Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

RITES Vacancy 2026: नवरत्न कंपनी में ग्रैजुएट-डिप्लोमा पास के लिए 281 पदों पर भर्ती, न परीक्षा होगी न इंटरव्यू

RITES Vacancy 2026

New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। भारत सरकार की नवरत्न कंपनी राइट्स लिमिटेड (RITES Limited) ने अप्रेंटिस के 281 पदों पर भर्ती(RITES Vacancy 2026) निकाली है। खास बात यह है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं गुजरना होगा। अभ्यर्थियों का चयन सीधे शैक्षणिक अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 25 नवंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। RITES Vacancy 2026 की वैकेंसी और योग्यता कैटेगिरी वैकेंसी योग्यता ग्रेजुएट अप्रेंटिस इंजीनियरिंग 125 मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग डिग्री बी.ई/बीटेक/बी आर्क) चार साल की फुल टाइम से की होनी चाहिए। ग्रेजुएट अप्रेंटिस नॉन इंजीनियरिंग 43 नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (बीए/बीबीए/बी.कॉम/बीएससी/बीसीए)में तीन साल की डिग्री पूरी की हो। डिप्लोमा अप्रेंटिस 62 तीन साल का फुल टाइम इंजीनियरिंग डिप्लोमा ट्रेड अप्रेंटिस (आईटीआई) 51 आईटीआई पास-आउट (फुल टाइम कोर्स किया हो) कुल 28 RITES Vacancy 2026 में कितने पदों पर होगी भर्ती? राइट्स लिमिटेड की ओर से कुल 281 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें तीन अलग-अलग कैटेगरी के उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान उन्हें हर महीने निर्धारित स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। RITES Vacancy 2026 में कितना मिलेगा स्टाइपेंड? इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। कैटेगरी के हिसाब से स्टाइपेंड की राशि कुछ इस प्रकार है: ग्रेजुएट अप्रेंटिस: 15,650 रुपये प्रतिमाह डिप्लोमा अप्रेंटिस: 13,450 रुपये प्रतिमाह ट्रेड अप्रेंटिस (ITI): 10,560 रुपये प्रतिमाह सभी चयनित उम्मीदवारों के लिए ट्रेनिंग की अवधि एक साल निर्धारित की गई है। RITES Vacancy 2026 में बिना परीक्षा और इंटरव्यू होगा चयन इस भर्ती की सबसे खास बात है इसका सिलेक्शन प्रोसेस। भर्ती में उम्मीदवारों को किसी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग उनकी शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी। इन्हीं अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। अगर दो या उससे अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। इस भर्ती में चयनित होने के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स भी निर्धारित किए गए हैं: जनरल/EWS: न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक SC/ST/OBC (नॉन क्रीमी लेयर)/PwBD: न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक RITES Vacancy 2026 के लिए कौन कर सकता है आवेदन? राइट्स अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। 5 नवंबर 2026 तक जिन अभ्यर्थियों का रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे। पहले से अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी कर चुके उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते। एक साल या उससे अधिक का कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी भी इस भर्ती के लिए योग्य नहीं होंगे। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों को ध्यान से जरूर पढ़ लेना चाहिए। RITES Vacancy 2026 में आवेदन कैसे करें? इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा। ग्रेजुएट और डिप्लोमा पास उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जबकि ITI पास अभ्यर्थियों के लिए NAPS पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है। आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है: सबसे पहले संबंधित NATS या NAPS पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद यूजर आईडी या ईमेल आईडी की मदद से लॉगइन करें। Apprenticeship Openings के अंतर्गत Opportunities सेक्शन में RITES Limited का नाम खोजें। संबंधित भर्ती के आवेदन फॉर्म को खोलकर सभी जरूरी जानकारियां भरें। मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें। आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लें। उम्मीदवार आधिकारिक आवेदन वेबसाइट apprentice.rites.com के माध्यम से भी भर्ती से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। RITES Vacancy 2026 के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं? ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: मार्कशीट और डिग्री/डिप्लोमा पासिंग सर्टिफिकेट ITI मार्कशीट और संबंधित प्रमाणपत्र जन्मतिथि का प्रमाण SC/ST प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) पहचान पत्र EWS प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) अन्य जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज सभी दस्तावेज PDF फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे। फाइल का अधिकतम साइज 10 MB निर्धारित किया गया है। RITES Vacancy 2026 की आखिरी तारीख और जरूरी जानकारी राइट्स लिमिटेड की इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 है। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद हो जाएगी। इसलिए योग्य उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। भर्ती से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी या समस्या के लिए उम्मीदवार apprenticeship@rites.com पर ईमेल कर सकते हैं। ईमेल में अपना पूरा नाम, संपर्क विवरण और NATS/NAPS अप्रेंटिस रजिस्ट्रेशन आईडी या नंबर जरूर दें। आवेदन करने से पहले RITES Limited की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें और सभी पात्रता शर्तों की जांच कर लें। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

