Govt Jobs: इन सरकारी विभागों में 14 हजार से ज्यादा पदों पर नौकरी का मौका, जानें पूरी डिटेल्स

सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। देश के विभिन्न विभागों में निकली भर्तियों के लिए आवेदन का बेहतरीन मौका है। जानें आवेदन से लेकर आखिरी तारीख तक पूरी जानकारी। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक हर मुमकिन कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी कुछ के निराशा हाथ लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मेहनत के साथ सही मौके का इंतजार भी जरूरी है। अगर सही मौके पर आपने आवेदन नहीं किया तो की गई मेहनत भी बरबाद लगने लगती है। जो लोग सरकारी नौकरी का तलाश कर रहे हैं उनके लिए काम की खबर है। UP Police Recruitment 2021:-ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत- 01 मई, 2021-ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 15 जुलाई, 2021-आवेदन शुल्क जमा कराने की आखिरी तारीख- 15 जुलाई, 2021 यूपी पुलिस में किन पदों के लिए निकली भर्ती-पुलिस उपनिरीक्षक (यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर, गोपनीय)- 317 पद-पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (यूपी पुलिस असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, लिपिक)- 644 पद-पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (यूपी पुलिस असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, लेखा)- 358 पद-यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए कुल पद- 1329 आवेदन के लिए http://uppbpb.gov.in/ पर जाकर चेक करें। Indian Railway Recruitment 2021दक्षिणी रेलवे ने ITI पास उम्मीदवारों से 3,378 पदों पर अपरेंटिसशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। अपरेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत फ्रेशर्स, पूर्व ITI और मेडिकल लैब तकनीशियन स्ट्रीम के उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारिख 30 जून 2021 है।
CBSE: स्टेनो असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट के लिए CBT का परिणाम घोषित, जानें कैसे करें चेक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्टेनो असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट के पद के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के परिणाम घोषित कर दिए हैं। नई दिल्लीः सीबीएसई ने स्टेनो असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट के पद के लिए सीबीटी मोड में आयोजित की गई परीक्षा के नतीजे अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जिन्होंने ये परीक्षा दी है वो लोग cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सीबीएसई के परिणामों के अनुसार सीनियर असिस्टेंट के पद के लिए 60 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. स्टेनोग्राफर के पदों के लिए 25 उम्मीदवारों का और जूनियर असिस्टेंट के लिए 204 उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया गया है। सीनियर असिस्टेंट के लिए सीबीटी की परीक्षा 30 जनवरी 2021, स्टेनोग्राफर के लिए 31 जनवरी 2020 और जूनियर असिस्टेंट के लिए 29 जनवरी 2020 और 30 जनवरी 2020 को सीबीटी की परीक्षा आयोजित की गई थी। सीबीटी में पास होने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया गया। स्किल टेस्ट के लिए सीनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के लिए 20 फरवरी, 2021 को परीक्षा आयोजित की गई थी। वहीं, जूनियर असिस्टेंट के लिए 21 फरवरी 2021 को परीक्षा का आयोजन किया गया था।
Success Tips: परीक्षा से पहले क्या करें और क्या नहीं, जानिए ये जरूरी टिप्स

कई राज्यों में 12वीं बोर्ड की परीक्षा जल्द ही शुरू होने वाली है। ऐसे में रिवीजन करने के लिए बस कुछ ही दिन बचे हुए हैं। जानिए कुछ जरूरी टिप्स नई दिल्लीः बोर्ड के साथ-साथ कई कंपटेटिव परीक्षा जल्द ही आयोजित की जाएगी। ऐसे में जरूरी है की तैयारी सही तरीके से की जाए। कई विद्यर्थियों को परीक्षा के बारे में सोचकर ही बेचैनी महसूस होने लगती है। ये विचार लगभग हर विद्यार्थी को परेशान करते हैं। थोड़ा-बहुत दबाव बेहतर प्रदर्शन के लिए मददगार होता है। अपना कोर्स समय रहते पढ़ लें और उसका रिविज़न भी कम से कम एक दिन पहले ही पूरा कर लें। ऐन वक्त तक पढ़ते रहने से तनाव बढ़ता है। परीक्षा कक्ष में पहुंचकर लंबी-गहरी सांसें लें और छोड़ें। घबराहट में अक्सर लोग ठीक से सांस नहीं लेते हैं। गहरी सांस लेते हुए अपनी पीठ एकदम सीधी कर लें। आपके सामने रखी किसी स्थिर निर्जीव वस्तु (दीवार, तस्वीर, आदि) की ओर देखकर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें।
GPSC Civil Service Prelims Result 2021: गुजरात लोक सेवा ने सिविल सर्विस प्रीलिम्स का रिजल्ट किया जारी, इस तरह करें चेक

गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जानें आप कहां से कर सकते हैं अपना रिजल्ट डाउनलोड। नई दिल्लीः गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इसकी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे GPSC की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जारी रिजल्ट में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज हैं जो मेन एग्जाम में शामिल होने के लिए क्वालिफाई हुए हैं। बता दें कि जीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 21 मार्च 2021 को हुई थी। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अहमदाबाद/गांधीनगर केंद्र में 19, 21 और 23 जुलाई, 2021 को मुख्य परीक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना आवश्यक है।
UP Board 12th Exam 2021: 12वीं की बोर्ड परीक्षा में होंगे कई बदलाव, जानें कब होंगे एग्जाम

उत्तर प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में इस बार कोरोना के कारण कुछ खास और नए बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। राज्य शिक्षा मंत्री ने इसकी घोषणा की है। लखनऊः उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने आज 29 मई को जानकारी दी है परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव किया जाएगा। इस साल लाखों स्टूडेंट्स को नए पैटर्न के हिसाब से परीक्षा देनी होगी। शिक्षामंत्री के अनुसार, परीक्षा 3 घंटे के बजाय केवल डेढ़ घंटे यानी 90 मिनट की होगी। परीक्षा में कुल 10 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें से 3 के जबाव देने होंगे। शिक्षा विभाग कोरोना महामारी की स्थिति का जायज़ा लेने के बाद बोर्ड परीक्षाओं की डेट्स पर कोई फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि यदि परिस्थितियां सुधरती हैं तो जुलाई के तीसरे सप्ताह में ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित की जा सकती हैं। लगभग 27 लाख छात्र इस वर्ष यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं जिन्हें अब नये पैटर्न के अनुसार परीक्षा देनी होगी।
Govt Jobs: 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, मिलेगी बढ़िया सैलरी

नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सरकारी विभागों में जारी भर्ती के लिए आवेदन करने का शानदार मौका है। इस पदों के लिए 12वीं से लेकर ग्रेजुएट तक आसानी से आवेदन कर सकते हैं। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। भारत सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में बड़े स्तर पर आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसके लिए 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लोग आवेदन दे सकते हैं। राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (National Water Development Agency) इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर, हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर, अपर डिवीजन क्लर्क, अपर डिवीजन क्लर्क स्टेनोग्राफर ग्रेड- II और LDC के पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। नेशनल वाटर डेवलपमेंट एजेंसी (NWDA) भर्ती: पदों का विवरणजूनियर इंजीनियर के लिए- 16 पदहिंदी ट्रांसलेटर के लिए- 01 पदजूनियर अकाउंट्स ऑफिसर के लिए- 05 पदअपर डिवीजन क्लर्क के लिए- 12 पदस्टेनोग्राफर के लिए- 05 पदलोअर डिवीजन क्लर्क के लिए- 23 पद महत्वपूर्ण तारीखें…ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 25 जून 2021 आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 25 जून 2021 आवेजन करने के लिए https://nwda.cbtexam.in/ पर चेक करें। AIIMS Recruitment 2021:एम्स , गोरखपुर ने 127 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत फैकल्टी (ग्रुप ए) के लिए प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख: 08 जून 2021 चयनित उम्मीदवार को 1,01,500 रुपये प्रति माह से लेकर 1,68,900 रुपये प्रति माह तक वेतन मिल सकती है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार गोरखपुर एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Results: SRMJEEE 2021 परिणाम घोषित, यहां करें चेक

