Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

RRB Jobs: रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, तकनीशियन पदों में बढ़ी रिक्तियां

नई दिल्ली: रेलवे में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवरों के लिए यह शानदार अवसर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड 3 पदों के लिए रिक्तियों की संख्या में वृद्धि की घोषणा की है। अब रिक्तियों की नई संख्या 40 श्रेणियों के लिए 14298 है, जो पहले 18 श्रेणियों के लिए 9144 थी। बोर्ड ने आवेदन करने की नई तिथियों की घोषणा नहीं की है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – indianrailways.gov.in. पर जाकर नोटिस पढ़ सकते हैं। जारी किए गए अधिसूचना के अनुसार, आरआरबी सीबीटी परीक्षा अक्टूबर/नवंबर 2024 के लिए निर्धारित है। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी और परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा स्थल आदि सहित विवरण आरआरबी तकनीशियन एडमिट कार्ड के साथ जारी किए जाएंगे।आवेदन शुल्कइन पदों के लिए सामान्य/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। परीक्षा में उपस्थित होने पर यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 400 रुपये की राशि बैंक शुल्क काटकर वापस कर दी जाएगी। जबकि, एससी/एसटी, पीएच और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जो उन्हें स्टेज I परीक्षा में बैठने के बाद वापस कर दिया जाएगा। शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से करना होगा। आयु सीमातकनीशियन ग्रेड-1 सिग्नल पदों के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 36 वर्ष है। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।तकनीशियन ग्रेड 3 पदों के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Gwalior: जीवाजी यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना आसान, फॉर्म भरने की डेट बढ़ी

ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के लिये फॉर्म भरने की डेट बढ़ा दी गई है। स्टूडेंट्स सीधे ऑफलाइन तरीके से फॉर्म भरकर दाखिला ले सकेंगे। ग्वालियर: मध्यप्रदेश स्थित ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी और अंचल की अन्य कॉलेजों ने एडमिशन देने के लिये फॉर्म भरने की डेट को बढ़ा दी है। छात्र अब 30 और 31 अगस्त तक अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए एडमिशन ले सकते है। कॉलेजों के कोर्सों की खाली सीटों पर स्टूडेंट्स सीधे ऑफलाइन तरीके से फॉर्म भरकर दाखिला ले सकेंगे। दरअसल, कॉलेजों में कुछ कोर्सों के लिये अभी भी सीटें खाली हैं। इसके लिये छात्र फॉर्म भरकर स्टूडेंट्स दाखिल ले सकेंगे। छात्रों को इसके लिये कॉलेज में जाकर खाली सीट पर एडमिशन के लिये सीधे फॉर्म भरना होगा। दाखिला पाने का आखिरी अवसरजीवाजी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिये आखिरी तारीख 30 अगस्त है। वहीं उच्च शिक्षा विभाग ने अंचल के अन्य कॉलेजों में दाखिले के लिये 31 अगस्त तक की तारीख तय की है। छात्रों के पास अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में दाखिला पाने के लिए ये आखिरी अवसर माना जा रहा है। जेयू में 800 सीटें खालीएनसीटीई कोर्स में बीएड और एमएड शामिल हैं, जिनकी मेरिट सूची 24 अगस्त को जारी हो होगी। इसके बाद एडमिशन की प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलने वाली है। जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा उनको 29 अगस्त को सीट दे दी जायेगी। एडमिशन की प्रक्रिया पूर्ण होने पर छात्रों को अपनी सीट पक्की करने की लिये 31 अगस्त तक फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद 1 सितंबर को छात्रों को अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स कॉलेज में जमा करवाने होंगे। जेयू में 800 सीटें अभी खाली है। इसमें बीए एलएलबी, बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम एलएलबी और बीबीए के अलावा अन्य कोर्सों में सीटें खाली हैं।

