Section-Specific Split Button

IPPB Recruitment: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में नौकरी का मौका, इस तिथि तक करें अप्लाई

नई दिल्ली: बैंक में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए ये काम की खबर है, क्योंकि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने सीनियर मैनेजर, डीजीएम फाइनेंस, जनरल मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ippbonline.com) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिआवेदन प्रक्रिया 10 जनवरीं से चालू है और 30 जनवरी तक चलेगी। उम्मीदवार ध्यान दें अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आयु सीमाइस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 26-38 तय की गई है। इसी तरह अधिकतम आयु सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है।   पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य 5 पदों को भरना है। इसमें डीजीएम के लिए 1 पद, असिस्टेंट जनरल मैनेजर के लिए 1, सीनियर मैनेजर के लिए 2 और सीनियर मैनेजर (इनफॉर्मेशन सिस्टम ऑडिटर) के लिए 1 पद शामिल है। आवेदन शुल्कइन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा। पात्रता मानदंडइंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास पद के अनुसार योग्यता और अनुभव निर्धारित की है। उम्मीदवारों के पास सीए/बी.ई/बीटेक/एमसीए/पोस्ट ग्रेजुएट आईटी/मैनेजमेंट/एमबीए/बी.एससी/बीटेक/एमएससी आदि की डिग्री होनी चाहिए।  चयन प्रक्रियाइस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया पूरी तरह से इंटरव्यू बेस पर होगी। हालांकि, बैंक एसेसमेंट, ग्रुप डिसक्शन और ऑनलाइन टेस्ट भी आयोजित कर सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

CIL MT Recruitment: कोल इंडिया में ग्रेजुएट्स से लेकर इंजीनियर्स को मौका, इस तिथि तक करें आवेदन

नई दिल्ली: कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से CIL की ऑफिशियल वेबसाइट (coalindia.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  पद का नाममैनेजमेंट ट्रेनी (MT) आवेदन तिथिइस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू होकर 14 फरवरी 2025 तक जारी रहेगी। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 434 रिक्त पदों को भरा जाएगा।  आयु सीमाइसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, हालांकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 30 सितंबर 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी। आवेदन शुल्क  इस भर्ती में भाग लेने के लिए जनरल एवं ओबीसी वर्ग को आवेदन शुल्क के रूप में 1180 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।   पात्रता मानदंड इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार ग्रेजुएशन/ संबंधित क्षेत्र में बीई/ बीटेक/ बीएससी (इंजीनियरिंग)/ मास्टर डिग्री/ पीजी/ डिप्लोमा/ CA/ICWA आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, हालांकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 30 सितंबर 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।  कैसे करें अप्लाई•    इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर जाएं।•    वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।•    अब Online Login Portal for filling Application form लिंक पर क्लिक करें।•    नए पेज पर To Register लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।•    इसके बाद अन्य जानकारी दर्ज करके आवेदन पत्र भरें और निर्धारित किया गया शुल्क जमा करें।•    अंत में पूर्ण रूप से सबमिट किये गए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

DSSSB PGT Recruitment: दिल्ली में PGT के पदों पर बंपर भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने  विभिन्न विषयों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे है। इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (dsssbonline.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पद का नामपोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT आवेदन तिथिआवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी 2025 से शुरू कर दी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2025 है। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 432 रिक्त पदों को भरना है। परीक्षा के लिए अभी तिथि की घोषणा नहीं की गई है। जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। आवेदन शुल्क  डीएसएसएसबी पीजीटी भर्ती 2025 के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और भूतपूर्व सैनिक श्रेणियों के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। पात्रता मानदंड आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार के पास शिक्षा/प्रशिक्षण में डिग्री या डिप्लोमा भी होना चाहिए।   आयु सीमाडीएसएसएसबी पीजीटी भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट डीएसएसएसबी पीजीटी भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।   चयन का तरीका डीएसएसएसबी पीजीटी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में एक स्तरीय और दो स्तरीय परीक्षा योजनाएं शामिल होंगी और जहां आवश्यकता हो, वहां कौशल परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। नकारात्मक अंकन का प्रावधान रहेगा, जिसमें प्रत्येक गलत MCQ उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा के प्रश्न द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी) होंगे, केवल संबंधित भाषा में होने वाले प्रश्नपत्रों को छोड़कर।   ऐसे करें आवेदन  डीएसएसएसबी पीजीटी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में की जा सकती है:•    सबसे पहले उम्मीदवारों को डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट (dsssb.delhi.gov.in) पर जाना होगा।  •    होम पेज पर “DSSSB PGT Recruitment 2025” या “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।  •    यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो आपको पंजीकरण करना होगा। •    रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।  •    लॉगिन करने के बाद, आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक विवरण जैसे शैक्षिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी, आदि सही तरीके से भरें। •    आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।•    सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन पत्र सबमिट करें। •    भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट निकाल लें।