मेधावी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 9वीं से 12वीं तक हर साल मिलेंगे 12 हजार रुपये, जानें कौन कर सकता है आवेदन?

NMMS Scholarship Scheme

New Delhi: केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना चलाई जा रही है। राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना यानी NMMS Scholarship Scheme के तहत विद्यार्थियों को हर साल 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक परेशानी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बीच में छूटने से रोकना और उन्हें आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से संचालित NMMS Scholarship Scheme का लाभ चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक मिलता है। इसके तहत प्रत्येक वर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। यानी पात्र विद्यार्थी अधिकतम चार वर्षों में कुल 48 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। NMMS Scholarship Scheme के लिए कौन कर सकता है आवेदन? NMMS Scholarship Scheme का लाभ राज्य सरकार, सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकायों की ओर से संचालित स्कूलों में पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थियों को दिया जाता है। योजना की चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी का कक्षा 7 में कम से कम 55 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त करना जरूरी है। हालांकि, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाती है। इसके अलावा NMMS Scholarship Scheme के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी के माता-पिता की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस आय सीमा का निर्धारण आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को योजना का लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है। आवेदन करने से पहले विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और आय से संबंधित शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए। योजना का लाभ केवल उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा जो निर्धारित पात्रता पूरी करने के साथ चयन परीक्षा में सफल होंगे। कक्षा 9वीं में चयनित होने के बाद कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं में भी छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए निर्धारित शैक्षणिक प्रदर्शन बनाए रखना होगा। इसके साथ ही नवीनीकरण की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी। NMMS Scholarship Scheme: कैसी होगी चयन परीक्षा? NMMS Scholarship Scheme के तहत विद्यार्थियों का चयन संबंधित राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की ओर से आयोजित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में दो प्रश्नपत्र शामिल होंगे। पहला मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT) और दूसरा शैक्षिक अभिरुचि परीक्षा (SAT) होगा। दोनों प्रश्नपत्रों में 90-90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। मानसिक योग्यता परीक्षा में विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, विश्लेषण करने की योग्यता और समस्या सुलझाने के कौशल को परखा जाएगा। वहीं, शैक्षिक अभिरुचि परीक्षा में गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। दोनों प्रश्नपत्रों में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना जरूरी होगा। इसके बाद परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। आवेदन के बाद सत्यापन कराना भी जरूरी NMMS Scholarship Scheme के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को फॉर्म जमा करने के बाद उसके सत्यापन की स्थिति पर भी ध्यान देना होगा। आवेदन का सत्यापन पहले संबंधित संस्थान के नोडल अधिकारी और उसके बाद जिला स्तर के नोडल अधिकारी की ओर से किया जाता है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, संस्थान स्तर पर आवेदन के सत्यापन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 और जिला स्तर पर सत्यापन की अंतिम तारीख 15 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। जिन विद्यार्थियों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें भी अपना आवेदन निर्धारित समय के भीतर सत्यापित कराना सुनिश्चित करना चाहिए। ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन NMMS Scholarship Scheme के लिए आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से किया जाता है। इसके लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in  पर जाना होगा। नए आवेदकों को सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। OTR पूरा होने के बाद प्राप्त जानकारी की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद उपलब्ध योजनाओं में राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना यानी NMMS का चयन करना होगा। आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारियां भरने और जरूरी दस्तावेज जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि NMMS Scholarship Scheme का आवेदन करते समय सभी जानकारियां सही भरें और फॉर्म जमा करने के बाद उसकी स्थिति नियमित रूप से चेक करते रहें। योजना से संबंधित नियमों, पात्रता और जरूरी निर्देशों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपलब्ध आधिकारिक जानकारी जरूर देखें। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