टांडा अस्पताल में ऑउटसोर्स पर नर्स सहित 458 पोस्ट भरेगी हिमाचल सरकार

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार टांडा अस्पताल में ऑउटसोर्स पर नर्स सहित 458 पोस्ट भरेगी। इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। शिमला: हिमाचल सरकार ने प्रदेश के टांडा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ऑउटसोर्स में भर्तियां करने की मंजूरी दे दी है। अब इसका नोटिफिकेशन भी जारी हुआ है। इन भर्तियों में टांडा अस्पताल में ऑउटसोर्स पर नर्स सहित 458 पोस्ट भरे जायेंगे। प्रदेश के कांगड़ा जिले के टांडा में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल है। सरकार यहां 458 पदों पर ऑउटसोर्स के जरिये भर्ती करेगी। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव अश्वनी कुमार शर्मा की तरफ से यह आदेश जारी किये गये हैं। इसमें 300 पद नर्सों के और वार्ड ब्वॉय, ऑपरेशन थियेटर सहित अन्य खाली पदों को भी भरा जाएगा। ऑउटसोर्स पर होता है शोषणहिमाचल प्रदेश में 35 से 40 हजार लोग ऑउटसोर्स पर नौकरी कर रहे हैं। ये कंपनियां न तो समय पर सैलरी देती हैं और न ही तय वेतन मान दिया जाता है. कोविडा काल में भी कुछ नर्सों को टांडा अस्पताल में रखा गया था, लेकिन कई महीने तक इनको वेतन नहीं मिला था। बाद में नौकरी से निकाल दिया गया। गौरतलब है कि सरकार शिक्षा विभाग में भी ऑउटसोर्स पर ही छह हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। इन्हें महज 10 हजार रुपये माह मिलेंगे।

लखनऊ: 69000 शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षित-अनारिक्षत वर्ग का प्रदर्शन

लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षित-अनारिक्षत वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय में प्रदर्शन करने बैठ गये हैं। लखनऊ: 69000 शिक्षक भर्ती मामले (69000 Teacher Recruitment Case) ने हाईकोर्ट के फैसले के बाद आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी नई सूची जारी करने की मांग को लेकर बेसिक शिक्षा निदेशालय (Directorate of Basic Education) में बैठ गए हैं। वहीं दूसरी तरफ अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने धरना शुरू कर दिया है। बेसिक शिक्षा निदेशालय में यह दोनों गुट धरना दे रहे हैं। निदेशालय के दोनों गेट बंद किए गए। किसी भी प्रकार के टकराव को रोकने के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद है। 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल करने की सूचना सामने आ रही है। अभ्यर्थी जल्द ही सूची जारी करने की मांग के साथ कोर्ट का रुख कर सकते हैं। वी वांट जस्टिस के नारों से गूंजा परिसर अनारक्षित के साथ आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने भी धरना देना शुरू कर दिया। धरना स्थल से न्याय दो, न्याय दो, वी वांट जस्टिस, वी वांट जस्टिस के नारों से परिसर गूंजरा रहा है। अभ्यर्थी अपनी मांगों के समर्थन में देर रात तक धरने पर बैठै रहे। बारिश व अन्य समस्याओं को देखते हुए पुलिस ने भी सख्ती बरती। बस से सभी अभ्यर्थियों को बादशाह नगर स्टेशन पहुंचाया गया, जहां वह रात भर रहे। सुबह फिर से अभ्यर्थी धरना स्थल पर पहुंचे। अभ्यर्थियों की मांग है कि उन्हें शांतिपूर्ण धरना करने दिया जाए। अभ्यर्थियों ने शिक्षा महानिदेशक से की मुलाकात देर शाम अभ्यर्थियों ने शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा (Kanchan Verma) से मुलाकात की थी। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। अभ्यर्थियों ने कहा कि कोर्ट ने 69 हजार शिक्षक भर्ती मूल चयन सूची रद्द करते हुए सरकार को तीन महीने के अंदर आरक्षण नियमों का पालन करते हुए नई सूची जारी करने का आदेश दिया है। सरकार ने अभी तक कोई काम शुरू नहीं किया। केवल एक मीटिंग की है। हमारी मांग है कि चयन संबंधित प्रक्रिया का कार्यक्रम शेड्यूल जारी किया जाये।

