Bihar CHO Recruitment: बिहार में स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर जॉब, जल्द करें आवेदन

पटना: बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति (SHS) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिइच्छुक और पात्र उम्मीदवार 5 मई 2025 से 26 मई 2025 की शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 4500 पदों को भरा जाएगा। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 979 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 245, एससी के लिए 1243 पद, एसटी के लिए 55 पद, ईबीसी के लिए 1170 पद, बीसी के लिए 640 पद और डब्ल्यूबीसी के लिए 168 पद शामिल हैं। इसमें 35% महिला, 4% दिव्यांग एवं 2% स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती/नाती / नतीनी के लिए आरक्षित है। शैक्षणिक योग्यताइन पदों के लिए आवेदन रहे उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बेसिक नर्सिंग की डीग्री होनी चाहिए। आयु सीमाइन पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 42 वर्ष बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रियाउम्मीदवारों को उनके आवेदन के आधार पर साक्षात्कार और आगे की प्रक्रियाओं के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। एक बार शॉर्टलिस्ट होने के बाद, उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के माध्यम से अपने दावों की वैधता साबित करनी होगी। ऐसे करें आवेदन• सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (shs.bihar.gov.in) पर जाएं।• इसके बाद बिहार सीएचओ के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।• अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।• फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।• सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।• अंत में फॉर्म जमा कर दें।• आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी अपने पास रख लें।
DU Jobs: डीयू में लगेगा नौकरियों का मेला, टॉप कंपनियां देंगी ऑफर

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्याल में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है। दरअसल 31 नामी कंपनिया कैंपस प्लेसमेंट के लिए आ रही है। जो 1500 पदों के लिए छात्रों को चयनित करेगी। जॉब मेले की तिथिजानकारी के अनुसार डीयू आगामी 7 मई बुधवार को नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्टेडियम में जॉब व इंटर्नशिप मेला आयोजित करने जा रहा है। इसमें हिस्सा लेने के लिए करीब तीन हजार छात्र पंजीकरण करा चुके हैं, वहीं छात्र सीधे आकर भी कंपनी के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं। नौकरी के सैलेरी पैकेज के रूप में जहां कंपनियां 3.5 लाख से लेकर 12 लाख तक के ऑफर करेंगी, वहीं इंटर्नशिप के लिए पांच हजार से तीस हजार रुपये तक मिलेंगे। डीयू के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) की ओर से शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत आयोजित हो रहे मेले के लिए 31 कंपनियों ने पंजीकरण कराया है। सीपीसी इंचार्ज प्रो. हेना सिंह ने बताया कि 1500 पदों पर जॉब ऑफर देने के लिए कंपनियां कैंपस पहुंच रही हैं। अब तक तीन हजार छात्र इसमें हिस्सा लेने के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। छात्र बिना पंजीकरण के भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। ये छात्र भी कर सकते हैं अप्लाईइस मेले में पहले व दूसरे वर्ष के छात्रों को इंटर्नशिप और अंतिम वर्ष के छात्रों को नौकरी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जो छात्र डीयू से पास हो चुके हैं वह भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। छात्रों को ज्यादा से ज्यादा नौकरी प्राप्त करने के अवसर मिले, इसके लिए एक छात्र तीन कंपनियों के समक्ष उपस्थित हो सकेगा। उन्होंने बताया कि जहां तक वार्षिक पैकेज की बात है तो छात्रों को न्यूनतम 3.5 लाख रुपये से लेकर 12 लाख रुपये वार्षिक के पैकेज की पेशकश कंपनियां करेंगी। इंटर्नशिप के लिए स्टाइपेंड के रूप में छात्रों को पांच हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक मिलेंगे। इंटर्नशिप लचीले घंटों के साथ वर्चुअल भी हो सकती है। प्रो ये कंपनी ये कंपनियां पहुंचेंगी कैंपस मुथूट फाइनेंस, बजाज एलायन्स, एक्सपर्ट ग्लोबल, एफआरआर फोरेक्स, कैपिटल गुड्स, शाही एक्सपोर्ट, बजाज कैपिटल, बैक बैंचर, इमिग्रेशन डेस्क जैसी कंपनियां कैंपस छात्रों को रोजगार देने के लिए पहुंच रही हैं।
DSSSB: डीएसएसएसबी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित, 1394 अभ्यर्थी चयनित

नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जीएनसीटीडी में नर्सिंग ऑफिसर के 1507 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं।उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट (dsssb.delhi.gov.in) पर जाकर देख सकते हें। परीक्षा में कुल 35,965 उम्मीदवार शामिल हुए। बता दें कि नर्सिंग ऑफिसर के इन पदों के लिए टियर-1 परीक्षा विभिन्न तिथियों-12, 13, 14, 16 अगस्त, 5, 6 सितंबर, 6 अक्तूबर और 24 अक्तूबर 2024 को अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई थी। अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की संख्यालिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और पात्रता शर्तों को ध्यान में रखते हुए कुल 1394 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से चयनित किया गया है। इनमें सामान्य (UR) श्रेणी से 670 उम्मीदवार शामिल हैं, जिसमें PwBD श्रेणी के 14 उम्मीदवार (OH-10, MD-03 और Autism-01) भी शामिल हैं। ईडब्ल्यूएस श्रेणी से 108, ओबीसी से 412 उम्मीदवार, जिनमें PwBD श्रेणी के 2 उम्मीदवार (OH-01 और MD-01) शामिल हैं, एससी से 106 उम्मीदवार, जिसमें PwBD श्रेणी के 2 उम्मीदवार (OH-02) और एसटी से 98 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है। आगे की प्रक्रियायह चयन अनंतिम है और उम्मीदवारों की पात्रता की अंतिम जांच के पश्चात ही नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज और शर्तें पूरी करनी होंगी।
ASRB Recruitment: एएसआरबी में कई पदों पर नौकरियां, अभी करें आवेदन

नई दिल्ली: कृषि से जुड़े क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) ने जॉब की तलाश कर रहे उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (www.asrb.org.in)) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों को विभिन्न परीक्षा स्तरों पर उत्तीर्ण होना होगा। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के माध्यम से 582 पदों को भरा जाएगा। आवेदन तिथिइच्छुक उम्मीदवार 21 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल 2025 से चालू है। प्रारंभिक परीक्षा 2 से 4 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि एआरएस, एसएमएस और एसटीओ पदों के लिए मुख्य परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को निर्धारित की गई है। इन पदों पर होगी भर्तियां1. सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट (SMS)2. सीनियर टेक्निकल ऑफिसर (STO)3. नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET)4. एग्रीकल्चर रिसर्च सर्विस (ARS) शैक्षिक योग्यताइस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमाकृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) द्वारा आयोजित एनईटी, एआर एआरएस, एसएमएस और एसटीओ परीक्षा 2025 के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है। एनईटी के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। एआरएस के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित है। एसएमएस और एसटीओ पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।आवेदन शुल्ककृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) द्वारा आयोजित एसएमएस, एसटीओ, एआरएस और नेट पदों के लिए आवेदन शुल्क पद व श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। अनारक्षित (यूआर) श्रेणी के उम्मीदवारों को नेट के लिए 1000 रुपये, जबकि ईडब्ल्यूएस/ओबीसी को 500 रुपये देने होंगे। एआरएस/एसएमएस/एसटीओ पदों के लिए ईडब्ल्यूएस/ओबीसी को 800 रुपये का शुल्क देना होगा। इस भर्ती परीक्षा से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
ISRO Recruitment: इसरो में वैज्ञानिक बनने का मौका, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस के विषयों में वैज्ञानिक/इंजीनियर की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (isro.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 63 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 22 वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘एससी’ (इलेक्ट्रॉनिक्स) के लिए, 33 वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘एससी’ (मैकेनिकल) के लिए और 08 वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘एससी’ (कंप्यूटर साइंस) के लिए हैं। आवेदन तिथि पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 19 मई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता उम्मीदवार ने संबंधित विषय (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) में बीई/बी.टेक डिग्री न्यूनतम 65% अंकों के साथ प्राप्त की हो। इसके साथ ही इसरो में वैज्ञानिक/इंजीनियर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्य गेट स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। साथ ही आयु सीमा अप्लाई करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwD) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 19 मई 2025 को आधार मानकर की जाएगी। ऐसे करें आवेदन • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (isro.gov.in) पर जाएं। • अब होमपेज पर, वैज्ञानिक/इंजीनियर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। • इसके बाद पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं। • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में फॉर्म जमा कर दें। • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