SRMJEEE 2021 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। वे उम्मीदवार जो एसआरएमजेईईई फेज-1 परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वो इस लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नई दिल्लीः SRMJEEE 2021 का परिणाम SRM विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट srmist.edu.in पर घोषित कर दिया गया है। वे उम्मीदवार जो एसआरएमजेईईई फेज-1 परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं। SRMJEEE 2021 रिजल्ट की डिटेल्स भी एसआरएम यूनिवर्सिटी द्वारा ईमेल के माध्यम से भेजी जाएंगी। SRMJEEE 2021 फेज 2 परीक्षा 25 और 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी। अब SRMJEEE 2021 फेज 2 परीक्षा 25 और 26 जुलाई 2021 को आयोजित की जाएगी। फिलहाल पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। SRMJEEE फेज -2 परीक्षा के आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है।
Success Tips: डेंटिस्ट के क्षेत्र में बनाना है करियर तो जानें क्या है तरीका और संभावनाएं

आज के समय में डेंटिस्ट के क्षेत्र में करियर बनाना काफी लोकप्रिय हो रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए डेंटिस्ट्री में भविष्य बनाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें नई दिल्लीः हेल्थ केयर के क्षेत्र में दांतों की चिकित्सा एक लोकप्रिय करियर है। इस स्पेशलाइजेशन के बाद आपको देश के साथ-साथ विदेश में भी बेहतरीन करियर ऑप्शन मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए डेंटिस्ट्री में भविष्य बनाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए छात्र का 12वीं कक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के विषयों के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंकों से पास होना जरूरी है। इसके बाद संयुक्त प्रवेश परीक्षा देनी होती है। यह कोर्स चार साल का है। बीडीएस के बाद, छात्र को कम से कम एक साल की इंटर्नशिप पूरी करनी होती है। बीडीएस के कोर्स के लिए नीट-यूजी की परीक्षा आयोजित की जाती है। बीडीएस की डिग्री हासिल करने के बाद सबसे पहले आपको जूनियर डॉक्टर के रूप में नियुक्ति मिलती है। इस क्षेत्र में शुरुआती न्यूनतम आय चार लाख रुपये प्रति वर्ष होती है। धीरे-धीरे अनुभव हो जाने पर यह आय दस लाख रुपये प्रति वर्ष तक हो सकती है।
Trending Topic: सीबीएसई 12वीं बोर्ड एग्जाम रद्द होंगे या नहीं? सोमवार को होगा अब फैसला

कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा को रद्द करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई को टाल दिया गया है। इसका फैसला अब सोमवार को किया जाएगा। नई दिल्लीः देश में 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर लंबे समय से चर्चा जारी है। कई लोग परीक्षाएं रद्द करने की मांग कर रहे हैं। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के एग्जाम रद्द होंगे या नहीं? इसका फैसला अब सोमवार को किया जाएगा। आपको बता दें की देश में कोरोना लहर को कारण सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। एडवोकेट ममता शर्मा ने केंद्र, सीबीएसई और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) को सीबीएसई और आईसीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने का निर्देश देने की मांग की थी। इस याचिका के बाद सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा रद्द करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन और दायर किया गया है। सीबीएसई 12वीं परीक्षाओं को लेकर 300 छात्र भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना को पत्र लिखकर कर परीक्षाएं रुकवाने की मांग कर चुके हैं। छात्रों ने मुख्य न्यायाधीश से यह भी मांग की वह केंद्र सरकार को इस संबंध में निर्देश दे कि वैकल्पिक असेसमेंट योजना उपलब्ध कराई जाए।
Govt Jobs: लॉकडाउन में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, इन संस्थानों में निकली हजारों पदों पर वैकेंसी

सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की कई नामी संस्थानों में हजारों पदों पर वैकेंसी निकली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। लॉकडाउन में भी आपके लिए है कई संस्थानों में नौकरी करने का सुनहरा मौका। DSSSBपद का नामः टीचिंग और नॉन टीजिंगपदों की संख्याः 7236अंतिम तिथिः 24 जून 2021शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से 12वीं/ग्रेजुएट/बीएड/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः dsssb/delhi.gov.in CGHSपद का नामः डॉक्टरपदों की संख्याः40अंतिम तिथिः14 जून 2021शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से एमबीबीएस या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः cghs.gov.in ऑयल इंडियापद का नामः असिस्टेंट मैकेनिक एवं अन्यपदों की संख्याः119अंतिम तिथिः22 जून 2021शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से 10वीं/ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः oil-india.com