Section-Specific Split Button

Railway में जारी हुआ भर्ती का नोटिफिकेशन, कई पदों पर निकली वैकेंसी, जानें नौकरी की फुल डिटेप्स

नई दिल्लीः रेलवे विभाग ने असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर 9900 भर्तियां निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया अभी तक जारी नहीं हुई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, रेलवे विभाग इन पद पर 10 अप्रैल से भर्ती जारी करेगा जो 9 मई तक रहेगा। नौकरी की अन्य जानकारी जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें।  वैकेंसी डिटेल्स रेलवे विभाग ने मध्य रेलवे में 376 पद, पूर्व मध्य रेलवे में 700 पद, पूर्व तट रेलवे में 1461 पद, पूर्वी रेलवे में 868 पद, उत्तर मध्य रेलवे में 508 पद, पूर्वोत्तर रेलवे में 100 पद, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में 125 पद, उत्तर रेलवे में 521 पद, उत्तर पश्चिम रेलवे में 679 पद, दक्षिण मध्य रेलवे में 989 पद, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 568 पद, दक्षिण पूर्व रेलवे में 921 पद, दक्षिणी रेलवे में 510 पद, पश्चिम मध्य रेलवे में 759 पद, पश्चिम रेलवे में 885 पद और मेट्रो रेलवे कोलकाता में 225 पद की भर्ती निकाली है।  शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का पास 10वीं पास का सर्टिफिकेट, संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री और इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।  आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से की जाएगी।  आवेदन फीस सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए फीस 500 रुपए है और अनुसूचित जाति व जनजाति, दिव्यांग और सभी महिलाओं के लिए फीस 250 रुपए है।  चयन प्रक्रिया उम्मीदवार का चयन सीबीटी फर्स्ट और सेकेंड एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा।  कैसे करें आवेदन ?1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 2. मांगे गए डिटेल्स फील करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें। 3. रजिस्ट्रेशन फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल कर अपने पास रख लें। 

NMRC Recruitment: नोएडा मेट्रो में कई पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें डिटेल

नई दिल्ली: नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट या कूरियर के माध्यम से एनएमआरसी कार्यालय में भेजना होगा। आवेदन तिथिइच्छुक उम्मीदवार 21 अप्रैल 2025 तक ऑफलाइन आवेदन करके इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं आवेदन की अंतिम तिथिउम्मीदवार को आवेदन 21 अप्रैल 2025 तक या उससे पहले पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट या कूरियर के माध्यम से नोएडा मेट्रो ऑफिस में पहुंचने चाहिए। इसके अलावा ईमेल या हाथ से डिलीवरी से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। चयन प्रक्रियाचयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों के ज्ञान, कौशल, अनुभव, योग्यता और शारीरिक क्षमता जैसे विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उन्हें उनके आवेदन पत्र में दिए गए पते पर ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सभी मूल दस्तावेज और प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित तिथि और समय पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा। योग्य उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन फॉर्म को ऑफलाइन जमा करना होगा। इन पदों पर होगी भर्तियां  •    असिस्टेंट मैनेजर (प्रॉपर्टी डेवलपमेंट)•    असिस्टेंट मैनेजर (प्रॉपर्टी बिजनेस)•    सेक्शन इंजीनियर (सिविल एंड ट्रैक)•    असिस्टेंट मैनेजर (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)•    असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस)•    सेक्शन इंजीनियर (रोलिंग स्टॉक)•    सेक्शन इंजीनियर (सिगनलिंग एंड टेलीकॉम)•    सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)•    सीनियर सेक्शन इंजीनियर/ सेक्शन इंजीनियर (प्रॉपर्टी डेवलपमेंट)•    सीनियर सेक्शन इंजीनियर (प्रॉपर्टी बिजनेस)•    रिवेन्यू इंस्पेक्टर•    फायर सेफ्टी इंस्पेक्टर

Job in Rajasthan: राजस्थान में मेडिकल क्षेत्र में जॉब की बहार, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के तहत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती में सीएचओ (CHO), नर्स, फार्मा असिस्टेंट, लैब टेक्नीशियन सहित कई अन्य पद शामिल हैं।इच्छुक आवेदन आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट (rssb.rajasthan.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकता है।  पदों की संख्याहेल्थ मिशन (NHM) के तहत 13,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी।  आवेदन तिथिआवेदक 2 अप्रैल से 1 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यताअब इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को साइंस स्ट्रीम से 12वीं (बायोलॉजी/मैथ्स के साथ) पास होना जरूरी है। साथ ही, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी या ब्लड बैंक टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा और राजस्थान पैरा मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। आयु सीमा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जारी इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा, अन्य पदों के लिए योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन से देख सकते हैं। ऐसे करें आवेदन•    सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट (rsmssb.rajasthan.gov.in) पर जाएं।•    होमपेज पर “ऑनलाइन आवेदन” लिंक पर क्लिक करें।•    अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।•    पंजीकरण के बाद आपको ईमेल या मोबाइल नंबर पर लॉगिन क्रेडेंशियल्स प्राप्त होंगे।•    अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही दर्ज करें।•    स्कैन किए गए आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।