DSSSB MTS:10वीं पास युवाओं के लिए अच्छा मौका , 1000+ पदों पर भर्ती; जाने पूरी प्रक्रिया

DSSSB MTS

New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड(DSSSB) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ(DSSSB MTS)के 1075 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन के तहत दिल्ली सरकार कर अलग-अलग विभागों में उम्मीदवारों की नियुक्ति की जेगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू होगी जो की 11 दिसंबर तक चलेगी। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी भर्ती के लिए DSSSB MTS ने विज्ञापन संख्या 06/2026 जारी किया है। जिसका पोस्ट कोड 810/26 है। भर्ती में मल्टी टास्किंग स्टाफ के साथ MTS जनरल ड्यूटी और MTS आया(महिला) के पद भी शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ लें। नोटिफिकेशन में पदों के हिसाब से जरूरी योग्यता, उम्र सीमा और दूसरी शर्तों की जानकारी दी गयी है। DSSSB MTS भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई है। जानकारी विवरण भर्ती बोर्ड दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) पद का नाम मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) विज्ञापन संख्या 06/2026 पोस्ट कोड 810/26 कुल पद 1,075 नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 6 नवंबर 2026 आवेदन शुरू होने की तारीख 12 नवंबर 2026 आवेदन की आखिरी तारीख 11 दिसंबर 2026 शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास उम्र सीमा 18 से 27 वर्ष आवेदन का तरीका ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in   कौन कर सकता है आवेदन? DSSSB MTS भर्ती में आवेदन करने वालों को भारत का नागरिक होना जरूरी है। उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए। आवेदन के लिए उम्र सीमा 18 से 27 वर्ष तय की गयी है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट भी भी दी जाएगी। अलग-अलग पदों के लिए कुछ खास शर्त हो सकती है इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में पद के हिसाब से योग्यता जरूर देख लें। कितने पदों पर होनी है भर्ती? बोर्ड ने DSSSB MTS के कुल 1075 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। ये सभी पद दिल्ली सरकार के कुल 9 विभागों में भरे जाएंगे। शिक्षा निदेशालय में सबसे ज्यादा 996 पद हैं। जिसमे जनरल ड्यूटी के 757 पद और आया(महिला) के 239 पद हैं। बाकी के पद व्यापार एवं कर विभाग, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड और दूसरे विभागों में रखे गए हैं। कब और कहां करना होगा आवेदन? DSSSB MTS भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 नवंबर से शुरू होंगे। जिसकी अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 तय की गई है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाना होगा। वहां भर्ती से जुड़े विज्ञापन संख्या 06/2026 को खोलें और नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक पर जाकर मांगी गई जानकारी को ठीक से भरें। उसके बाद मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद उसका हार्ड कॉपी और प्रिंट जरूर अपने पास सुरक्षित रख लें। भर्ती से जुड़े नए अपडेट के लिए वेबसाइट देखते रहें। नोटिफिकेशन में क्या देखना जरूरी है? DSSSB MTS उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि फॉर्म भरने से पहले भर्ती का पूरा नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें। नोटिफिकेशन में पद के हिसाब से योग्यता, आरक्षण, उम्र सीमा और आवेदन से जुड़ी अन्य शर्तें दी गई हैं। मुख्य रूप से आया (महिला) और MTS जनरल ड्यूटी पदों की जरूरतों को ध्यान से समझें। आवेदन में कोई भी गलती होने से आगे परेशानी हो सकती है। इसलिए नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक जजनकारी और अन्य सभी जानकारियां सही से भरें। चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी निर्देशों की पूरी जानकारी के लिए DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विज्ञापन देखें। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

