Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Agniveer Recruitment: अग्निवीरों के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: भारतीय वायु सीमा में जॉब का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। इंडियन एयरफोर्स की ओर से अग्निवीर स्कीम के तहत पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू कर दी जाएगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन पत्र निर्धारित पते पर भेज सकते हैं।डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ध्यान रखें कि अभ्यर्थी का अनमैरिड होना आवश्यक है।आवेदन की तिथि – 20 अगस्त से जारीआवेदन की अंतिम तारीख – 29 अगस्त 2024शैक्षिक योग्यताइस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से मैट्रिकुलेशन या इसके समक्षक उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए। फिजिकल फिटनेस टेस्ट(Mandatory Medical Standards)हाईट (Height)- कम से कम 152 सेमीचेस्ट (Chest)- कम से कम 5 सेमीवजन(Weight)- हाईट और उम्र के अनुपात में होना चाहिएकैंडिडेट physically और mentally फिट होना चाहिए. इसके साथ ही दुनिया के किसी भी हिस्से में, किसी भी क्लाइमेट में ड्यूटी करने के लिए फिट होना चाहिएदौड़- 6 मिनट 30 सेकेंड में 1.6 किलोमीटरपुश-अप्स- 1 मिनट में 10 पुश-अप्ससिट-अप्स-1 मिनट में 10 सिट-अप्सउठक-बैठक-1 मिनट में 20 उठक-बैठक चयन प्रक्रिया (Selection Process)उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, स्ट्रीम स्टेबिलिटी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आदर पर किया जायेगा. आवेदन प्रक्रियाइस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर “Application Forms”, under “Agniveervayu Non-Combatants” में जाएं और यहां से ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड कर लें या आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से भी ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद इस फॉर्म को पूर्ण रूप से भरकर एवं आवश्यक दस्तावेज अटैच करके इसको निर्धारित पते पर साधारण डाक/ ड्रॉप बॉक्स के माध्यम से भेज दें।

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, दलालों की सूचना देने वाले को मिलेंगे 25 हजार इनाम

बलिया में 23, 24, 25 और 30, 31 अगस्त 2024 को पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा होना सुनिश्चित है। ऐसे में दलालों की सूचना देने पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा है। बलिया: पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह से गंभीर है। परीक्षा को सुचित और शांति ढंग से संपन्न करने के लिये पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में दलालों के बारे में सही सूचना देने वाले को 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की गई है। वहीं सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। बलिया में 23, 24, 25 और 30, 31 अगस्त 2024 को पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा ( Police Constable Recruitment Exam) होना सुनिश्चित है। इसको लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह से सचेत व सावधान है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों को पुलिस ने दलालों (Broker) से सावधान रहने का अनुरोध किया है। पुलिस की अपील, धोखा देंगे दलालपुलिस ने निर्देशित किया है कि बहुत से दलाल टाइप के लोग आपको यह झांसा दे सकते हैं कि इतने रुपये दे दो तो तुम्हारा एग्जाम पास करवा देंगे या पेपर आउट कराने का जुगाड़ हमारे पास है। इतने रुपए दो तो पेपर एग्जाम से पहले मिल जाएगा। ऐसे फ्रॉड और दलालों के झांसे में न आएं। ये आपको धोखा देंगे। पुलिस ने जारी किये नंबरऐसे फ्रॉड और दलालों के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही सूचना सही होने पर सूचना देने वाले को 25 हजार रुपए का इनाम भी दिया जाएगा। पुलिस ने कहा कि आप किसी भी प्रकार की सूचना 9454403014, 9454403018, 9454400655 नम्बर या व्हाट्सएप पर दे सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट पदों पर भर्ती का ऐलान, जानें आवेदन की तिथि

