Section-Specific Split Button

Home Guard Bharti : झारखंड में होमगार्ड के पदों पर हजारों भर्ती, मौका हाथ से न जानें दें

रांची: अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और 7वीं या 10वीं पास हैं, तो झारखंड से आपके लिए एक जबरदस्त खुशखबरी है। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी ने होमगार्ड के पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह भर्ती ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार NIC Ranchi द्वारा उपलब्ध आधिकारिक वेबसाइट (rpotalhg.egovran.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिडाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून 2025 से शुरू होगी और 30 जून 2025 तक चलेगी। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत 1614 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन क्षेत्रों में होगी नियुक्तियांकांके, रातु, चान्हो, माण्डर, लापुंग, बुढमू, बेड़ो, नामकुम, अनगढ़ा, सिल्ली, खलारी, नगड़ी, इटकी, राहे, बुण्डू, सोनाहातु, तमाड़, ओरमांझी सहित अन्य प्रखंड। शैक्षणिक योग्यताइस भर्ती के अंतर्गत ग्रामीण गृह रक्षक पद के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 7वीं पास होना अनिवार्य है, जबकि शहरी गृह रक्षक पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु की गणना 1 जनवरी 2025 की स्थिति के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी। यदि उम्मीदवारों के पास ड्राइविंग, इलेक्ट्रीशियन, कुकिंग जैसी तकनीकी दक्षता है, तो यह अतिरिक्त लाभ दे सकती है। चयन प्रक्रियाहोमगार्ड भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद उम्मीदवारों को हिन्दी लेखन परीक्षा देनी होगी। केवल शहरी गृह रक्षक पद के लिए तकनीकी दक्षता परीक्षा भी ली जाएगी। आवेदन शुल्कसभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जो एक समान रखा गया है।ऐसे करें आवेदन• आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (rpotalhg.egovran.in) पर जाना होगा।• होमपेज पर आपको “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।• इसके बाद उम्मीदवारों को खुद का रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करना होगा।• अब आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।• आवेदन शुल्क का भुगतान करें।• फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

ISRO VSSC Jobs: इसरो में टेक्नीशियन सहित कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने टेक्नीशियन समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए निर्धारित तिथि से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिइस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जून से 16 जून 2025 तक चलेगी। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत तकनीशियन सहित कुल 64 रिक्त पदों को भरा जाएगा। शैक्षणिक योग्यताइसरो वीएसएससी में निकली इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। टेक्नीशियन-बी और ड्राफ्ट्समैन-बी पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) डिग्री होनी चाहिए। वहीं फार्मासिस्ट-ए पद के लिए संबंधित क्षेत्र में डी फार्मा (D.Pharm) डिग्री आवश्यक है। आयु सीमाइन पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष तथा ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की आयु में छूट मिलेगी। ऐसे होगा चयनइन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में रिटन टेस्ट (लिखित परीक्षा) आयोजित की जाएगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट (कौशल परीक्षा) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। कैसे करें आवेदनइस भर्ती के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:• सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vssc.gov.in पर जाएं।• NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें (यदि पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं)।• “Apply Now” बटन पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण भरें।• मांगे गए दस्तावेज (डॉक्यूमेंट्स) स्कैन कर अपलोड करें।• निर्धारित शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।• फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

