Section-Specific Split Button

DoT Recruitment: दूरसंचार विभाग में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानिए आवेदन प्रक्रिया

नई दिल्ली: दूरसंचार विभाग (DoT) ने टीईएस ग्रुप ‘B’ के तहत सब डिविजनल इंजीनियर (SDE) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार दूरसंचार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत 48 पदों को भरा जाएगा। आवेदन तिथिआवेदन करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर, 2024 है। आयु सीमा•    प्रतिनियुक्ति-आधारित पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु आवेदन की अंतिम तिथि तक 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पात्रता•    इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी या कंप्यूटर विज्ञान इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। चयन प्रक्रियाचयन प्रक्रिया सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्धारित की जाएगी। आवेदनों की समीक्षा की जाएगी, और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जा सकता है। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके आवेदन उनके संबंधित कैडर अधिकारियों या विभाग प्रमुखों द्वारा अग्रेषित किए गए हैं, जो चयनित होने पर प्रतिनियुक्ति के लिए उनकी उपलब्धता की पुष्टि करते हैं। उचित माध्यम से प्रस्तुत किए गए आवेदन, सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ, विचार किए जाएंगे।

Kolkata Metro Railway: कोलकाता मेट्रो में 10 वीं पास के लिए निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली: मेट्रो रेलवे कोलकाता ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार मेट्रो रेलवे कोलकाता की आधिकारिक वेबसाइट (mtp.indianrailways.gov.in) के माध्यम से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 128 पदों को भरा जाएगा। आवेदन तिथिपंजीकरण प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होगी और 22 जनवरी 2025 को समाप्त होगी। इन पदों पर होगी भर्ती 1.    फिटर: 82 पद2.    इलेक्ट्रीशियन: 28 पद3.    मशीनिस्ट: 9 पद4.    वेल्डर: 9 पद पात्रता मापदंड•    अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत) उत्तीर्ण होना चाहिए। •    उम्मीदवार के पास एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।•    पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार की आयु सीमा 15 से 24 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। चयन प्रक्रियामेट्रो रेलवे/कोलकाता में प्रशिक्षण स्लॉट के लिए उम्मीदवार का चयन अधिसूचना के अनुसार आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों के संबंध में तैयार की गई योग्यता के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में उम्मीदवारों द्वारा भरे गए डेटा/विवरण के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। पात्र उम्मीदवारों के लिए एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसमें मैट्रिकुलेशन और आईटीआई दोनों परीक्षाओं में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त प्रतिशत अंकों का औसत लिया जाएगा, दोनों को समान महत्व दिया जाएगा।

NHPC Recruitment: एनएचपीसी में ट्रेनी एवं सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नौकरियों की बहार

नई दिल्ली: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHPC) ने ट्रेनी ऑफिसर एवं सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से एनएचपीसी की ऑफिशियल वेबसाइट (nhpcindia.com) पर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकता है।  आवेदन की तिथिइस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस 9 दिसंबर से शुरू की गया है जो निर्धारित अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2024 तक जारी रहेगी।  पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से कुल 118 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से ट्रेनी ऑफिसर (HR) के लिए 71 पद, ट्रेनी ऑफिसर (PR) के लिए 10, ट्रेनी ऑफिसर (Law) के लिए 12 पद और सीनियर मेडिकल ऑफिसर के लिए 25 पद आरक्षित हैं। योग्यताइस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार संबंधित क्षेत्र में पीजी डिग्री/ पीजी डिप्लोमा/ कम्युनिकेशन, मास कम्युनिकेशन, जर्नलिज्म, पब्लिक रिलेशन में पीजी डिग्री या डिप्लोमा/ लॉ में डिग्री (LLB)/ MBBS किया हो।  आयु सीमाइसके साथ ही ट्रेनी ऑफिसर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 वर्ष एवं सीनियर मेडिकल ऑफिसर के लिए 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना 30 दिसंबर 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी। ऐसे करें आवेदन1. इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर विजिट करें।2. वेबसाइट के होम पेज पर करियर बटन पर क्लिक करने के बाद भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।3. अब आपको Click here for Online Application पर क्लिक करके फॉर्म भरना होगा।4. इसके बाद अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।5. अंत में उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