UCO Bank Recruitment: यूको बैंक ने निकाली नौकरी ही नौकरी, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: बैंक में नौकरी की राह तलाश रहे युवकों के लिए नौकरी का मौका है। यूको बैंक ने स्थानीय बैंक अधिकारी के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (ucobank.com) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 250 पदों को भरा जाएगा।  आवेदन तिथिपंजीकरण प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू हो रही है और 5 फरवरी, 2025 को बंद होगी। पद का नामस्थानीय बैंक अधिकारी चयन प्रक्रिया चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल है। प्रश्न पत्र में रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड, सामान्य/अर्थव्यवस्था/बैंकिंग जागरूकता, अंग्रेजी भाषा और डेटा विश्लेषण और व्याख्या से प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए जिसके लिए उम्मीदवार द्वारा गलत उत्तर दिया गया है, उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक चौथाई या 0.25 अंक दंड के रूप में काटे जाएंगे ताकि सही अंक प्राप्त किए जा सकें। यदि कोई प्रश्न खाली छोड़ दिया जाता है, यानी उम्मीदवार द्वारा कोई उत्तर चिह्नित नहीं किया जाता है; तो उस प्रश्न के लिए कोई दंड नहीं होगा। आयु सीमापात्रता के लिए आयु मानदंड 20 से 30 वर्ष के बीच है। पात्रता मापदंडपात्र होने के लिए, उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उनके पास वैध डिग्री प्रमाणपत्र या मार्कशीट होनी चाहिए और पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान अपना स्नातक प्रतिशत निर्दिष्ट करना चाहिए।  ऐसे करें आवेदनअभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके पंजीकरण कर सकते हैं:•    सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com. पर जाएं।•    खाता बनाने के लिए आवश्यक विवरण प्रदान करके स्वयं को पंजीकृत करें।•    खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र पूरा करें।•    महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।•    फॉर्म की समीक्षा करें और सबमिट करें।

SSC Recruitment: एसएससी ने इन पदों पर निकाली भर्ती, अभी करें अप्लाई

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग ने एक्स-कैडर ग्रुप-बी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में अकाउंटेंट और अकाउंट्स ऑफिसर के पदों के लिए होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (https://ssc.nic.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।  पदों की संख्या इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 10 पदों को भरना है।चयन प्रक्रियाइन पदों पर चयन पदोन्नति के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन उनके अनुभव, योग्यताओं और निर्धारित पात्रता के अनुसार किया जाएगा। चयन प्रक्रिया विभागीय नियमों के तहत होगी। पात्रता मानदंडअकाउंटेंट  (समूह ‘बी’, गैर-राजपत्रित, गैर-मंत्रालयी)•    केंद्रीय सचिवालय लिपिक सेवा (सीएससीएस) के उच्च श्रेणी लिपिक (यूडीसी) जिन्होंने कम से कम 10 वर्ष की सेवा की हो और जिन्होंने सचिवालय प्रशिक्षण एवं प्रबंधन संस्थान (आईएसटीएम) या समकक्ष संस्थान में नकद एवं लेखा कार्य में प्रशिक्षण पूरा किया हो। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों के पास नकद, लेखा और बजट कार्य में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।•    किसी भी संगठित लेखा विभाग से अनुरूप पद धारण करने वाले अधिकारी या एसएएस/लेखा उत्तीर्ण क्लर्क।•    प्रतिनियुक्ति के लिए अधिकतम आयु सीमा आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि तक 56 वर्ष है।

