NFR Apprentice: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में ITI पास के लिए निकली बंपर भर्ती

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने आईटीआई 10वीं पास योग्य उम्मीदवारों (Candidate) को अपरेंटिसशिप का शानदार अवसर दिया है। अपरेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत अपरेंटिस की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन (Application) आधिकारिक वेबसाइट (nfr.indianrailways.gov.in) के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन तिथिइच्छुक आवेदक 3 दिसंबर, 2024 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का उद्देश्य 5,600 से अधिक प्रशिक्षु पदों पर नियुक्ति करना है। आयु सीमा3 दिसंबर तक 15 वर्ष से 24 वर्ष के आयु वर्ग के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता उम्मीदवारों को 50% कुल अंकों के साथ मैट्रिकुलेशन (कक्षा 10वीं) उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए। प्रयोगशाला तकनीशियन पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में 12वीं कक्षा की योग्यता के साथ-साथ आवश्यक आईटीआई प्रमाणीकरण होना चाहिए। चयन प्रक्रियाप्रशिक्षुओं का चयन यूनिट-वार, ट्रेड-वार और समुदाय-वार मेरिट पदों के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक यूनिट के लिए मेरिट सूची मैट्रिकुलेशन में प्राप्त अंकों के प्रतिशत और उस ट्रेड में आईटीआई अंकों के आधार पर होगी, जिसमें प्रशिक्षुता की जानी है। अंतिम पैनल मैट्रिकुलेशन और आईटीआई में प्राप्त अंकों के औसत पर आधारित होगा। अंतिम मेरिट सूची अंकों के प्रतिशत के अवरोही क्रम में स्लॉट की संख्या के बराबर इकाई-वार, ट्रेड-वार और समुदाय-वार तैयार की जाएगी। आवेदन शुल्कउम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये देने होंगे। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ईबीसी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। ऐसे करें आवेदन1. आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in. पर जाएं।2. होमपेज पर, सामान्य जानकारी टैब पर जाएं।3. रेलवे भर्ती सेल GHY पर क्लिक करें।4. आवेदन लिंक पर क्लिक करें।5. आवश्यक विवरण भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि आवश्यक हो)।6. आवेदन को सुरक्षित रखें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट लें।
हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में 25 राज्यों के विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में 25 राज्यों के 3684 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों ने ज्यादा रूचि दिखाई है। सागर: डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में सत्र 2024-25 में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में देश के 25 राज्यों के 3684 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेशित विद्यार्थियों में से मध्य प्रदेश के 2756 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया हैं। एमपी के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, केरल, झारखण्ड, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों ने सबसे ज्यादा प्रवेश लिया है। विवि में पिछले वर्ष 3022 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था, जो इस वर्ष बढ़कर 3684 हो गई है। विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों ने ज्यादा रूचि दिखाई है। कुलगुरु विवि डॉ. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि यूनिटी इन डायवर्सिटी की संकल्पना को विश्वविद्यालय साकार कर रहा है। देश के लगभग सभी राज्यों के विद्यार्थी विवि में अध्ययन एवं शोध के लिए आ रहे हैं। छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी शिक्षा में उनकी रूचि के साथ-साथ उनकी सशक्त स्थिति को दर्शा रहा है।
गुजरात के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की बंपर भर्ती