यूपी के बलिया इंटर काँलेज में नहीं बनेगा मेडिकल काँलेज, जानिये बड़ी वजह

बलिया में राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के मैदान में मेडिकल कॉलेज का निर्माण होना सुनिश्चित किया गया था। लेकिन अब वह मेडिकल कॉलेज वहां पर नहीं बनेगा। बलिया: राजकीय इंटर कॉलेज (Inter College) बलिया (Ballia) के मैदान में मेडिकल कॉलेज (Medical College) के निर्माण को ग्रहण लग गया है। इंटर कॉलेज के ग्राउंड मेंअब वह मेडिकल कॉलेज नहीं बनेगा, बल्कि राजकीय इंटर कॉलेज अपने यथावत भूमि स्थान पर चलेगा। यह निर्णय मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) शासन की अध्यक्षता में 5 अगस्त 2024 की हुई बैठक में लिया गया है। जिसके बाद एक बार फिर मेडिकल कॉलेज के निर्माण (Construction) पर ग्रहण लग गया है। बैठक में लिया गया बड़ा निर्णय डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मेडिकल कॉलेज प्रारम्भ कराये जाने के संबंध में मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में  05 अगस्त 2024 को संपन्न हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राजकीय इंटर कॉलेज अपनी भूमि पर यथावत चलता रहेगा। किसको मिलेगी भूमि वर्तमान जिला कारागार को स्थानान्तरित करके नई जगह पर बनाया जाना प्रस्तावित है। इस कारण जिला कारागार की भूमि पर मेडिकल कॉलेज बनाया जाना उचित होगा। उक्त भूमि कैबिनेट के अनुमोदनोपरांत चिकित्सा शिक्षा विभाग को निःशुल्क हस्तान्तरित की जाएगी। मिलेंगी बेहतर सुविधाएं पुराना पुरुष अस्पताल, महिला अस्पताल वर्तमान स्थान पर यथावत चलता रहेगा। शहर के मुख्य मार्ग पर मेडिकल कॉलेज स्थापित होने के लिए उक्त स्थल को प्राथमिकता प्रदान की गयी है। जिससे आवागमन व आमजन को बेहतर सुविधा मिल पाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वर्तमान कारागार को चिन्हित स्थान पर स्थानान्तरित किया जाये और तदोपरान्त वर्तमान कारागार के भवन का ध्वस्तीकरण एवं उसके मलबे का निस्तारण सक्षम स्तर से अनुमोनदनोपरान्त नियमानुसार चिकित्सा शिक्षा विभाग अथवा लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कराया जाये।

MCC कल करेगा पहले चरण के सीट आवंटन का परिणाम जारी

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी नीट यूजी काउंसलिंग के पहले चरण में हुई सीट आवंटन का परिणाम कल जारी करेगा। पढ़िये युवा डाइनामाइट की ये रिपोर्ट NEET UG Counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी नीट यूजी काउंसलिंग के पहले चरण में हुई सीट आवंटन का परिणाम कल जारी करेगा। एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए सीट लॉकिंग प्रक्रिया 21 अगस्त को बंद हो गई है। एमसीसी ने च्वाइस फिलिंग और सीट लॉकिंग की अंतिम तिथि 20 अगस्त से बढ़ाकर 21 अगस्त की गई थी। बता दें कि पहले चरण के सीट आवंटन का परिणाम कल 23 अगस्त को जारी किया जाएगा। वहीं 24 अगस्त से 29 अगस्त के बीच अभ्यर्थियों को उन कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा, जहां की सीट उन्हें आवंटित की गई है। 30 अगस्त और 31 अगस्त को उम्मीदवारों का डाटा वेरिफिकेशन किया जाएगा। 85 फीसदी सीटें स्टेट लेवल काउसंलिंग के जरिये भरेंगीएमसीसी काउंसलिंग से सरकारी कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटा की 15 फीसदी सीटों और डीम्ड, केंद्रीय विश्वविद्यालय, ईएसआईसी, एएफएमएस संस्थानों, एम्स, जिपमर की 100 फीसदी सीटों पर दाखिला मिलेगा। 85 फीसदी सीटें स्टेट लेवल काउसंलिंग के जरिये भरी जानी है। आयुष और पशु चिकित्सा कार्यक्रमों में सीटें होंगी आवंटितबता दें कि काउंसलिंग प्रक्रिया 710 मेडिकल कॉलेजों की 1.10 लाख एमबीबीएस सीटों और बीडीएस की 27,868 सीटों के लिए हो रही है। वहीं इसके अलावा 1000 बीएससी नर्सिंग की सीटों पर दाखिला मिलेगा। देश की आयुष और पशु चिकित्सा कार्यक्रमों में कई सीट आवंटित की जाएंगी। आपको बता दें दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 5 सितंबर से 10 सितंबर के बीच होगी। दूसरे चरण का सीट आवंटन 11-12 सितंबर को होगा। नीट की इस काउंसलिंग के कुल चार चरण होंगे। दाखिला प्रक्रिया 30 अक्तूबर तक पूरी की जाएगी। ये हैं आवश्यक दस्तावेज