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिये यह सुनहरा मौका है। नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरू हो जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 12 सितंबर 2024 तक जारी रहेगी। इस भर्ती के लिए पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी तय तिथियों में SCI की ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। क्या है पात्रता?भर्ती में आवेदन के के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10th/ मैट्रिक उत्तीर्ण किया हो और साथ ही पाक कला (Cooking/ Culinary Arts) में 1 वर्षीय डिप्लोमा एवं तीन वर्ष का कुकिंग का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और 27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 अगस्त 2024 को ध्यान में होगी। आवेदन शुल्कऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 400 रुपये निर्धारित है। एससी, एसटी एवं पीएच वर्ग के लिए शुल्क 200 रुपये तय किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

UPSC NDA 2 Admit Card 2024: एनडीए II परीक्षा के लिए कभी भी जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड, 1 सितंबर को होगा एग्जाम

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से एनडीए II एग्जामिनेशन 2024 का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 1 सितंबर को करवाया जाएगा। जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन किया था उनके एडमिट कार्ड जल्द ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। नई दिल्ली: नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से एनडीए II के लिए परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर 2024 को किया जायेगा जिसके लिए एडमिट कार्ड किसी भी समय जारी किये जा सकते हैं। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जायेंगे जिसे आप लॉग इन डिटेल दर्ज करके प्राप्त कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के मुख्यबिंदु • एनडीए 2 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।• वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।• इसके बाद लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करनी होगी।• जानकारी सबमिट होते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा पैटर्न इस भर्ती परीक्षा में दो पेपर्स शामिल होंगे। पेपर 1 में मैथमेटिक्स विषय से प्रश्न पूछे जायेंगे जिसके लिए कुल 300 अंक निर्धारित हैं। पेपर 2 जनरल एबिलिटी टेस्ट के लिए होगा जिसके लिए कुल 600 अंक निर्धारित हैं। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी एसएससी/ इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। एसएसबी/ इंटरव्यू कुल 900 अंकों के लिए होगा। सभी चरणों को मिलाकर उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। भर्ती विवरण इस भर्ती के माध्यम से कुल 404 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से आर्मी के लिए 208 पद, नेवी के लिए 42 पद, एयरफोर्स के लिए 120 पद और नवल एकेडमी के लिए 24 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

UP NEET UG Counselling 2024: कल से शुरू होंगे यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन, 24 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट

यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस कल यानी 20 अगस्त से शुरू हो जाएगी जो 24 अगस्त तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी तय तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगे। नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश स्टेट कोटा की सीटों पर प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय नीट यूजी काउंसिलिंग 2024 प्रक्रिया कल यानी 20 अगस्त से शुरू हो जाएगी। यूपी नीट काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी 20 अगस्त से 24 अगस्त 2024 तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। अभ्यर्थी पंजीकरण केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के साथ ही अभ्यर्थियों को 24 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन शुल्क एवं धरोहर राशि जमा करने का समय प्रदान किया गया है। इन पांच स्टेप्स में पूरी होगी काउंसिलिंग • पहले चरण में उम्मीदवारों को स्टेट मेरिट के लिए रजिस्ट्रेशन (REGISTRATION FOR STATE MERIT) करना होगा।• द्वितीय चरण में PAY REGISTRATION FEE पर क्लिक करके निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।• तृतीय चरण में PAY SECURITY MONEY पर क्लिक करके सिक्योरिटी मनी भरनी होगी।• चतुर्थ चरण में उम्मीदवारों को CHOICE FILLING & LOCKING करना होगा।• अंत में पंचम चरण में RESULT जारी होगा जहां आप इस पर क्लिक करके परिणाम की जांच कर सकेंगे। पहले चरण की काउंसिलिंग के लिए महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन पंजीकरण एवं अभिलेख अपलोड करने की तिथि 20 से 24 अगस्त 2024पंजीकरण धनराशि एवं धरोहर धनराशि जमा करने की तिथि 20 से 24 अगस्त 2024मेरिट सूची घोषित होने की तिथि 24 अगस्त 2024ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग की तिथि 24 से 29 अगस्त 2024सीट आवंटन का परिणाम घोषित करने की तिथि 30 अगस्त 2024आवंटन पत्र डाउनलोड करने तथा प्रवेश लेने की तिथि 31 अगस्त से 5 सितंबर 2024 तक कितनी लगेगी फीस यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 2000 रुपये तय किया गया है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जा सकेगा। धरोहर धनराशि राजकीय क्षेत्र की सीटों के लिए 30 हजार रुपये, निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज की सीट के लिए 2 लाख रुपये और निजी क्षेत्र के डेंटल कॉलेज हेतु 1 लाख रुपये निर्धारित है।