BOB Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने देशभर में असिस्टेंट (प्यून) के पदों के लिए नौकरी निकाली है। इच्छुक युवा बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिर वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते हैं।पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के जरिए 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन तिथिइच्छुक आवेदक 3 मई से 23 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।शैक्षणिक योग्यताबैंक ऑफ बड़ौदा में असिस्टेंट (प्यून) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, अभ्यर्थी को स्थानीय भाषा का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए।आयु सीमाउम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी, जिसमें SC/ST वर्ग को 5 वर्ष और OBC वर्ग को 3 वर्ष की अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।चयन प्रक्रियाबैंक ऑफ बड़ौदा में असिस्टेंट (प्यून) पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहला चरण ऑनलाइन परीक्षा और दूसरा स्थानीय भाषा की परीक्षा होगी। ऑनलाइन परीक्षा में कुल चार सेक्शन होंगे: इंग्लिश नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, एलिमेंट्री गणित और रीजनिंग (साइकोमेट्रिक टेस्ट)। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं और उम्मीदवारों को 80 मिनट का समय मिलेगा। ऐसे करें आवेदनबैंक ऑफ बड़ौदा में असिस्टेंट (प्यून) के 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
UPSC Recruitment: यूपीएससी में वैज्ञानिक सहित कई पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी और वैज्ञानिक-बी सहित कई अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। आयोग ने इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in.) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 40 पदों को भरा जाएगा। आवेदन तिथिआवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई, 2025 है। उम्र सीमा अलग-अलग पदों के लिए उम्र सीमा भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। साइंटिस्ट-बी के लिए ओबीसी कैंडिडेट्स की उम्र 38 साल होनी चाहिए, जबकि साइंटिफिक ऑफिसर के लिए सामान्य वर्ग के लिए 30 साल और एससी के लिए उम्र सीमा 35 साल होनी चाहिए। इसी तरह अन्य पदों के लिए भी उम्र सीमा अलग-अलग है, जिसे आप आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। इन पदों पर होगी भर्तियां• वैज्ञानिक-बी• वैज्ञानिक अधिकारी• प्रोफेसर• व्याख्याता• तकनीकी अधिकारी• प्रशिक्षण अधिकारी• वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं मांगी गई हैं। साइंटिस्ट-बी के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फिजिक्स में मास्टर डिग्री और किसी मान्यता प्राप्त लैब या संस्थान में विद्युत भंडार/सामग्री/मापन उपकरणों के परीक्षण/अंशांकन और मूल्यांकन में एक वर्ष का व्यावहारिक अनुभव भी होना चाहिए। इसी तरह अन्य पदों के लिए भी किसी में मास्टर डिग्री तो किसी में इंजीनियरिंग की डिग्री मांगी गई है। आवेदन शुल्क• अभ्यर्थियों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क भुगतान एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद जमा करके या किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा/मास्टर/रुपे/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान का उपयोग करके करना होगा।• महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/बेंचमार्क विकलांगता वाले अभ्यर्थियों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
IAF Agniveer Recruitment: इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर म्यूजिशियन पदों पर इस तिथि को भर्ती रैली

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना में अपना करियर बनाने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर म्यूजिशियन के पदों पर भर्ती निकाली गई। जो भी अभ्यर्थी इस रैली भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट (agnipathvayu.cdac.in) पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन तिथिएप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 11 मई 2025 तय की गई है। रैली भर्ती की तिथि इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन रैली भर्ती के माध्यम से किया जायेगा। रैली भर्ती के लिए डेट 10 से 18 जून 2025 तय की गई है। शैक्षिक योग्यताइस भर्ती में आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी को संगीत का ज्ञान होना चाहिए जिसकी विस्तृत डिटेल ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। आयु तिथिइसके साथ ही अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 के बीच हुआ हो। इसके अलावा अभ्यर्थी को शारीरिक योग्यता को भी पूरा करना होगा। ऐसे करें आवेदनएप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अभ्यर्थियों को पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है। रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें। अंत में अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।