आईटीबीपी ने कॉन्स्टेबल के 819 पदों पर निकाली भर्ती, बढ़िया है सैलरी

आईटीबीपी ने कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 2 सितंबर 2024 से शुरू होंगे और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 1 अक्टूबर 2024 होगी। नई दिल्ली: आईटीबीपी ने कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिये नोटिस प्रकाशित किया है। हालांकि इसका रजिस्ट्रेशन शुरू होने में अभी वक्त है। जो कैंडिडेट्स इन पदों पर आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वह एप्लीकेशन लिंक खुलने के बाद बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर सकते हैं। इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस की रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कॉन्स्टेबल के कुल 819 पदों पर भर्ती होगी। यह सारे पद कुक, वेटर कैरियर, वेटर के हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 2 सितंबर 2024 से शुरू होंगे और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 1 अक्टूबर 2024 होगी। ऑनलाइन होगा आवेदनइन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है। सबसे पहले कैंडिडेट्स को आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाना होगा। यहां से वैकेंसी की डिटेल और आगे के अपडेट की जानकारी भी मिल सकेगी। 18 से 25 साल तक के कैंडिडेट करें एप्लाईआवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास की हो। साथ ही उसने फूड प्रोडक्शन या किचन में एनएसएफक्यू लेवल – 1 का डिप्लोमा लिया हो। 18 से 25 साल तक के कैंडिडेट इन पदों अप्लाई कर सकते हैं। इसमें कुल 819 पद हैं। पुरुष कैंडिडेट्स के लिए 697 पद हैं और महिला कैंडिडेट्स के लिए 122 पद हैं। कई लेवल करने होंगे पाससेलेक्शन के लिए कैंडिडेट्स को कई लेवल की परीक्षा देनी होगी। इसमें लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशियेंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन जैसे कई राउंड शामिल हैं। एक चरण पास करने वाला ही अगले चरण में जाएगा और सभी चरण पास करने वाले का चयन ही अंतिम होगा। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना होगा। ये शुल्क यूआर, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए है। एससी, एसटी, ईएसएम और महिला कैंडिडेट्स को शुल्क नहीं देना है। सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को महीने के 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक की सैलरी मिलेगी।

NEET PG 2024 के नतीजे NBEMS जल्द ही करेगा घोषित, इतने पर्सेंटाइल पर ही काउंसलिंग के लिए होंगे योग्य

NEET PG 2024 Result उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि NBEMS उम्मीदवारों NEET PG 2024 में प्रदर्शन के आधार पर रैंक और स्कोर कार्ड (पर्सेंटाइल) जारी करेगा। इसके आधार पर ही उम्मीदवार दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) द्वारा आयोजित की जाने वाली काउंसलिंग में भाग सकेंगे। नई दिल्ली: देश भर के मेडिकल कॉलेजों में संचालित होने वाले पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और डिप्लोमा कोर्सेस में दाखिले के लिए आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा – पीजी (NEET PG) 2024 के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। बोर्ड द्वारा इस परीक्षा के लिए जारी संशोधित कार्यक्रम में परिणाम की तिथि की जानकारी साझा नहीं की गई थी, लेकिन खबरों के मुताबिक नतीजे जल्द ही घोषणा किए जा सकते हैं। बता दें कि NBEMS ने NEET PG 2024 का आयोजन 11 अगस्त को किया था। इससे पहले यह परीक्षा 23 जून को होनी थी और परिणामों की घोषणा 15 जुलाई को होनी थी। हालांकि, बोर्ड ने बाद में परीक्षा तिथि को बदलकर 11 अगस्त कर दिया था। इतने पर्सेंटाइल पर ही काउंसलिंग के लिए होंगे योग्य उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि NBEMS उम्मीदवारों NEET PG 2024 में प्रदर्शन के आधार पर रैंक और स्कोर कार्ड (पर्सेंटाइल) जारी करेगा। इसके आधार पर ही उम्मीदवार दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) द्वारा आयोजित की जाने वाली काउंसलिंग में भाग सकेंगे। NBEMS के नियमों के अनुसार जनरल और EWS वाले उम्मीदवारों को 50 फीसदी या अधिक पर्सेंटाइल मिलने पर ही काउंसलिंग में सम्मिलित किया जाएगा। वहीं SC, ST, OBC के सभी उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 40 फीसदी है। अनारक्षित PwD उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 45 फीसदी निर्धारित किया गया है। ऐसे देखें परिणाम उम्मीदवारों को NEET PG 2024 परिणाम देखने के लिए NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट, natboard.edu.in पर विजिट करना होगा और फिर नीट पीजी सेक्शन में जाना होगा। इस सेक्शन में एक्टिव होने वाले लिंक के माध्यम से उम्मीदवार परिणाम पेज पर जा सकेंगे। इस पेज पर उम्मीदवारों को अपनी यूजर आइडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकेंगे।