BPSC 71st Mains Result 2026: 3392 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, जानें रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका

BPSC 71st Mains Result 2026

New Delhi: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता मुख्य परीक्षा का परिणाम(BPSC 71st Mains Result 2026) घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 3392 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। आयोग ने अपने आधिकारिक ट्विटर(X) हैंडल के माध्यम से रिजल्ट जारी होने की जानकारी दी है। इस भर्ती के तहत कुल 1298 पदों को भरा जाना है। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू में शामिल होंगे। BPSC 71st Mains Result 2026: 3392 उम्मीदवारों ने हासिल की सफलता बिहार के सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ी खबर है। बीपीएससी ने 71वीं मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के मुताबिक, एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में कुल 3392 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। आयोग ने सफल उम्मीदवारों को बधाई देते हुए बताया कि अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर अपना परीक्षाफल देख सकेंगे। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध होगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए जाएंगे। BPSC 71st Result 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से कुल 1298 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। मुख्य परीक्षा में शामिल हुए हजारों अभ्यर्थियों के बीच अब 3392 उम्मीदवारों ने अगले चरण के लिए जगह बनाई है। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब इंटरव्यू की तैयारी शुरू करनी होगी। BPSC 71st Mains Result 2026: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा में शामिल उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें। यहां BPSC 71st Mains Result 2026 PDF लिंक खोजें। रिजल्ट लिंक पर क्लिक करते ही पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी। अब Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें। यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में मौजूद है, तो आप मुख्य परीक्षा में सफल हैं। BPSC 71वीं मुख्य परीक्षा कब हुई थी? बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक किया गया था। इस परीक्षा में कुल 13,024 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने का मौका मिलेगा। अब इंटरव्यू के आधार पर आगे बढ़ेगी चयन प्रक्रिया मुख्य परीक्षा(BPSC 71st Mains Result 2026) में सफल 3392 अभ्यर्थियों के लिए अब इंटरव्यू का चरण महत्वपूर्ण होगा। उम्मीदवारों को साक्षात्कार की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ऐसे में सफल उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आगामी इंटरव्यू शेड्यूल और जरूरी दिशा-निर्देशों पर नजर बनाए रखनी चाहिए। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

Indian Coast Guard exam: शहर स्लिप जारी; परीक्षा 17-18 नवंबर को होगी, ऐसे चेक करें अपना शहर

Indian Coast Guard Exam City Slip

New Delhi: भारतीय तटरक्षक बल(Indian Coast Guard exam) ने CGEPT 01/2027 और 02/2027 भर्ती परीक्षा के लिए Indian Coast Gaurd exam city slip 2026 जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत नाविक जीडी, नाविक डीबी, यांत्रिक और हाइजीनिस्ट पदों के लिए लिखित परीक्षा 17 और 18 नवम्बर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर लॉगिन करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। परीक्षा शहर की सूचना मिलने के बाद अब अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है। कब जारी होगा एडमिट कार्ड? सीजीईपीटी 01/2027 और 02/2027 परीक्षा का मुख्य ई-एडमिट कार्ड परीक्षा की निर्धारित तारीख से 48 से 72 घंटे पहले जारी किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवार परीक्षा से दो से तीन दिन पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। Indian Coast Gaurd exam सिटी स्लिप 2026 में केवल परीक्षा शहर की जानकारी ही दी गई है, जबकि परीक्षा केंद्र का पूरा पता एडमिट कार्ड में ही मिलेगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, केंद्र का पूरा पता और परीक्षा से संबंधित जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसे तुरंत डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज होगा। Indian Coast Guard exam city slip 2026 कैसे चेक करें? Indian Coast Guard exam सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने और परीक्षा शहर की जानकारी देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। सबसे पहले भारतीय तटरक्षक बल के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाएं। इसके बाद CGEPT 01/2027 और 02/2027 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। अब अपनी रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद अपने अकाउंट में उपलब्ध परीक्षा शहर की जानकारी देखें। परीक्षा शहर और उससे संबंधित विवरण को ध्यानपूर्वक चेक करें। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसी पोर्टल से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड किसी भी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करें। परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान Indian Coast Guard exam सिटी स्लिप 2026 चेक करने के बाद उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा की तैयारियों पर ध्यान देना चाहिए। परीक्षा शहर की जानकारी मिलते ही यात्रा और ठहरने से संबंधित योजना पहले से बना लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो। इसके अलावा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज अपना नाम, परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र का पूरा पता और अन्य विवरण अच्छी तरह जांच लें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ निर्धारित पहचान पत्र भी लेकर जाएं। उम्मीदवारों को हॉल टिकट में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