राइट्स में अप्रेंटिसशिप पदों पर निकली बंपर नौकरी, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज (RITES) में जॉब पाने का सुनहरा मौका है। राइट्स की ओर से ग्रेजुएट (इंजीनियरिंग एवं नॉन इंजीनियरिंग), डिप्लोमा एवं ट्रेनी अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।  डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस भर्ती में ITI पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को NAPS पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर एवं अन्य सभी पदों के लिए NATS पोर्टल nats.education.gov.in/student_type.php पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।  आवेदन की तिथिउम्मीदवार 25 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।  पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से राइट्स की ओर से कुल 223 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।  आयु सीमाइसके साथ ही अभ्यर्थी ने 18 वर्ष की उम्र प्राप्त न की हो। आयु की गणना 6 दिसंबर 2024 के अनुसार की जाएगी। योग्यता की अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें। योग्यताइस भर्ती में आवेदन करने के लिए पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता तय की गई है। इसलिए आवेदन के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार संबंधित क्षेत्र/ ट्रेड में आईआईटी/ डिग्री/ डिप्लोमा प्राप्त किया हो।  प्रक्रिया इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शैक्षिक योग्यता के आधार पर किया जायेगा। पात्रता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किये गए उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह प्रदान की जाएगी। भर्ती में चयन के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जायेगा। इस भर्ती में ITI पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को NAPS पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर एवं अन्य सभी पदों के लिए NATS पोर्टल nats.education.gov.in/student_type.php पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

IIFCL Recruitment: इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली: इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (IIFCL) में नौकरी तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशी की खबर है। आईआईएफसीएल ने ग्रुप ए के तहत सहायक प्रबंधक के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार IIFCL की आधिकारिक वेबसाइट (iifcl.in.) पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथि•    आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 7 दिसंबर 2024•    आवेदन की अंतिम तिथि: 23 दिसंबर 2024 पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के माध्यम से सहायक प्रबंधक के 40 पदों पर भर्ती जाएगी।  आयु सीमाउम्मीदवार की आयु 21 से 31 वर्ष के बीच होनी चाहिए। योग्यताउम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, वित्तीय क्षेत्र, बैंकों, वित्तीय संस्थानों या सार्वजनिक उपक्रमों में अधिकारी स्तर पर न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।  चयन प्रक्रिया IIFCL भर्ती प्रक्रिया में निम्नण शामिल हैं:•    प्रारंभिक स्क्रीनिंग: इसमें पात्रता और योग्यता की जांच की जाएगी।•    लिखित परीक्षा: इसमें गणितीय योग्यता, अंग्रेजी भाषा, समसामयिक घटनाएं, तर्कशक्ति और परियोजना वित्त जैसे डोमेन ज्ञान का परीक्षण किया जाएगा।•    व्यवहार परीक्षण: इस चरण में, उम्मीदवार की भूमिका-विशिष्ट व्यक्तित्व और व्यवहार का आकलन किया जाएगा।•    साक्षात्कार: अंतिम चरण में, उम्मीदवार के अनुभव और पेशेवर ज्ञान के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया•    IIFCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।•    “भर्ती” सेक्शन में अधिसूचना पढ़ें।•    “ऑनलाइन आवेदन” पर क्लिक करें और आवेदन पत्र भरें।•    आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।•    शुल्क का भुगतान करें।•    आवेदन सबमिट करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले।

SBI Clerk 2024: एसबीआई ने जूनियर एसोसिएट्स के पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती लेह और कारगिल घाटी (चंडीगढ़ सर्कल) सहित लद्दाख यूटी के लिए की जानी है। अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (sbi.co.in.) पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिआवेदन प्रक्रिया आज, 07 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथिआवेदन करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर, 2024 है।  पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के कुल 50 पदों को भरा जाएगा। आयु सीमा01.04.2024 को 20 वर्ष से कम नहीं और 28 वर्ष से अधिक नहीं, अर्थात उम्मीदवारों का जन्म 02.04.1996 से पहले और 01.04.2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए (दोनों दिन शामिल हैं) रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश की निर्दिष्ट स्थानीय भाषा में कुशल (पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना) होना चाहिए। भाषाओं की सूची उर्दू, लद्दाखी और भोटी (बोधि) हैं।

NIA Recruitment: नर्सिंग ऑफिसर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: नेशनल इंस्ट्टीयूट ऑफ आयुर्वेद संस्थान (NIA) जयपुर ने रजिस्ट्रार, अकाउंट्स ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट (https://www.nia.nic.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  आवेदन तिथिइस वैकेंसी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर, 2024 है।  पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से 31 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी।  एनआईए भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कोई फीस का भुगतान नहीं करना होगा। वैद्य के पद पर अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों को एमडी/ एमएस और क्लीनिकल रजिस्ट्रार के उम्मीदवारों के लिए भी एजुकेशन क्वालिफिकेशन एमडीए/ एमएस मांगी गई है। साथ ही, फार्मासिस्ट के पद पर अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों को 12वीं पास और एमटीएस वालों के लिए 10वीं पास होना चाहिए। एनआईए भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को हर पद के लिए आयु सीमा अलग-अलग है। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा की जांच कर लें। इसके बाद ही आवेदन करें।