New Vacancy: युवाओं के लिए खुशखबरी! ISRO में निकली वैकेंसी, जानें आवेदन करने का सही तरीका

नई दिल्लीः भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बड़ी संख्या में वैकेंसी निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसरो ने वैज्ञानिक और इंजीनियर समेत अन्य पदों पर वैकेंसी निकाली है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इसरो में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है, इसमें आवेदन करने की लास्ट डेट 15 अप्रैल है। इच्छुक उम्मीदवार शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्सइसरो ने चार पदों पर वैकेंसी निकाली है जो कुछ इस प्रकार है-असिस्टेंट में 2 पदलाइट व्हीकल ड्राइवर में 5 पदफायरमैन में 3 पदहेवी व्हीकल ड्राइवर में 5 पदकुक में एक पद शैक्षिक योग्यता आयु सीमाइसरो के सभी पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। चयन प्रक्रियाइसरो उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम, स्किल टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर करेगा। वहीं, फायमैन पद के लिए PET टेस्ट होगा। सैलरी स्ट्रक्चरचयनित उम्मीदवारों को अभ्यार्थी पद के अनुसार, 19 हजार से लेकर 81 हजार रुपए तक मिलेगा।

Govt Job: सरकारी नौकरी की खोज करने वालों के बड़ी खबर, अभी देखें टॉप 5 गवर्नमेंट जॉब की लिस्ट

नई दिल्लीः अप्रैल का महीना कल से शुरू हो चुका है। ऐसे में यदि आप गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहे हैं तो यह महीना आपके लिए बहुत खास होने वाला है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, अप्रैल के महीने में बहुत सारी में सरकारी नौकरी की भर्ती चल रही है, जिसकी अंतिम तारीख नजदीक में है। यदि आपने अब तक इन पदों में अप्लाई नहीं किया है तो जल्दी कर लें। आइए फिर बिना समय बर्बाद किए हुए आपको पांच सरकारी नौकरी के बारे में बताते हैं, जिनमें आप जल्दी से आवेदन कर लें। टॉप 5 गवर्नमेंट जॉब

Govt Job: रक्षा मंत्रालय ने निकाली भर्तियां, इच्छुक उम्मीदवार जल्द करें आवेदन, जानें नौकरी की सारी जानकारी

नई दिल्लीः रक्षा मंत्रालय के अधीन आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) पर भर्ती निकली है, जिसमें स्टोर कीपर, टेक्नोशियन, असिस्टेंट और अन्य पद शामिल है। AVNL में आवेदन करने की लास्ट डेट 12 अप्रैल 2025 डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, AVNL की यह भर्ती ऑफलाइन हो रही है, जिसमें आपको फॉर्म भरकर नीचे बताए गए पते पर भेजना है। आइए आपको नौकरी की पूरी जानकारी देते हैं।  वैकेंसी डिटेल्सAVNL ने कुल 10 पदों पर भर्ती निकाली है जो कुछ इस प्रकार हैः 1. जूनियर मैनेजर एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग में 1 पद2. डिप्लोमा टेक्नीशियन (सीएनसी ऑपरेटर) में 1 पद3. डिप्लोमा टेक्नीशियन टूल डिजाइन में 2 पद 4. असिस्टेंट लीगल में 1 पद 5. स्टोर/एमएम/प्रोक्योरमेंट में 2 पद 6. जूनियर मैनेजर/मैकेनिकल में 1 पद7. स्टोर कीपर में 2 पद शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग की डिग्री, बीएसएल, एलएलबी या फिर संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए।  आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 55 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी।  सिलेक्शन प्रोसेसउम्मीदवार का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा।  सैलरी स्ट्रक्चर इन पदों के लिए उम्मीदवार को प्रति माह 37,000 से लेकर 47,000 तक सैलरी मिलेगी।  आवेदन भेजने का पता आवेदन करने के लिए आपको आर्म्ड व्हीकल निगम लिमिटेड, मशीन टूल प्रोटो टाइप फैक्ट्री, ऑर्डेंस, इस्टेट, अंबरनाथ-421502, ठाणे, महाराष्ट्र के पते पर अपने डिटेल्स भेजने होंगे। 

RSSB Conductor Bharti: राजस्थान में कंडक्टर की ढेरों जॉब, ये है लास्ट डेट

नई दिल्ली: बसों में कंडक्टर की नौकरी की चाह रखने वालों उम्मीदवारों के लिए अच्छी जॉब है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कंडक्टर के पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rssb.rajasthan.gov.in) या (recruitment.rajasthan.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं । पदों की संख्या इस भर्ती अभियान में कंडक्टर के 500 पदों को भरा जाएगा।  आवेदन तिथि इच्छुक आवेदक 25 अप्रैल, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी 2026 तक 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता कंडक्टर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास मान्य ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए। चयन प्रक्रिया कंडक्टर पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), टैबलेट आधारित टेस्ट (TBT) या ऑफलाइन (OMR) परीक्षा आयोजित कर सकता है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जल्द जारी की जाएगी। ऐसे करें आवेदन  1. सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।2. अब होमपेज पर कंडक्टर पद 2024 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।3. इसके बाद, पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।4. अब फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।