BSF Sub-Inspector Bharti 2026: बीएसएफ में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और सैलरी

BSF Sub-Inspector Bharti 2026

New Delhi: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए BSF Sub-Inspector Bharti 2026 एक अच्छा अवसर लेकर आई है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की ओर से सब-इंस्पेक्टर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 34 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा। इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह एक लाख रुपये से अधिक वेतन पाने का अवसर मिलेगा। BSF Sub-Inspector Bharti 2026 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BSF की इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अलग-अलग विशेषज्ञता वाले पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। BSF Sub-Inspector Bharti 2026 के तहत कुल 34 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है: सब-इंस्पेक्टर (मेडिकल): 14 पद सब-इंस्पेक्टर (लैब टेक्नीशियन): 12 पद सब-इंस्पेक्टर (फिजियोथेरेपिस्ट): 8 पद इस तरह BSF Sub-Inspector Bharti 2026 में मेडिकल क्षेत्र से जुड़े उम्मीदवारों को भी सरकारी सेवा में शामिल होने का अवसर दिया जा रहा है। क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता? इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं भी अलग निर्धारित की गई हैं। BSF Sub-Inspector Bharti 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की पात्रता जरूर जांच लेनी चाहिए। सब-इंस्पेक्टर (मेडिकल): उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बेसिक नर्सिंग कोर्स या एडवांस्ड नर्सिंग कोर्स होना आवश्यक है। सब-इंस्पेक्टर (लैब टेक्नीशियन): अभ्यर्थी का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन में दो साल का डिप्लोमा होना चाहिए। सब-इंस्पेक्टर (फिजियोथेरेपिस्ट): संबंधित पद के लिए उम्मीदवार के पास फिजियोथेरेपी में डिप्लोमा और नोटिफिकेशन में बताई गई अन्य योग्यताएं होनी चाहिए। कितनी मिलेगी सैलरी? इस भर्ती की एक खास बात इसका वेतनमान है। BSF Sub-Inspector Bharti 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल के अनुसार 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। यानी योग्य उम्मीदवारों को बीएसएफ में नौकरी के साथ आकर्षक वेतन पाने का अवसर मिलेगा। कितनी होनी चाहिए उम्र? बीएसएफ की ओर से जारी भर्ती संबंधी जानकारी के अनुसार, BSF Sub-Inspector Bharti 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में आयु सीमा और अन्य पात्रता संबंधी शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए। कैसे करें आवेदन? BSF Sub-Inspector Bharti 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं, बल्कि ऑफलाइन रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन प्रारूप में अपना फॉर्म भरकर संबंधित पते पर भेजना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक बताई गई है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन भेजने से पहले भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें और निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर लें। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

UPSC CSE Mains Result 2026: यूपीएससी आईएएस मेंस रिजल्ट कब होगा जारी? चेक करें संभावित डेट