CSIR UGC NET Result 2024: सीएसआईआर नेट रिजल्ट जल्द हो सकता है घोषित, जानें कहां और कैसे चेक कर पाएंगे नतीजे

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट जुलाई सेशन का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है। नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट जुलाई 2024 सेशन की परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 25, 26 और 27 जुलाई को करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद 9 अगस्त को एनटीए की ओर से आंसर की जारी की गई थी जिस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका 11 अगस्त तक दिया गया था। अब एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएसआईआर नेट रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। कहां और कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे • सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा। नतीजे जारी होते ही आप रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करके परिणाम की जांच कर सकेंगे। रिजल्ट देखने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-• सीएसआईआर नेट रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।• वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में जाकर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।• इसके बाद आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट करना होगा।• अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकेंगे। फाइनल आंसर की भी नतीजों के साथ होगी जारी एनटीए की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि फाइनल आंसर की अंतिम एवं सर्वमान्य होगी और इस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका नहीं दिया जाएगा। रिजल्ट एवं आंसर की से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थी समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Delhi University: जानिए डीयू में कब शुरू होगी दूसरे राउंड की प्रवेश प्रक्रिया

डीयू में एडमिशन प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अब तक यहां 46 हजार कैंडिडेट्स का प्रवेश फाइनल हो गया है। जानिये अब डीयू में दूसरे राउंड की प्रवेश प्रक्रिया कब शुरू होगी। नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज (Under Graduate Courses) में दाखिले की प्रक्रिया जोरों से चल रही है। विश्वविद्यालय (University) ने पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए लिस्ट जारी कर दी थी। अब तक 46 हजार कैंडिडेट्स का प्रवेश फाइनल हो गया है। डीयू यूजी दाखिले के पहले राउंड के तहत 27613 कैंडिडेट्स ने अपग्रेड का विकल्प चुना है। वहीं 11244 छात्रों ने ‘फ्रिज’ का विकल्प चुना है। फ्रिज का मतलब है कि जो कोर्स और कॉलेज का कॉबिनेशन दिया गया है, उस पर विचार किया जाना बाकी है और अंतिम फैसला इसके बाद ही होगा। आज 21 अगस्त को ऑनलाइन फीस जमा की जा सकेगीदिल्ली विश्वविद्यालय (DU) द्वारा दिये गये सीट्स को 83678 छात्रों ने स्वीकार कर लिया है, जिसका मतलब है कि जो सीट्स इन्हें दी गई, उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया है। पहले राउंड में यूनिवर्सिटी ने 19,378 कैंडिडेट्स को सीट्स ऑफर की थी। इनमें से 46, 171 छात्रों ने एडमिशन पर अपनी मुहर लगा दी और फीस भी जमा कर दी है। आज यानी 21 अगस्त को ऑनलाइन फीस जमा की जा सकती है। कब खुलेगा कोर्स कांबिनेशन का प्रिफरेंस चेंज करने का विकल्पआज पहले राउंड की काउंसलिंग के लिये फीस जमा होने के बाद बाकी बची सीट्स पर दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए एडमिशन प्रक्रिया (Admission Process) शुरू होगी। 22 अगस्त को शाम 5 बजे से कॉलेज और कोर्स कांबिनेशन का प्रिफरेंस चेंज करने का विकल्प खुलेगा। ये विंडो 23 अगस्त को शाम 4.59 बजे तक खुलेगी। दिल्ली विश्वविद्यालय में सीयूईटी यूजी स्कोर (CUET UG Score) के आधार पर दाखिला मिलता है। यूजी एडमिशन (UG Admisssion) के लिए इस बार 2.45 लाख छात्रों ने आवेदन किये थे। यहां एडमिशन पाना लाखों युवाओं का सपना होता है। देश-विदेश से छात्र डीयू में पढ़ने का सपना देख दिल्ली आते हैं। साथ ही यहां से पढ़ अपने सपनों को साकार करते हैं।