गुजरात के प्राथमिक विद्यालयों में टीचर्स के लिए बंपर वैकेंसी निकली हैा ये भर्ती प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में होगी। गांधीनगर: गुजरात के प्राथमिक विद्यालयों में 13852 सहायक अध्यापकों की भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2024 है। इसके लिये आवेदन गुजरात राज्य प्रथमिक शिक्षा चयन समिति की वेबसाइट पर जाकर करना होगा। ये भर्ती प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में होगी। योग्यताभर्ती के लिये उम्मीदवारों को डीएलएड/बीएड किया होना चाहिए। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक का अध्यापक बनने के लिए अलग-अलग योग्यताएं हैं। विस्तार से जानकारी भर्ती नोटिफिकेशन में मिलेगी। वैकेंसी डिटेलगुजरात में विद्या सहायक की 13852 वैकेंसी में 5000 सीटें कक्षा 1 से 5वीं तक के लिये व कक्षा 6 से 8वीं तक के लिये 7000 सीटें हैं। ये सभी भर्तियां गुजराती मीडियम स्कूलों में होंगी। आवेदन शुल्कविद्या सहायक पद के लिये आवेदन शुल्क अनारक्षित/ओबीसी के लिए 200 रुपये और एससी/एसटी के लिए 100 रुपये निर्धारित की गई है। उम्र सीमाविद्या सहायक पद के लिये उम्मीदवारों की उम्र अधिकतम 35 साल होनी चाहिए। ओबीसी को तीन साल और एससी/एसटी को तीन साल तक की छूट मिलेगी।
AIASL: एयर इंडिया में टर्मिनल मैनेजर, ड्यूटी मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली: एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIASL) ने वॉकइन मोड के माध्यम से डिप्टी टर्मिनल मैनेजर-पैक्स, ड्यूटी ऑफिसर और जूनियर ऑफिसर-टेक्निकल समेत अन्य पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (aiasl.in) पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 107 पदों को भरना है। आवेदन तिथिइन सभी पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर, 2024 है। आयु सीमाएयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड भर्ती अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार की अधिकतम आयु 55 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसमें ओबीसी उम्मीदवार को 3 वर्ष की और एससी, एसटी उम्मीदवार को 5 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। आवेदन शुल्कइन सभी पदों के लिए एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को किसी तरह का कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया इन पदों पर उम्मीदवीरों का चयन टेस्ट/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पंजाब में नियुक्त किया जाएगा। उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों (आधिकारिक अधिसूचना में उल्लिखित) के साथ पता- स्वामी सत्यानंद कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ए-ब्लॉक, गुरु अमर दास एवेन्यू, एयरपोर्ट रोड, अमृतसर, पंजाब, पिन-143001 पर 14 नवंबर 2024 को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी के लिये वैकेंसी, आज है अंतिम तिथि

हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी के लिये वैकेंसी निकली है। भर्ती के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर है। नई दिल्ली: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन(HPSC) में नौकरी के लिए वैकेंसी निकली है। यहां असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती होनी है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख कल यानी 6 नवंबर है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in या regn.hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकता है। योग्यताउम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में मास्टर की डिग्री होनी अनिवार्य है। मास्टर्स में कम से कम 55% अंक होने चाहिये। UGC या CSIR द्वारा आयोजित National Eligibility Test पास किया होना या पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। ऐसे करें आवेदनआवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर जरुरी जानकारी के साथ आवेदन फॉर्म को भरना होगा। इसके बाद जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा। अंत में आवेदक भविष्य के लिए फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
एनआईटी मणिपुर ने इन पदों के लिए निकाली भर्ती, जल्द खत्म होगी आवेदन तिथि

एनआईटी मणिपुर ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नई दिल्ली: एनआईटी मणिपुर ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 नवंबर तक चलेगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.nitmanipur.ac.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर वैकेंसीएनआईटी मणिपुर कुल 22 पदों पर नियुक्तियां करेगी। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए 3 और 4 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसमे सिविल इंजीनियरिंग व कंप्यूटर एंड साइंस इंजीनियरिंग विभाग के लिए 2 और 3 पद शामिल हैं। एक बात का ध्यान रहे कि आवेदन पत्र में गड़बड़ी पर एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं होगा। कैसे करें ऑनलाइन आवेदनआवेदन के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट nitmanipur.ac.in पर जाना होगा। फिर होम पेज पर असिस्टेंट प्रोफेसर रिक्रूटमेंट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद सहायक प्रोफेसर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण संख्या प्राप्त करने के लिए आवश्यक विवरण भरना होगा। फिर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग कर लॉग करना होगा। फिर आवेदन पत्र पूरा करना होगा। इसके बाद सबमिट करने पर एक यूनिक नंबर जेनरेट होगा। अंत में आवेदन पत्र डाउनलोड कर प्रिंट निकालना होगा।
ITBP में निकली वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर

भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल में नौकरी के लिए वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से 345 पदों पर नियुक्ति होगी। नई दिल्ली: भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल में कई पदों पर नौकरी के लिये वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी में सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर के पद शामिल हैं। आवेदक आवेदन करने के लिये आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जा सकते हैं। इस भर्ती के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर है। कितने पदों पर होगी बहालीभर्ती के माध्यम से सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 5 पद, मेडिकल ऑफिसर के 164 पद और स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 176 पदों पर बहाली होगी। इस तरह 345 पदों पर नियुक्ति होगी। योग्यताइस भर्ती में तीनों पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। योग्यता की जानकारी इस नोटिफिकेशन ITBP Recruitment 2024 के माध्यम से देखी जा सकती है। आयु सीमासुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए 50 साल, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए 40 साल से कम और मेडिकल ऑफिसर की उम्र के लिए 30 साल से कम आयु सीमा तय की गई है।
ITBP Recruitment: आईटीबीपी में SI, Head Constable के पदों पर खुला नौकरियों का पिटारा

