से शुरू होनी थी। इसके लिये एडमिशन भी ओपन हुए, लेकिन दाखिले के लिए छात्र नहीं मिले। स्टूडेंट्स की संख्या कम देखते हुए एकेटीयू ने अब अगले साल से कोर्स शुरू करने का फैसला लिया है। 4 विषयों में शुरू होगा बीटेकएकेटीयू के वीसी जेपी पांडेय ने कहा कि कंप्यूटर साइंस, मशीन लर्निंग, एआई और वेरी लार्ज स्केल इंटीग्रेशन (VLSI) में बीटेक की अनुमति मिली है। एकेटीयू AI में बीटेक कोर्स शुरू करने वाले भारत के गिने-चुने संस्थानों में से एक है। वीसी जेपी ने कहा कि भविष्य में एआई का काफी स्कोप है। लैब (Lab) का निर्माण चल रहा है। इसे देखते हुए ही अगले साल से दाखिले लेकर कोर्स शुरू करने का फैसला लिया है। चार विषयों में कुल 180 सीटों की मान्यता मिली है।