Non Teaching Post Recruitment: यूपी के इस अस्पताल में निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान (KSSSCI), लखनऊ ने विभिन्न गैर-शिक्षण के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवारों आधिकारिक वेबसाइ (cancerinstitute.edu.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 57 पदों को भरना है। इन पदों पर होगी भर्तियां 1. मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर ग्रेड-II        2. रिसेप्शनिस्ट        3. दुकानदार        4.आहार विशेषज्ञ        5. फार्मासिस्ट ग्रेड     6. जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट    लाइब्रेरियन ग्रेड-    7. तकनीकी अधिकारी (बायोमेड)    8.उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी     चयन प्रक्रिया सीबीटी के बाद प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। उम्मीदवारों को रैंक दी जाएगी और मेरिट लिस्ट के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। आयु सीमाइन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित है। आवेदन शुल्कइन पदों के लिए सामान्य/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1180 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी और एसटी श्रेणी अभ्यर्थियों को 780 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से करना होगा। चयन प्रक्रियाकेएसएसएससीआई भर्ती 2025 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में प्रदर्शन के आधार पर होगी। सीबीटी दो घंटे की अवधि का होगा और कुल 100 अंकों का होगा। हर गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक का नकारात्मक अंकन होगा। सीबीटी के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 50% अंक और एससी/एसटी उम्मीदवारों 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

UKMSSB Recruitment: मेडिकल क्षेत्र में निकले नौकरी के ढेरों अवसर, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने  सीएसएसडी तकनीशियन (सेंट्रल स्टेराइल सर्विसेज़ डिपार्टमेंट) के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिआवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी, 2025 तक है। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 79 पदों को भरना है। इसमें सामान्य के लिए 43, ईडब्ल्यूएस के लिए 7 पद, ओबीसी के लिए 11 पद, एससी के लिए 15 और एसटी के लिए 3 पद शामिल है।  शैक्षणिक योग्यताइन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का विज्ञान विषय के साथ इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अवाला, सीएसएसडी या ओटी में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए।  आयु सीमा उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट लागू है। आवेदन शुल्कआवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से करना होगा। ऐसे होगा चयनयूकेएमएसएसबी सीएसएसडी तकनीशियन के पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा। इसमें सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी। इसके पास दस्तावेज सत्यापन के दौर से गुजरना होगा। अंत में उम्मीदवारों का चिकित्सा परीक्षण होगा।

Lecturer Recruitment: लेक्चरर के पदों पर नौकरियों की भरमार, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: लेक्चरर के पद पर जॉब ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। जम्मू एंड कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन (JKPSC) की ओर से लेक्चरर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन की प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (https://jkpsc.nic.in/) पर जाकर आवेदन कर सकते है। पदों की संख्याभर्ती 500 से अधिक पदों पर निकाली गई है।  इन विभागों में होगी भर्तियांइस वैकेंसी के माध्यम से जुलॉजी, बॉटनी, एजुकेशन, इंग्लिश, फिजिक्स, ज्योग्राफी सहित अन्य विषयों में खाली पदों को भरा जाएगा।  आवेदन की अंतिम तिथिइन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी, 2025 है। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि निर्धारित अंतिम तिथि बीतने से पहले अप्लाई कर दें, क्योंकि लास्ट डेट बीतने के बाद कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके अप्लाई कर सकते हैं।  आवेदन की फीस  इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के आवेदकों को 1200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये लागू है। पीएचसी उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट jkpsc.nic.in पर विजिट करना चाहिए। ऐसे करें आवेदन  जेकेपीएससी लेक्चरर भर्ती के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाना होगा। अब, होमपेज पर, भर्ती टैब के अंतर्गत “नौकरियां/ऑनलाइन आवेदन” पर जाएं। यहां, डायरेक्ट रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें। अब आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें और लॉग इन करें। फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें ध्यान दें जम्मू एंड कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन (JKPSC) ने इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवार 17 जनवरी, 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं, जबकि इसके पहले यह 9 जनवरी थी।

Canara Bank SO Recruitment: केनरा बैंक में एसओ के पदों पर निकली नौकरियां, ऐसे करें अप्‍लाई