Nainital Bank Recruitment: नैनीताल बैंक में क्लर्क के पदों पर निकली बंपर भर्ती

नई दिल्ली: बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारियों में लगे कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है। नैनीताल बैंक ने कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट (Clerk) के पदों पर भर्ती निकाली है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट (nainitalbank.co.in) पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।  आवेदन तिथिभर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 दिसंबर 2024 से शुरू कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथिऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 22 दिसंबर 2024 निर्धारित है। योग्यतानैनीताल बैंक क्लर्क पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का भारत में स्थित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में स्नातक या परास्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।  आयु सीमाइसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना 31 अक्टूबर 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी। आवेदन शुल्कआवेदन के साथ सभी वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। एप्लीकेशन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा की जा सकती है। कैसे करें आवेदन1. इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।2. अब आपको भर्ती पोर्टल पर पहले Click here for New Registration पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना है।3. रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी मांगी गई अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ अपलोड करना है।4. अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

देश के 6 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में साल में दो बार दाखिला ले रहे छात्र

देश के 6 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में साल में दो बार छात्र दाखिला ले रहे हैं। इसकी जानकारी मंत्री सुकांत मजूमदार ने दी। मंत्री मजूमदार ने बताया कि देश के छह केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने साल में दो बार प्रवेश देने की नीति अपनाई है। नई दिल्ली: यूजीसी से मंजूरी मिलने के बाद देश के 6 केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने साल में दो बार प्रवेश देने की शुरुआत कर दी है। इस बात की जानकारी मंत्री सुकांत मजूमदार ने दी। उन्होंने कहा कि यूजीसी ने उच्च शिक्षण संस्थानों को साल में दो बार जुलाई या अगस्त और जनवरी या फरवरी में एडमिशन लेने की अनुमति दी है। मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि जो शिक्षण संस्थान साल में दो बार छात्रों को प्रवेश देना चाहते हैं, उन्हें सावधानीपूर्वक योजना बनाने की जरूरत है। कौन से विश्वविद्यालय देंगे साल में दो बार दाखिलामंत्री मजूमदार ने बताया कि देश के छह केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने साल में दो बार प्रवेश देने की नीति अपनाई है। इसमें केरल विश्वविद्यालय, राजस्थान विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय, तेजपुर विश्वविद्यालय, हैदराबाद विश्वविद्यालय और नागालैंड विश्वविद्यालय शामिल हैं। एडमिशन के लिए साल भर का नहीं होगा इंतजारयूजीसी चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने जून 2024 में इस पर मुहर लगाई थी। उन्होंने कहा था कि साल में दो बार एडमिशन से छात्रों को प्रेरणा बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि साल में दो बार प्रवेश होने से उद्योग जगत के लोग भी साल में दो बार कैंपस प्लेसमेंट कर सकेंगे।

Homeguard Vacancy: दिल्ली में बड़े पैमाने पर होगी होमगार्ड की भर्ती

दिल्ली में 15 हजार होमगार्ड की भर्ती होने जा रही है। इसकी जानकारी एलजी वीके सक्सेना ने दी। बीते जनवरी माह में ही इस होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई थी। नई दिल्ली: दिल्ली में जल्द ही होमगार्ड की भर्ती होने वाली है। दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने इसका ऐलान किया है। एलजी के बयान के मुताबिक, दिल्ली सरकार 15 हजार होमगार्ड की भर्ती करेगी। इसके बाद इनकी कुल संख्या 25000 हो जाएगी। वीके सक्सेना ने 1669 होमगार्ड को लेटर बांटेएलजी वीके सक्सेना ने 10000 में से 1669 होमगार्ड को मंगलवार को लेटर बांटे। बीते जनवरी माह में ही इस होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई थी। वीके सक्सेना ने एक कार्यक्रम में नवनियुक्त होमगार्डों से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में जल्द ही 15000 और होमगार्ड की भर्ती होगी। 181 महिलाएं शामिलउन्होंने बताया कि इन नए होमगार्ड में 226 पूर्व नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक शामिल हैं। यह पहले दिल्ली परिवहन निगम के बसों में मार्शल के रूप में तैनात थे। पिछले साल नवंबर में इन्हें इस पद से हटा दिया गया था। उन्होंने बताया कि इस भर्ती किए गए नये लोगों में 181 महिलाएं शामिल हैं।

error: Content is protected !!