Indian Air Force Job: इंडियन एयरफोर्स में निकली जॉब, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: देश सेवा में अपना करियर बनाने वाले युवकों के लिए जॉब का अवसर है। भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2 के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (fcat.cdac.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से कुल 284 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन तिथिइच्छुक आवेदक अपना आवेदन 2 जून से भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई, 2025 है। आयु सीमा• फ्लाइंग ब्रांच: आवेदक की आयु कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए और फ्लाइंग ब्रांच के लिए अधिकतम आयु 24 वर्ष है। DGCA (भारत) द्वारा जारी वैध और वर्तमान वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 26 वर्ष तक की छूट है।• ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी/गैर-तकनीकी) शाखाएं: ग्राउंड ड्यूटी के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और ऊपरी आयु सीमा 26 वर्ष है। फ्लाइंग ब्रांच लिए पात्रता मानदंडफ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवारों के पास 10+2 स्तर पर भौतिकी और गणित में न्यूनतम 50% अंक और तीन वर्षीय स्नातक डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक डिग्री। ग्राउंड ड्यूटी के लिए पात्रता मानदंडएयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स) (एई (एल)) के लिए उम्मीदवारों के पास 10+2 स्तर पर भौतिकी और गणित में न्यूनतम 60% अंक और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में स्नातक/स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। ऐसे होगा चयनAFCAT 2 2025 के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, एएफएसबी टेस्ट और मेडिकल परीक्षा शामिल होगी। एएफसीएटी का आयोजन फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं/एनसीसी स्पेशल एंट्री में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए किया जाता है।इतनी सीटें रहेंगी रिजर्व• एनसीसी विशेष प्रविष्टि: स्थायी आयोग की कुल COSE रिक्तियों में से 10% सीटें और शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) की कुल AFCAT रिक्तियों में से 10% सीटें एनसीसी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। ऐसे करें आवेदन• सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (afcat.cdac.in) पर जाएं।• होमपेज पर AFCAT 02/2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।• सटीक विवरण के साथ पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।• आवेदन पत्र तक पहुंचने के लिए अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें।• फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।• इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।• आवेदन जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति अपने पास रख लें।

Uttarakhand Job News: युवाओं को विदेश में नौकरी का मौका, जर्मनी में कमाएंगें लाखों

देहरादून: उत्तराखंड के आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा व डिग्रीधारकों के लिए खुशी का मौका है। दरअसल मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत सेवायोजन विभाग ने उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। पहली बार इंजीनियरिंग छात्रों को सरकार विदेश में नौकरी का मौका दे रही है। ये युवा जर्मनी में नौकरी करके लाखों रुपये कमाएंगे। तकनीकी योग्यताजानकारी के अनुसार जिन युवाओं के पास ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल, इलेक्टि्रकल या मेक्ट्रॉनिक्स में डिग्री या डिप्लोमा है, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इलेक्टि्रकल, मोटर मैकेनिक या ऑटोमोबाइल में दो वर्षीय आईटीआई कोर्स करने वाले युवा भी जर्मनी जा सकते हैं। इन सभी को पैसेंजर कारों में तीन साल या व्यावसायिक वाहनों में दो साल का अनुभव होना जरूरी है। साथ ही जर्मन भाषा सीखनी होगी, जो विभाग सिखाएगा। इतनी मिलेगी सैलरी जर्मन जाने वाले युवाओं को 2800 यूरो प्रतिमाह (2,50,000 रुपये) वेतन मिलेगा। जर्मन भाषा का मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षणराज्य का सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग इन युवाओं को निशुल्क जर्मन भाषा का प्रशिक्षण देगा। प्रशिक्षण के लिए निशुल्क रहने और खाने की व्यवस्था होगी। फ्री वीजा और टिकट मिलेगा। कुल प्रशिक्षण लागत का 20 प्रतिशत सरकार वहन करेगी। साथ ही स्किल लोन की सुविधा के साथ ही लोन के ब्याज की 75 प्रतिशत राशि भी सरकार वहन करेगी। जापान में होटल मैनेजमेंट पास युवाओं के लिए अवसर इसके अलावा होटल मैनेजमेंट में डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स किए युवाओं को जापान में रोजगार दिया जाएगा। पूर्व में 15 युवाओं को जापानी भाषा की प्रशिक्षण दी गई, जिनमें से 13 ने N4 स्तर की परीक्षा पास कर ली है और चार पहले ही जापान में कार्यरत हैं। अब नए बैच के लिए आवेदन मांगे गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को सहसपुर स्थित संस्थान में निशुल्क जापानी भाषा प्रशिक्षण, फ्री रहने-खाने और जापानी कंपनियों में नौकरी दिलाने तक का मार्गदर्शन दिया जाएगा। पूर्व में होटल मैनेजमेंट के 15 युवाओं को ट्रेनिंग दी गई थी, जिनमें से 13 ने जापानी भाषा को एन-4 कोर्स पास कर लिया। इनमें से चार युवा जापान में नौकरी कर रहे हैं। अब नए बैच के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। युवाओं को चयन करने के बाद जापानी भाषा का कोर्स कराया जाएगा। इन्हें भी सहसपुर स्थित संस्थान में निशुल्क रहने-खाने के साथ निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। ऐसे करें आवेदनविभाग की वेबसाइट uksds.uk.gov.in पर क्लिक करें और पूरी जानकारी लें। इसके अलावा विभाग के विदेश रोजगार प्रकोष्ठ की ई-मेल आईडी mccsahaspur@gmail.com पर अपना रिज्यूम भेज सकते हैं।