IBPS ने प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर निकाली भर्ती

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी के बंपर पदों पर भर्ती चल रही है। इसके लिये आवेदन की लास्ट तिथि 21 अगस्त है। नई दिल्ली: बैंक में सरकारी नौकरी पाने वालों के लिये ये खबर बेहद महत्वपूर्ण है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी के बंपर पदों पर भर्ती चल रही है। भर्ती के लिये आवेदन की लास्ट तिथि 21 अगस्त है। आईबीपीएस की ओर से इस भर्ती में शामिल होने के लिए तय समय से पहले ही आवेदन करने एवं फीस जमा करने की सलाह दी है। कैसे करें आवेदनसबसे पहले आईबीपीएस पीओ/ एमटी भर्ती 2024 में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जायें। इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें और नये पेज पर आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर नये पोर्टल पर पहले आपको Click here for New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण करना है। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ आदि अपलोड करें। फिर अंत में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा कर पूर्ण रूप से भरे फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकालकर रख लें। पात्रता एवं मापदंडइस भर्ती के लिये अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2024 के अनुसार की जाएगी।

SSC CHSL Result 2024 Tier 1 Date: एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, लिंक ssc.gov.in पर होगा एक्टिवेट

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से सीएचएसल टियर I एग्जामिनेशन रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जायेगा जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज होंगे। नई दिल्ली: संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) भर्ती 2024 एग्जामिनेशन में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एसएससी की ओर से जल्द ही रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से PDF फॉर्मेट में जारी किये जाएंगे। परिणाम की घोषणा होते ही अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर इस लिस्ट में दर्ज होगा वे टियर 2 एग्जामिनेशन में भाग लेने के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। 3712 पदों पर हो रही है भर्ती इस भर्ती के माध्यम से एसएससी की ओर से कुल 3712 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। यह नियुक्तियां लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC)/ जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट (JSA), पर्सनल असिस्टेंट (PA)/ शॉर्टिंग असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEOs) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए टियर-1 एग्जामिनेशन का आयोजन 1 जुलाई से 11 जुलाई 2024 तक किया गया था। ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे मेरिट लिस्ट • एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करना होगा।• वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके भर्ती से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।• अब आप इसे डाउनलोड कर लें।• इसके बाद इसमें अपना रोल नंबर चेक करें। चूंकि इस भर्ती के लिए बंपर पदों पर नियुक्तियां होनी हैं ऐसे में प्रथम चरण के आधार हजारों उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। अगर आपको अपना रोल नंबर ढूंढ़ने में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो आप पीडीएफ ओपन करके cntl+f दबाएं और सर्च बार में अपना रोल नंबर दर्ज कर दें। इससे आप अपने रोल नंबर पर सीधे पहुंच जाएंगे। रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय – समय पर वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

UPSC Recruitment 2024: यूपीएससी डिप्टी सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट पदों पर आवेदन शुरू, 67 पदों पर होनी हैं नियुक्तियां