UKSSSC: सहायक लेखाकार के पदों पर जॉब, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक आवेदक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (sssc.uk.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।   आवेदन तिथिआवेदक 5 अप्रैल से 29 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान में 63 पदों को भरा जाएगा। शैक्षिक योग्यता बीकॉम, बीबीए, अकाउंटेंसी में पीजी डिग्री, 4000 की डिप्रेशन के साथ हिंदी टाइपिंग होनी चाहिए।  इन पदों पर होगी भर्तियांशहरी विकास विभाग में सहायक लेखाकार के 35, सहकारिता में आठ, कारागार प्रशासन में छह, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में तीन, भूतत्व खनिकर्म निदेशालय में एक, प्राविधिक शिक्षा विभाग में एक, आयुर्वेदिक विभाग में एक, पिटकुल में दो, कार्यालय सहायक तृतीय लेखा के चार, सूचना आयोग में रिकॉर्ड कीपर कम स्टोर कीपर के एक, प्राविधिक शिक्षा परिषद में कैशियर, डाटा एंट्री ऑपरेटर के एक-एक पद पर भर्ती की जाएगी। ऐसे करें आवेदन 

Govt Job: DEE असम ने निकाली टीचर के पद पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक, जानें जॉब की अन्य डिटेल्स

नई दिल्लीः प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय (DEE) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें आवेदन करने की तारीख नजदीक आ गई है।  अगर आप इस भर्ती के इच्छुक है तो जल्दी से आवेदन कर लें।  डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, DEE ने लोअर प्राइमरी स्कूल में असिस्टेंट टीजर और अपर प्राइमरी स्कूल में असिस्टेंट टीचर के साथ साइंस व हिंदी टीचर के पद पर भर्ती निकाली है। भर्ती पर आवेदन करने की तिथि 15 फरवरी से शुरू हो चुकी है जिसकी लास्ट डेट 31 मार्च है।  शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास टीईटी या सीटीईटी पास होना चाहिए।  आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।  चयन प्रक्रिया उम्मीदवार का चयन मेरिट बेसिस के आधार पर होगा।  सैलरी स्ट्रक्चर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह सैलरी 14 हजार से लेकर 70 हजार रुपए के बीच में मिलेगी।  कैसे करें आवेदन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशिलयल वेबसाइट पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद खुद को रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म फील कर दें। फिर दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म सब्मिट कर दें और इसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें। 

सरकारी नौकरी की बड़ी खबर! भारतीय नौसेना ने बड़ी संख्या में निकाली वैकेंसी, जानें नौकरी की फुल डिटेल्स

नई दिल्लीः भारतीय नौसेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए दो पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया आज 29 मार्च से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार,  भारतीय नौसेना ने एमआर और एसएसआर के पद पर भर्ती निकाली है जिसमें आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 अप्रैल है। वहीं, आवेदन करेक्शन की डेट 14-16 अप्रैल तय की गई है और परीक्षा की डेट 25 मई तय हुई है।  शैक्षिक योग्यता अग्निवीर एसएसआरः इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 12वीं पास की डिग्री के साथ केमेस्ट्री, बायोलॉजी और कंप्यूटर साइंस की डिग्री होनी चाहिए। अग्निवीर एमआरः इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए।  इतने बैच के लिए हो रही है भर्ती भारतीय नौसेना अग्निवीर की भर्ती बैच 02/2025, 01/2026 और 02/2026 पर कर रही है।  आयु सीमा 02/2025 के लिए उम्मीदवार की आयु 2004 से 2008 के बीच में होनी चाहिए। 01/2026 बैच के लिए उम्मीदवार की आयु 2005 से 2008 के बीच में होनी चाहिए। इसके अलावा 02/2026 के लिए उम्मीदवार की आयु 2005 से 2008 के बीच में होनी चाहिए।  सिलेक्शन प्रोसेसआवेदन करने के लिए उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम और पीएफटी के आधार पर होगा।  कैसे करें आवेदन ? आवेदन करने के लिए उम्मीदवार  ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद खुद को रजिस्ट्रेशन करें और डिटेल्स फील करें। फिर फॉर्म सब्मिट करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें।  सैलरी स्ट्रक्चर अग्निवीर एसएसआरः ट्रेनिंग उम्मीदवार को 14,600 रुपए सैलरी दी जाएगी, जो ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 21 हजार से 69 हजार के बीच में मिलेगी। इस पद में भारतीय नौसेना प्रमोशन भी देगी। अग्निवीर एमआरः एमआर पद के लिए उम्मीदवार को 30 हजार से लेकर 40 हजार तक सैलरी मिलेगी। 

error: Content is protected !!