UPESSC Recruitment:  यूपी में इस विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, इस तिथि तक करें अप्लाई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने बीएड विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट (www.upessc.up.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यह भर्ती पहले 2022 में निकाली गई थी, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद अब दोबारा जारी की गई है। अब केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास 31 अगस्त 2022 तक एनसीईटी (NCTE) के अनुसार मान्य शैक्षिक योग्यता है। पदों की संख्याबीएड विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन तिथिइस भर्ती के लिए अभ्यर्थी 12 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 जून 2025 है, जबकि आवेदन फॉर्म पूरी तरह से भरने और सबमिट करने की आखिरी तारीख 14 जून 2025 निर्धारित की गई है। योग्यता इस बार सिर्फ वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास 31 अगस्त 2022 तक एनसीईटी द्वारा मान्य शैक्षिक योग्यता है। इसका मतलब है कि केवल उन्हीं उम्मीदवारों को आवेदन की अनुमति है जो पहले की अंतिम तिथि तक आवश्यक योग्यता पूरी कर चुके थे। यह सुनिश्चित करता है कि चयन पूरी तरह से नियमों और कोर्ट के निर्देशों के अनुसार हो। ऐसे करें आवेदनइच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले विस्तृत विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ना बेहद जरूरी है, ताकि सभी जरूरी शर्तों और दिशा-निर्देशों को समझकर सही तरीके से आवेदन किया जा सके। कोर्ट के आदेश के अनुसार संशोधनइलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई के बाद यह पाया गया कि पहले निकाली गई भर्ती में बीएड विषय की शैक्षिक योग्यता NCTE (राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद) के मानकों के अनुसार नहीं थी। इसी आधार पर कोर्ट ने 2022 की भर्ती रद्द कर दी और निर्देश दिया कि योग्यताओं के अनुसार पुनः विज्ञापन जारी किया जाए। आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए यह संशोधित विज्ञापन प्रकाशित किया है।

डीएमआरसी का बड़ा ऐलान, UPSC एग्जाम के दिन इन रूटों पर सुबह 6 बजे से चलेंगी मेट्रो

नई दिल्ली: डीएमआरसी ने परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 25 मई को यूपीएससी की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के दिन सेवाएं सुबह छह बजे से शुरू करने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 का आयोजन 25 मई, 2025 को किया जाएगा। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डीएमआरसी ने गुरुवार को एलान किया है कि 25 मई को चुनिंदा दिल्ली मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य से पहले शुरू होंगी। डीएमआरसी ने कहा है कि लाइन-7 (पिंक लाइन), लाइन-8 (मैजेंटा लाइन) और लाइन-9 (ग्रे लाइन) पर टर्मिनल स्टेशनों से सेवाएं रविवार को सुबह 7 बजे के सामान्य समय के बजाय सुबह 6 बजे शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने कहा कि सुबह जल्दी परिचालन से उम्मीदवारों को समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।  पिंक लाइन पर मजलिस पार्क, मजलिस पार्क-शिव विहार, शिव विहार और माजपुर-बाबरपुर से सुबह 6 बजे अपने संबंधित टर्मिनल स्टेशनों की ओर सेवाएं शुरू होंगी। इसी तरह, मैजेंटा लाइन पर ट्रेनें जनकपुरी पश्चिम और बॉटनिकल गार्डन से सुबह 6 बजे शुरू होंगी। हालांकि, कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से सेवाएं थोड़ी पहले सुबह 5:50 बजे शुरू होंगी। ग्रे लाइन पर, ढांसा बस स्टैंड और द्वारका टर्मिनल दोनों से सेवाएं सुबह 6 बजे शुरू होंगी। डीएमआरसी ने कहा कि अन्य सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य रविवार के शेड्यूल के अनुसार संचालित होंगी। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने एक बयान में कहा, “यह व्यवस्था यूपीएससी द्वारा इस रविवार को आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए की जा रही है।”