UPSC Recruitment 2024: यूपीएससी डिप्टी सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट पदों पर आवेदन शुरू, 67 पदों पर होनी हैं नियुक्तियां संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से डिप्टी सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट के 67 रिक्त पदों पर आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भर सकते हैं। नई दिल्ली: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) में डिप्टी सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 17 अगस्त से शुरू कर दी गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 5 सितंबर 2024 तय की गई है। कैसे करें आवेदन • इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन की स्टेप्स बताई जा रही हैं।• आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर विजिट करें।• वेबसाइट के होम पेज पर आपको विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ओ.आर.ए.) लिंक पर क्लिक करना है।• अब अगले पेज पर Deputy Superintending Archaeologist के आगे आवेदन लिंक / Apply Link पर क्लिक करना है।• इसके बाद आपको पहले न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके पंजीकरण कर लेना है।• पंजीकरण होने के बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म भर लें।• अंत में आपको निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है। कितना लगेगा शुल्क इस भर्ती में आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (पुरुष) वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी एवं महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। भर्ती विवरण इस भर्ती के माध्यम से डिप्टी सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट के कुल 67 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से अनरिजर्व के लिए 29 पद, ओबीसी के लिए 18 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 6 पद, एससी के लिए 10 एवं एसटी वर्ग के लिए 4 पद आरक्षित। भर्ती से जुड़ी अन्य डिटेल एवं पात्रता-मापदंड की जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन कर लें।

UBSE UTET 2024: उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, ऐसे करें करें अप्लाई

UBSE द्वारा विभिन्न कक्षाओं में अध्यापन के लिए पात्रता निर्धारित करने हेतु आयोजित की जाने वाली उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकण (UBSE UTET 2024 Registration) की प्रक्रिया 23 जुलाई से चल रही है। नई दिल्ली: उत्तराखण्ड टीईटी की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। उत्तराखण्ड राज्य के अंतर्गत उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) के अधीन शासकीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सम्बद्ध निजी विद्यालयों में विभिन्न कक्षाओं में अध्यापन के लिए पात्रता निर्धारित करने हेतु आयोजित की जाने वाली उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा (UTET) 2024 के लिए पंजीकण की प्रक्रिया 23 जुलाई से चल रही है। यह आवेदन प्रक्रिया शनिवार, 17 अगस्त को समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक पंजीकरण नहीं किया है, वे अंतिम क्षणों (रात 11.59 बजे) का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना अप्लीकेशन सबमिट कर लें। कहां और कैसे करें पंजीकरण? UTET 204 परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक उम्मीदवारों को उत्तराखण्ड बोर्ड द्वारा इस परीक्षा के लिए लॉन्च किए गए पोर्टल, ukutet.com पर विजिट करना होगा और फिर होम पेज पर दिए गए New Registration के लिंक पर क्लिक करना होगा। पंजीकरण के बाद आवंटित पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। • UBSE UTET 2024 अधिसूचना लिंक• UBSE UTET 2024 आवेदन लिंक उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें UTET 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण के बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। UBSE ने परीक्षा शुल्क एक पेपर (1 या 2) के लिए 600 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 1000 रुपये लिए जाने की घोषणा की है। हालांकि, राज्य के SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। उम्मीदवार शुल्क का भुगतान 19 अगस्त की रात 11.59 बजे तक कर सकेंगे।

UP Police Admit Card 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 20 अगस्त को होंगे जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 20 अगस्त 2024 को सायं 5 बजे डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। नई दिल्ली: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती री-एग्जाम में भाग लेने जा रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड एग्जाम तिथि से तीन दिन पूर्व यानी 20 अगस्त 2024 को सायं 5 बजे से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।प्रवेश पत्र जारी होते ही अभ्यर्थी यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज करना होगा।इन डेट्स में होगी परीक्षा यूपी पुलिस विभाग की ओर से री-एग्जाम का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को प्रतिदिन दो-दो शिफ्ट में करवाया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक संपन्न करवाई जाएगी। परीक्षा राज्यभर के 67 जनपदों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड • यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड जारी होते ही आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।• वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना है।• इसके बाद आपको पंजीकरण संख्या एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।• अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे। एग्जाम सिटी स्लिप हो चुकी है जारी यूपीपीआरपीबी की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप उपलब्ध करवा दी गई है। अभ्यर्थी इससे अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके यात्रा की तैयारी कर सकते हैं। एग्जाम सिटी डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर आप 8867786192/ 9773790762 पर संपर्क कर सकते हैं।