UPSC CSE Mains Result 2026

New Delhi: UPSC CSE Mains Result 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम इस माह के किसी भी दिन घोषित हो सकता है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे, और इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए पात्र होंगे। इस माह के मध्य में आ सकता है परिणाम संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSC CSE Mains Result 2026 इस माह के अगले कुछ ही दिन में घोषित किया जा सकता है। पिछले वर्ष भी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम 11 नवंबर को जारी किया गया था, जिसे देखते हुए इस बार भी इसी समयावधि में रिजल्ट आने की पूरी संभावना जताई जा रही है। कहां से और कैसे देख पाएंगे रिजल्ट? जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा में भाग लिया है, वे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर UPSC CSE Mains Result 2026 की जांच कर पाएंगे। मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर दर्ज होंगे। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा और वहां दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। कब आयोजित हुई थी मुख्य परीक्षा? आपको बता दें कि यूपीएससी की ओर से UPSC CSE Mains Result 2026 से पहले मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 से 30 अगस्त 2026 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही सभी छात्र इसके परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि उन्हें आगे के चयन चरण की स्पष्ट जानकारी मिल सके। भर्ती विवरण और कुल पद जो अभ्यर्थी UPSC CSE Mains Result 2026 में सफल घोषित किए जाएंगे, वे इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। इंटरव्यू का चरण सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अंतिम फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। आपको बता दें कि सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 के जरिये कुल 933 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसके लिए यह पूरी चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

SSC CGL Answer Key 2026: एसएससी सीजीएल टियर-1 आंसर की जारी, 7 नवंबर तक ऑब्जेक्शन का मौका

SSC CGL Answer Key 2026

New Delhi: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (CGL) टियर-1 परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की(SSC CGL Answer Key) जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 7 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है। एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर से 28 अक्टूबर 2026 तक देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद आयोग की ओर से 4 नवंबर 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई है। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण की सहायता से उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 7 नवंबर तक दर्ज कर सकते हैं ऑब्जेक्शन SSC CGL Answer Key की मदद से अभ्यर्थी अपने प्रश्नों और दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को आयोग की ओर से जारी किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकता है। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख 7 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करते समय संबंधित प्रश्न, उत्तर और आवश्यक साक्ष्य उपलब्ध कराने होंगे। SSC CGL Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें? एसएससी सीजीएल टियर-1 आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें। वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध Answer Key लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट करें। लॉगिन करने के बाद प्रोविजनल आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं। इसी लॉगिन प्रक्रिया के माध्यम से अभ्यर्थी संबंधित प्रश्नों पर अपनी आपत्ति और आवश्यक साक्ष्य दर्ज करके ऑब्जेक्शन भी सबमिट कर सकते हैं। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

SBI SO Recruitment 2026: एसबीआई में मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के 60 पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन

SBI SO Recruitment 2026

New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे डिफेंस प्रोफेशनल्स और युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सिक्योरिटी डिपार्टमेंट में मैनेजर (सिक्योरिटी) और डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन(SBI SO Recruitment 2026) जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 4 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है, और योग्य उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। 60 पदों पर होगी भर्ती, कैटेगरी के हिसाब से देखें पूरा ब्योरा एसबीआई(SBI SO Recruitment 2026) के इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 60 रिक्त पदों को भरा जाएगा। वर्गवार पदों का विवरण इस प्रकार है: सामान्य वर्ग (General): 25 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 16 पद अनुसूचित जाति (SC): 9 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 6 पद अनुसूचित जनजाति (ST): 4 पद कौन कर सकता है आवेदन? जानें योग्यता, उम्र सीमा और अनुभव SBI SO Recruitment 2026 आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को बैंक द्वारा तय की गई शैक्षणिक योग्यता और सेवा अनुभव के मानदंडों को पूरा करना होगा: शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, मेडिकल मानक SHAPE-1 होना अनिवार्य है। आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मैनेजर (सिक्योरिटी) के लिए अनुभव: सेना में मेजर या उससे ऊपर के पद पर कम से कम 10 साल की कमीशन सेवा जरूरी है। नौसेना और वायुसेना में इसके बराबर रैंक मान्य होगी। अर्धसैनिक बलों (Paramilitary Forces) के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 10 साल की सेवा के साथ डिप्टी कमांडेंट होना आवश्यक है। डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी) के लिए अनुभव: सेना में कैप्टन या उससे ऊपर के पद पर कम से कम 5 साल की कमीशन सेवा, या अर्धसैनिक बलों में असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में 5 साल की सेवा होनी चाहिए। ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से होगा उम्मीदवारों का चयन SBI SO Recruitment 2026 उम्मीदवारों का चयन निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत दो चरणों में किया जाएगा: ऑनलाइन लिखित परीक्षा: परीक्षा में रीजनिंग, अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और प्रोफेशनल नॉलेज से जुड़े कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 200 अंकों के होंगे। इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। इसमें केवल ‘प्रोफेशनल नॉलेज’ (100 अंक) के मार्क्स मेरिट लिस्ट के लिए जोड़े जाएंगे, जबकि बाकी तीनों सेक्शन केवल क्वालिफाइंग प्रकृति के होंगे। राहत की बात यह है कि गलत जवाब देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इंटरव्यू: लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह परीक्षा दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 में आयोजित की जा सकती है। मैनेजर और डिप्टी मैनेजर पदों पर मिलेगी शानदार सैलरी और भत्ते मैनेजर (सिक्योरिटी) [MMGS ग्रेड-3]: इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 85,920 रुपये से 1,05,820 रुपये प्रति माह वेतनमान मिलेगा। डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी) [MMGS ग्रेड-2]: इस पद के लिए वेतनमान 64,820 रुपये से 93,960 रुपये तक तय किया गया है। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), सिटी कॉम्पेंसेटरी अलाउंस (CCA), भविष्य निधि (PF), एनपीएस (NPS) के तहत पेंशन और चिकित्सा सुविधाएं भी दी जाएंगी। आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण तारीखें आवेदन शुल्क: सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है। ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 4 नवंबर 2026 आवेदन करने की अंतिम तिथि: 25 नवंबर 2026 इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर विजिट करके अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