नई दिल्ली: बैंकिंग सेक्‍टर में करियर बनाने वालों के लिए केनरा बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका है। केनरा बैंक ने एसओ के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (canarabank.com) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।  आवेदन तिथिआवेदन भरने की तिथ  06 जनवरी से 24 जनवरी 2025 है।  पदों की संख्याकेनरा बैंक एसओ भर्ती 2025 के लिए विभिन्न आईटी डोमेन में कुल 60 विशेषज्ञ अधिकारी (एसओ) पद भरे जाने हैं।  इन पदों पर होगी भर्तियांजिनमें एप्लिकेशन डेवलपर्स, डेटा विश्लेषक, डेटा इंजीनियर, डेटा वैज्ञानिक आदि जैसे अनुभवी पेशेवर शामिल हैं। आयु सीमा केनरा बैंक में एसओ पदों के लिए आवेदन करने की ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष है। उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा से अधिक नहीं होना चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। शैक्षिक योग्यताकेनरा बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग है। उम्मीदवारों के पास अपने संबंधित क्षेत्रों में प्रासंगिक डिग्री या पेशेवर प्रमाणन होना चाहिए। योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिसूचना देख सकते हैं।   इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरतयदि आप नौकरियों के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपको यह जानना जरूरी है कि कौन कौन से डाक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी। आवेदन के लिए आपके पास ग्रेजुएशन की मार्कशीट अपने आधार कार्ड के अलावा जाति प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, ईमेल, आईडी पासपोर्ट साइज की फोटो आदि होना ही चाहिए।  आवेदन के लिए सबसे पहले केनरा बैंक की वेबसाइट (canrabank.com) पर जाकर रजिस्‍ट्रेशन कर दें। इसके बाद आपको एक एनरोलमेंट नंबर मिलेगा। इसी का उपयोग करके अन्‍य डिटेल्‍स भर दें। चयन प्रक्रिया•    ऑनलाइन परीक्षा: पहला चरण एक ऑनलाइन परीक्षा है जो अभ्यर्थी के व्यावसायिक ज्ञान और तार्किक तर्क कौशल का मूल्यांकन करती है।•    साक्षात्कार: ऑनलाइन परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चुना जाएगा, जहां उनकी तकनीकी विशेषज्ञता और भूमिका के लिए उपयुक्तता का मूल्यांकन किया जाएगा। 

AIIMS Junior Resident: दिल्ली एम्स में जूनियर रेजिडेंट के पदों पर ढेरों भर्तियां

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली ने जूनियर रेजिडेंट (JR) के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (aiimsexams.ac.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  आवेदन तिथि दी गई जानकारी के अनुसार, पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 जनवरी, 2025 है।  पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 220 पदों को भरा जाएगा। इन विभागों में होगी भर्तियां इस भर्ती अभियान के माध्यम से अधिकारी कार्डियोलॉजी, ब्लड बैंक, ईएचएस, सीडीईआर, इमरजेंसी मेडिसिन, न्यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी सहित कई विभागों को भरा जाएगा।  शैक्षिक योग्यता और पात्रता•    आवेदक को एमबीबीएस/बीडीएस (इंटर्नशिप पूरा करने सहित) उत्तीर्ण होना चाहिए या एमसीआई/डीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।•    जिन अभ्यर्थियों ने तीन (3) वर्ष से पहले एमबीबीएस/बीडीएस (इंटर्नशिप सहित) उत्तीर्ण नहीं किया है, उन पर विचार किया जाएगा। •    यदि चयन हो जाए तो शामिल होने से पहले डीएमसी/डीडीसी पंजीकरण अनिवार्य है। •    सभी पात्र अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम तीन कार्यकाल की अनुमति है, जहां जूनियर रेजिडेंट का कार्यकाल 6 महीने का है। •    जूनियर रेजीडेंसी सबसे पहले एम्स नई दिल्ली के सभी एमबीबीएस स्नातकों को प्रदान की जाएगी और उनकी योग्यता उनके कुल अंकों के आधार पर बनाई जाएगी। बाद में, खाली रह गए पद अन्य उम्मीदवारों को आवंटित किए जाएंगे। ऐसे करें आवेदन•    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।•    अब होमपेज पर उपलब्ध भर्ती लिंक पर क्लिक करें।•    इसके बाद, जूनियर रेजिडेंट पदों के लिए लिंक का चयन करें।•    रजिस्टर करें और अपने खाते में लॉग इन करें।•    आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।•    दिए गए भुगतान गेटवे के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।•    आवेदन पत्र जमा करदें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।