नई दिल्ली: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBPF) ने 526 सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल (दूरसंचार) के पदों पर भर्ती (Recruitment) के लिए एक संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। विस्तृत विज्ञापन जल्द ही आईटीबीपी के भर्ती पोर्टल (recruitment.itbpolice.nic.in.) पर प्रकाशित किया जाएगा। आवेदन की तिथिआईटीबीपी की इस भर्ती के लिए आवेदन विंडो 15 नवंबर को खुलेगी। आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर को समाप्त होगी। इन पदों के लिए है भर्तीइन एसआई (ग्रुप बी) और कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल (ग्रुप सी) रिक्तियों के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अस्थायी आधार पर की जाएगी। पदों की संख्याएसआई, हेड कांस्टेबल के 526 पदों के लिए होगी भर्ती आयु सीमाएसआई पदों के लिए आवेदकों की आयु 20-25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हेड कांस्टेबल के लिए आयु सीमा 18-25 वर्ष के बीच और हवलदार पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा निर्धारित करने की कट-ऑफ तिथि विस्तृत अधिसूचना में बताई जाएगी। आवेदन शुल्कएसआई के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये और कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल पदों के लिए 100 रुपये है। महिला, भूतपूर्व सैनिक, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Bihar CHO Recruitment: बिहार में स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर पर निकली बंपर भर्ती

नई दिल्ली: बिहार राज्य स्वास्थ्य सोसायटी (SHS) ने राज्य में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार (Candidate) इन पदों (Post) के लिए आधिकारिक वेबसाइट (shs.bihar.gov.in.) पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन की तिथि1 नवंबर से 21 नवंबर, 2024 तक आवेदन किये जा सकते हैं। पद का नाम सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों की संख्या4500 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति होनी है। पात्रता मानदंडआवेदक के पास इंडियन नर्सिंग काउंसिल या स्टेट नर्सिंग काउंसलिंग द्वारा प्रतिष्ठित संस्थान में बीएससी (नर्सिंग) की डिग्री होनी चाहिए। शैक्षणिक वर्ष 2024 से स्वास्थ्य में सर्टिफिकेट कोर्स सीसीएच का छह महीने का सर्टिफिकेट होना चाहिए या बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ 6 महीने का सीसीएच सर्टिफिकेट होना चाहिए। आवेदन शुल्कसामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीएच और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। ऐसे करें आवेदन1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in. पर जाएं।2. इसके बाद बिहार सीएचओ के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।4. फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।5. सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।6. अंत में फॉर्म जमा कर दें। 7. आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी अपने पास रख लें।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी की एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण, जानें कब मिल सकता है एनरोलमेंट नंबर

बीएचयू में स्नातक और परास्नातक में दाखिले की प्रकिया पूरी हो चुकी है। अब विश्वविद्यालय जल्द ही छात्र-छात्राओं को एनरोलमेंट नंबर जारी कर सकता है। वाराणसी: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में स्नातक और परास्नातक में दाखिले की प्रकिया पूरी हो चुकी है। विश्वविद्यालय अब छात्र-छात्राओं को एनरोलमेंट नंबर जारी करने की तैयारी कर रहा है। विश्वविद्यालय हर साल एडमिशन लेने वाले छात्रों को प्रशासन की ओर से एनरोलमेंट नंबर करता है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बीती 29 अक्टूबर तक पूरी कर ली गई है। अब विभागों की ओर से 5 नवंबर तक परीक्षा नियंता कार्यालय में फॉर्म की हार्ड कॉपी सभी जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ जमा करनी होगी। विश्वविद्यालय हर साल जारी एनरोलमेंट नंबर पहचान पत्र, लाइब्रेरी कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात पर लिखा जाता है। इस लिहाज से एनरोलमेंट नंबर (Enrollment Number) एक जरूरी भूमिका निभाता है। 5 नवंबर के बाद जारी होगा एनरोलमेंट नंबरबता दें कि परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर से नामांकन और फॉर्म की छायाप्रति जमा करने की तारीख 4-5 नवंबर है। अब फॉर्म की जांच करने के साथ ही आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी। अब 5 नवंबर के बाद ही विभाग एनरोलमेंट नंबर जारी कर सकता है।