BIS Recruitment: भारतीय मानक ब्यूरो में इन पदों पर निकली जॉब, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की ओर से कंसल्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस 19 अप्रैल 2025 से शुरू कर दी गई है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिइच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 19 अप्रैल से 9 मई 2025 तय आवेदन कर सकते हें। इन पदों पर होगी भर्तियांइस भर्ती के माध्यम से बीआईएस कंसल्टेंट के पदों को भरा जाएगा। आयु सीमाइस भर्ती के अंतर्गत अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 65 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। शैक्षिक और तकनीकी योग्यताइस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने फील्ड के अनुसार संबंधित क्षेत्र में बीएससी/ बीटेक/ बीई/ BNYS/ एग्रोनॉमी/ मृदा विज्ञान में मास्टर डिग्री आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 65 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। ऐसे होगा चयनआवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को योग्यता के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए तकनीकी ज्ञान मूल्यांकन, इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा। ध्यान रखें कि चयनित अभ्यर्थी की नियुक्ति एक वर्ष के लिए की जाएगी। आवेदक ऐसे करें आवेदनइस भर्ती में शामिल होने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां रिक्रूटमेंट के सेक्शन में जाकर आपको भर्ती संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको पहले क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है। इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है। अंत में अभ्यर्थियों को फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
Allahabad University Job: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनने का मौका, ऐसे मिलेगी नौकरी

इलाहाबाद: शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (University of Allahabad) ने प्रोफेसर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवदेन मांगे है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट (allduniv.ac.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर होगी भर्तियांटीचिंग भर्ती के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी है।आवेदन तिथिइच्छुक आवेदक 11 अप्रैल से 02 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।पदों की संख्याइस टीचिंग भर्ती के तहत विभिन्न विषयों के कुल 317 पदों को भरा जाना है।, जिसमें सहायक प्रोफेसर के 127 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 126 पद और प्रोफेसर के 64 पद शामिल हैं। जो विश्वविद्यालय के 35 से अधिक विभागों के लिए निर्धारित हैं। इन विभागों में जियोग्राफी, केमिस्ट्री, लॉ, फिजिकल एजुकेशन समेत कई विषय शामिल हैं। शैक्षणिक योग्यतासहायक प्रोफेसर (Assistant Professor)उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही नेट (NET)/जेआरएफ (JRF)/पीएचडी (Ph.D.) में से कोई एक योग्यता अनिवार्य है। एसोसिएट प्रोफेसर (Associate Professor)उम्मीदवार को संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। इस पद के लिए अनुभव और अनुसंधान कार्य की भी शर्तें लागू हो सकती हैं। प्रोफेसर (Professor)प्रोफेसर पद हेतु भी उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ उच्च स्तर के शैक्षणिक अनुभव और शोध कार्य की अपेक्षा की जाती है।आवेदन शुल्कइस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 हजार रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, जनरल, ओबीसी एवं EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये का आवेदन शुल्क तथी पीएच कैंडिडेट्स को 100 रुपये का शुल्क देना होगा। ऐसे करें आवेदन• इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (allduniv.ac.in) या भर्ती पोर्टल पर जाएं।• होमपेज पर “Recruitments” या “Teaching Positions 2025” लिंक पर क्लिक करें।• यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर आवेदन पत्र भरें और व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, अनुभव आदि दर्ज करें।• पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र आदि स्कैन करके अपलोड करें।• डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।• आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह अप्लाई करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।