NMDC Recruitment: एनएमडीसी में निकली बंपर जॉब, फटाफट करें अप्लाई

नई दिल्ली: राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) ने फील्ड अटेंडेंट और इलेक्ट्रीशियन सहित कई पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए की जा रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनएमडीसी की आधिकारिक वेबसाइट (www.nmdc.co.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से 1000 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर होगी भर्तीफील्ड अटेंडेंट और इलेक्ट्रीशियन पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती अभियान किरंदुल और बचेली (छत्तीसगढ़) और डोनीमलाई (कर्नाटक) में स्थित अपनी लौह अयस्क खदानों के लिए है। आवेदन तिथिऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मई 2025 से शुरू होगी और 14 जून 2025 को समाप्त होगी। आवेदन लिंक 25 मई को सुबह 10:00 बजे से 14 जून को रात 11:59 बजे तक “करियर” सेक्शन के अंतर्गत उपलब्ध रहेगा। शैक्षणिक योग्यताबीएससी, डिप्लोमा या आईटीआई योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। आयु सीमाभारत सरकार के नियमों के अनुसार एनएमडीसी की भर्ती में कुछ उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाती है। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लोगों को 5 साल की उम्र में छूट मिलेगी, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC) को 3 साल की छूट दी जाएगी। इसके अलावा, दिव्यांग (PwBD) और भूतपूर्व सैनिकों को भी तय नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी। जो लोग पहले से NMDC में काम कर रहे हैं (विभागीय उम्मीदवार), उन्हें भी कंपनी के नियमों के मुताबिक उम्र में छूट मिलेगी। इसके अलावा, अगर कोई उम्मीदवार राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका है, तो उसे भी 5 साल की छूट मिल सकती है, लेकिन यह सरकार के नियमों के अनुसार तय होगा। ऐसा होगा चयनइस भर्ती में चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में OMR आधारित टेस्ट या कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगा, जो 100 अंकों का होगा। इस टेस्ट में उम्मीदवारों के ज्ञान और योग्यता की जांच की जाएगी। दूसरे चरण में शारीरिक योग्यता परीक्षण या ट्रेड टेस्ट होगा, जो सिर्फ क्वालीफाइंग (उत्तीर्ण करने योग्य) होगा। इसका मतलब है कि इसमें पास होना जरूरी है, लेकिन इसके अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे। अंतिम चयन पहले चरण की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इन आवश्यक दस्तावेज को रखे तैयार• हाल ही का पासपोर्ट आकार का फोटो• मैट्रिकुलेशन (10वीं) प्रमाण पत्र• योग्यता एवं अनुभव प्रमाण पत्र• जाति या श्रेणी प्रमाण पत्र (जैसा लागू हो)• विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)• स्कैन किए गए हस्ताक्षर ऐसे करें आवेदन• पहले आप वेबसाइट www.nmdc.co.in पर जाएं और “Career” सेक्शन खोलें।• अब ऑनलाइन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।• 150 रुपये शुल्क का भुगतान UPI/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग से करें (SBI Collect)।• आवेदन संख्या और ट्रांजैक्शन नंबर वाला पेज प्रिंट कर लें।• भुगतान असफल होने पर 10 दिन में पैसा लौटेगा, लेकिन प्रक्रिया दोबारा करनी होगी। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और एनएमडीसी विभागीय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। छूट के प्रमाण के रूप में प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड किए जाने चाहिए।

UPSC Job: यूपीएससी में विभिन्न पदों पर भर्ती, ऐसे होगा चयन

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत कुल 84 पद भरे जाएंगे। आवेदन तिथियोग्य उम्मीदवार 29 मई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।इन पदों पर होगी भर्तियांआयोग असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर, ट्रेनिंग ऑफिसर सहित अन्य पद पर भर्ती करेगा। योग्यताइन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बीई (BE) या बीटेक (B.Tech), एमई (ME) या एमटेक (M.Tech) जैसी इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त अन्य समकक्ष शैक्षणिक योग्यता भी स्वीकार्य है।आवेदन शुल्कआवेदन के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 55 वर्ष है, लेकिन विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा में भिन्नता हो सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को संबंधित पद की आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई आयु सीमा की शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है। कैसे होगा चयन?चयन प्रक्रिया में सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन में दी गई जानकारी जैसे उच्च शैक्षणिक योग्यता, कार्यानुभव या भर्ती परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसमें न्यूनतम योग्यता अंक यूआर/ईडब्ल्यूएस के लिए 50, ओबीसी के लिए 45 और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 40 (100 में से) निर्धारित हैं। यदि आवश्यक हुआ तो भर्ती परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है, जिसमें साक्षात्कार और परीक्षा का वेटेज क्रमशः 75:25 रहेगा। ऐसे करें आवेदन• सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।• अब होमपेज पर उपलब्ध “भर्ती- ऑनलाइन भर्ती आवेदन” सेक्शन पर क्लिक करें।• इच्छित पद के लिए आवेदन फॉर्म खोलें, सभी आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।• निर्धारित शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।• आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।• अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