CBSE Board Exam 2027: LOC फॉर्म में 7 नवंबर तक सुधार का मौका

CBSE Board Exam 2027

New Delhi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE Board Exam 2027) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं (CBSE Board Exam 2027) में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बोर्ड ने छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान भरी गई डिटेल्स (List of Candidates – LOC) को चेक करने और उसमें सुधार करने का अवसर प्रदान किया है। अगर आपके या आपके बच्चे के LOC फॉर्म में कोई गलती है, तो स्कूल के माध्यम से 7 नवंबर तक इसमें करेक्शन करवाया जा सकता है। तय समय सीमा समाप्त होने के बाद बोर्ड की ओर से सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा। CBSE Board Exam 2027: स्कूल के जरिए ही होगा सुधार सीबीएसई बोर्ड(CBSE Board Exam 2027) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, LOC फॉर्म में किसी भी प्रकार का बदलाव या सुधार केवल संबंधित स्कूल के माध्यम से ही किया जा सकता है। इसलिए, छात्र और उनके अभिभावक किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करें और 7 नवंबर से पहले त्रुटि सुधार अनिवार्य रूप से पूरा करवा लें। छात्र और माता-पिता LOC विवरण में नीचे दी गई महत्वपूर्ण जानकारियों को बड़ी सावधानी से चेक कर लें: व्यक्तिगत विवरण: छात्र का नाम, जन्म तिथि, माता का नाम और पिता का नाम सही ढंग से दर्ज होना चाहिए। पूरा नाम (Full Name): सभी नाम पूर्ण रूप में होने चाहिए, किसी भी शॉर्ट फॉर्म (संक्षिप्त नाम) का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि भविष्य में कई स्थानों पर दस्तावेजों में इसकी जरूरत पड़ती है। सरनेम (Surname): यदि छात्र भविष्य में विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, तो फॉर्म में सरनेम अवश्य दिया गया हो, क्योंकि कई देशों में यह अनिवार्य होता है। जन्म तिथि: छात्र की जन्मतिथि सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड्स के अनुसार सटीक होनी चाहिए। पासपोर्ट विवरण: यदि पासपोर्ट जारी किया गया है, तो डेटा जमा करते समय पासपोर्ट में दिए गए विवरण से इसका मिलान जरूर कर लें। विषयों का चयन: कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के LOC में विषयों (Subjects) का चयन बेहद सावधानी से किया जाना चाहिए, क्योंकि करेक्शन विंडो बंद होने के बाद विषयों में बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभिभावकों के लिए निर्देश: यह माता-पिता की भी जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करें कि उनके बच्चे के LOC फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियां पूरी तरह से सही हैं। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

error: Content is protected !!