CISF HC GD Recruitment: खेल कोटे  में निकली हेड कांस्टेबल की भर्ती, ये करें आवेदन

नई दिल्ली: खेल में अपना भविष्य तलाशने वाले उम्मीदवारों के लिए जॉब का सुनहरा अवसर है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने खेल कोटे के अंतर्गत हेड कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 403 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस अभियान के तहत योग्य पुरुष और महिला खिलाड़ियों को CISF की आधिकारिक वेबसाइट (https://cisfrectt.cisf.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस अभियान के तहत 403 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन तिथिइस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 मई 2025 से शुरू होकर 6 जून 2025 रात 11:59 बजे तक चलेगी। शैक्षणिक योग्यताउम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है। यदि शैक्षणिक योग्यता किसी राज्य या केंद्रीय बोर्ड से नहीं है, तो इसके साथ भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना होनी चाहिए, जिसमें उस योग्यता को समकक्ष मान्यता दी गई हो।आयु सीमाइस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2025 तक 18 वर्ष से कम और 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 2002 से 1 अगस्त 2007 के बीच हुआ होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। ऊंचाई और छाती की मापसीआईएसएफ भर्ती 2025 के अंतर्गत पहाड़ी क्षेत्रों के उम्मीदवारों, गोरखा समुदाय और अनुसूचित जनजातियों के लिए शारीरिक मानकों में कुछ रियायत दी गई है। इन वर्गों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए यह 153 सेंटीमीटर है। छाती माप (केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए)इन वर्गों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए छाती का माप 81 सेंटीमीटर (बिना फुलाए) और 86 सेंटीमीटर (फुलाकर) होना अनिवार्य है। शारीरिक मानकों में यह छूट इन समुदायों की विशेष परिस्थितियों और शारीरिक स्थितियों को ध्यान में रखते हुए दी जाती है। ऐसे होगा चयनचयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में खेल ट्रायल और प्रवीणता परीक्षण होंगे, जिनमें उम्मीदवार के खेल कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा। दूसरे चरण में शारीरिक मानक परीक्षण (PST), दस्तावेजों की जांच और अंत में चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा। इन सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को ही अंतिम चयन सूची में शामिल किया जाएगा।

Junior Stenographer Jobs: लखनऊ में निकली जूनियर स्टेनोग्राफर की भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

लखनऊ: सीएसआईआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टॉक्सिकोलॉजी रिसर्च (IITR), लखनऊ ने जूनियर स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (iitr.res.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथिइच्छुक और पात्र उम्मीदवार 7 मई 2025 से 31 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याकुल 4 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिनमें से 02 पद सामान्य वर्ग (यूआर), 01 पद ओबीसी वर्ग के लिए और 01 पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। जूनियर स्टेनोग्राफर पद के लिए योग्यतासीएसआईआर-आईआईटीआर लखनऊ में जूनियर स्टेनोग्राफर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है कि वे भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण हों और अंग्रेजी या हिंदी में स्टेनोग्राफी में दक्षता रखते हों। आयु सीमान्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है, साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के अनुसार आयु में छूट भी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़नी चाहिए। आवेदन शुल्कइस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, पीएच वर्ग और सभी महिलाओं के लिए शुल्क माफ है।आवेदन भुगतान प्रक्रियापरीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। ऐसे करें आवेदन• सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट iitr.res.in पर जाएं।• होमपेज पर जूनियर स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 की नोटिफिकेशन या लिंक पर क्लिक करें।• “Apply Online” या “ऑनलाइन आवेदन करें” वाले विकल्प पर क्लिक करें।• ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षिक, और संपर्क विवरण सही-सही भरें।• आवेदन शुल्क का भुगतान करें, भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से ही करें।• भुगतान के बाद फॉर्म को सबमिट करें।• सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास रख लें।

error: Content is protected !!